visfot news network
सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक ने 10 नवंबर को सोनिया गांधी पर सीआईए एजंट होने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दिया है. पूरी की पूरी कांग्रेस उत्तेजित है और संघ भी बैकफुट पर चला गया है. सुदर्शन के आस पास के लोगों का कहना है कि सुदर्शन जी भुलक्कड़ हो गये हैं और उन्हें कुछ ठीक से याद नहीं रहता. शायद इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी चूक कर दी.
गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?
यह एक ऐसा सवाल है जिस पर अब विवाद होने लगा है. 30 जनवरी 1948 को क्या जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी तो महात्मा गांधी ने अपने मुंह से हे! राम का संबोधन किया था? उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद रहे एक प्रत्यक्षदर्शी के डी मदान का कहना है कि "मैंने नहीं सुना था कि उन्होंने हे राम कहा था या नहीं."...एनसीपी के 'दादा' का दांव
महाराष्ट्र में कांग्रेस में परिवर्तन हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये. राज्य में लंबे समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही सत्ता के दावेदारी पर एनसीपी ने आखिरकार प्रदेश की प्रशासनिक कमान अपनी ओर से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को सौंप दी है. अब गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे पृथ्वीराज चव्हाण के साथ अजीत "दादा" पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे....पीएमओ वाले पृथ्वीराज
महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण यूपीए सरकार पार्ट वन और पार्ट टू में बतौर पीएमओ मिनिस्टर जाने जाते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय में रहते हुए भी उन्होंने कभी ताकतवर होने का दंभ नहीं पाला और चुपचाप काम करते रहे. बिट्स पिलानी से बीई और बर्कले विश्वविद्यालय से एमएस की डिग्री हासिल करनेवाले पृथ्वीराज की राजनीतिक कमेस्ट्री ने उनके सार्वजनिक जीवन में पहली बार इतना गाढ़ा रंग उड़ेला है....सुलग रहा है मेरठ 'हिन्दुस्तान'
एक ओर हिन्दुस्तान अखबार अपनी अलग कंपनी बनाकर अखबार को चमकाने और अखबार का विस्तार करने में लगा है वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान के विभिन्न संस्करणों में हालात ठीक नहीं है. हिन्दुस्तान के मेरठ संस्करण में इन दिनों इस्तीफे दिये जा रहे हैं लेकिन प्रचारित किया जा रहा है कि जो आफिस नहीं आ रहे हैं वे छुट्टी पर चले गये हैं....आलोक तोमर के बगल में बसे किशोर मालवीय
सीएनईबी में पहले से एक सलाहकार संपादक थे- आलोक तोमर. अब दूसरे सलाहकार संपादक भी वहां नियुक्त हो गये हैं किशोर मालवीय. उन्होंने सीएनईबी चैनल के साथ बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सीएनईबी से पहले वे ‘वायस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने करीब दो दशक के कॅरियर में देश के नामी-गिरामी मीडिया संस्थानों में कई जिम्मेदारियां निभाईं हैं।...सुरक्षा परिषद की छांव में खेती पर दांव
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद में दिये गये अपने भाषण में भारत से मिले प्यार की भूरि भूरि प्रशंसा जरूर की लेकिन अपनी व्यावसायिक मजबूरियों को छिपा नहीं सके. बराक ओबामा ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए जहां एक ओर भारत को महाशक्ति करार देकर उसके लिए संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता को अपना समर्थन दिया वहीं भारत और अमेरिका द्वारा मिलकर खेती के क्षेत्र में एक और हरित क्रांति के आगाज की घोषणा की....आतंक नहीं कश्मीर केन्द्रित हुई ओबामा यात्रा
रविवार की देर शाम भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित भोज में ओमर अब्दुल्ला के शामिल होने से जो आशंका पैदा हुई थी वह सोमवार को हैदराबाद हाउस में और प्रबल रूप में सामने आ गयी जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान से बात करते वक्त "के" शब्द पर बात करने से नहीं कतराते हैं....ओबामा आज दिल्ली में, प्रधानमंत्री करेंगे अगवानी
राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दिल्ली यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुट गई हैं। ओबामा जिन रास्तों से गुजरेंगे, उन पर स्नाइपर राइफल के साथ अर्द्धसैनिक बलों के अचूक निशानेबाजों की निगाह रहेगी। रविवार को दिल्ली पहुंच रहे ओबामा हुमायूं का मकबरा देखेंगे और राजघाट जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। वह सोमवार को संसद को संबोधित करेंगे।...दस को देश की नाक में दम करेगा संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार द्वारा कथित रूप से प्रतिशोधी एवं राजनीतिक उद्देश्य से प्रायोजित हिंदू विरोधी एवं संघ विरोधी झूठी अफवाह फैलाने के लिए 10 नवम्बर को देशव्यापी धरना देने का निर्णय किया है।...नया विस्फोट........इसमें नया क्या है?
विस्फोट.कॉम कहीं अटक गया था. सामग्री इत्यादि के रूप में नहीं बल्कि तकनीकि के रूप में. पिछले पौने तीन साल में इस साइट पर इतने प्रयोग हुए कि यह अपने आप में एक प्रयोगशाला बन गयी. औरों के लिए भी और मेरे लिए भी. इस प्रयोगशाला से जो कुछ निर्मित हुआ वह लोगों को सौंप दिया गया. लेकिन अब समय आ गया है कि इस प्रयोगशाला को नये रंग रूप में आपके सामने प्रस्तुत किया जाए. ...हे 'आज तक' ये 'धर्मं' है 'वारदात' नहीं
धनतेरस के दिन दोपहर में आज तक ने 'धर्मं' कार्यक्रम में वाराणसी में माँ अन्नपूर्णा मंदिर से जुड़ी एक ख़बर दिखाई. बिल्कुल इण्डिया टीवी वाले तरीके से. ख़बर में दिखाया जा रहा था कि वाराणसी में स्थित माँ अन्नपूर्णा का मंदिर एक ऐसा मंदिर है जो वर्ष में सिर्फ एक दिन धनतेरस के दिन खुलता है. ये तथ्य पूरी तरह गलत है....उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी का राजनीतिक प्रवेश
राहुल गांधी के बाद अब वरुण गांधी ने भी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक यात्राओं का दौर शुरू कर दिया है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाकायदा पत्रकारों को सूचनाएं जारी की जाती हैं और बताया जाता है कि वरुण गांधी कब कहां दौरा करने वाले हैं. ऐसे ही एक दौरे में हरदोई पहुंचे वरुण गांधी ने जहां राहुल गांधी के युवा होने पर संदेह व्यक्त किया वहीं मायावती सरकार को भी निशाने पर लिया. ...अजय उमट को हरीन्द्र दवे स्मृति पुरस्कार
मुंबई : दैनिक भास्कर समूह के गुजराती अखबार दिव्य भास्कर के स्टेट एडिटर अजय उमट को पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2009 में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित हरीन्द्र दवे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।...मेल टुडे ला सकता है हिन्दी टेबलाइड
इंडिया टुडे समूह के दैनिक टेबलाइड पेपर मेल टुडे का हिन्दी संस्करण भी प्रकाशित हो सकता है. दिल्ली के मीडिया गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि मेल टुडे की सफलता के बाद समूह हिन्दी में भी टेबलाइट अखबार निकाल सकता है. ...पूरी नहीं हुई मनसे की मुराद
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के चुनाव शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गये थे. इसी चुनाव के दौरान राज ठाकरे ने न सिर्फ मतदाताओं से खुलकर महानगर पालिका की सत्ता मांगी बल्कि अपने चाचा बाल ठाकरे को भी निशाने पर लिया. लेकिन मनसे की मुराद पूरी नहीं हुई. महानगरपालिका में 107 उम्मीदवार खड़ा करनेवाली मनसे को महज 26 सीटों पर सफलता हासिल हुई. ...ग्रासरूट इंडिया को यूनेस्को पुरस्कार
देश के कुछ अति पिछड़े इलाकों में शिक्षा, मानव अधिकार तथा अन्य सामाजिक विषयों पर काम कर रहे संगठन ग्रासरूट इंडिया को प्रतिष्ठित यूनेस्को वेनहुई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार 7-9 नवंबर के बीच चीन के हांगझाउ शहर में प्रदान किया जाएगा. यूनेस्को वेनहुई पुरस्कार उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरीब लड़कियों के लिए शिक्षा पर किये जा रहे काम के लिए दिया गया है. ...महिला पत्रकार को लूट लिया, पुलिस की मौजूदगी में
मेरा नाम मीनाक्षी गांधी है और मैं दैनिक भास्कर के जयपुर कार्यालय में बतौर वेब कोआर्डिनेटर कार्यरत हूं. मै सोमवार रात को अपने बेटे के साथ गांधीगनर रेलवे स्टेशन जयपुर से जयपुर-अमृतसर एक्सप्रैस से जालधर के लिए रवाना हुई। मेरी बोगी न2 थी और सीट नं 1 और 4 थे। रिवाड़ी स्टेशन पर जब गाडी रुकी, तो वहां आरपीएफ के दो कास्टेबल गाड़ी में सवार हुए। एक का नाम दिलबाग सिंह और दूसरे का नाम मनोज कुमार था। इस दौरान एक स्नैचर भी गाड़ी में आया और उसने मेरे सिर के नीचे रखा मेरा पर्स उठाकर वहां से भागना शुरू किया ।...वाजपेयी जी प्रधानमंत्री रहते तो बन जाता मंदिर-शंकराचार्य
कांचि कामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती ने मंगलवार को अयोध्या में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाने की तैयारी में थी लेकिन मुस्लिम पक्ष से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर हो जाने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। ...अशोक चव्हाण की दिवाली खराब नहीं करना चाहती कांग्रेस
मुंबई के आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले को लेकर विवादों में घिरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को अपना भविष्य जानने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा पूरी होने तक प्रतीक्षा करनी होगी. कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उनकी इस्तीफे की पेशकश पर आठ नवंबर के बाद कोई फैसला किया जाएगा. कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने मंगलवार को एआईसीसी की बैठक संपन्न होने के बाद कहा, ‘आठ नवंबर के बाद फैसला किया जायेगा. हम किसी की भी दिवाली खराब नहीं करना चाहते.’...माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में नियुक्तियों की बाढ़
विवादों का दौर खत्म हुआ. अब माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति कुठियाला के पैर पसारने का समय है. माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय और इसके कुलपति कुठियाला ने विश्वविद्यालय में मनपसंद नियुक्तियों की बाढ़ ला दी है. इसमें पहली नियुक्ति संघ पृष्ठभूमि के पत्रकार नंदकिशोर त्रिखा की है....सीएनईबी से निकाले नहीं गये, छुट्टी पर हैं राहुल देव
विस्फोट पर हमने एक संवाद सूत्र द्वारा भेजी गयी खबर प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि राहुल देव को सीएनईबी से निकाल दिया गया है. राहुल देव ने न सिर्फ इस खबर का खण्डन किया है बल्कि खबर की भाषा और जिस प्रकार से उनके भाई संजय देव के ऊपर लांछन लगाया गया है उस पर भी आपत्ति दर्ज की है. हम गलत सूचना के प्रकाशित हो जाने के िलए राहुल देव के क्षमाप्रार्थी हैं. ...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
