visfot news network
कर्नाटक भाजपा संकट के पीछे कौन?
अभी केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की मुसीबतें कम भी नहीं हुई कि कर्नाटक में भाजपा संकटग्रस्त हो गयी है. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के चार नेताओं ने येदुरप्पा के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है. खबर है कि इन चार नेताओं के पास प्रदेश में साठ से अधिक विधायकों का समर्थन है.
कब कटेगी चौरासी...
31 अक्टूबर 1984 का दिन था. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हो गयी थी. पापा के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थीं. शाम को सफदरजंग इन्क्लेव के पास अर्जुन नगर में रहनेवाली मासी जोगिन्दर कौर का फोन आया कि गुरुद्वारे में कीर्तन करनेवाले उनके सिख पड़ोसी काबुल सिंह एम्स के पास से निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि गुस्साई भीड़ सिखों को वाहनों से निकाल निकाल कर पीट रही है. बाल बाल बचकर आये हैं. ...किसकी 'कृपा' से 'गिरफ्तार' हुआ मुन्ना बजरंगी
मुन्ना बजरंगी की गिरफ्तारी उसकी फरारी से ज्यादा रहस्य साबित हो रही है. 29 अक्टूबर को मालाड पूर्व के जिस इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया वह सब एक तयशुदा प्रहसन से अधिक कुछ नजर नहीं आ रहा है. मुन्ना बजरंगी के ज्यादातर अपराध उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं लेकिन उसे गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस मुंबई पहुंचती है और आखिरी वक्त में मुंबई पुलिस को मुन्ना बजरंगी की गिरफ्तारी में शामिल करती है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसे शक है कि दिल्ली के विवादास्पद हो चुके एनकाउण्टर स्पेशलिस्ट राजबीर सिंह की हत्या में मुन्ना बजरंगी का हाथ है....कितना बदल गया कश्मीर
यह अविश्वसनीय भले ही लगे परन्तु है सत्य। श्रीनगर चार वर्षों में जब मैं पिछली बार यहां आया था इतना अधिक बदल गया है कि पहचान पाना कठिन है। नए भव्य हवाई अड्डे से होटल का लगभग दस किलोमीटर का फासला है, जहां आधुनिक निर्माण ध्यान आकृष्ट करता है। ऐसा लगता है कि दिल्ली के समीप स्थित नोएडा-सरीखा एक और नगर अस्तित्व में आ रहा है। वृक्ष निर्ममता से काटे गए हैं और चिर परिचित खडंजे खोद दिए गए हैं ताकि आकर्षक खुली सड़कें बन सकें। सड़क के साथ-साथ जो प्राचीरें थीं वे ढहा दी गई हैं और मलबा अभी भी वहां पड़ा है, जिसे सभी देख सकते हैं। संभवत: कुछ नया और आधुनिक उसका स्थान लेगा। मैंने अपने होटल तक का जो सफर तय किया, उसमें मुझे वे पुरानी कश्मीरी घर नहीं दिखे, जहां से महिलाएं अपने लम्बे सामान्य वस्त्रों से आने वाले पर्यटकों को निहारती थी।...बाबूलाल मरांडी पर डोरे डाल रही है कांग्रेस
नवंबर-दिसंबर में झारखण्ड में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस बाबूलाल मराण्डी पर डोरे डाल रही है. कांग्रेस की योजना है कि अगर बाबूलाल मराण्डी की पार्टी से कांग्रेस का चुनाव पूर्व समझौता हो जाता है तो राज्य में न केवल उसका प्रदर्शन बेहतर होगा बल्कि उसे राज्य में एक जमीनी नेता का चेहरा भी मिल जाएगा....आडवाणी की रजामंदी से तय होगा नया नेतृत्व
भविष्य की भाजपा के मुद्दे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी से एक बार फिर लंबी मंत्रणा की। बुधवार को दोपहर के भोज पर आडवाणी के आवास पर हुई इस मुलाकात में यह साफ हो गया है कि भाजपा का नया नेतृत्व आडवाणी की पसंद का होगा और उसका काम पार्टी को नेतृत्व देना नहीं, बल्कि पार्टी को मौजूदा समस्याओं से बाहर निकालना होगा।...जेएनयू में हिन्दी, उर्दू और हिन्दुस्तानी की बात
जेएनयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं दूसरा स्थापना दिवस और अल्युमनी मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुराने छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एक दूसरे से परिचय भी किया। केन्द्र की शुरूआत में पढ़ने वालों के साथ आज तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मिलन और बातचीत बहुत ही उपयोगी और उत्साहवर्धक था। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण वक्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं।...धरती के स्वर्ग में रेल का चमत्कार
बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अनंतनाग से काजीगुंड के बीच नवनिर्मित रेलवे लाइन का उद्गाटन किया. अनंतनाग से काजीगुंड के बीच रेलवे लाइन के उद्घाटन से अब काजीगुंड से बारामुला तक 119 किलोमीटर कश्मीर ट्रेन से जुड़ गया है. हालांकि अभी भी यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही कश्मीर के अंदर यात्रा कर सकते हैं और देश के दूसरे रेल नेटवर्क से इसका कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है लेकिन काजीगुंड से ऊधमपुर के बीच रेल संपर्क कायम हो जाने से पूरी घाटी ट्रेन के रास्ते शेष देश से जुड़ जाएगी....महाराष्ट्र में नेता विपक्ष पद पर भाजपा का दावा
विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सहयोगी दल शिवसेना से अलग रास्ता बनाना शुरु कर दिया है. चुनाव से पहले भी भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता शिवसेना की बजाय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से गठबंधन की दलील दे रहे थे लेकिन नतीजे आने के बाद तो भाजपा ने अलग रास्ता ही बनाना शुरू कर दिया है....पाकिस्तान में कार विस्फोट: 86 मरे, 200 घायल
अमेरिका की विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन के पाकिस्तान पहुंचने के साथ ही आतंकियों ने पाकिस्तान के पेशावर में एक जबर्दस्त आत्मघाती हमला किया है जिसमें 80 लोगों के मारे जाने और 200 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना पेशावर के एक व्यस्त शहर में घटित हुई है....कश्मीर में आतंक का अंत करीब- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि कश्मीर में आतंक का अंत करीब है. उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कश्मीर में अनंतनाग-काजीगुंड रेलवे लाइन का उद्घाटन करने कश्मीर के दौरे पर हैं....सीमा पर बचे लेकिन सरकार से घायल
मातृभूमि पर अपनी जान की बाजी लगा देने वाले सैनिकों को अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद पैंशन के असमान वितरण से जूझना पड़ रहा है। आज के दौर में सरकार सैनिकों को पैंशन उनके रिटायरमेंट के समयानुसार प्रदान करती है। जिससे एक समान रैंक वाले दो सैनिकों को अलग-अलग सत्र में रिटायर होने के कारण अलग-अलग पैंशन मिलती है, जिसमें काफी बड़ा अंतर है। समान रैंक, समान पैंशन की मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने 25 अक्टूबर को रविवार के दिन जंतर-मंतर पर धरना किया और पांचवी बार अपने पदकों को राष्ट्रपति को वापिस लौटा दिया। ...मंहगाई की मार, जनता लाचार लेकिन प्रसन्न है सरकार
मंहगे वक्त में दिल्ली तेजी से मंहगी हो रही है. डीटीसी ने किराया बढ़ा दिया है. दिल्ली मेट्रो ने भी घोषणा किया है कि वह ट्रेन का किराया बढ़ाने जा रहा है. लेकिन दिल्ली में केवल यात्रा ही मंहगी नहीं हो रही है. दिल्ली जल बोर्ड ने भी फैसला किया है कि वह पानी की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है. दिल्ली में अनाज और बिजली की कीमते पहले ही आसमान छू रही हैं. अब यात्रा और पानी की कीमतों के बढ़ने के बाद दिल्ली निश्चित रूप से आम आदमी के लिए मुफीद शहर नहीं रह जाएगा....अपहरणकर्ताओं के चंगुल से रिहा हुई राजधानी
मंगलवार को भुवनेश्वर राजधानी (ट्रेन नं 2443 A) को सुरक्षाबलों ने माओवादियों के कब्जे से छुड़ा लिया है. भुवनेश्वर राजधानी बांसटोला स्टेशन से सीआरपीएफ की निगरानी में दिल्ली के लिए चल चुकी है. इस बात की पुष्टि कोलकाता पुलिस और रेल मंत्री दोनों ने कर दिया है....इस्लाम की रक्षा के लिए तालिबान के खिलाफ जेहाद जरूरी
पाकिस्तान में सेना सरकार और तालिबान आपस में गुत्थम गुत्था हैं. सेना तालिबान के खिलाफ घोषित अभियान चला रही है तो तालिबान सरकार और सेना को सीधे चुनौती दे रहा है. बौखलाया पाकिस्तान भारत पर चाहे जो आरोप लगा रहा हो लेकिन अब वक्त की जरूरत है कि इस्लाम के नाम पर आतंक का कारोबार करनेवाले तालिबान के सफाये के लिए पाकिस्तान के साथ भारत को भी शामिल हो जाना चाहिए. इस्लाम की रक्षा के लिए तालिबान के खिलाफ जेहाद जरूरी है. ...अमर सिंह की सीडी को दी बसपा ने चुनौती
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज यहाँ समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह पर पलटवार किया कि राजनीतिक ड्रामेबाजी और नौटंकी में माहिर अमर सिंह ने बी0एस0पी0 तथा बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर अनर्गल, झूठे और हताशा से प्रेरित होकर आरोप मढ़े हैं।...महाराष्ट्र की राजनीति से बाल ठाकरे की विदाई
राजनीति बड़ी निर्मम होती है. लेकिन राजनीति से भी ज्यादा निर्मम होता है समय. महाराष्ट्र की राजनीति में जिस शेर के दहाड़ने से हवाओं के रुख पलट जाया करते थे वही शेर आज अपने ही मराठी माणुस को धिक्कार रहा है कि तुम्हारे वोट न देने से मेरी यह दुर्दशा हुई है. बाल ठाकरे पर निर्मम राजनीति के अति निर्मम समय का यह प्रहार निर्णायक और आखिरी भी हो सकता है. हो सकता है अगले चुनाव तक उनका बूढ़ा शरीर उनका साथ न दे इस बीच अगर वे दुनिया से बिदा हुए तो वे खुदा के पास अपना उत्थान लेकर ही नहीं जाएंगे, उनका पतन भी उनके साथ ही जाएगा....अमर के निशाने पर मायावती, मीडिया पर बरस रहे हैं अमिताभ
उत्तर प्रदेश में अपनी नामी बेनामी कंपनियों के जरिए 500 करोड़ रूपये के घपले के आरोप में फंसे अमर सिंह और अमिताभ बच्चन अपने जवाब में हमलावर हो गये हैं. सोमवार को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लाग पर लिखकर मीडिया पर गुस्सा उतारा है तो अमर सिंह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस करके मायावती को देख लेने की धमकी दी....हार के लिए मैं जिम्मेदार-उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र में शिवसेना की करारी हार के पांच दिन बाद पहली बार शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि हार के लिए वे जिम्मेदार हैं और वे इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं. उद्धव ठाकरे मुंबई में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर रहे थे....महाराष्ट्र विधानसभा का हर दूसरा विधायक 'अपराधी'
महाराष्ट्र विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कांग्रेस ने अशोक चह्वाण को ही दोबारा कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना है इसलिए प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री वहीं होंगे लेकिन इस बार महाराष्ट्र विधानसभा में धनबल और बाहुबल का भरपूर बोलबाला रहा. इस बार महाराष्ट्र में लगभग आधे विधायक दागदार छवि के हैं जिनके खिलाफ किसी न किसी प्रकार का आपराधिक मुकदमा चल रहा है. ...सस्ते दर पर प्लाट मांग रहा है दैनिक जागरण
देश में अखबारों को सरकार से सस्ती प्लाट लेने की भूख शांत नहीं हुई है। जहां भी एडिशन खोलना और फिर सरकार से प्लाट मांगना अखबारों का बढ़िया बिजनेस बन गया है। इसी परंपरा का पालन करते हुए दैनिक जागरण ने पंजाब सरकार से जालंधर में कंसेशनल रेट पर प्लाट मांगा है।...चह्वाण के हवाले महाराष्ट्र तो हुड्डा के हवाले हरियाणा
कांग्रेस ने तय किया है कि वह महाराष्ट्र और हरियाणा में मुख्यमंत्री नहीं बदलेगा. देर शाम सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि अशोक चह्वाण महाराष्ट्र के तथा हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे....भारतीय जनता पार्टी को सर्जरी की जरूरत-शॉटगन शत्रुघ्न
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को सर्जरी की जरूरत है ताकि पार्टी के बुरे हिस्से को काटकर अलग किया जा सके. शत्रुघ्न सिन्हा शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए कहा....पन्ना टाईगर रिजर्व में टाइगर नहीं हैं
मध्य प्रदेश के मशहूर टाइगर रिजर्व में अब टाइगर नहीं बचे हैं. लेकिन अभी भी पर्यटक पन्ना रिजर्व में टाइगर देखने आ रहे हैं इसलिए प्रशासन ने उधार के दो बाघिनों के जरिए पन्ना टाइगर रिजर्व को टाइगर युक्त बना दिया है....ब्लागरों के निशाने पर नामवर सिंह
हिन्दी के प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह का दावा है कि हिन्दी में ब्लाग के लिए चिट्ठाकारी शब्द का आविष्कार उनके विश्वविद्यालय ने किया है. नामवर सिंह वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति है. हिन्दी के कई वरिष्ठ ब्लागरों ने नामवर सिंह के इस दावे को खारिज करते हुए उनका विरोध किया है....महाराष्ट्र में शिवसेना मटियामेट, हरियाणा में टूटा कांग्रेस का गुरूर
13 अक्टूबर को तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभाओं के लिए हुए मतदान के आखिरी परिणाम आ गये हैं. जहां महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शऩ करते हुई तीसरी बार सरकार बनाने का दावा मजबूत किया है वहीं हरियाणा में कांग्रेस का गुरूर टूटा है. ...वेन जियाबाओ से मिलेंगे प्रधानंत्री
23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच थाइलैण्ड में होनेवाली आशियान समिट के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से मुलाकात करेंगे. भारत और चीन दोनों ही देशों ने इसकी पुष्टि कर दी है. ...बलूचिस्तान में भारत की मौजूदगी के पक्के सबूत-रहमान मलिक
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार के पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि बलूचिस्तान में भारत पाकिस्तानी हितों को चोट पहुंचाने के लिए सक्रिय है. ...जद (यू) के तीन सांसद पार्टी से बर्खास्त
जनता दल युनाइटेड ने अपने तीन सांसदों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है. इनमें से दो लोकसभा के सांसद हैं जबकि एक राज्यसभा के संसद सदस्य हैं. इन तीनों ही सांसदों पर विधानसभा उपचुनाव के दौरान बागी उम्मीदवार मैदान में उतारने का आरोप है....नेताजी से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश
अगर गृह मंत्रालय ने अब कोई आनाकानी नहीं की तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़ी कई सारी अहम जानकारियां सार्वजनिक हो सकती हैं. मुख्य सूचना आयुक्त ने गृहमंत्रालय को आदेश दिया है कि नेताजी की मौत से जुड़ी जो भी जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्रालय के पास उपलब्ध है उसे सार्वजनिक करे।...गांव गिरांव के डॉक्टर साहब
गांवों में खोले जायेंगे मेडिकल कॉलेज! सुनकर आश्चर्य होता है। लेकिन यह एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देने वाली बात भी नहीं है, क्योंकि यह देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद का बयान है। गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि गांवों में डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार जल्दी ही मेडिकल शिक्षा का वैकल्पिक योजना शुरू करने वाली है। इससे गांवों में ज्यादा डॉक्टर तैयार हो सकेंगे जो ग्रामीणों की चिकित्सा के लिए बाध्य होंगे।...सवाल आपसे है मी लॉर्ड!
आशुतोष अस्थाना पीएफ घोटाले का मुख्य अभियुक्त था और अपने इकबालिया बयान में वह छत्ताीस जजों के नाम उगल चुका था कि इन जजों के सहयोग और आदेश से उसने इस घोटाले को अंजाम दिया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि अस्थाना अदालत में कोई और इकबालिया बयान देने जा रहा था और सीबीआई भी फाइनल चार्जशीट लगाने जा रही थी, लेकिन वह समय आता उससे पहले ही अस्थाना सीने में बहुत से राज छिपाए हुए इस दुनिया से रूखसत हो गया।...झारखण्ड विधानसभा भंग करने की सिफारिश, दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव
राहुल गांधी के दौरे के बाद राज्य की स्थिति का जायजा लेकर कांग्रेस ने झारखण्ड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सोमवार को राज्यपाल के शंकर नारायण ने झारखण्ड विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी है जिस पर अगले हफ्ते केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विचार किया जा सकता है. फिलहाल राज्य में राष्ट्रपति शासन है और विधानसभा अनिश्चितकाल के िलए स्थगित है....प्लेटिनम-2 जहाज की जांच करेगी केन्द्रीय टीम
अलंग के समुद्र तट पर बिना सरकारी अनुमति और घोषित घरीदार के खड़ा अमेरिकी जहाज प्लेटिनम-2 की जांच के लिए केन्द्रीय दल जाएगा. प्लेटिनम-2 पर गुजरात सरकार द्वारा क्लीन चिट दिये जाने के बाद केन्द्र सरकार ने अब यह फैसला किया है. ...अमर अमिताभ पर 500 करोड़ की धोखाधडी का आरोप
समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह, उनकी पत्नी पंकजा सिंह और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के ऊपर 500 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. इन तीनों पर कानपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह एफआईआर शिव कुमार तिवारी नाम के व्यक्ति ने यहां न्यू लेबर कालोनी स्थित बाबूपुरबा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।...भारत पर हमले की योजना बना रहे हैं आतंकवादी-गृहमंत्री
गृहमंत्री पी चिदम्बरम का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी मुंबई हमलों की ही तर्ज पर भारत पर आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं. एक समाचार एजंसी को दिये इंटरव्यू में चिदम्बरम ने कहा है कि 'वे (आतंकवादी) प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन उन्हें पाकिस्तानी सरकार का कितना समर्थन मिल रहा है इसे कहना मुश्किल है. ...देश के 47 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार
मुकेश अंबानी के सादगी अभियान की खबरों के बीच एक और खबर आयी है. अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संस्था एक्शन एड ने कहा है कि भारत में छह साल की उम्र से कम के 47 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं....अब मुकेश अंबानी का सादगी अभियान
कांग्रेस के करीबी उद्योगपति मुकेश अंबानी भी अब कांग्रेस की ही तर्ज पर सादगी अभियान में शामिल हो गये हैं. उन्होंने अपनी सैलेरी घटाकर एक चौथाई कर दिया है. इस घोषणा के साथ ही मुकेश अंबानी सादगी अभियान पर चलनेवाले पहले उद्योगपति हो गये हैं....बीटी बैंगन के सवाल पर मुखर हुए जनसंगठन
16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस की पूर्व संध्या पर तथा भारत की केंद्रीय नियामक इकाई द्वारा भारत की पहली जीएम खाद्य फसल के रूप में बीटी बैंगन को मंजूरी दिए जाने के ठीक एक दिन बाद उपभोक्ता अधिकार समूहों और रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशनों ने दिल्लीवासियों से जीएम (जैव-संशोधित) खाद्य पदार्थों को खारिज करने की अपील की क्योंकि ये सेहत को तमाम किस्म के खतरे पैदा करते हैं।...माओवाद महंगाई और मनमोहन
जमीनी हकीकत से जिसका कोई वास्ता नहीं होता वही ऐसा बयान दे सकता है। यह बात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संदर्भ में है और उन पर यह फिट बैठती है। महंगाई और माओवाद मुद्दे पर उनका जो नजरिया है उससे तो ऐसा लगता है कि वे सचमुच किस्मत के धनी हैं और उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पाकर देश की जनता को अपनी तकदीर पर फूट- फूट कर रोना चाहिए। ...जवाब मांग रहा है झारखण्ड
जंगल में आदिवासी ही नहीं रहते. वहां के मूलवासी भी रहते हैं लेकिन माफी मिली केवल आदिवासियों को. कहीं ऐसा तो नहीं कि ये केंद्र की साज़िश है? झारखंड को बचाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रहे आदिवासियों और मूलवासियों में फूट डालना चाहती है. बहरहाल, इतना तो तय है कि कि केंद्र सरकार का ये कदम आदिवासियों के घाव पर महरम नहीं नमक का काम करेगा. ये कदम आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए नहीं बल्कि उनको गुमराह करने के लिए उठाया गया है. गृह-मंत्रालय का ये फैसला आदिवासियों को विश्वास में लेने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है....आतंक के भस्मासुर की पकड़ में पाकिस्तान
पाकिस्तान की सबसे ताकतवर संस्था सेना है. पाकिस्तान के विद्रोही समूहों ने जब रावलपिण्डी स्थित जनरल हे़डक्वार्टर को निशाना बनाया तो पाकिस्तानी सेना ने जेहादियों के खिलाफ मदर आफ आल बैटल के की घोषणा कर दी. ...प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं वेन जियाबाओ
भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने कहा है कि वे भारतीय प्रधानमंत्री से बातचीत करना चाहते हैं. थाईलैण्ड में होनेवाली आशियान की बैठक में दोनों नेता शामिल होंगे. बैठक 23 अक्टूबर को होगी....ग्रीनपीस दे रहा है गलत जानकारी- जयराम रमेश
जीई अप्रूवल कमेटी द्वारा बुधवार को बीटी बैंगन को मंजूरी दिये जाने के बाद विरोध और तेज हो गया है. इसे देखते हुए पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि आखिरी निर्णय करन से वे सभी पक्षों की बात सुनेंगे. हालांकि उन्होंने गैर सरकारी संगठन ग्रीनपीस की आलोचना की और कहा है कि ग्रीनपीस जीएम फूड के बारे में गलत जानकारी दे रहा है....सरकार और माओवादियों में बातचीत के लिए आगे आये बुद्धिजीवी
सरकार और माओवादी दोनों ही एक दूसरे के प्रति निर्णायक होते जा रहे हैं. एक ओर जहां सरकार माओवादियों के बीच निर्णायक लड़ाई की तैयारी कर रही है वहीं माओवादियों ने नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमला तेज कर दिया है. ऐसे में अब कुछ बुद्धिजीवी सामने आये हैं और मांग की है कि माओवादियों और सरकार दोनों को एक दूसरे से बातचीत करनी चाहिए....बीटी बैंगन को मंजूरी की मजबूरी
लंबे समय तक विरोध करने के बाद भी केन्द्र सरकार की जेनेटिकल अप्रूवल कमेटी ने बीटी बैंगनों को मंजूरी दे दी. बुधवार को जीएईसी की बैठक हुई जिसमें जैव प्रसंस्कृत बैंगन को देश में उत्पादन और वितरण की अनुमति प्रदान कर दी गयी. ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया जैव प्रसंस्कृत खाद्यान को खत्म करने की दिशा में कदम उठा रही है तो भारत सरकार ने बीटी बैंगन को मंजूरी दे दी? सरकार की इस मंजूरी के पीछे की मजबूरी क्या है?...दलितों के बाद अब आदिवासियों के द्वार
कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी दलितों के बाद अब आदिवासियों के द्वार पर पहुंचने वाले है. झारखण्ड में चुनाव की आहट के साथ ही कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का दो दिन का दौरा झारखण्ड में होनेवाला है. बुधवार और गुरुवार को राहुल गांधी झारखण्ड के आदिवासी बहुल इलाकों का दौरा कर रहे हैं. ...आरक्षण पर रोक को सवर्णों का षण्यंत्र मानते हैं गुर्जर
गुर्जर आरक्षण पर राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाये जाने के बाद गुर्जर समाज में जहां निराशा का भाव है वहीं ब्राह्मणों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. गुर्जरों का कहना है कि ब्राह्मणों ने हमेशा से गुर्जरों का विरोध किया है इसलिए वे चाहते ही नहीं है कि गुर्जरों को आरक्षण मिले. ...नोबेल मिला तो भारतीयों ने जिन्दगी नर्क कर दी
एक दमित और दिग्भ्रमित देश को नोबेल पुरस्कार से जुड़ने का मौका मिले तो वह कैसा व्यवहार करेगा? वैसा ही करेगा जैसा अब कर रहा है. अमेरिका के वैज्ञानिक वेंकटरामन रामकृष्णन को साल 2009 के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया है....मूर्तियों पर अरबों खर्च करने के बाद अब मायावती का बचत अभियान
केन्द्र सरकार ने चार दिन के लिए भले ही सादगी अभियान चलाकर अब उससे पूरी तरह से मुक्ति पा ली हो लेकिन उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने अधिकारियों को सरकारी खर्चे कम करने के सख्त निर्देश दिये हैं. ...तीन राज्यों में झूमकर हुआ मतदान
महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए मतदान लगभग शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया. अरुणाचल प्रदेश में सबसे अधिक 72 फीसदी मतदान हुआ है जबकि सबसे कम महाराष्ट्र में 60 फीसदी मतदान होने की खबर है. हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ है....सुशासन बाबू के राज में सूचना अधिकार का हाल
बिहार के सुशासन बाबू नीतीश कुमार ने 29 जनवरी 2007 को बिहार में सूचना अधिकार के नाम पर एक क्रांति का सूत्रपात किया था. सुशासन बाबू ने फोन के जरिए सूचना देने का क्रांतिकारी प्रयोग किया था. इस लिहाज से प्राइसवाटर हाउस कूपर्स से लेकर सोनिया गांधी तक सभी ने सुशासन बाबू की इस पहल की जमकर तारीफ की थी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे बिहार को सूचना अधिकार का रोल मॉडल घोषित कर दिया था. लेकिन क्या सूचना अधिकार का यह रोल मॉडल काम कर रहा है? ...आदिवासियों के प्रति मानवीय हुई सरकार, एक लाख मामले निरस्त
माओवादियों से लड़ाई की अपनी मुहिम के तहत एक बड़ा फैसला लेते हुए नक्सल प्रभावित झारखण्ड के एक लाख आदिवासियों पर लगे आरोपों को राज्य सरकार ने निरस्त कर दिया है और उनके खिलाफ चल रहे केस को समाप्त करने की घोषणा की है. राज्य सरकार ने यह फैसला केन्द्रीय गृह-मंत्रालय से सलाह मशविरे के बाद किया है. ...माओवादियों से लड़ाई की तैयारी
माओवादियों से लड़ाई की तैयारियां शुरू हो गयी है. इस कड़ी में सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से मुलाकात की. मुलाकात के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य ने एक प्रेस कांफ्रेस में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि राज्य में माओवादियों के खिलाफ केन्द्र और राज्य सरकार का संयुक्त अभियान जारी रहना चाहिए जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है....पाक अदालत की नजर में सईद बेगुनाह, भारत ने कहा मंजूर नहीं
पाकिस्तान सरकार द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ लगाये गये दो आरोपों को लाहौर हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया है. सोमवार को लाहौर हाइकोर्ट ने सईद के वकीलों को सुनने के बाद हाफिज सईद को दोनों मामलों में बरी कर पाक सरकार के आरोपों को खारिज कर दिया....बिना अनुमति भारत की समुद्री सीमा में पहुंचा अमेरिकी जहाज
मुंबई हमलों के सालभर के भीतर एक बार फिर भारत के समुद्री सीमा की सुरक्षा की पोल खुल गयी है. अमेरिका का एक पुराना जहाज गुजरात के भावनगर में आकर लंगर डाल लेता है लेकिन न तो इस जहाज के खरीदार का कहीं अता पता है और न ही इस बात का रहस्यभेदन हो रहा है कि किसकी अनुमति से यह भारी भरकम जहाज भारतीय सीमा में आया है?...'तुम मुझे वोट दो, मैं हिन्दुओं का सफाया करूंगा'
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार समाप्त हो गये हैं. लेकिन इस बार महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अब तक के सभी विधानसभा चुनावों में सबसे हिंसक रहे हैं और अपराधियों का बोलबाला रहा है. लेकिन कांग्रेस-एनसीपी के उम्मीदवार कादिर मौलाना एक ऐसा कारनामा किया कि पूरा महाराष्ट्र सकते में है. मौलाना कादिर के नाम से चुनाव प्रचार के दौरान एक पोस्टर पूरे विधानसभाक्षेत्र में बांटा गया जिसमें कहा गया है कि आप मुझे वोट दीजिए, मैं शहर से हिन्दुओं का सफाया करूंगा....सूचना अधिकार को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने की जरूरत
सूचना का अधिकार (आरटीआई) के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने नई दिल्ली में एक दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया. कार्यशाला में देश-विदेश के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं जो आरटीआई को और बेहतर बनाने की दिशा में विचार विमर्श करेंगे. लेकिन राष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई को हथियार बनाने की बात कही है वह तब तक सच नहीं हो सकता जब तक कि सूचना प्रौद्योगिकी तकनीकि (आईसीटी) को आरटीआई के साथ नहीं जोड़ा जाता. अगर इंटरनेट को हम सूचना के अधिकार के साथ जोड़ दें तो राष्ट्रपति की वह बात यथार्थ साबित हो सकती है जिसमें वे कहती हैं कि लोकतंत्र में जनता ही राजा होती है. ...तकनीकि खामियों को दूर करने के लिए हुआ पृथ्वी-II का परीक्षण सफल
सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान द्वारा उड़ीसा के चांदीपुर परीक्षण रेंज में पृथ्वी-II का परीक्षण किया गया. पृथ्वी -II को पहले ही थल सेना और वायु सेना में शामिल किया जा चुका है, सोमवार का परीक्षण तकनीकि परीक्षण के लिए किया गया है....महाराष्ट्र में जीत को लेकर आशंकित है कांग्रेस
13 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होनेवाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जहां हरियाणा को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखाई दे रही है वहीं महाराष्ट्र को लेकर आशंकित है. कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदान से पहले अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. ...तीन राज्यों में चुनाव प्रचार समाप्त
आगामी 13 अक्टूबर को हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल में होनेवाले मतदान से पहले रविवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. ...भागवत के बयान से भाजपा के हाथ पांव फूले
राजगीर में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सरसंघचालक मोहनराव भागवत के एक कथित बयान से भाजपा के हाथ पांव फूल गये जिसके बाद न केवल भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने खण्डन किया बल्कि संघ के प्रवक्ता राम माधव ने भी भी कहा कि संघ प्रमुख ने ऐसा कोई बयान नहीं िदया था....आतंकियों के खिलाफ सबसे बड़ा सैन्य अभियान शुरू करेगी पाक सेना
रावलपिण्डी स्थित सैन्य मुख्यालय पर तालिबान के हमले से पाकिस्तान सेना का साठ साल का गरुर टूट गया है. जिस रावलपिण्डी के जनरल हेडक्वार्टर में बैठकर कभी "आतंकी सैन्य संचालन" की खबरें आती थीं उसी जनरल हेडक्वार्टर पर आतंकियों के हमले ने पाक सेना में बौखलाहट पैदा कर दी है. अब पाकिस्तानी सेना वजीरिस्तान में आतंकियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है. पाकिस्तानी सेना के आंतरिक सूत्रों के हवाले से "डॉन" ने कहा है कि यह अभियान अगले कुछ दिनों में ही शुरू हो जाएगा....मुक्त हुआ पाकिस्तानी सैन्य मुख्यालय, सभी बंधक रिहा
पाकिस्तान के रावलपिण्डी स्थित सैन्य मुख्यालय पर आत्मघाती दस्तों द्वारा बंधक बनाये गये बंधकों को सेना ने रिहा करवा लिया है. शनिवार को पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय जनरल हेडक्वार्टर पर आतंकी धावा बोलकर आतंकियों ने 42 लोगों को बंधक बना लिया था....राजमिस्त्री बनकर गुजारा कर रहा है एक दलित साहित्यकार
बात थोड़ी पुरानी जरूर हो गयी है लेकिन हालात अभी भी बदले नहीं है. नागरिक अधिकार मंच और युवा संवाद के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर शहर के मजदूर पीठों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया । इसी दरमियान नेहरू नगर चौक पर मुलाकात हुई काम के इंतजार में खड़े राज मिस्त्री मूलचंद मेधोनिया से । इस मजदूर से मजदूर दिवस की बात करते - करते दलित साहित्यकार की उपेक्षा का नया ही अध्याय खुल गया ।...महाराष्ट्र के मैदान में 28 प्रतिशत उम्मीदवार अपराधी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की उलटी गिनती शुरू हो गयी है लेकिन मतदान से तीन दिन पहले नेशनल इलेक्शन वाच ने चौंकानेवाला आंकड़ा जारी किया है. नेशनल इलेक्सन वाच ने उम्मीदवारों द्वारा दायर हलफनामों का अध्ययन करने के बाद निष्कर्ष निकाला है कि महाराष्ट्र के मैदान में इस बार कुल 28 प्रतिशत उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं जिसमें सभी पार्टियों के उम्मीदवार शामिल हैं....मैं मोदी को पार्टी से बाहर करने के पक्ष में था- जसवंत
भाजपा के निष्कासित नेता जसवंत सिंह ने आज कहा है कि "गुजरात दंगों के बाद मैं इस बात का समर्थक था कि नरेन्द्र मोदी को पार्टी से निष्कासित कर दिया जाना चाहिए." उन्होंने यह बात हैदराबाद में श्रमजीवी पत्रकारों के एक सम्मेलन में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कही....माओवादियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल नहीं-प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि माओवादियों के खिलाफ सरकार सेना का प्रयोग नहीं करेगी. कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद रायचूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि माओवादियों से निपटने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों का ही प्रयोग किया जाएगा....भारतीय दूतावास पर हमले के पीछे आईएसआई
काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले के पीछे आईएसआई का हाथ हो सकता है. अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत टी जवाद ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा है कि हमें शक है कि इस हमले के पीछे आईएसआई है....आखिरकार मायावती को मिली एक अदालती राहत
गंगा एक्सप्रेसवे, ताज कारिडोर और लखनऊ में बननेवाले विभिन्न स्मारकों के बारे में मायावती पर लगातार अदालती आदेशों की मार पड़ती रही है. लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक ऐसा आदेश दिया है जो मायावती सरकार को थोड़ी राहत जरूर देगा. ...नदी जोड़ परियोजना पर प्रधानमंत्री का सकारात्मक संकेत
पहले राहुल गांधी, फिर पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश और अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नदियों को जोड़ने के सवाल पर बोल पड़े हैं. राहुल गांधी और जयराम रमेश ने भले ही नदियों को जोड़ने के विचार को विनाशकारी कहकर खारिज कर दिया हो लेकिन उन दोनों से उलट प्रधानमंत्री ने नदियों को जोड़ने के बारे में अपने सकारात्मक रूख का संकेत दिया है. ...बराक ओबामा को शांति का नोबेल
अमेरिका के अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम एक और अध्याय जुड़ गया है. अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के साल भर के भीतर ही उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है. नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चयन करनेवाली कमेटी का कहना है कि ओबामा को यह पुरस्कार इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने शांति स्थापना की दिशा में कूटनीतिक पहल की है और परमाणु आयुध के इस्तेमाल की संभावनाओं को कम किया है....बाढ़ की विभीषिका में भी प्रधानमंत्री दौरे का भेदभाव
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बाढ़ प्रभावित कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं. प्रधानमंत्री आज (शुक्रवार) को दोपहार बाद हैदराबाद पहुंचेंगे. लेकिन उनकी यात्रा का जो शेड्यूल बनाया गया है उसमें भी कांग्रेसी सरकार और गैर कांग्रेसी सरकार का भेदभाव साफ दिखाई दे रहा है. ...आडवाणी के नेतृत्व में नहीं लड़ा जाएगा 2014 का चुनाव
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के विश्वस्त और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वैंकेया नायडू का कहना है कि आडवाणी अगले आमचुनाव को लीड नहीं करेंगे. एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए वैंकेया ने कहा है कि 2014 का चुनाव आडवाणी के नेतृत्व में नहीं लड़ा जाएगा. हालांकि वैकेया यह नहीं बता पाये कि अगला नेतृत्व कौन करेगा....पुलिस महानिदेशक की चेतावनी के 24 घण्टे के भीतर नक्सलियों का भीषण हमला
महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक अनामी राय की चेतावनी के चौबीस घण्टे के भीतर ही नक्सलियों ने पुलिस पर भीषण हमला बोलकर 20 पुलिसवालों को मौत के घाट उतार दिया है. गढ़चिरौली के लाहेरी गांव के नजदीक करीब 200 हथियारबंद माओवादियों ने पुलिस पर हमला बोला जिसमें 20 पुलिकर्मियों के अब तक मारे जाने की सूचना है और 50 पुलिसकर्मियों के बंधक होने की खबर है....माओवादियों का दावा: कब्जे में हैं कई पुलिसवाले
झारखण्ड में सब-इंस्पेक्टर फ्रांसिस की गला रेतकर निर्मम हत्या करने के बाद माओवादियों ने दावा किया है कि अभी उनके कब्जे में और कई पुलिसवाले हैं जो कि माओवादियों की "जेलों" में बस्तर में बंद हैं. ...सैम पित्रोदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
कांग्रेस के करीबी उद्योगपति सैम पित्रोदा को एक बार फिर केन्द्र सरकार ने ऊंचा ओहदा प्रदान कर दिया है. मंगलवार को प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया है, साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान कर दिया है....मतदाताओं से वाजपेयी की अपील, लेकिन अपील में कई गलतियां
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं से एक अपील जारी किया है. लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जारी इस अपील में कई गलतियां छोड़ दी गयी हैं जिसे देखकर स्वाभाविक रूप से दुख होता है. ...पर्यावरण को बचाना है तो विज्ञान को बदलिए-अनुपम मिश्र
प्रख्यात पर्यावरणविद अनुपम मिश्र का कहना है कि अगर पर्यावरण में हो रहे वर्तमान बदलाव को रोकना है तो हमें वर्तमान विज्ञान के विस्तार को रोकना होगा. अनुपम मिश्र कहते हैं कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव के लिए दादा देश जिम्मेदार हैं और पर्यावरण में बदलाव को रोकने के लिए उन्हें सबसे पहले कोशिश करनी होगी....भाजपा नेता प्यारेलाल खण्डेलवाल का निधन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्यारेलाल खण्डेलवाल का आज नई दिल्ली में निधन हो गया. वे 84 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. ...90 उम्मीदवारों में 80 करोड़पति
आप हरियाणा को किसान प्रदेश के रूप में जानते हैं इसलिए आपको लगता होगा कि इस बार हरियाणा में सूखे की मार झेल रहे किसानों के बीच किसान नेता जाकर उनके दुख दर्द बांटने के लिए वोटों की मांग कर रहे होंगे. ऐसा नहीं है. चुनाव हो रहे हैं लेकिन मैदान में पूंजीपति, बाहुबलि और अपराधी ही सबसे ज्यादा ताकतवर तरीके से अपना प्रचार कर रहे हैं. ...स्त्री सशक्तीकरण आंदोलन के प्रेरणास्रोत थे गांधी
शीर्ष गांधीवादी विचारक और जानी मानी नारीवादी कार्यकर्ताओं ने देश में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि महात्मा गांधी स्त्रियों की स्वतंत्रता और उसके सशक्तिकरण के सबसे बड़े पैरोकार थे। गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित वार्षिक व्याख्यान में 'स्त्री विमर्श-गांधी का सच' विषय पर बोलते हुए सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की निदेशिका डॉ. रंजना कुमारी ने कहा कि भारतीय नारीवाद का उद्गम गांधी दर्शन से ही हुआ है। इससे पहले स्त्री विमर्श के नाम पर जो कुछ भी था, वह सुधारवाद के बीच कहीं उलझकर रह गया था।...जगनवाणी- "सोनिया गांधी मां समान, राहुल होंगे प्रधानमंत्री"
नेहरू गांधी परिवार की राजनीति में अर्श से फर्श पर फेंके गये वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी ने आखिरकार वह तरीका अख्तियार कर लिया है जो कांग्रेस में बने रहने का पहला और आखिरी सफल तरीका है. नेहरू-गांधी परिवार के आगे पूर्ण समर्पण. कल तक पिता की राजनीतिक विरासत का स्वाभाविक उत्तराधिकार मांगनेवाले जगनमोहन अब सोनिया गांधी को मां और राहुल गांधी को भविष्य का प्रधानमंत्री बता रहे हैं....नक्सलियों ने दी नीतिश को जान से मारने की धमकी
बिहार में 16 निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को धमकी दी है कि वे नीतिश कुमार की हत्या कर देंगे. एक निजी चैनल के रिपोर्टर को कथित नक्सली का एसएमएस आया है जिसमें नीतिश को जान से मारने की धमकी दी गयी है....इस गांधी जयंती पर ओबामा को सुनिये
इस बार गांधी जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के घिसे पिटे संदेश सुनने की बजाय अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का संदेश सुनिये. गांधी जयंती के मौके पर बराक ओबामा ने कहा है कि "अमेरिका की जड़े महात्मा गांधी के भारत तक जाती हैं." बराक ओबामा को इसलिए भी सुनिये क्योंकि यह वे उस गांधी के बारे में बोल रहे हैं जिसने अमेरिका जाने से भी मना कर दिया था. जब लंदन प्रवास के दौरान उनके सामने प्रस्ताव आया कि वे अमेरिका भी जाएं तो उन्होंने कहा था कि अभी वक्त नहीं आया है....चीन के गुणगान में मगन है 'द हिन्दू'
चीन ने साठ साल किस बात के पूरे किये हैं? लोकतंत्र के? नहीं। गणतंत्र के? नहीं। कम्युनिस्ट शासन के साठ साल पूरे किये हैं और उसे मुक्ति उत्सव के रूप में मना रहा है. चीन जो करे वह चीन की बला से लेकिन इधर अपने देश में द हिन्दू अखबार जिस तरह से कवरेज कर रहा है उससे लगता है कि भारत ने गणतंत्र के साठ साल समय से पहले ही पूरे कर लिये हैं. ...हादसे के बाद भी बना रहा दिल्ली बंबई का भेद
बुधवार को केरल की थेकड्डी झील में एक पर्यटक नाव पलट जाने से अब तक 41 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. दुर्घटना के बारह घण्टे बाद राष्ट्रीय मीडिया ने इसे खबर तो बनाया लेकिन जिस तरह से खबर बनाया वह न केवल चौंकानेवाला बल्कि शर्मनाक है. बुधवार के घटना की खबर गुरूवार को प्रसारित हुई और लगभग सबने एक ही खबर चलाई कि मरनेवालों में 9 लोग दिल्ली के थे. ...कश्मीरी लोगों को अलग से वीजा दे रहा है चीन
नेहरू के जमाने में लगा हिन्दी-चीनी भाई भाई का नारा पुराना हो गया है. मुक्ति के साठ साल मना रहे चीन ने नया नारा दे दिया है- कश्मीरी चीनी भाई भाई. चीन का एक चौंकानेवाला तथ्य सामने आया है कि वह भारतीय राज्य कश्मीर के नागरिकों को अलग से वीजा जारी कर रहा है. वह कश्मीर के लोगों को उनके पासपोर्ट पर वीजा इश्यू करने की बजाय अलग से वीजा बनाकर देता है. इस बात की खबर सार्वजनिक होने पर भारत सरकार ने चीन के साथ कड़ा एतराज जताया है....मध्य प्रदेश में सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं किसान
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जेनेटिकली मोडिफाइड (जीएम) फसलों के फील्ड ट्रायल की अनुमति दिये जाने के खिलाफ मध्य प्रदेश के किसान लामबंद हो रहे हैं. गांधी जयंती से एक दिन पहले जबलपुर में हजारों किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके जीएम फसलों के फील्ड ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की. ...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
