visfot news network
जहरीला हो गया है पंजाब का पानी
जब आपका पंजाब से परिचय हुआ होगा तो यह बताया गया होगा पंजाब पंज और आब को मिलाकर बना है जिसका मतलब होता है पांच नदियों का पानी. पांच नदियों के पानी से सिंचित इस जमीन पर इधर तीन चार दशक में बहुत कुछ ऐसा हुआ है कि पंजाब के पानी की तासीर बदल गयी है. पंजाब का पानी जहरीला हो गया है.
माकपा की मेहरबानी से सफल रहा भाजपा का बंगाल बंद
३० नवम्बर को भाजपा की आवाज पर बंगाल बंद रहेगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. लेकिन मोटे तौर पर कहा जा सकता है की सोमवार ३० नवम्बर को कमोबेश बंगाल पूरी तरह बंद रहा. जगह-जगह तोड़फोड़ हुई. हालाँकि बंद के दिन तोड़फोड़ की रश्म अब कम ही निभाई जाती है, क्यूंकि लोगबाग बंगाल बंद के किसी भी राजनैतिक दल के आह्वान के साथ ही अपना कारोबार बंद रखने का मन बना लेते हैं....कंपनी और कृषि मंत्री के दबाव में की गयी बीटी बैंगन की सिफारिश
देश में बीटी बैंगन की व्यापारिक खेती की अनुमति की सिफारिश करने वाले विशेषज्ञ कमेटी के फैसले की स्वतंत्रता व इमानदारी को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा उठाई जा रही शंकाओं को और भी बल मिला जब कमेटी के चेयरमैन ने यह स्वीकार किया कि उन्होने यह फैसला बीटी बैंगन निर्माता कंपनी के दबाव में लिया। यह खुलासा मशहूर जैव वैज्ञानिक पुष्प भार्गव ने किया है....महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर 'द हिन्दू' का हमला, भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण पर अंग्रेजी अखबार द हिन्दू ने एक तरह से हमला बोल दिया है. आरटीआई के जरिए जुटाई गयी सूचनाओं के आधार पर द हिन्दू अखबार ने आज खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने अपने चुनाव प्रचार के लिए जो विज्ञापन पर जो खर्च किया है वह उनके घोषित रकम से बहुत अधिक है....कसाब के वकील की छुट्टी
मुंबई हमलों में जीवित पकड़े गये आतकंवादी आमिर अजमल कसाब के वकील मोहम्मद काजमी की छुट्टी कर दी गयी है. काजमी पर अदालत में झूठ बोलने का आरोप लगा था. काजमी की जगह के पी पवार को कसाब का नया वकील नियुक्त किया गया है....मधु कोड़ा चाइबासा में गिरफ्तार
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और चार हजार करोड़ रूपये के घोटालों के आरोप में फंसे मधु कोड़ा को आज सुबह चाइबासा से गिरफ्तार कर लिया गया है. वे चुनाव प्रचार के सिलसिले में चाइबासा में थे. विजिलेन्स विभाग ने उनकी गिरफ्तारी को कन्फर्म कर दिया है....जनसेवक बनने की चाह में चार्टर्ड एकाउंटेंट
कांग्रेस की नजर में भविष्य के प्रधानमंत्री राहुल गांधी एक ओर जहां पढे लिखे सुसंस्कृत युवाओं को कांग्रेस से जोडने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं भाजपा पढे लिखे नौजवानों से कन्नी काट रही है। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से चार्टर्ड एकांउंटेंट अखिलेश शुक्ला ने टिकिट की मांग की है।...ठाकरे की विश्वस्त बहू ने भी साथ छोड़ा
बाल ठाकरे की आज्ञाकारी और विश्वस्त बहू स्मिता ठाकरे ने भी आखिरकार उनका साथ छोड़ दिया. शनिवार को उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया. स्मिता ठाकरे का कांग्रेस में जाना उतना आश्चर्यजनक नहीं है जितना यह कहना कि वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बहुत प्रभावित हैं. महाराष्ट्र की राजनीति को जो लोग भी नजदीक से देखते हैं और बाल ठाकरे की राजनीति को परखते रहे हैं वे जानते हैं कि ठाकरे परिवार में स्मिता ठाकरे की क्या हैसियत है. स्वयं बाल ठाकरे भी उनको पूरा मान देते थे यह जानते हुए भी कि स्मिता ठाकरे अत्यंत महात्वाकांक्षी महिला हैं....पुण्यतिथि के बहाने आरक्षण के फसाने
26 नवंबर को जब सारा देश मुंबई में हुए हमलों को याद कर रहा था ऐसे वक्त में लोग यह भूल गये कि ऐतिहासिक रूप से यह दिन देश के पहले दलित राष्ट्रपति के आर नायारणन की पुण्यतिथि भी थी. उनके जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रवादी अम्बेडकरवादी महासंघ ने एक सेिमनार का आयोजन किया. इस सेमिनार का विषय था- दलित हिन्दुओं के सामने चुनौतियां. सेमीनार में दलितों के सवाल पर विस्तार से चर्चा की गयी....चीन अमेरिका की मजबूरी पर भारत भी जरूरी
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की वाशिंगटन-यात्रा के दौरान परमाणु-सौदे को लागू करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई लेकिन क्या सिर्फ इसीलिए उनकी इस यात्रा को मात्र् औपचारिकता मान लिया जाए? क्या यह मान लिया जाए कि ओबामा ने भारत के उन घावों पर सिर्फ मरहम लगाने का काम किया, जो अचानक ही पिछले हफ्ते उनकी चीन यात्र के दौरान उभर आए थे? जहां तक परमाणु-सौदे का प्रश्न है, स्वयं प्रधानमंत्री ने कहा है कि कुछ ही हफ्तों में सारे मुद्दों पर समझौता हो जाएगा।...मटुकनाथ ज़ूली पर जानलेवा हमला
भोपाल। प्रेमी युगल मटुकनाथ और जूली को आखिर कौन नहीं जानता. लेकिन शुक्रवार को भोपाल में उनके ऊपर प्राणघातक हमला किया गया. मटुकनाथ जूली यहां पर एक पुस्तक का लोकार्पण करने आये थे जहां संस्कृति रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर ही हमला बोल दिया. ...यस, मिस्टर प्राइम मिनिस्टर
अरुन्धती राय, वंदना शिवा, संदीप पाण्डेय, अमित भादुड़ी जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में प्रधानमंत्री से आपरेशन ग्रीन हण्ट को रोकने की मांग की गयी है. पत्र में 250 वरिष्ठतम लोगों के हस्ताक्षर हैं और सीधे तौर पर कहा गया है कि भारत सरकार कंपनियों के एजंट के तौर पर काम न करे. पत्र में प्रधानमंत्री और सरकार पर यह आरोप भी लगाया गया है कि भारत सरकार की नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान एक गृहयुद्ध जैसा है जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए. ...पीआईबी में याद किये गये प्रभाष जोशी
प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) भारत सरकार का संस्थान है जो कि सरकार से जुड़े मीडिया कार्य को देखता है. संभवत: पीआईबी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक पत्रकार के लिए उसने अपनी ओर से पहल करके श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. निश्चित रूप से वह पत्रकार कोई और नहीं प्रभाष जोशी थे....क्या हम और तेज उड़ सकते हैं साजन?
उम्र 74 साल. ओहदा- दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र की सर्वोच्च प्रशासक. यात्रा- रुस में निर्मित सुखोई-30 विमान में. स्पीड- 800 मील प्रति घण्टा और इस स्पीड पर भी राष्ट्रपति ने चालक (साजन) से जानकारी मांगी कि क्या हम और तेज उड़ सकते हैं? ...मेरे अल्लाह, सरकारी खर्चे पर मैं हाज़िर हूं....
ऊंच, नीच, अमीर, गरीब कोई भी मुसलमान हो जीवन में एक बार हज पर जाना ही चाहता है. क्यों न हो? पवित्र कुरान लिखता है- “लोगों पर यह अल्लाह का हक है कि जो उस घर तक पहुंचने का सामर्थ्य रखता हो, वो हज करे।” (कुरआन, 3:97) लेकिन अल्लाह के दर पर पहुंचने के लिए भारत के कुछ अमीरपरस्त और सक्षम मुसलमान सरकारी सुविधा का किस तरह से दुरुपयोग करते हैं वह घोर आश्चर्यजनक है. पिछले साल ऐसे सरकारी हाजियों पर सरकार के 4 करोड़ 36 लाख रूपये खैरात के रूप में खर्च हो गये. ...नदियों को जोड़ने के लिए सरकार तैयार कर रही है डीपीआर
कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी की आपत्ति के बाद भले ही प्रधानमंत्री ने नदियों को जोड़ने के सवाल पर टालमटोल भरा जवाब दिया हो लेकिन हकीकत यह है कि केन्द्र सरकार नदियों को जोड़ेन की दिशा में लगातार काम कर रही है. इस बात का खुलासा केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बंसल ने किया है....प्रभाष जोशी को याद कर रहा है पीआईबी
भारत सरकार का संस्थान प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जी को याद कर रहा है. प्रभाष जी की याद में पीआईबी दिल्ली में एक शोकसभा का आयोजन कर रहा है. ...अफगान के बाद संकट में हैं पाक के बुद्ध
एशिया में एक बार फिर बुद्ध पर संकट है. यह संकट पाकिस्तान के तक्षशिला में आया है. तक्षशिला म्यूजियम में रखी बुद्ध की मूर्तियों पर तालिबानी हमले का खतरा बढ़ गया है लेकिन पाकिस्तान में कोई सुनवाई नहीं है. पाकिस्तान पुरातत्व विभाग ने अपनी ओर से म्यूजियम की थोड़ी बहुत सुरक्षा जरूर बढ़ाई है लेकिन खुद म्यूजियम प्रशासन मानता है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है और उन्हें डर है कि तालिबानी आतंकी तक्षशिक्षा म्यूजियम को बर्बाद कर सकते हैं....लिब्राहन के दोषियों की सूची ही दोषपूर्ण
लीक होने के बाद आखिरकार लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट राज्यसभा में प्रस्तुत कर दी गयी. रिपोर्ट कई नेताओं पर गंभीर सवाल उठा रही है. रिपोर्ट में जिन हिन्दूवादी नेताओं को बाबरी विध्वंस का जिम्मेदार माना गया है उनकी संख्या 68 है जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी और बाला साहेब ठाकरे का भी नाम शामिल है. ...इसलिए नहीं गया अयो्ध्या
लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट के लीक होने से एक दिन पहले अशोक सिंहल नागपुर में थे और वहां पत्रकारों से बात कर रहे थे. पत्रकारों से बात करते हुए सिंहल ने कहा था कि अगर बाल ठाकरे ऐसे हिन्दुत्ववादी हैं तो आज तक अयोध्या क्यों नहीं गये? उन्हें सबसे पहले अयोध्या जाना चाहिए. अब सिंहल के जवाब में बाल ठाकरे कहते हैं कि 1992 में हिंदुत्ववादी ताकतें एक झंडे के तले नहीं आईं, इसीलिए वह अयोध्या नहीं गए। ...विकीपीडिया पर संकट: स्वैच्छिक संपादक छोड़ रहे हैं साथ
दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी वेबसाइट और आनलाइन मुफ्त ज्ञानकोष विकीपिडिया संकट में है. अमेरिका के बिजनेस अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने खबर दी है कि विकीपिडीया के उपभोक्ता भले ही बढ़ रहे हों लेकिन विकीपिडिया पर एडिट, कन्टेट का काम करनेवाले स्वयंसेवक विकीपिडीया का साथ छोड़ रहे हैं. ...प्रभाष जोशी की अस्थियां गंगा में विसर्जित
प्रभाष जोशी का अस्थिकलश सोमवार को हरिद्वार में पवित्र गंगा में प्रवाहित कर दी गयी. इस मौके पर उनके परिवार के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कर्मी और राजनीतिक लोग मौजूद थे. ...6 दिसंबर के लिए कांग्रेस जिम्मेदार - विनय कटियार
भारतीय जनता पार्टी के नेता और लिब्राहन आयोग द्वारा बाबरी मस्जिद को गिराने के दोषी ठहराये गये विनय कटियार ने कहा है कि 6 दिसबंर को अयोध्या में जो कुछ हुआ, वह उनके जीवन का सबसे सुखद अनुभव था. उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को जो कुछ हुआ उसके लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है....लिब्राहन साहब क्या आपने रिपोर्ट लीक कर दी?
अंग्रेजी के अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ऐसा खुलासा किया है कि जब पहले दिन संसद की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हो गयी. लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट "लीक" हो जाने के बाद एक एनडीटीवी भी दावा कर रहा है कि उसके पास 900 पेज की रिपोर्ट मौजूद है. ...जनसत्ता से जुड़े लोगों ने प्रभाष जी को याद किया
जनसत्ता से जुड़े लोगों ने आज प्रभाष जी को याद किया. प्रभाष जी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के निकट वसुंधरा के मेवाड़ संस्थान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें जनसत्ता से जुड़े पुराने लोग, प्रभाष जोशी के परिवार के सदस्य और शुभचिंतक उपस्थित थे....26/11 की पहली बरसी पर नौटंकी न करें न्यूज चैनल
जैसे जैसे 26/11 की तारीख नजदीक आ रही है न्यूज चैनलों पर कार्यक्रमों को लेकर होड़ शुरू हो गयी है. साल भर पहले मुंबई में हुए आतंकी हमलों के साल भर पूरा हो जाने पर विभिन्न मीडिया हाउस अपने अपने तरीके से उस दुर्घटना को याद करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करके कहा है कि न्यूज चैनल सावधान रहें....अमेरिका: कितना दोस्त, कितना दुश्मन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा और चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ की मुलाकात में ओबामा ने दो बयान दिये जिनका गहरा मतलब है। जिंताओ और ओबामा की मुलाकात के बाद यह बयान कि भारत-पाक वार्ता में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता हो निश्चित तौर पर आपत्तिजनक है। एक और बयान जो निश्चित तौर पर ओबामा की भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाता है वह यह कि ओबामा ने अपने समकक्ष हू जिंताओ से मुलाकात के दौरान यह बयान दिया कि तिब्बत चीन का हिस्सा है। यह कहीं न कहीं कुछ शक जरूर पैदा करता है।...अब थारो कई पतियारो रे परदेशी...
यह वास्तव में शोकसभा थी. यहां कोई दो मिनट का मौन नहीं था. जाने वाले व्यक्ति के बारे में प्रशंसा के गान नहीं थे. अनुभव और यादों का वर्णन नहीं था. बोलनेवालों में होड़ नहीं लगी थी. कोई बोलने खड़ा हुआ तो गला रुंध गया, किसी ने सिर्फ यह कहा कि मेरी श्रद्धांजलि. और ऐसा कहनेवाले वे लोग जिन्हें जमाना सुनता है. वे लोग जो खूब बोलते हैं और जमकर लिखते हैं. लेकिन यहां मानों शब्द स्थिर और जड़वत हो चला था. कौन बोले? क्या बोले? और सबसे बढ़कर, क्यों बोले?...राजस्थान में शुरू हुआ किसानों के लिए स्मार्ट कार्ड
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अट्ठाईस हजार नरेगा श्रमिकों को अब अपनी मजदूरी प्राप्त करने के लिए बैंकों की कतार में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपने घर बैठे ही मजदूरी प्राप्त हो रही है और वह भी बिना अतिरिक्त मूल्य चुकाए। साथ ही वे अपनी बचत को घर बैठे जमा भी करवा रहे हैं।...आईबीएन लोकमत पर पर शिवसेना का प्रहार
महाराष्ट्र के मराठी चैनल आईबीएन लोकमत पर शुक्रवार की शाम शिवसैनिकों ने अचानक हमला बोल दिया और आईबीएन लोकमत चैनल के मुंबई और पुणे के कार्यालयों पर हमला कर दिया जिसके बाद अब तक तथाकथित आठ शिवसैनिक कार्यकर्ताओं पर महाराष्ट्र सरकार ने हमले का जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है....प्रभाष जी को याद करने के लिए हो सके तो आइये
प्रभाष जोशी को गये चौदह दिन पूरे हो गये. प्रभाष जी को याद करने के लिए देशभर में श्रद्धांजलि सभाओं के आयोजन का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में दिल्ली में प्रभाष जोशी को याद करने के लिए सामूहिक प्रयास से एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर रहे हैं. ...बीटी बैंगन यानि खाने की थाली में जहर
आजकल जीन संशोधित फसलेें चर्चा में हैं।इनके प्रसंसक ऐसा प्रभाव बना रहे हैं कि पश्चिमी देशों में इन फसलों ने किसानों को मालामाल कर दिया है। किसानों की हर समस्या का समाधान इन्हीं में है।यदि हमने इन्हें नहीं अपनाया तो हम न केवल पिछड़ जाएंगे बल्कि बरबाद हो जाएंगे एवं विश्व व्यापार में अपना अस्तित्व खो देगें। इसी के चलते बीटी काटन के बाद अब कुछ ही महीनों में बीटी बैंगन हमारी रसोई में से होता हुआ हमारे खाने की थाली में आने वाला है।...ओबामा के अमेरिका का आंखों देखा हाल
पिछले दो साल में मेरी यह चौथी अमेरिका यात्रा है। इस यात्रा में अमेरिका का जो हाल देख रहा हूं, उसे देखकर दुख होता है। मुझे लगता था कि बराक ओबामा के राष्ट्रपति बन जाने पर अमेरिका के दिन फिरेंगे। बुश की गल्तियां सुधारी जाएंगी, आम आदमी की जिंदगी बेहतर हो जाएगी, एराक और अफगानिस्तान से अमेरिका को निकल भागने का रास्ता मिल जाएगा और लुढ़कता हुआ डॉलर जल्दी ही किसी मुकाम पर जाकर टिक जाएगा लेकिन डॉलर तो डॉलर पिछले 11 माह में खुद ओबामा ही लुढ़कने लगे हैं।...54 साल में पहली बार देखा 'कलट्टर'
1100 फिट ऊंचे मैकल पर्वत श्रृंखला पर बसे तुम्मीछोट गांव के लोगों ने 4 नवम्बर 09 को तब पहली बार कलेक्टर (जिलाधिकारी, डीएम) को देखा जब वे मध्यप्रदेश सप्ताह के अंतर्गत ``निवसीड´´ द्वारा आयोजित कृषक प्रशिक्षण में शामिल होने यहां पहुंचे। यह घटना एकबारगी तो उल्लास पैदा करती है कि चलो सुदूर बसे गांव की किसी कलेक्टर ने सुध तो ली। लेकिन अगले ही पल यह सवाल भी उठ खड़ा होता है कि बीते 53 सालों तक तुम्मीछोट जैसे गांवों ने उपेक्षा का जो दर्द सहा है उसके लिये किसे दोषी माना जाये?...55 के पार लेकिन डेट पर जाने के लिए तैयार
जवानी, मौज मस्ती और डेटिंग के लिए सही उम्र क्या हो सकती है? और जब बात इंटरनेट के जरिए डेटिंग की हो तो फिर तो पूरा शक इसी बात पर जाता है कि इंटरनेट के जरिए डेटिंग करनेवाले अधिकांश नौजवान ही होंगे. भारत में इसमें क्या सच्चाई है, यह तो पता नहीं है लेकिन एक पत्रिका द्वारा कराये गये सर्वे में अलग ही तथ्य उभरकर सामने आया है....राज ठाकरे से बेहतर है राखी सावंत
कभी भाजपा की फायर ब्रांड नेता रही, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष उमा भारती एक बार फिर से आग उगलने वाली नेता के तौर पर उभरने के कोशिश में है. इटावा से मध्यप्रदेश के भिंड जाते हुये उमा भारती ने यहां पत्रकारो से बात करते हुये कहा कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे का नाम लेकर वे अपनी जुबान को गंदा नहीं करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे से बेहतर तो राखी सावंत है।...आतंकवाद के खात्में के लिए महारूद्राभिषेक
नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी समस्या बनते जा रहे आतंकवाद से निपटने के लिए अब धार्मिक क्षेत्रों से भी पहल होने लगी है। पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी रमण गुरू ने यही अनूठा प्रयोग किया। बिड़ला मंदिर में आयोजित इस रूद्राभिषेक कार्यक्रम में धर्म, अध्यात्म के जरिये आतंकवाद की समूल नष्ट करने के लिए भव्य आयोजन हुआ।...मधु कोड़ा के मामले में बदनाम हो सकता है प्रभात खबर
मधु कोड़ा मामले में झारखण्ड के प्रतिष्ठित अखबार प्रभात खबर की साख पर भी आंच आ सकती है. प्रभात खबर से कोड़ा पहले ही खुन्नस खाये हुए हैं क्योंकि कोड़ा जुलाई में ही प्रभात खबर की मालिक कंपनी उषा मार्टिन को कोल माइन्स देने का खुलासा कर चुके हैं. अब मधु कोड़ा की डायरी जब्त किये जाने के बाद प्रभात खबर से जुड़ी कुछ खबरों का खुलासा होने का अंदेशा बढ़ गया है जिसका सीधी नुकसान प्रभात खबर की प्रतिष्ठा को होगा....सचिन के सवाल पर बैकफुट पर आयी शिवसेना
क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेन्दुलकर पर अपने संपादकीय को लेकर उठे बवाल के बीच अब शिवसेना बैकफुट पर आ गयी है. संपादकीय लिखने के एक दिन बाद शिवेसना के मुखपत्र सामना ने बाल ठाकरे द्वारा लिखे गये संपादकीय का न केवल बचाव किया है बल्कि इसे एक पितृतुल्य सलाह देकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की है. ...‘माया हुकूमत’ का नहीं चला जोर, दलित शहीद को हजारों लोगों ने याद किया
कौशाम्बी, इलाहाबाद। 16 नवम्बर, 1857 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुई दलित वीरांगना उदा देवी को याद करने के लिए सोमवार को कौशाम्बी जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र में नंदा का पुरा में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने इस जनसभा को रोकने के लिए लगाई गई धारा 144 व एक दिन पूर्व पुलिस की अंग्रेजी सिपाहियों सी वहशियत भी लोगों को एकजुट होने से नहीं रोक सकी। शहीद उदा देवी पासी यादगार समिति की ओर से आयोजित जनसभा में लोगों ने शहीद उदा देवी को याद करते हुए आज के सत्तानशीन आधुनिक अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने की कसमें खाई।...हुर्रियत नेतओं की चिदम्बरम के साथ गुपचुप बैठक
जम्मू कश्मीर में हुर्रियत नेताओं के साथ बातचीत के द्वारा राज्य में शांति काल बढ़ाने के उपायों के तहत गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने हुर्रियत नेताओं के साथ दिल्ली में एक गुपचुप बैठक की है. चिदम्बरम के साथ हुर्रियत नेताओं की यह दूसरी बैठक थी जो कि दिल्ली में हुई है. ...लोकतंत्र के गुणात्मक स्वरूप में गिरावट
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के संसद के सामाजिक सरोकार को समझने के लिए इसके सामाजिक आधार एवं संरचना को बारीकी से समझना होगा। 15वीं लोकसभा का सामाजिक आधार भारतीय सामाजिक और राजनीतिक जीवन को कितना प्रतिबिम्बित करती है और लोकसभा का विरासत से कितना मेल खाता है? जैसे कुछ प्रश्न भारत नीति प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित गोष्ठी में उठाया गया। यह गोष्ठी प्रतिष्ठान के शोध कार्य ``15वीं लोकसभा के सामाजिक आधार का अलोचनात्मक अध्ययन´´ के पूर्ण होने पर आयोजित की गई थी।...ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करें डाक्टर- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने देश के युवा डॉक्टरों से अपने सेवा जीवन के कुछ वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में बिताने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात होने के सरकार के आह्वान पर सकारात्मक अनुक्रिया करनी चाहिए।...सचिन के 'नो बाल' पर शिवसेना का सिक्सर
शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने अपने संपादकीय में लिखा है कि सचिन के सौ नो बाल माफ हैं. बाला साहेब ठाकरे की इस संपादकीय पर विभिन्न राजनीतिक दलों और क्रिकेट खिलाड़ियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि शिवसेना को ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए. ...सीआईए के पैसे पर पल रहा है आईएसआई
अमेरिकी अखबार लास एजेंलिस टाइम्स ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए लिखा है कि अमेरिका की खुफिया एजंसी सीआईए ने 9/11 के बाद अपने कुल बजट का एक तिहाई पैसा पाकिस्तानी खुफिया एजंसी आईएसआई को दिया है. अमेरिकी खुफिया एजंसी आईएसआई पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराने के लिए यह नया दॉव खेल रहा है। ...गिरवी हो गये गन्ना किसान
देश में किसान और किसानी के क्या हालात हैं इसे वर्तमान समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के आंदोलन को देखकर समझ सकते हैं. सरकार, मीडिया और समाज तीनों में हाशिये पर धकेल दिये गये किसानों के लिए बात करे भी तो आखिर कौन? पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के संकट के पीछे केन्द्र का ही एक काला कानून है लेकिन केन्द्र सरकार कच्ची रॉ सुगर मंगाकर खुश है इसलिए वह कानून में बदलाव नहीं करना चाहती. वह बदलाव करेगी भी क्यों? जिस देश में एक दशक से भी कम समय में दो लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हों और सरकार विकास का डंका पीट रही हो उससे किसान उम्मीद भी रखे तो कैसे?...भाजपा को मजबूत बनाएंगे कल्याण सिंह
भारतीय राजनीति में पिछले एक दशक में कल्याण सिंह की जैसी छीछालेदर हुई है वैसी शायद किसी की न हुई हो. मुलायम के किनारा करने की घोषणा के बाद एक बार कल्याण सिंह ने भाजपा के साथ जाने की मंशा जाहिर की है और कहा कि राममंदिर केवल भाजपा ही बना सकती है. ...अरे! 20 बरस बीत गए
लगता है की जैसे कल की ही बात हो …लेकिन कहते हैं न की समय के पंख होते हैं…एक १६ साल का किशोर जिसकी कि मसें भी तब तक नहीं भीगी थी … उस सफ़र के लिए अपना पहला पग धरने जा रहा था जिसकी राहे अनजान सी रही होंगी….जी हाँ 15 नवम्बर. 1989 को इमरान, वासिम अकरम और वकार के खौफनाक तेज गेंदबाजी त्रिगुट की मौजूदगी वाली पाकिस्तानी टीम के सम्मुख जब कराची के नेशनल स्टेडियम में सचिन उतरे तब वो शायद खुद भी नहीं जानते रहे होंगे की आगे चलकर वर्ल्ड और इंडियन क्रिकेट में ये बतौर एक यादगार और ऐतिहासिक महोत्सव का दिन बनेगा. ...मुंडे को सता रहा है कल्याण सिंह बन जाने का डर
नागपुर। भाजपा और संघ के संकेतों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नितिन गडकरी की ताजपोशी तय होने से पार्टी के एक बड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं में खुशी हैं, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे इससे खासे परेशान हैं। मुंडे गुट के सूत्रों का कहना है कि श्री गड़करी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सकारात्मक संकेत मिलने से गोपीनाथ मुंडे की बेचैनी बढ़ गई है। उन्हें डर है कि उनका हश्र वैसा ही न हो जाए, जैसा उत्तर प्रदेश के कल्याण सिंह का हुआ।...चाचा नेहरू के दुखियारे बच्चे
हर साल की तरह फिर से 14 नवंबर यानी बाल दिवस आ गया। हर साल की तरह बच्चों के मसीहा चाचा नेहरु को याद करने का दिन। बच्चों को देश का भविष्य और कर्णधार बताने, उनकी तरक्की और शिक्षा के नए वायदे करने, स्कूली बच्चों के बीच कार्यक्रम करके नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षा-व्यापारियों के फोटो खिंचवाने और अखबार में खबर छपवाने का दिन। ...झारखण्ड में भी विजय अभियान जारी रखना चाहती है कांग्रेस
झारखण्ड में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस अपना विजय अभियान जारी रखना चाहती है. एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी अपने घर की कलह में ही उलझी हुई है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आने के लिए हर संभव उपाय कर रही है. ...रांची से "गायब" कोड़ा चाइबासा में मिलें
2500 करोड़ की अवैध संपत्ति मामले में फंसे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अचानक शुक्रवार को रांची में अपने घर से गायब हो गये. इन्कम टैक्स विभाग के अधिकारी भी हैरान थे कि कोड़ा कहां गायब हो गये लेकिन थोड़ी ही देर में पता चला कि वे अपने घर चाइबासा चले गये हैं. ...इस लोकतंत्र के ऐसी की तैसी
जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप जब लोकतंत्र काम नहीं करे तो इसे क्या कहा जाए? जनता अपने परिवार के वजूद को बचाने के लिए दर दर भटकती फिरे और नेता से लेकर तमाम सरकारी तंत्र सब कुछ हो रहा है, विकास की योजनाएं बन रही है और अब कोई भूखा नही मरेगा का नारा लगा रहे हों तो इसे नकली लोकतंत्र ही कहा जाएगा। झारखंड में कुछ ऐसा ही माहौल है। और ऐसा बिहार के जमाने में भी था और राज्य बनने के 9 साल बाद भी है। राज्य बनने के इन 9 सालों में प्रदेशवासियों की स्थिति और खराब हो गई है।...झारखण्ड में चुनाव आया है
रांची से दुमका और फिर वहां से घोर नक्सली इलाके पलामू तक आप जहां भी जाएंगे हर ओर माहौल में उत्साह और उमंग पायेंगे. राज्य बनने के नौवें साल में यह दूसरा मौका है जब यह उत्साह और उमंग हवा में मौजूं है. यहां के नेताओं ने खादी भण्डार खाली कर दिये हैं. इन स्थानीय नेताओं का उत्साहवर्धन करने और भावी सरकार में अपनी अपनी गोटी फिट करने के लिए दूर दिल्ली और मुंबई से भी लोग आये हैं. इनको चुनाव तो नहीं लड़ना है लेकिन रांची में डेरा डाले ऐसे अधिकांश नेताओं को चुनाव लड़वाने, प्रचार करवाने, गोटी फिट करने और गोटी बिगाड़ने जैसे कई महत्वपूर्ण काम करने हैं. ...मायावती को 'दलित वीरांगना' बर्दाश्त नहीं
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को शहीदों का भी डर सता रहा है. इस डर के कारण ही राज्य सरकार ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की अमर शहीद ऊदा देवी की याद में उनके कौशाम्बी जिला स्थित उनके नंदा गांव में किसी तरह के कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया है....बंद को व्यापक समर्थन पर नेताओं का पता नहीं
दिल्ली में भाजपा द्वारा घोषित किये गये एक दिन के बंद को बाजार से व्यापक समर्थन मिलता तो दिखाई दिया लेकिन बंद करनेवाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का ही कहीं अता-पता नहीं था. इससे एक बार फिर साबित हो गया कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में मुद्दों को पकड़ने में किस तरह से विफल रही है....आधी अधूरी तैयारी से दौड़ पड़ी दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो ने आज एतिहासिक रूप से दिल्ली के बाहर अपना पैर पसार तो दिया लेकिन आधी अधूरी तैयारी के साथ. आज दिल्ली मेट्रो ने नोएडा तक की अपनी औपचारिक यात्रा शुरू जरूर कर दी लेकिन अभी भी अक्षरधाम मंदिर से लेकर नोएडा सिटी सेन्टर तक किसी भी स्टेशन पर काम पूरा नहीं हुआ है....छत्तीसगढ़ उपचनाव परिणाम से टूटा रमण सिंह का गुरूर
छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम से चाउर वाले बाबा उर्फ रमन सिंह को झटका लगा है. वैशाली नगर विधानसभा उपचुनाव परिणाम से रमण सिंह की प्रतिष्ठा और धाक दोनों को धक्का लगा है. ...अमेरिका वापस जाएगा 'प्लेटिनम-2'
धोखाधड़ी से भारतीय समुद्री सीमा में आया अमेरिका का प्लेटिनम-2 नामक जहाज अमेरिका वापस जाएगा. इस संबंध में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जो दिशा-निर्देश जारी किया गया है उसके अनुसार जहाज को अमेरिका वापस भेजने का निर्णय कर लिया गया है और इस मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया है. ...अकेले रह गये विश्नोई, पांच विधायकों को पचा गयी कांग्रेस
हरियाणा में जनहित विकास कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने में कामयाब हुए कांग्रेस ने सरकार बनाने के साथ ही हरियाणा जनहित कांग्रेस को खा पचा लिया है. छह विधायकों वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस का पांचवा विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो गया है जिसके बाद अब हजकां में अकेले विधायक के रूप में विश्नोई बचे हैं. ...भेदभाव का शिकार है हिन्दी क्षेत्र
हिन्दी क्षेत्र का इतिहास सुनहरा रहा है, यह मुझे नहीं लगता। आजादी से हजार साल पहले की घटना का जिक्र आज तक करके वह आत्ममुग्ध समाज की भूमिका निभा रहा है। आज आप हिन्दी प्रदेशों में बिजली, सड़क और िशक्षा की स्थिति को देख लीजिए। सारी स्थिति पानी की तरह साफ हो जाएगी। यदि हिन्दी क्षेत्र की दशा ऐसी है तो इसके लिए केन्द्र सरकार भी कम जिम्मेवार नहीं है। आप 1951-56 की पहली पंचवर्शिय योजना को देखिए, जितना पैसा अकेले राज्य पंजाब को दिया गया कृशि के मद में उतना सारे देश को नहीं मिला।...आम घटना नहीं राष्ट्रभाषा पर हमला
महाराष्ट्र विधान सभा में हिंदी में शपथ लेने वाले विधायक अबू अजीम पर एमएनएस विधायकों द्वारा सदन के भीतर ही हमला हमारे जनतंत्र के माथे पर कालिख है. जिसे धोने के लिए जरूरी है कि राज ठाकरे जैसे राजनीतिक उभारों को सख्ती से कुचल देने की जरूरत है. न केवल राष्ट्रभाषा के सम्मान के लिए यह जरूरी है बल्कि धर्म और भाषा के नाम पर राजनीति करनेवाले लोगों को सबक सिखाने के लिए भी यह जरूरी है. ...पूंजी से परास्त हुआ जनाधार
सोमवार को दिल्ली के कई राष्ट्रीय अखबारों ने वीरांगना सुषमा स्वराज को सारा श्रेय देते हुए कर्नाटक में संकट को खत्म होने की खबर प्रकाशित की है. सुषमा स्वराज को एक दिग्विजयी विजेता बताते हुए कहा है कि एक बार फिर वे पार्टी के लिए संकटमोचक साबित हुई हैं और कर्नाटक का राजनीतिक गतिरोध उनकी सक्रियता के चलते समाप्त हो गया है. जब वीरांगना सुषमा स्वराज संकट को समाप्त करने का सारा श्रेय ले रही थी उसी समय दिल्ली से दूर कर्नाटका में येदुरप्पा नम आखों से कुछ ऐसे लोगों को अपने से दूर कर रहे थे जो उनके सबसे अधिक विश्वासपात्र थे. ...बढ़े भाड़े का गुस्सा उतरा डीटीसी पर
दिल्ली में आज डीटीसी पर बढ़े किराये का गुस्सा लोगों ने उतार दिया. सुबह दिल्ली के शास्त्री पार्क के निकट उस्मानपुर में डीटीसी बस से कुचलकर हुई एक छात्र की मौत के बाद उपद्रवकारियों ने डीटीसी की कई बसों को क्षति पहुंचाई जिसमें लो फ्लोर बसें भी शामिल हैं. ...पापा का पेसमेकर फेल कर गया
भारत हैदराबाद मैच हार चुका था। वसुंधरा (घऱ) फोन किया और तबीयत पूछी तो बोले - ‘मैच का क्या हुआ यार’। आवाज में उत्साह व हड़बड़ी दोनों थे। मैनें कहा, मैच तो हार गए पर आप कैसे हो। जवाब पाता, उससे पहले मम्मी बोलीं- जल्दी आ, पापा बेहोश हो गए हैं। पहुंचा तब उन्हें गाड़ी में लिटाया जा रहा था। लगा, देर हो गई। कोशिश की दिल के आसपास झटके दे कर। फिर तेज रफ्तार से नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचे। पर देर सचमुच हो गई थी।...हिन्दी के सवाल पर महाराष्ट्र विधानसभा में बवाल
आज महाराष्ट्र विधान सभा में सभा की गरिमा और सदन का गौरव उस वक्त तार तार हो गया जब मनसे के कार्यकर्ताओं ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया और एक हिंदी राष्ट्र में जिस राष्ट्र में सबसे ज्यादा हिंदी बोलने वाले लोग रहते है हिंदी भाषा को अपमानित किया और भाषा के नाम पर अभद्रता की हद पर का दी।...जिन कागद कारे किये
प्रभाष जोशी का जन्म मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के अस्टा गांव में 15 जुलाई 1937 को हुआ था। उनके पिता का नाम पंढरीनाथ जोशी था। 12 भाई बहनों में वह सबसे बड़े बेटे थे। घर में उनसे तीन बड़ी बहनें थीं। उनकी प्राइमरी शिक्षा महाराजा शिवाजी राव प्राइमरी और मिडिल स्कूल में हुई। 1951-52 में मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक सुनवानी महाकाल के प्राइमरी स्कूल में मास्टरी की।...कश्मीर पर मिले...कश्मीर से बाहर, फिर भी जुदा बने रहे
हुर्रियत कांफ्रेस द्वारा दोबारा बातचीत की मंशा के बीच दिल्ली में एक कश्मीर के नेताओं को लेकर एक गैर सरकारी सेमिनार हुआ. कश्मीर को समस्या मानने और उसे सुलझाने के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दावों से अलग कश्मीर पर कुछ क्रांतिकारी विचार देखिए. अगर कश्मीर समस्या है तो उसके समाधान के लिए सरकार 1953 से पहले की स्थिति बहाल करे. इस स्थिति को बहाल करने का मकसद, केन्द्र सरकार कश्मीर से राज्यपाल को वापस बुलाए और कश्मीर में सदरे-रियासत (कश्मीरी प्रधानमंत्री) के हवाले किया जाए. ...पत्रकारिता का प्रभाष पाठ
रविवार 8 नवंबर 2009. यह रविवार जनसत्ता के इतिहास का सबसे दुखद रविवार है. जनसत्ता के इतिहास में यह ऐसा पहला रविवार है जब जनसत्ता में कागद कारे और संसार में प्रभाष जोशी नहीं है. उम्मीद थी कि संपादकीय विभाग कम से कम एक रविवार उस कागद कारे के हिस्से को कोरा छोड़ देगा जहां पिछले लगभग डेढ़ दशक से प्रभाष जी कागद कारे लिखते थे. बिना कागद कारे रविवार को ले-आउट नये तरह से डिजाइन किया हुआ था. पृष्ठ संख्या 6 और 7 प्रभाष जी ने कागद कारे नहीं किये हैं. बल्कि उनकी याद में उन्हें जाननेवालों ने प्रभाष जी को याद करते हुए कागद कारे किये हैं. ...अखबारों की कमी ब्लाग ने पूरी कर दी
प्रभाष जोशी के असामयिक निधन से हिन्दी ब्लाग जगत भी स्तब्ध है. हिन्दी ब्लाग जगत में प्रभाष जोशी को जानने या फिर उनको पढ़नेवाले ब्लागर लगातार उनके ऊपर लिख रहे हैं. हिन्दी के ब्लाग एग्रीगेटर ब्लागवाणी ने प्रभाष जी के निधन पर उनके ऊपर जो भी पोस्ट लिखी जा रही हैं उनका एक विशेष लिंक क्रियेट किया है जो ब्लागवाणी के शीर्ष पर ही मौजूद है. चिट्ठाचर्चा में भी अब तक दो बार चर्चाएं हो चुकी हैं. ब्लाग जगत में जिस तरह से प्रभाष जोशी को लेकर चर्चा हुई है उससे दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स की बदमाशी भी दरकिनार हो जाती है. एक चर्चा हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं. ...हमारी कक्षा में प्रभाष जोशी
कल श्री प्रभाष जोशी ब्याख्यान देने आने वाले हैं. सुखद आश्चर्य के साथ उत्सुकता भी हुई. इतने बडे समूह इंडियन एक्सप्रेस के समाचार पत्र जनसत्ता के संस्थपक सदस्य हम सब के बीच। वाह ! पहले ब्याख्यान के बाद से ही पूरी कक्षा बडी बेसब्री से उनका इंतजार करने लगी समय की सीमा बढती चली ,शाम हो गई तो लगा अब नहीं आयेंगे, तभी अचानक से दरवाजा खुला, सुनहरे कुर्ते और धोती पहने एक तेजस्वी ब्यक्तित्व ने कक्षा में प्रवेश कर पूछा.....ये पत्रकारिता की ही कक्षा है?...प्रभाष जोशी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
पत्रकारिता के पितामह प्रभाष जोशी का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है. शनिवार को दोपहर 12 बजे नर्मदा नदी के किनारे उनकी इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया. प्रभाष जोशी का गुरुवार/शुक्रवार की रात हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया था....प्रभाष जी इतिहास को वर्तमान से जोड़ देते थे - दिबांग
प्रभाष जी को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। मेरे टीवी शो 'मुकाबला' के क्रिकेट शो के अलावा वे बाकी शो में भी हिस्सा लेते थे। गुरूवार को जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चल रहा था, सचिन ने 175 रनों की यादगार पारी खेली। सचिन उनके सबसे मनपसंद खिलाड़ी थे, उन्हें देखते-देखते वो दुनिया से गए हैं।...एक विकट क्रिकेटप्रेमी को क्रिकेट जगत की श्रद्धांजलि
सचिन की आतिशी पारी के बावजूद भारत की हार के साथ हिंदी पत्रकारिता के शिखर पुरुष और क्रिकेट के जबर्दस्त रसिक प्रभाष जोशी इतने मायूस हुए कि दुनिया को ही अलविदा कह दिया। प्रभाष जी- जो क्रिकेट और टेनिस के दीवाने थे- अपने शब्दों के जरिए पाठकों और क्रिकेटप्रेमियों की चेतना को झकझोरते रहे, सचिन के 17 हजार रनों पर लिखने की तमन्ना को दिल में लिए ही जहां से कूच कर गए।...प्रभाष जी के जाने से प्रधानमंत्री दुखी, सचिन तेंदुलकर सदमे में
पत्रकारिता के पितामह प्रभाष जोशी के निधन से जहां एक ओर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दुख व्यक्त किया है वहीं क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेन्दुलकर ने कहा है कि प्रभाष जी की मौत की खबर से उन्हें सदमा लगा है. ...प्रभाष जोशी का पार्थिव शरीर इंदौर पहुंचा, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
पत्रकारिता के पितामह प्रभाष जोशी का पार्थिव शरीर इंदौर पहुंच गया है. उनका पार्थिव शरीर इंदौर के उनके आवास पर रखा गया है जहां से शनिवार को सुबह आठ बजे उनके गांव बड़वाहा के लिए प्रस्थान करेगा जहां नर्मदा के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. प्रभाष जी का गुरुवार/शुक्रवार की मध्यरात्रि में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया था. ...जनसंगठनों की क्षति और जन सरोकार की पत्रकारिता में निर्वात
वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभाष जोशी का निधन न सिर्फ पत्रकारिता बल्कि देश के जनसंगठनों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ऊनके निधन से दोनों ही स्थानों पर निर्वात महसूस किया जा रहा है। श्री जोशी देशभर के सामाजिक समूहों से न सिर्फ जुड़े रहे हैं बल्कि उन्होंने ने ऐसे समूहों ने सक्रिय भागीदारी भी की है। ऊन्होंने देश के किसानों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के मुद्दे न सिर्फ अपनी लेखनी के माध्यम से उठाये बल्कि वे उनसे करीब से जुड़े भी रहें हैं। ऐसे ही समूहों में नर्मदा बचाओ आंदोलन भी शामिल है।...जर्नलिस्ट यूनियन फॉर सिविल सोसायटी ने दी प्रभाष जोशी को श्रद्धांजलि
पत्रकारिता के शिखर स्तम्भ, आंदोलनकारी पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता व कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित पत्रकार प्रभाष जोशी का गुरूवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद आकस्मिक निधन हो गया। युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे जोशी का आकस्मिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए कभी पूरी की जा सकने वाली क्षति है। जर्नलिस्ट यूनियन फॉर सिविल सोसायटी जेयूसीएस की शुक्रवार को एक बैठक में उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।...खुरदरे सच का खरा साथी
प्रभाष जी नि:संदेह हिंदी पत्रकारिता के शलाका पुरूष थे, लेकिन उससे भी कहीं बड़े वे इनसान और उसूलों के पक्के थे। आज की पत्रकारिता में सच कहने के पीछे भी सत्य छिपे होने लगे हैं – इसका असर सलीके से सच कहने में भी दिखने लगा है। आज हिंदी पत्रकारिता की कमान जिन हाथों में है- वह प्रभाष जी के बाद की पीढ़ी है। उसे भी अब सलीके से सच या कई बार अधूरा सच कहना ही अच्छा लग रहा है। इसका असर आज की पत्रकारिता पर साफ नजर आ रहा है।...देह गयी है रूह नहीं
जिस बैठक में कोई साल भर पहले उन्होंने कहा था कि मैं कम्प्यूटर पर सर्च सीखना चाहता हूं, आज उस बैठक में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा हुआ था. कमरे के पूर्वी छोर पर खिड़कियों के पर्दे खिसका दिये गये थे जिनसे प्रकाश पूरी ताकत से अपने आप को अंदर झोक रहा था. बाहर के वातावरण से प्रकाश अंदर दाखिल होकर एक कोफीन को दिगंदित कर रहा था. अंदर उस कोफीन के इर्द-गिर्द कुछ लोग शोकातुर बैठे थे. सब सन्न. न सांत्वना देने की हिम्मत, न ढांढस बंधाने के लिए शब्द. मानो मन के मौन से सब यह स्वीकार लेने की कोशिश कर रहे थे कि प्रभाष जोशी हमारे बीच नहीं रहे. ...रामभद्राचार्य की रामायण पर महाभारत
रामभद्राचार्य की रामायण पर उत्तर प्रदेश के धर्म समाज में महाभारत मचा हुआ है. रामानंद संप्रदाय के शंकराचार्य राम भद्राचार्य ने राम चरित मानस में अशुद्धियां बताकर अपने जिस राम चरित मानस को दोषमुक्त करार दिया है उसे लेकर अयोध्या में बवाल मचा हुआ है. यहां विद्वानों का कहना है कि श्रीरामचरितमानस जैसे लोकहितकारी सदग्रन्थ के प्रति आम जन मानस में किसी भी प्रकार की भ्रान्ति फैलाना या फिर खुद को मानसजी का प्रकाण्ड विद्वान प्रदर्शित करनें के लिए इस पर कुतर्क प्रस्तुत करना निश्चित रूप से घोर एवं अक्षम्य अपराध है। क्योंकि इससे मानव एवं मानवता दोनों का ही अहित होता है।...पर्चा भरने पहुंचे नेताजी, गिरफ्तार हो गये
झारखण्ड राजनीति की नयी नयी विडंबना रोज लिख रहा है. भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे झारखण्ड में गुरुवार को उस समय एक और अजब दास्तान घटित हुआ जब पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू विधानसभा का पर्चा भरने पहुंचे. नेताजी पर्चा भरने आये थे लेकिन इसी मौके पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा औऱ जेल भेज दिया....सरकार से बातचीत को तैयार हैं माओवादी
माओवादी केन्द्र सरकार से बातचीत के लिए तैयार हो गये हैं. समाचार एजंसी पीटीआई ने माओवादी नेता किशनजी के हवाले से खबर दिया है कि माओवादी बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन इसके पहले वे चाहते हैं कि केन्द्र सरकार वनवासी इलाकों से पैरा मिलिट्री फोर्स हटा ले....प्रधानमंत्री ने कहा- 'मैं शर्मिंदा हूं'
बुधवार को चण्डीगढ़ में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का शिकार हुए एक रोगी की मौत के बाद अब खुद प्रधानमंत्री ने मृत सुमीत प्रकाश वर्मा के परिवार से माफी मांगी है. सुमित वर्मा की पत्नी को लिखे पत्र में मनमोहन सिंह ने कहा है कि जो हुआ उसके लिए वे शर्मिंदा हैं और सुरक्षा एजंसियों को वे दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं ताकि भविष्य में फिर कोई ऐसी घटना न हो....उमा के प्रभाव को कम करने में कामयाब रहे शिवराज
प्रदेश सरकार की बागडोर संभालते ही शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार की छवि महिला हितेषी की बनाने के प्रयास प्रारंभ कर दिये थे। इसका प्रमुख कारण यह था कि प्रदेश की महिलाओं के मन में किसी कोने में यह टीस सालती रहती थी कि साध्वी महिला नेत्री उमा भारती के साथ भाजपा ने अन्याय किया हैं। शिवराज इस फैक्टर को समाप्त कर अपना एक विशिष्ट स्थान बनाना चाहते थे।...नर्मदा बचाओ आंदोलन हुआ तेज, विभिन्न समूहों ने दिया समर्थन
खण्डवा। नर्मदा बचाओ आंदोलन के गैरकानूनी दमन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक अनशन को देशव्यापी समर्थन मिलते देख पुलिस ने अचानक भारतीय दण्ड विधान की धारा 333 के तहत एक और केस दर्ज किया है। इसके बाद आंदोलन की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करने की मांग करने वालों के साथ-साथ संघर्षरत किसान-आदिवासियों पर प्रशासनिक कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।...महाराष्ट्र में गड़बड़ा रहा है बसपा का कैडर
नागपुर। उत्तर प्रदेश में हो रहे उप उप चुनावों के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती महाराष्ट्र के पार्टी पदाधिकारियों से राज्य विधानसभा चुनाव में हुई कारारी हार की खोज खबर लेंगी। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों के हाथपांव फूले हुए हैं। लिहाजा, वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त को लेकर होने वाले जवाब-तलब के ठोस तर्क खोजने में लगे हैं।...चिदम्बरम को सांप्रदायिकता की चिंता, उलेमाओं को वंदेमातरम का डर
जमात-ए-उलेमा-ए-हिन्द की तीन दिवसीय एक बड़ी बैठक देवबंद में चल रही है. जब इस बैठक के बारे में लोगों को सूचना दी गयी थी तब 50 हजार मुस्लिम नेताओं की इस बैठक के बारे में मीडिया ने कोई खास ध्यान नहीं दिया था लेकिन बैठक के दूसरे दिन वंदेमातरम के खिलाफ फतवा जारी करके उलेमाओं ने अपने तरीके से बैठक की सूचना पूरे देश को दे दी. ...हमारी शक्लें चीनीयों से मिलती हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम चीनी हैं
अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है, हमलोग भारत के वासी हैं। यह हमलोग दिल और दिमाग से कह रहे हैं, हमलोगों की भावनाएं भारत के साथ वर्षों से जुड़ हुई है। चीन ने अरूणाचल में आ कर वहां चाइना लिख दिया और हमलोग चुप रह गये। भारत सरकार इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है बल्कि वे तो यह भी कह रही है कि कुछ मीडिया इस तरह के गलत खबरे दे रहे हैं।´´...मुख्यमंत्री बने रहेंगे येदुरप्पा- राजनाथ सिंह
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा के सिर पर लटकी तलवार फिलहाट टल गयी है. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि बी एस येदुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और विद्रोहियों से बातचीत के द्वारा हल निकालने की कोशिश की जाएगी....दोबारा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुने गये करजई
अफगानिस्तान के निवर्तमान राष्ट्रपति हामिद करजई अफगानिस्तान के दोबारा राष्ट्रपति चुन लिये गये हैं. अफगानिस्तान के चुनाव आयोग ने करजई को अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति घोषित कर दिया है....बहुराष्ट्रीय कंपनी हो गये हैं बाबा रामदेव- शंकराचार्य
सुमेरू पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती का कहना है कि बाबा रामदेव बहुराष्ट्रीय कंपनी जैसा कार्य कर रहे हैं. शंकराचार्य ने कहा है कि बाबा रामदेव भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जरिए गरीबों और उनकी बीमारी मिटाने के लिए कोई कार्य नहीं किया है. शंकराचार्य का कहना है कि बाबा रामदेव का योग एक व्यापार हो गया है जिसके लिए वे हजारों रुपये का टिकट लगाते हैं....Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
