visfot news network
ग्राम पंचायतों को सीधे मिले केन्द्रीय बजट का सात प्रतिशत
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री गोविन्दाचार्य ने कहा है कि केन्द्रीय बजट का सात प्रतिशत सीधे ग्राम पंचायतों को मिलना चाहिए. गोविन्दाचार्य का मानना है कि इससे विकेन्द्रित और संतुलित विकास करने में मदद मिलेगी.
अमर सिंह का 'माया' मोह
आखिरकार अमर िसंह का मायामोह खुलकर सामने आ गया है. शनिवार को गाजीपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने खुलकर मायावती की तारीफ की. उन्होने कहा कि सोनिया गांधी और मायावती हमारे दौर की दो महान राजनीतिक व्यक्तित्व हैं जिसमें एक राज्य में और एक केन्द्र में शासन संभाल रही हैं....मानस महात्मा पर मोरारी बापू का प्रवचन
आज सुबह भले ही दिल्ली के राजघाट पर राजनीतिक लोगों का कोलाहल रहा हो लेकिन शाम होते होते यह कोलाहल शांत हो गयी. सड़क के दूसरी ओर शाम दूसरी ही हचलच शुरू हुई. रामकथा वाचक मोरारी बापू की कथा. मोरारी बापू अगले एक सप्ताह तक मानस महात्मा विषय पर बोलेंगे. ...विकलांगों की बस्ती में सत्ता की ख़ामोशी
१२ वर्ष का शम्भू कैमरे को देखकर पत्थर उठा लेता है। क्यूँ न उठाये वो पत्थर?सत्ता की शर्मनाक चुप्पी ,प्रशासन की बदनीयती और जनप्रतिनिधियों की कफ़न खसोटी का असर कुछ तो होना था। गनीमत है कि अति नक्सल प्रभावित इस जनपद का रहने वाला अपाहिज शम्भू अभी भी बन्दूक नहीं उठा रहा। सिर्फ शम्भू ही नहीं जिंदगी को घिसट घिसट कर चलना सोनभद्र के उन हजारों स्त्री, पुरुष और की नियति है जिन्हें फ्लोरोसिस का कहर तिल तिल कर मार रहा है।...साप्ताहिक अखबारों की दुनिया में वापस लौट रहे हैं एमजे अकबर
किसी दौर में आनन्द बाजार पत्रिका समूह के सण्डे अखबार के संपादक के तौर पर नाम कमानेवाले एम जे अकबर एक बार फिर साप्ताहिक अखबारों की दुनिया में वापस लौट रहे हैं. एम जे अकबर एक बार फिर सन्डे पेपर "द सण्डे गार्जियन" लेकर बाजार में आ रहे हैं. ...ग्रांट पाने के लिए पचौरी ने ग्लेशियर को ही पिघला दिया
देश में एनजीओवाद बड़ी तेजी से पनपा है. एनजीओ पैसा (ग्रांट) पाने के लिए क्या क्या हथकण्डे अपनाते हैं उसका ताजा उदाहरण आर के पचौरी के रुख से सामने आया है. आर के पचौरी ने यूरोपीयन यूनियन से ग्रांट पाने के लिए हिमालय के ग्लेशियरों को ही पिघलाना शुरू कर दिया....अशोक चह्वाण ने प्रेस काउंसिल की औकात बतायी
पेड न्यूज के सवाल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने प्रेस काउंसिल को उसकी औकात बता दी है. पेड न्यूज के मामलों की काउंसिल की ओर से जांच कर रही कमेटी को अशोक चह्वाण ने कोई भाव नहीं दिया है और साफ कह दिया है कि इस मसले पर वे जो कुछ कहना है कि "कानूनी" मंच पर कहेंगे....बिहार के विकास की कहानी, सुशील मोदी की जुबानी
सुशील मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हैं. बिहार के जादुई विकास के आंकड़े के बारे में वे कहते हैं कि बिहार में उद्योग, शिक्षा और सेवाक्षेत्र ने मिलकर जो कमाल किया है उसी का परिणाम है कि बिहार ने विकास का जादुई आंकड़ा छू लिया है. बिहार के विकास की कहानी, सुशील मोदी की जुबानी....जी न्यूज का ब्यूरो बदहाल
आखिरकार जी न्यूज के वरिष्ठ रिपोर्टर युसुफ अंसारी को कहा गया कि आपके इस्तीफे की खबर पोर्टलों की खबर बन गयी है तो आप फार्मली अपना इस्तीफा दे ही दीजिए. युसुफ अंसारी ने वैसा ही किया. पिछले 10 साल से जिस चैनल के साथ वे पले-बढ़े उससे आखिरी तौर पर इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा स्वीकार भी हो गया और जल्द ही युसुफ अंसारी नयी जगह पर चले जाएंगे....ज्योति बसु की याद में सर्वदलीय शोक सभा से भाजपा नदारद
नई दिल्ली। ज्योति बसु को याद करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. यह सर्वदलीय शोकसभा थी लेकिन आश्चर्यजनक रूप से कभी भाजपा की सरकार को समर्थन दे चुके वामपंथी दलों ने ज्योति बसु की श्रद्धांजलि सभा से भाजपा पूरी तरह से गैर मौजूद रही....कामनवेल्थ फेडरेशन ने मांगी भारत से माफ़ी
कामनवेल्थ फेडरेशन के सीइओ माइक हूपर ने कामनवेल्थ की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा लगाने पर माफ़ी मांगी है. दरसल मंगलवार को कामनवेल्थ फेडरेशन उस वक़्त विवादों में आ गया था जब उसे अपनी अधिकारिक वेबसाईट पर भारत के मानचित्र में जम्मू कश्मीर और गुजरात के कुछ इलाकों को पाकिस्तान में दिखा दिया।...मुंबई को मिला मोनोरेल का तोहफा, साल के अंत में शुरू होगी सेवा
मुंबई। मुंबई को गणतंत्र दिवस के मौके पर मोनोरेल का तोहफा मिला है. हालांकि गणतंत्र दिवस पर सिर्फ सांकेतिक ट्रायल रन ही किया गया लेकिन उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक पहले फेज की सेवा शुरू कर दी जाएगी और दूसरे फेज की सेवा अगले साल के अंत तक शुरू होगी. ...मानव समाज का सबसे निकृष्ट संविधान
राज्य के अधिकतम तथा समाज के न्यूनतम अधिकारों की सीमाएं निश्चित करने वाले दस्तावेज को संविधान कहते हैं। संविधान राज्य और समाज के बीच एक द्विपक्षीय समझौता है। संविधान के चार आवश्यक गुण माने जाते हैं, पहला- स्पष्ट भाषा, दूसरा- स्पष्ट निष्कर्ष, तीसरा- छोटा (संक्षिप्तता) व चौथा- सन्तुलन। भारतीय संविधान के परिप्रेक्ष्य में आइए इन चारों गुणों की हम व्यापक समीक्षा करें।...घने कोहरे और अतिरिक्त सुरक्षा की भेंट चढ़ गया गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस की परेड पर इस बार घने कोहरे का साया भारी पड़ गया. गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए हालांकि इस कोहरे के बाद भी अच्छी खासी संख्या में लोग पहुंचे थे लेकिन कोहरे के कारण वे गणतंत्र दिवस परेड को ठीक से देख नहीं पाये....पहली बार परेड में शामिल हुआ तेजस
भारत के इकसठवें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारत द्वारा विकसित किये जा रहे लड़ाकू विमान तेजस को शामिल किया गया. यह भारत द्वारा विकसित किया जा रहा लाइट काम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए) है....साठ साल का सरकारी तंत्र
विजय चौक से शुरू हुई परेड अभी लालकिले भी नहीं पहुंची थी कि देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक महाराष्ट्र से संजय स्वदेश का फोन आ गया. "यवतमाल जिला मुख्यालय पर एक किसान ने अभी अभी आत्महत्या कर ली है." इस निवेदन के साथ कि यह खबर जरूर प्रकाशित करिए. ...दीनदयाल जी होते तो भाजपा की दशा देखकर रोते
आज अगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय होते तो भाजपा को देखकर क्या कहते? जब दीनदयाल उपाध्याय पर आयोजित एक व्याख्यानमाला में एक पत्रकार ने यही सवाल कलराज मिश्र से पूछा तो कलराज मिश्र ने सीधे तो कुछ नहीं कहा लेकिन जो कहा उसका आशय यही था कि वे आज होते तो भाजपा की यह दशा देखकर रोते. ...संविधान के मूल ढांचे का मिथक
आज जब गणतंत्र के साठ साल पूरा होने के मौके पर संविधान की समीक्षा पर देश में बहस चल रही है तो संविधान के मूल ढांचे के सिद्धान्त के गुण-दोष पर भी विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, ताकि इस आकर्षक तर्क के सभी आयामों को सबके सामने लाया जा सके।...प्रणव मुखर्जी से अमर सिंह ने की 'गुपचुप' मुलाकात
सपा में लौटने की संभावना को क्षीण बता चुके अमर सिंह दूसरे दलों में अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके मेल जोल बढ़ा रहे हैं. एक ओर जहां मायावती प्रशासन के ब्यूरोक्रेट की अनिल अंबानी और अमिताभ बच्चन से मीटिंग करवाई वहीं दूसरी ओर वे अपने 'पहले प्यार' कांग्रेस के आला नेताओं से भी मिल रहे हैं. ...शत प्रतिशत भाजपाई मेरे साथ है : नितिन गडकरी
भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन गडकरी ने चली आ रही सभी अटकलों को विराम देते हुए कहा है की उन्हें उनकी पार्टी के नेताओ का १०० प्रतिशत समर्थन प्राप्त है. उनका कहना है कि अरुण जेतली , सुषमा स्वराज, अनंत कुमार, वेंकैय्या नायडू , सभी नेताओं का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है....बेटी न होती तो कैसे पैदा होते पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल
बिल्कुल सही बात है लेकिन थोड़े गलत तरीके से कह दी गयी है. अगर यह भारत की बजाय पाकिस्तान सरकार का विज्ञापन होता तो कोई बात नहीं थी लेकिन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बेटियों को बचाने की अपील करते हुए एक ऐसा विज्ञापन जारी कर िदया गया जिसमें पाकिस्तान के एक रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल की फोटो लगा दी....गृहमंत्रालय की सैलेरी 'भूत' ले रहे हैं
केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम परेशान हैं. उन्हें अंदेशा है कि गृहमंत्रालय में "भूत' हैं. उनके इस अंदेशे के पीछे कारण हैं. कारण यह कि गृहमंत्रालय में कर्मचारियों की मौजूदगी से ज्यादा सैलेरी उठायी जा रही है. ...गूगल में अपने शेयर बेचेंगे संस्थापक लैरी और सर्गेई
दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल इंक. के संस्थापक द्वय लैरी पेज और सर्गेई बिन गूगल में अपनी 11 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं. दोनों ही संस्थापक गूगल में अपनी यह हिस्सेदारी अगले पांच साल में चरणबद्ध तरीके से बेचेंगे. ...प्रभाष परंपरा न्यास का गठन
हिन्दी जगत के पुरोधा पत्रकार दिवंगत प्रभाष जोशी के नाम पर एक ट्रस्ट का गठन किया गया है. ट्रस्ट में खुद प्रभाष जोशी की पत्नी श्रीमती उषा जोशी और उनके ज्येष्ठ पुत्र संदीप जोशी शामिल हैं. ट्रस्ट का नाम रखा गया है- प्रभाष परंपरा न्यास. ...प्रसार भारती बोर्ड की प्रमुख बनी मृणाल पाण्डेय
विवादित प्रसार भारती को नया मुखिया मिल गया है. प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मृणाल पाण्डेय की नियुक्ती हो गयी है. भारत सरकार ने शुक्रवार को मृणाल पाण्डेय के साथ इसके तीन सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दी. ...माया मेमसाब को चांद पर मिला प्लाट
लखनऊ। मायावती के किसी शुभचिंतक ने उनके इस जन्मदिन पर एक नायाब तोहफा दिया है. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को कोरियर से एक डाक आयी है जिसमें कुछ कागजात हैं. वे कागजात मायावती को चांद पर जमीन का एक टुकड़ा देने का भरोसा दिला रहे हैं. ...नलिनी की रिहाई के खिलाफ हैं सुब्रमण्यम स्वामी
जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी नलिनी की संभावित रिहाई के खिलाफ सक्रिय हो गये हैं. गुरुवार को इसी सिलसिले में स्वामी ने चेन्नई जाकर राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला से मुलाकात की और नलिनी की रिहाई प्रपत्र पर हस्ताक्षर न करने की अपील की. ...जनेश्वर मिश्र का निधन
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ समाजवादी जनेश्वर मिश्र का इलाहाबाद में ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया है. वे 77 साल के थे. जनेश्वर मिश्र वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी की ओर से तीसरी बार राज्यसभा में सांसद थे....ब्लागर अमर सिंह को मिला ब्लाग जगत का साथ
अमर सिंह के साथ पिछले कुछ दिनों में शायद ही कुछ अच्छा हुआ हो. लेकिन एक बात बहुत अच्छी हुई है. वे पक्के ब्लागर हो गये हैं. अपने इस्तीफे को अपने ब्लाग पर पोस्ट करके अमर सिंह ने एक साथ दो सूचना दी थी. पहली सूचना यह कि वे सपा से इस्तीफा दे रहे हैं और दूसरी यह कि अब वे ब्लागर हो गये हैं....शर्म अल शेख में शर्मिंदा करनेवाले शिवशंकर बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
जुलाई 2009 में शर्म-अल-शेख में भारत पाकिस्तान के संयुक्त घोषणापत्र को तैयार करके भारत को शर्मसार कर देनेवाले शिवशंकर मेनन भारत के नये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे. शिवशंकर की नियुक्ति से संबंधित दिशा निर्देश गुरुवार को जारी कर दिये गये. ...प्रो. बी.के. कुठियाला बने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति
भोपाल। प्रो. बी. के. कुठियाला माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने हैं। वे विश्वविद्यालय के सातवें कुलपति हैं। इसके पूर्व श्री अच्युतानन्द मिश्र और संस्थापक कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा ऐसे कुलपति रहे जो अकादमिक पृष्ठभूमि के हैं।...हिन्दीभाषियों पर आघात: पढ़िये नया हिन्दुस्तान
शशि शेखर के बतौर प्रधान संपादक हिन्दुस्तान जाने के बाद हिन्दुस्तान नये तेवर और कलेवर में अब लोगों के सामने आ गया है. 20 जनवरी का अंक नयी साज सज्जा के साथ पाठकों के सामने प्रस्तुत किया गया जिसमें अखबार के पन्ने तो उतने ही रखे गये हैं लेकिन साज सज्जा और सामग्री के लिहाज से काफी बदलाव किया गया है....बिला वजह बाई-लाइन
लखनऊ से साप्ताहिक बाई-लाइन का प्रकाशन शुरू हो गया है. 16 जनवरी का जो अंक बाजार में आया था वह अभी भी मौजूद है. बाई-लाईन में बतौर सीनियर एडिटर (राष्ट्रीय) प्रभात रंजन दीन गये हैं और रतनमणि लाल एडिटर इन चीफ हैं. लेकिन कमाल देखिए, वर्ष-1, अंक-1 लिखे इस अंक में पाठकों की चिट्ठियां भी छपी हैं. ...सेन्सरशिप स्वीकार नहीं करेंगे -एरिक स्मिथ
गूगल कारपोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक स्मिथ ने न्यूजवीक मैगजीन से बात करते हुए कहा है कि चीन में उनके ऊपर कई तरह के अनावश्यक प्रतिबंध लगाने की कोशिश की जा रही थी जिसे वे स्वीकार नहीं करते. इसलिए गूगल ने वहां से बाहर जाने की धमकी दी थी. प्रस्तुत है न्यूजवीक में प्रकाशित एिरक स्मिथ से फरीद जकारिया की बातचीत-...हिन्दुस्तान मेरठ के स्थानीय संपादक गिरफ्तार
हिंदुस्तान मेरठ के स्थानीय संपादक को मानसा की एक अदालत ने जेल भेज दिया है। उनहें न्यायिक हिरासत में भेजे दिया गया है। उनके खिलाफ मानसा के बुडलाडा में स्थित उप अदालत में रोडवेज के डिप्टी जनरल मैनेजर ने मानहानि याचिका दायर की थी। जिस समय मामला दायर किया गया था उस समय दिनेश मिश्रा दैनिक भास्कर, पटियाला यूनिट के हेड थे। ...कारपोरेट मीडिया के नये भगवान हैं लक्ष्मीनिवास मित्तल
आठ जनवरी को आर्सेलर मित्तल कंपनी के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल के हवाले से हमारी मीडिया ने एक खबर प्रकाशित की. खबर में बताया गया था कि विश्व के इस्पात किंग लक्ष्मी निवास मित्तल झारखण्ड और उड़ीसा को मायूस करके बाहर जा सकते हैं. फिर मीडिया ने आशंका व्यक्त की कि अगर वे राज्य से बाहर गये तो राज्य वीरान हो जाएगा. ...सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रोफाइल बनेगी सबूत
मुंबई। अगर आप किसी सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करते हैं और अपने प्रोफाइल में ऐसी जानकारी देते हैं जो आपकी वास्तविक जानकारी से मेल नहीं खाती है तो सावधान हो जाइये. भारतीय अदालतों की नजर अब आप पर है और किसी नेटवर्किंग साइट पर आप जो जानकारी मुहैया कराते हैं अदालत उसे असली जानकारी मान सकती है. ...सुरक्षा के लिए बैरी बना ब्लैकबेरी
महत्वपूर्ण सरकारी वेबसाइटों की हैकिंग की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के ब्लैकबेरी के इस्तेमाल के प्रति सरकार को आगाह किया है। यह चेतावनी उन अधिकारियों को लेकर है जो प्रधानमंत्री कार्यालय तथा अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों में हैं और ईमेल आदि के लिए ब्लैकबेरी फोन का इस्तेमाल करते हैं।...प्रेस क्लब में जो पुष्पेन्द्र चाहे वही नियम कानून
प्रेस क्लब आफ इंडिया पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में बना हुआ है. प्रेस क्लब के महासचिव पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ हालांकि एक बार फिर सचिव नियुक्त हो गये हैं लेकिन इस बार वे खुद उन्हीं नियमों को तोड़ रहे हैं जिसको उन्होंने कभी खुद बनाया था....अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर
अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर हो गया है. प्रदेश में पार्टी के नेता विधान दल शिवपाल सिंह यादव ने अमर सिंह के इस्तीफे को स्वीकार किये जाने की पुष्टि करते हुए बलिया में बताया है कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह ने अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है....साम्यवाद को सम्मानित करनेवाला एक जननेता
ज्योति बसु के निधन के साथ ही देश में वामपंथी आंदोलन का एक अध्याय समाप्त हो गया और उनके निधन से पैदा हुए शून्य को भर पाना शायद ही संभव हो। 96 वर्षीय बसु ने लंदन के मिडिल टेम्पल में वकालत त्याग कर राजनीति को अपनाया और वह लगभग पांच दशक तक देश के राजनीतिक परिदृश्य पर छाये रहने वाले एक ऐसे करिश्माई व्यक्तित्व थे, जिन्हें दलगत भावना से उपर उठकर सभी दलों के नेताओं ने भरपूर सम्मान दिया।...मैं, ज्योति बसु
8 जुलाई 1914 को मेरा जन्म कोलकाता के हैरिसन रोड स्थित घर में हुआ था जिसका नाम बाद में महात्मा गांधी रोड कर दिया गया था. मेरे दादा आसाम के धुबली में रहते थे. इसलिए आसाम से भी मेरा संबंध है. मेरे दो चाचा कानून के क्षेत्र में कार्यरत थे. मैं कह सकता हूं कि मेरे घर में राजनीतिक माहौल कुछ खास नहीं था....बुझ गयी बंगाल की ज्योति
पश्चिम बंगाल के राजनीति की ज्योति बुझ गयी है. रविवार की सुबह 11.45 मिनट पर कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में ज्योति बसु ने आखिरी सांस ली. ज्योति बसु के निधन की पुष्टि करते हुए कोलकाता में पत्रकारों से बिमान बोस ने कहा कि "ज्योति बसु इज नो मोर विद अस." ...कर्नाटक पहुंचा कॉरपोरेट उपनिवेशवाद
अब कर्नाटक दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कम्पनी आर्सेलर-मित्तल के निशाने पर है। झारखण्ड और ओडीशा में सक्रिय स्थानीय जनप्रतिरोध के चलते उसके प्रस्तावित इस्पात संयन्त्रों के लिये ज़मीन मिलने में आ रही देरी, कठिनाई या अनिश्चितता की वजह से वह कर्नाटक में अपना जाल बिछा रही है। उसकी गिद्धदृष्टि वहां के उम्दा, बेशक़ीमती और दुर्लभ खनिज पदार्थों एवं प्राकृतिक संसाधनों पर है।...अंकुर चावला को बचा रही है सीबीआई, वासुवेदन से पीछा छुड़ा रही है सरकार
अमर उजाला मैनेजमेन्ट बोर्ड के कुछ लोगों द्वारा अंकुर चावला के जरिए कंपनी लॉ बोर्ड के अध्यक्ष को रिश्वत देने के मामले में नया मोड़ आ गया है. एक ओर जहां हाईकोर्ट ने अंकुर चावला को बचाने के लिए सीबीआई को लताड़ लगाई थी वहीं अब कारपोरेट अफेयर मंत्रालय ने कहा है कि घूस लेने के आरोपी वासुदेवन कंपनी लॉ बोर्ड के न तो अध्यक्ष हैं और न कार्यकारी अध्यक्ष....महिलाओं के चैनल में महिलाओं की ही खैर नहीं
नई दिल्ली में महिलाओं की शसक्तिकरण के लिए शुरू किये गये चैनल में महिलाओं का ही ऐसा बुरा हाल हो गया है कि इस चैनल में काम करनेवाली कई महिलाकर्मी मेडिकल लीव लेकर छुट्टी पर चली गयी हैं. ...एफएम रेडियो पर समाचार सुनाने की तैयारी
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार पर एफएम रेडियो पर समाचार सुनाने की अनुमति देने का दबाव बढ़ता जा रहा है. इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जल्द ही एफ एम रेडियो पर समाचार प्रसारण की अनुमति दे देगा. ...इतिहास की भयावह त्रासदी का शिकार हुआ हेती
उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियाई क्षेत्र के एक छोटे से देश हेती की राजधानी पोर्ट ऑफ प्रिंस गत 13 जनवरी की शाम 4 बजकर 53 मिनट पर उस समय प्रकृति की महाविनाश लीला का एक बहुत बड़ा केंद्र बन गई जबकि इस क्षेत्र को 7.3 क्षमता के भयानक भूकंप का सामना करना पड़ा। चीन में आए विश्व के अब तक के सबसे तीव्र एवं हानिकारक भूकंप के बाद हेती का यह भूकंप अब तक का दूसरा सबसे भयानक, तीव्र एवं सर्वाधिक क्षति पहुंचाने वाला भूकंप माना जा रहा है।...लुट गयी मुलायम की सल्तनत
इतना तो आभास था कि समाजवार्दी पार्टी 'शीत युद्ध' चरम पर है लेकिन यह आभास कतई नहीं था कि अमर सिंह इतनी जल्दी सीधे-सीधे 'फायर' खोल देंगे। कल्याण सिंह को पार्टी में लाने के बाद से ही सपा में एक दूसरे पर तीर चलाने का जो सिलसिला शुरु हुआ था, फिरोजाबाद सीट हारने के बाद बहुत तेज हो गया था।...सपा में अब 'सीडी' की सुगबुगाहट
नई दिल्ली/इटावा। समाजवादी पार्टी में चल रहे यादववंश बनाम अमर सिंह विवाद में अब सीडी की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है. बुधवार और गुरूवार को इटावा से लेकर दिल्ली तक सपा में किसी ऐसी सीडी की सुगबुगाहट होती रही जो अमर सिंह की खिलाफत कर रहे रामगोपाल यादव से जुड़ी हो सकती है....महानगर से मिटा वागले वंश का नामोनिशान
मुंबई। आपलं महानगर से आखिरकार निखिल वागले का नामोनिशान पूरी तरह से मिट गया है. निखिल वागले की पत्नी मीना कर्णिक फिलहाल बतौर संपादक काम देख रही थीं लेकिन अब उन्हें भी आपलं महानगर से हटा दिया गया है....आईबीएन-7 में छंटनी के लिए तैयार हुई 75 लोगों की सूची
खबर है कि आईबीएन-7 से 75 लोगों को निकाले जाने की तैयारी चल रही है. टीवी-18 ग्रुप के प्रमुख राघव बहल के निर्देश पर जिन 75 लोगों की सूची तैयार की गयी थी वह राघव बहल के पास भेज दी गयी है और उम्मीद है कि फरवरी या मार्च में इन लोगों को आईबीएन से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी है....रिलायंस जनरल इंश्योरेन्स धोखाधड़ी में अव्वल
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने उन 10 बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगाया है जिन्होंने साल 2008-09 के दौरान नियमों का उल्लंघन किया है। सबसे अधिक जुर्माना अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस जनरल पर लगाया है। इरडा की सालाना रिपोर्ट के अनुसार 'इरडा के नियमों एवं दिशानिर्देशों के उल्लंघन' के लिए कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।...हाईकोर्ट में हारा सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अभूतपूर्व फैसला सुनाते हुए कहा है कि प्रधान न्यायाधीश का पद सूचना अधिकार कानून के दायरे में आता है और न्यायिक स्वतंत्रता किसी न्यायाधीश का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि उसे सौंपी गई जिम्मेदारी है। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया कि उच्च न्यायालय ने अपनी एकल पीठ की ओर से दो सितंबर 2009 को दिए गए फैसले को कायम रखा।...अपमान से आहत अमर सिंह सैफई नहीं आयेगें
इटावा। अमर सिंह ने अपने ब्लाग पर लिखा है कि वे सैफई महोत्सव में भाग लेने नहीं जाएंगे. ज्ञात हो कि अमर सिंह को मुलायम सिंह यादव ने सैफई आने का न्यौता दिया था और सैफई महोत्सव के समापन के दिन उन्हें सैफई में आना भी था. ...सपा से अमर की सफाई का महोत्सव बना सैफई
सैफई महोत्सव के पोस्टर से इस बार अमर सिंह गायब हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार अमर सिंह अब सपा में नहीं रहे, इससे में उनकी तस्वीरों को पोस्टर में जगह नहीं दी जा सकती. लेकिन सैफई महोत्सव के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि अमर सिंह हमेशा सैफई महोत्सव के समापन समारोह में आते हैं और उसी समय उनके पोस्टर लगाए जाते हैं....लोकार्पण समारोह बन गया कुलपति का विदाई समारोह
नई दिल्ली। हालांकि दिल्ली में यह कार्यक्रम माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा प्रभात प्रकाशन के साथ मिलकर प्रकाशित दस पुस्तकों के लोकार्पण के लिए आयोजित की गयी थी लेकिन यह कार्यक्रम उनके कुलपति अच्युतानंद मिश्र के विदाई का समारोह बन गया. ...ब्लैकमेल की राजनीति के बड़े पैरोकार
अमर सिंह के इस्तीफे को इस्तीफा देना नहीं कहा जा सकता अपितु यह कहा जा सकता है कि अमर सिंह ने इस्तीफा दे मारा है और प्रतीक्षा कर रहे हैं कि इस तीर से आहत शिकार तड़फता हुआ उनके कदमों में आ गिरे। अमर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर दृष्टि डालने से यह बात कुछ अधिक स्पष्ट हो सकेगी। ...'पत्रकारों मेरे ऊपर रहम करो'
नई दिल्ली। विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर को भारतीय राजनीति में पत्रकारों से ऐसा पाला पड़ेगा इसका अंदाज भी नहीं था. ट्विटर ब्वाय बना दिये गये थरूर को अब अपनी कुर्सी के लाले पड़ गये हैं और कारण बने हैं वे पत्रकार जो उनके किसी भी काम को बढ़ा चढ़ाकर मीडिया हाइप बना देते हैं....मुलायम ने कहा, अमर से अटूट है हमारा रिश्ता
कोलकाता। चलिए अमर सिंह के लिए आखिरकार एक अच्छी खबर कोलकाता से आयी जहां से पार्टी के सुप्रीमो और समाजवाद के नेताजी मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अमर सिंह का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा. मुलायम सिंह कोलकाता में ज्योति बसु को देखने गये हैं....पिछड़े वर्ग के पास कोई दार्शनिक नहीं है : राजेन्द्र यादव
शनिवार 9 जनवरी को साहित्य अकादेमी सभागार में रमणिका फाउंडेशन एवं शिल्पायन प्रकाशन द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह में संजीव खुदशाह द्वारा लिखित पुस्तक 'आधुनिक भारत में पिछड़ा वर्ग` का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार एवं 'हंस` पत्रिका के संपादक राजेन्द्र यादव ने किया।...खुशहाली का जीडीपी से कोई रिश्ता नहीं होता
भारत सरकार देश के विकास के लिए जीडीपी बढ़ाने पर पूरा जोर देती है। उसकी मान्यता है कि जीडीपी अगर 10 फीसदी पर पहुंच जाय तो देश की समस्याएं जैसे गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, गैर-बराबनी काफी हद तक समाप्त हो जायेंगी। पर दुनिया के अन्य देशों का अनुभव इस बात की पुष्टि नहीं करता। इस लेख में यही दिखाया गया है कि जीडीपी ऊँचा होने पर भी लोगों में खुशहाली नहीं आ सकती और जीडीपी कम भी हो तो भी खुशहाली लायी जा सकती है। सं....लोक सूचना अधिकारियों पर दस हजार रूपए का जुर्माना
महाराष्ट्र सूचना आयोग ने एक मामले की सुनवाई के बाद नंदुरबार जिला प्रशासन के दो लोक सूचना अधिकारियों पर 9,750 रूपए का जुर्माना लगाया है। मामला कुछ ऐसा है कि सरदार सरोवर बांध से प्रभावित आदिवासी सियाराम सिंगा ने जिला प्रशासन से सूचनाएं मांगने के लिए जो आवेदन दिया था उसे लोक सूचना अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया और सूचना देने में बेवजह देरी बरती।...मेधा पाटकर, संदीप पांडेय का दंतेवाड़ा में जोरदार विरोध
रायपुर। दंतेवाड़ा स्थित वनवासी चेतना आश्रम के संचालक हिमांशु कुमार के समर्थन में वहां पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर व संदीप पांडेय के साथ बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने बहस की और बदसलूकी करते हुए उन्हें वापस जाने कहा। उन पर अंडे, टमाटर भी फेंके गए। पुलिस ने इसे मंगलवार को हुई घटना की प्रतिक्रिया करार दिया है। इधर आश्रम संचालक हिमांशु कुमार गायब हैं और पुलिस उन्हें फरार बता रही है। ...ठाकुर अमर सिंह के इस्तीफे को पाठकों ने नहीं दी तवज्जो
नई दिल्ली। सपा के महासचिव अमर सिंह के इस्तीफे की खबर पूरी मीडिया जमात के लिए चर्चा का विषय बन गया लेकिन जहां अमर सिंह ने अपना यह इस्तीफा पोस्ट किया है वहां महज दो प्रतिक्रिया आयी है. अमर सिंह ने अपना इस्तीफा अपने ब्लाग पर पोस्ट किया है. ...सपा से सफा हो गये अमर सिंह
नई दिल्ली। आखिरकार अमर सिंह ने सपा से अलग होने का ऐलान कर दिया. दुबई में उन्होंने कहा है कि वे सपा महासचिव पद से इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन वे नेताजी के नजदीक बने रहेंगे और एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे....कल्याण सिंह की बाप-बेटा पार्टी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी से तीन बार निष्कासित किए गए वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने नई पार्टी बनाई है। उनकी नई पार्टी का नाम है जनक्रांति पार्टी। कल्याण ने अपने बेटे राजबीर सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया है। हैरतअंगेज बात तो ये है कि कल्याण की इस पार्टी का मुख्य एजेंडा हिंदुत्व रखा गया है। ठोस हिंदुत्व।...झंडा, डंडा और एजेण्डा लेकर आ गये कल्याण सिंह
रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक/खलनायक रहे कल्याण सिंह उम्र के 77वें पड़ाव पर एक बार फिर नयी पार्टी लेकर हाजिर हो गये हैं. मंगलवार को लखनऊ में अपने जन्मदिन पर नयी पार्टी का ऐलान करते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि नयी पार्टी का अपना झंडा, एजेण्डा और अनुशासन का डंडा भी होगा. ...उत्तर प्रदेश में 16 पुलिसवालों को आजीवन कारावास
सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जनपद के चर्चित रनटोला मुठभेड़ कांड को सोमवार को फर्जी करार देते हुए इसमें शामिल 14 पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही गोली चलाने वाले पुलिस कर्मियों पर एक-एक लाख व अन्य पर पचास-पचास हजार रूपए का अर्थदण्ड भी लगाया है।...उत्तर भारत में शीतलहर का कहर
नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है. 25 दिसम्बर तक छायी मौसम की गर्मी अचानक गायब हो गयी और पूरे उत्तर भारत को शीतलहर की चपेट में ले लिया. ठंड का सबसे बुरा असर उत्तर प्रदेश में हुआ है जहां अब तक 100 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है....विधु विनोद चोपड़ा का 'चिरकुटपना'
यह सिर्फ चिकोटीभर काटने का मामला नहीं है, विधु विनोद चोपड़ा पर दूसरा ऐसा मौका है जब धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ‘3 इडियट्स’ चेतन भगत; तो ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ आफाक अलमास हुसैन के लिए ‘छलिया’ साबित हुई है। हालांकि दोनों ही लेखकों ने ‘फिल्म लेखक संघ’ में अपनी शिकायत न ले जाकर सीधे मीडिया के सामने भड़ास निकाली है, इसलिए ‘संघ’ चुप्पी साधे हुए है।...हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी
हमारे छतीसगढ़ में रमण सिंह जी मुख्यमंत्री है। शालीनता और समझदारी के मामले में औरों की अपेक्षा ठीक ठाक माने जाते है। किन्तु जल्दी जल्दी कानून बनाने का शौक इनको भी ज्यादा है। बैठे ठाले कुछ न कुछ नया करने की जल्दबाजी में उल्टे सीधे नियम बन जाना स्वाभाविक ही है। सरगुजा जिले में किसानों को गन्ने का उचित मूल्य मिले इसलिये शक्कर कारखाना लगवा दिया ।...आपरेशन ग्रीन हण्ट के खिलाफ एक गांधीवादी का अनशन
नई दिल्ली। प्रसिद्ध गाँधीवादी कार्यकर्ता व विचारक हिमांशु कुमार 26 दिसम्बर से बस्तर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गये हैं। उनकी मांग है कि बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों के दमन के लिए तैनात सेना को वापस बुलाया जाय तथा बस्तर क्षेत्र में माओवाद के नाम पर आदिवासियों का दमन करना बन्द किया जाय।...यूरोप के गर्भ से पैदा हुए सोमालिया के समुद्री डाकू
एक बार फिर खबर आयी है कि सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने एक ब्रिटश जहाज को अगवा कर लिया है जो भारत आ रहा था. आये दिन इस तरह की खबरें आती हैं जब सोमालिया के समुद्री डाकुओं के बारे में पढ़ने को मिलता है. लेकिन सोमालिया के ये समुद्री डाकू कहां से पैदा हो गये? इन डाकुओं के बनने की कहानी बता रहे हैं ब्रिटिश पत्रकार क्रिस मिल्टर. ...घाटी में वापस लौटेंगे 4000 कश्मीरी पण्डित
कश्मीर घाटी में चार हजार से अधिक कश्मीरी पण्डितों के वापस लौटने का रास्ता साफ हो गया है. चार हजार से अधिक कश्मीरी पण्डितों ने घाटी में वापस लौटने पर अपनी रजामंदी दे है जिनके लिए सरकार व्यवस्था करेंगी. ...आतंक के बीस बरस बीत जाने के बाद
आज का कश्मीर 1989 के कश्मीर के बहुत अलग है। उस वक्त आंदोलित युवाओं ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का गठन किया था। साथ ही भारत से युद्ध की घोषणा की थी। आज कुछेक कट्टर और दरकिनार हुए नेताओं को छोड़कर अधिकांश राजनीतिक नेता यहां तक कि अलगाववादी विचारधारा वाले भी अंतरसमीक्षा की स्थिति में हैं। इसका कोई खेद नहीं है कि उन्होंने क्या खोया है? बल्कि चिंता इसकी है कि अब और ज्यादा नहीं खोना चाहिए। ...माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित सात शोध पुस्तकों का विमोचन
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा देश के विभिन्न अखबारों को आधार बनाकर जिन शोध पुस्तकों के प्रकाशन का कार्य आरम्भ किया गया है उनमें से सात पुस्तकों का लोकार्पण 31 दिसंबर को भोपाल में किया गया. पुस्तकों का विमोचन मप्र के उच्च शिक्षा एवं जनसम्पर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने हिन्दी भवन में अपरान्ह 4 बजे की।...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
