visfot news network
खाद्य सुरक्षा का छलावा कानून
‘कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ’ के नारे से सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा विधेयक से आम आदमी का ही निवाला छीन रही है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का बहुप्रतीक्षित खाद्य सुरक्षा विधेयक वर्तमान बजट सत्र में संसद में पेश होगा। इस विधेयक को संसद में पेश करके यूपीए सरकार आम आदमी को ‘भोजन का अधिकार’ उपलब्ध कराने का दावा कर रही है। वहीं पूरे देश में ‘राइट टू फूड’ के लिए संघर्ष करने वाले जनसंगठनों, बुद्धिजीवियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के बीच निराशा का माहौल है। वे लोग सरकार द्वारा तैयार प्रस्तावित विधेयक के मसौदे का विरोध कर रहे हैं। उन लोगों का मानना है कि यह विधेयक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय खाद्य असुरक्षा को ही बढ़ावा देगा।
कैसे बांधोगे नर्मदा की विरोध धारा?
पिछले दिनों विकास संवाद के एक कार्यक्रम में महेश्वर जाने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में काफी तादाद में मीडियाकर्मी जमा हुए। यूं तो बहस का एजेंडा- मीडिया के मानक और लोग- था, लेकिन चूंकि ये इलाका नर्मदा पर बन रहे बांध की वजह से नर्मदा बचाओ आंदोलन की कर्मभूमि है, सो फिजा में डूब से प्रभावित लोगों का सवाल भी घुला रहा। खुद आयोजकों ने भी कार्यक्रम कुछ इस तरह से ऱखा कि मीडियाकर्मी नर्मदा पर बन रहे बांध और उससे प्रभावित लोगों की हकीकत से दो-चार हुए और उन्हें ये मुद्दा उद्वेलित कर गया।...गांधी पर गोष्ठी में बंदूक
उस समय आप कैसा महसूस करेंगे जब गांधी की इतिहास दृष्टि पर कोई सेमिनार आयोजित किया जाए और उस आयोजन में अचानक कुछ बंदूकधारी घुस जाएं. आप असहज तो हो ही जाएंगे. कुछ ऐसी ही नजारा उस समय प्रस्तुत हो गया जब वाराणसी के गांधी विद्या संस्थान में आयोजित "गांधी की इतिहास दृष्टि" नामक सेमिनार चल रहा था. ...बाईस हजार करोड़ का आईपीएल, कमाएगा पांच हजार करोड़
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] के आयुक्त ललित मोदी ने बुधवार को कहा, विश्व भर में प्रशंसकों की बढ़ती तादाद और बड़ी संख्या में विज्ञापनदाताओं के जुड़ने से यह ट्वंटी-20 लीग इस सत्र में एक अरब अमेरिकी डालर की कमाई करेगा। स्वतंत्र ब्रांड परामर्शदात्री ब्रांड फाइनेंस ने भी ब्रांड आईपीएल की कीमत चार अरब 13 करोड़ डालर आंकी है। यह कीमत पिछले साल से दोगुनी है।...ऑपरेशन मिनरल हंट और कॉरपोरेट कारीडोर
झारखण्ड में मन मारकर ही सही राज्य सरकार ने माओवादियों के खिलाफ केन्द्र सरकार में बैठे कंपनियों के सीईओ पी चिदम्बरम के दबाव में आपरेशन ग्रीन हंट को मंजूरी दे दी है. लेकिन क्या यह सच में आपरेशन ग्रीन हंट है? ग्लैडसन डुंगडुंग मानते हैं कि आपरेशन ग्रीन हंट के नाम पर सरकार आपरेशन मिनरल हंट चला रही है और तथाकथित रेड कारीडोर को हटाकर आदिवासियों को उनका हक देने की बजाय कारपोरेट कारीडोर स्थापित करना चाहती है. ...दिल्ली कमाते हैं और बिलट से भिजवाते हैं
जहाँ से निकले वहाँ दिक्कत ..... जिनके चमन में पहुंचे उन्हें तकलीफ। आखिरकार मन में आशंकाओं के उफान को थामे ही कोई घर-बार छोड़ता है। चित बेजान करने वाला शब्द - पलायन --यानी किसी जन-समूह की वो तस्वीर जिसके हर पिक्सेल में भयावह दर्द तो है लेकिन आज के दौर के राजनीतिक स्पेस में मुद्दा बनने की तपिश से महरूम ....यानी निरीह।...जंग के मैदान में भद्र लोक के दो अखबार
यह दो अखबारों के बीच खुले युद्ध का ऐलान है. दोनों ही अखबार भद्रलोक की पत्रकारिता के सम्मानित नाम हैं लेकिन अब दोनों ही अखबार एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने हिन्दू के खिलाफ स्टोरी कर दी जिसके बाद द हिन्दू ने इंडियन एक्सप्रेस को नोटिस भेजने की धमकी दी है. ...भाजश छोड़ भाजपा की ओर चलीं उमा भारती
उमा भारती ने अपनी ही बनायी पार्टी भारतीय जनशक्ति से इस्तीफा दे दिया है. 24 मार्च को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संघप्रिय गौतम को लिखे पत्र में उमा भारती ने लिखा है कि वे स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की जिम्मेदारियों को नहीं निभा पा रही हैं इसलिए वे पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं. ...भाजश छोड़ भाजपा की ओर चलीं उमा भारती
उमा भारती ने अपनी ही बनायी पार्टी भारतीय जनशक्ति से इस्तीफा दे दिया है. 24 मार्च को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संघप्रिय गौतम को लिखे पत्र में उमा भारती ने लिखा है कि वे स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की जिम्मेदारियों को नहीं निभा पा रही हैं इसलिए वे पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं. ...बाबा विश्वनाथ को मुजरा सुनाकर चैनल ने लगाया टीआरपी का ठुमका
अभी तक भारत के देवस्थानों, आस्था केन्द्रों की रिपोर्टिंग करते समय प्रगतिशील पत्रकारिता ही संकट पैदा करती थी. लेकिन विज्ञापन के लिए टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में हमारे टीवी चैनलों ने तो कहर ढाना शुरू कर दिया है. कल की ही बात है भूतभावन भगवान बाबा विश्वनाथ को मुजरा सुननेवाला घोषित कर दिया. काशी के अधिपति बाबा विश्वनाथ न्यूज-24 की नजर में मुजरा सुननेवाले भगवान हैं. ...लोकार्पण में भी एक कदम आगे रहा एक अखबार
आये दिन अखबार, पत्रिकाओं के लोकार्पण होते हैं और पत्रकारिता वगैरह की कस्में खायी जाती हैं. लेकिन यह खबर थोड़ी अलग हटकर है. इस अखबार के लोकार्पण की खबर आयी तो अखबार के लोकार्पण के तरीके ने बहुत आकर्षित किया. क्या आपने कभी सुना है कि किसी अखबार को एकसाथ कई स्थानों पर लोकार्पित किया जाए? वह भी लोकार्पण किसी नामचीन व्यक्ति नहीं बल्कि किसानों के हाथ से करवाया जाए? नहीं सुना तो यह खबर पढ़िये. कारपोरेट मीडिया के इस दौर में ऐसे प्रयास निश्चित रूप से मन को तसल्ली देते हैं- संपादक...भगत सिंह के वंशज हैं तो क्या, तलाशी देनी होगी...
23 मार्च को पंजाब में भगत सिंह के पुश्तैनी घर में हर साल कुछ न कुछ आयोजन होता है. इस साल भी हुआ. खुद उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे. लेकिन उनकी मौजूदगी के कारण भगत सिंह के वंशजों का सम्मान भले न हुआ हो अपमान जरूर हो गया. भगत सिंह के भाई के पोते अभिजेत संधू को बिना तलाशी उनके अपने ही पैतृक घर में नहीं जाने दिया. ...पार्टी न बनाओ बाबा, प्लीज
नई दिल्ली। बाबा रामदेव की पार्टी बनाने की घोषणा से भारतीय जनता पार्टी परेशान हो गयी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए बाबा रामदेव को पार्टी ने बनाने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में जो कुछ चाहिए वह भाजपा करने को तैयार है. ...कश्मीर में बचे हैं महज साढ़े तीन हजार पण्डित
नब्बे के दशक में कश्मीर में जहां तीन लाख अस्सी हजार कश्मीरी पण्डित थे वहीं अब उनकी संख्या घटकर महज तीन हजार चार सौ पैंतालीस रह गयी है. जम्मू कश्मीर के रेवेन्यू मिनिस्टर ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में यह खुलासा किया है. ...कानू सान्याल ने आत्महत्या कर ली
देश में नक्सलवादी आंदोलन के जन्मदाता कहे जानेवाले साम्यवादी नेता कानू सान्याल ने आत्महत्या कर ली. वे 78 वर्ष के थे. मंगवार को उनका शव उनके सिलिगुड़ी से 25 किलोमीटर दूर स्थित उनके गांव हाथीघीसा के घर में लटकता हुआ बरामद किया गया है. ...चीन और गूगल के बीच जारी है युद्ध
चीन और गूगल के बीच युद्ध जारी है. एक ओर जहां गूगल ने सर्च हेडक्वार्टर हांगकांग शिफ्ट करके अपना डोमेन बदल दिया है वहीं दूसरी ओर चीन अब भी गूगल को सेक्सुएल कन्टेन्ट को सर्च करने की इजाजत नहीं दे रहा है. ...नक्सलियों ने फिर साधा राजधानी पर निशाना
कोलकाता। ऑपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में माओवादियों के दो दिन के बंद के पहले ही दिन देर रात नक्सलियों ने राजधानी एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया। भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन सहित 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।...कोक ने किया कोप
"कोका कोला अपराधी है. उसने नौ तरह के कानूनों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया है. उसके कारण स्थानीय निवासियों के लिए पीने का पानी भयावह संकट बन गया है. इसलिए कोका कोला कंपनी पर 216 करोड़ की क्षतिपूर्ति का दावा बनता है." यह पलक्कड के प्लाचीमाडा फैक्टरी का िवरोध करनेवाले किसी संगठन का प्रस्ताव नहीं है बल्कि केरल सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट है जिसने माना है कि प्लाचीमाडा फैक्टरी के कारण पलक्कड़ के स्थानीय निवासियों को पानी का भीषण संकट झेलना पड़ रहा है. ...एस्सार और टाटा की मदद के लिए बना सलवा जुड़ुम
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सक्रिय आदिवासी आंदोलन सलवा जुड़ुम की स्थापना एस्सार और टाटा को मदद करने के लिए किया गया. 2005 में महेन्द्र कर्मा ने जिस वक्त सलवा जुड़ुम की स्थापना की थी उसके पहले ही छत्तीसगढ़ में टाटा और एस्सार ने अपने स्टील प्लांट लगाने की घोषणा की थी जिसे सुरक्षित करने और माओवादियों को परास्त करने के लिए सलवा जुड़ुम (शुद्धता का आंदोलन) की शुरूआत की गयी....मिशनरी स्कूल में मासूम के साथ यौन दुराचार
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मालाबार मिशनरी ब्रदर्स द्वारा संचालित लिस्यु आनंद स्कूल के जेसुपाल हास्टल में 11साल के मासूम छात्र के साथ हास्टल के मैनेजर द्धारा एक साल तक आप्राकृतिक यौनशोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।यहां चर्च परिसर स्थित इस हाईस्कूल और हास्टल को चर्च द्वारा संचालित किया जा रहा था। मामलें के खुलासे के बाद से इस जघन्य कृत्य को करने वाला चर्च मैनेजर फरार है।इस छात्रावास में कुल 18 छात्र रह रहे है।...रामदेव के नटवरलाल!
बाबा रामदेव आजकल अपनी बातचीत में विश्व बैंक से लेकर मुद्रा कोष तक का हवाला देते हुए काला धन वापस लाने और देश का जीडीपी बढ़ा देने की वकालत करते हैं. उनका तर्क है कि ऐसा तभी हो सकता है जब राजनीति में व्यवस्था परिवर्तन हो. बाबा रामदेव के इन वक्तव्यों और भाषणों के मूल प्रेरणास्रोत का नाम है राजीव दीक्षित. राजीव दीक्षित ही वो व्यक्ति हैं जो बाबा रामदेव को राजनीति का पाठ पढ़ा रहे हैं. लेकिन खुद राजीव दीक्षित का अपना इतिहास क्या है?...परमाणु ताकत का खौफनाक अनुभव
आजकल भारत में परमाणु ताकत का अहसास करानेवालों की कमी नहीं है. बिजली उत्पादन में परमाणु ताकत का इस्तेमाल करने के तर्कों की भरमार है. लेकिन संसार के मानचित्र पर परमाणु ताकत ने जो तबाही मचाई है क्या हमने कभी उसके करीब जाकर परमाणु की उस विनाशक ताकत को अनुभव करने की कोशिश की है कि अगर दांव उल्टा पड़ा तो क्या होगा? जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर से गुजरते हुए अश्विनी कुमार जोशी की रिपोर्ट- ...जंतर मंतर पर लोकतंत्र जब्त
हमें जब किसी को अपनी बात कहनी होती है तो हम उसके और करीब जाने की कोशिश करते हैं. दिल्ली में कनाट प्लेस और संसद भवन के बीच स्थित जंतर-मंतर नामक रोड के दोनों किनारे व्यवस्था को अपनी व्यथा सुनाने के लिए करीब सिमट आये लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. शायद इसीिलए कि वे व्यवस्था को अपनी बात और करीब से कह सकें. लेकिन आज लोकतंत्र के दिन में एक काला अध्याय लिख दिया गया. जंतर-मंतर पर धरने पर महीनों, सालों से धरने पर बैठे लोगों को उखाड़कर फेंक दिया गया है....वेदांता को विस्तार न दे सरकार
उड़ीसा में बाक्साइट खनन में लगी वेदान्ता कंपनी को सरकार अब और अधिक विस्तार का मौका न दे. ऐसा करने से न केवल जंगलों को नुकसान का खतरा है बल्कि यहां की आदिवासी कौंध जनजाति के भी विलुप्त हो जाने का खतरा है. केन्द्र सरकार द्वारा गठित एक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में यह संतुति दी है. ...निर्भीक होकर करें पत्रकारिता : नैयर
वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर ने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधे रखने में अखबार की बड़ी भूमिका होती है। इसलिए पत्रकार किसी से डरे बगैर निर्भीक पत्रकारिता करे। आज की परिस्थिति में प्रचार-प्रसार माध्यमों के सामने में अनेक आहवान हैं ऐसे ही आहवान देश के सामने भी हैं।...कर्नाटक के कलाकारों ने बनाई नोटों की माला
मायावती के गले में हजार के नोटों की माला उनके लिए फांस बनती जा रही है. मंगलवार को जहां इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा हुआ वहीं दूसरी ओर लखनऊ में दिनभर नोटों की माला ही चर्चा का विषय बनी रही. नोटो की यह माला जिसमें 21 लाख रुपये होने का दावा किया जा रहा है कर्नाटक के कलाकारों ने बनाई थी वह भी माया के विश्वस्त मंत्री के आवास में बैठकर. ...फिदा तो विदा लेकिन लौटेगें रजा
मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन भले ही वृद्धावस्था में कतर की नागरिकता ले ली हो, लेकिन एक अन्य विख्यात पेंटर सैयद हैदर रजा अपना शेष जीवन भारत में बिताने की ख्वाहिश लेकर साल के आखिर में स्वदेश लौटने की तैयारी में हैं। बीते छह दशक से वह फ्रांस में रह रहे हैं।...प्रेम पांचवा पुरुषार्थ है- नामवर सिंह
नई दिल्ली। हिन्दी साहित्य जगत के प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह का कहना है कि भले ही ब्राह्मणवादी दर्शन ने जीवन के चार पुरुषार्थ- धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की परिभाषा की है लेकिन एक पांचवा पुरुषार्थ भी है जिसका नाम प्रेम है. यह प्रेम पांचवा पुरुषार्थ है जो भक्ति आंदोलन से भी पहले भागवतमहापुराण से समाज में स्थापित होता है. नामवर सिंह ने श्रीमद्भागवतमहापुराण को प्रेम ग्रंथ की संज्ञा दी. ...मायावती पर मधुमक्खियों का हमला
लखनऊ। मायावती की रैली पर मधुमक्खियों से हमला किया गया. उनके भाषण के दौरान जानबूझकर उनके ऊपर मधुमक्खियां छोड़ी गयीं ताकि वे अपना भाषण पूरा न कर सकें लेकिन मायावती जी ने मधुमक्खियों की परवाह न करते हुए अपना भाषण जारी रखा. ...नहीं भाया माया का महामंत्र
मायावती की बहुप्रचारित राष्ट्रीय रैली पूरी तरह से फ्लाप हो गयी है. मायावती के समर्थकों ने दावा किया था कि रैली में 20 से 25 लाख लोग आ सकते हैं लेकिन रैली में पांच से छह लाख लोग ही आ सके. इसमें भी उत्तर प्रदेश से ज्यादा लोग महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आये. खबर है कि मायावती ने इस असफलता का संज्ञान लेते हुए समीक्षा करने का फैसला किया है. ...बिहार में न आये जीएम का जिन्न
पटना। जैविक खेती अभियान चाहता है कि बिहार में जीएम फसलों का कोई प्रयोग न किया जाए. इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए जैविक खेती अभियान ने पटना में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा दिल्ली से आये लोगों ने भी शिरकत की. ...लोडिंग, बफरिंग का शिकार हो गया आईपीएल
तीसरी बार आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमीयर लीग के लिए केवल बाल ठाकरे ही संकट नहीं थे जिन्होंने आष्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत न आने देने की बात कहकर बीसीसीआई को परेशान कर दिया था. ऐसा लगता है कि बीसीसीआई में आईपीएल के प्रभारी और कमिश्नर ललित मोदी ही इसके जन्मदाता भी थे और अब वही इस खेल को मार भी देंगे. ...मूलभूत अधिकारों में शामिल हो इंटरनेट
आजादी के आंदोलन में लोकमान्य तिलक ने नारा दिया था कि स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है. और हम इसे लेकर रहेंगे. आजादी के बाद इस नारे में स्वराज शब्द को दायें बाये करके अनेक नारे बना दिये गये जो देश में राजनीतिक आंदोलनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का काम करते रहे लेकिन अब नया नारा जन्म ले चुका है....दुनिया को बचायेगा टेलीवीजन
भूल जाईये कि इंटरनेट दुनिया को बदलने जा रहा है या फिर सोशल नेटवर्किंग साईट्स विश्व जनमानस तैयार करने में सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरनेवाली हैं. अमेरिका की टाईम पत्रिका द्वारा एक अध्ययन में कहा गया है कि अगले एक दशक तक दुनिया का सबसे प्रभावी संचार माध्यम टेलीवीजन ही बना रहेगा....पंजाबी शेर होने लगे ढेर
अपनी कद काठी के लिए सेना में भर्ती के लिए अंग्रेजों की पहली पसंद रहे पंजाबियों के अब न तो वे चौड़े सीने रहे हैं और न ही लंबे कद। नियमित व्यायाम और खान-पान में आए अंतर के साथ-साथ नशे की लत ने उनकी स्थिति ऐसी बना दी कि आज 78 फीसदी पंजाबी सेना में भर्ती होने के लायक ही नहीं रहे।...चश्मा करवायेगा अनुलोम विलोम प्राणायाम
चंडीगढ़। बाबा रामदेव की घुट्टी अनुलोम विलोम प्राणायाम को अब बिना किसी प्रयास के किया जा सकता है. करना सिर्फ इतना है कि आपको एक विशेष प्रकार का चश्मा पहनना है और वह चश्मा आपको अनुलोम विलोम प्राणायाम करवायेगा....नौजवानों के लिए ग्लोबल नालेज सेन्टर की स्थापना करेगा 'युवा'
नई दिल्ली। बेरोजगारी और आतंकवाद के मुद्दे पर काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन “युवा ए मुमेंट” ने एक अनोखी पहल करते हुए युवाओं के लिए एक ग्लोबल नालेज सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है. नालेज सेंटर की स्थापना के पहले चरण में www.yuvafoundation.co.uk नामक एक वेब साइड तैयार की गई है. इसका उदघाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज किया....राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है भ्रष्टाचार
हरिद्वार। सुरक्षा की समस्याओं के लिए प्रत्येक पहलुओं पर सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। भ्रष्टाचार का विकराल रूप राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ी बाधा है, जिसे दूर करने करने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने होंगे, जिसे दूर करने के लिए गैर सरकारी संगठनों की भूमिका बड़ा योगदान दे सकती है। उक्त विचार रक्षा विशेषज्ञ अभिजीत भट्टाचार्य ने फोरम फोर इंटिग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी (फिन्स) द्वारा भारत माता मन्दिर में आयोजित राष्ट्र रक्षा सम्मेलन बोलते हुए व्यक्त किये। ...हम ब्रजवासिनी, विश्व विनोदिनी
इक्कीसवीं सदी की कल्पना वाले भारत में महिला उत्थान के लिये चल रही तमाम योजनाओं के बावजूद उत्तर प्रदेश मूल की ब्रजवासी जाति की महिलायें समाज में उपेक्षित है ही साथ में औरतों व लड़कियों की खरीद-फरोख्त की परम्परा भी इस जाति में बदस्तूर जारी है। इस कारण नाच-गाकर लोगो के मनोंरंजन का साधन बनी ब्रजवासी महिलायें अशिक्षा व रूढ़वादिता की अंधेरी सुरंग में जागरूकता के अभाव के कारण घुट-घुट कर जिन्दा रहने को विवश हैं। आजाद भारत में इस जाति की वेवश महिलाओं की दयनीय स्थिति महिला उत्थान के दावों की पोल खोल रही है।...नेक काम लेकिन नीयत पर शक
इस महिला आरक्षण विधेयक के कई पहलू हैं। ऐसा तो होगा नहीं कि सभी आरक्षित सीटों पर नेताओं की बीबीयां ही मैदान में उतरेंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी महिला कार्यकर्ता ने जगह नहीं बनाई। सुषमा स्वराज या मायावती किसकी बीबी हैं? वो तो अपने ही दम पर आगे आईं हैं। मगर ऐसी महिलाओं की संख्या कम है। आरक्षण के बाद से ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगेगी।...पांचजन्य के संपादक का अपने ही खिलाफ शंखनाद
नई दिल्ली। संघ के मुखपत्र पांचजन्य के संपादक बलदेवभाई शर्मा ने लगता है अपने ही खिलाफ शंखनाद कर लिया है. शायद इसीलिए पांचजन्य प्रबंधन द्वारा नये संपादक की खोज शुरू कर दी गयी है. ...भारतीय वैज्ञानिक ने बनाई 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क
पर्सनल कम्प्युटर में हार्ड डिस्क की अधिकतम क्षमता अभी 500 जीबी तक है. लेकिन एक भारतीय नौजवान ने नैनो टेक्नालाजी का इस्तेमाल करते हुए 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क (30 टीबी) तैयार कर दी है. अब उस भारतीय नौजवान को हार्ड डिस्क बनानेवाली कंपनी सीगेट ने 1.4 करोड़ रुपये के सालना नौकरी का आफर किया है. ...कांग्रेस से बर्खास्त हुए साधु यादव
नई दिल्ली। कांग्रेस ने साधु यादव को नोटिस देते हुए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है. हालांकि नोटिस में साधु यादव द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पर उनके रवैये को कारण बताया गया है लेकिन हकीकत यह है कि दोनों के संबंध तल्ख हो चुके थे और कांग्रेस भी साधु यादव को दरवाजा दिखाने का बहाना खोज रही थी. ...एयरटेल की टेल उखाड़ दें
मुंबई। अभी सुप्रीम कोर्ट ने कल ही बड़े सुसंस्कृत शब्दों में राज ठाकरे से कहा था कि आपको शिष्ट भाषा का प्रयोग करना चाहिए. राज ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का पूरा मान रखते हुए आज हिन्दी विरोधी नारा फिर बुलंद कर दिया और गाज गिराई एक निजी मोबाईल कंपनी एयरटेल पर. ...मार्शल के बल पर पारित हो गया महिला विधेयक
दो बार स्थगन के बाद जैसे ही तीसरी राज्यसभा की कार्रवाई शुरू करने के लिए माननीय सभापति महोदय के आने की घोषणा हुई विरोधी फिर वेल में आ गये. मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे भी लगे. राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने उन विरोधी तत्वों को सदन से बाहर निकालने के लिए आखिरकार मार्शल बुला लिया. देशभर में राज्यसभा टीवी पर जो कार्रवाई दिखाई जा रही थी उसमें यह नहीं दिखाया गया कि कैसे मार्शल ने महिला आरक्षण का विरोध करनेवाले नेताओं को सदन से उठाकर बाहर फेंक दिया. लेकिन नौंवी बार कार्रवाई उसके बाद ही शुरू हो सकी....हरिद्वार में शुरू हुआ राष्ट्र रक्षा सम्मेलन
हरिद्वार। ‘‘राष्ट्र रक्षा सम्मेलन रूपी कुम्भ से ऐसी गंगा की धारा निकलेगी जो विश्व को नया मार्ग प्रशस्त करेगी। जब देश सशक्त होगा तो आम नागरिक भी सुरक्षित होगा। हरिद्वार से दुनिया भर के लोग नया जीवन लेकर जाते हैं, यह सम्मेलन भी एक नया प्रण और संकल्प देकर जायेगा।’’ यह विचार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भारत माता मन्दिर के प्रांगण में फोरम फोर इंटीग्रेटेड नेषनल सिक्योरिटी (फिन्स) के दो दिवसीय राष्ट्र सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये।...कुशल प्रबंधक थे नानाजी देशमुख-आडवाणी
नई दिल्ली। नानाजी देशमुख को याद करने के लिए दिल्ली में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें संघ, भाजपा और संघ से जुड़े अन्य सभी संगठनों के लोग शामिल हुए और नानाजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें एक कुशल प्रबंधक बताया. ...कुंभ में पाप भी नहीं धो सकेंगे नित्यानंद
हरिद्वार/बेंगलूरू। हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर्व में स्वामी नित्यानंद कांड को किया गया भूमि का आवंटन रद्द कर दिया गया है। स्वामी नित्यानंद पर अय्याशी का आरोप है और इस आशय की खबरें प्रकाशित हुई थीं कि स्वामी नित्यानंद मजे से कुंभ स्नान कर रहे हैं. ...हिन्दी अकादमी पुरस्कारों की घोषणा, केदारनाथ सिंह को शलाका सम्मान
नई दिल्ली। हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा एक साथ दो सालों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है. साल 2008-09 के लिए प्रतिष्ठित शलाका सम्मान नहीं दिया जा रहा है बल्कि साल 2009-10 के लिए शलाका सम्मान प्रो. केदार नाथ सिंह को दिया जाएगा. ...संजय जोशी के सवाल पर भाजपा में बवाल
नई दिल्ली। भाजपा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा होनेवाली है. उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में भाजपा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी लेकिन संजय जोशी के नाम को लेकर अभी भी भाजपा में कोई फैसला नहीं हो पा रहा है. नितिन गडकरी हर हाल में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाकर रखना चाहते हैं जबकि आडवाणी और उनके करीबी संजय जोशी की इन्ट्री नहीं होने देना चाहते. ...कण्डोम का भी हिसाब रखता था इच्छाधारी बाबा
पिछले दस साल से सेक्स रैकेट चला रहे इच्छाधारी बाबा उर्फ भीमानंद उर्फ राजीव रंजन द्विवेदी उर्फ शिवमूरत की जांच पड़ताल जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, नये नये राज सामने आ रहे हैं. हाई प्रोफाइल काल गर्ल की सप्लाई करनेवाले बाबा के कई ठिकानों से बरामद वस्तुओं में डायरियां भी मिली हैं, जिनसे इस रैकेट में हिसाब-किताब का पता चलता है और यह भी पता चला है कि उसने कंडोम पर होने वाले खर्च तक का हिसाब डायरी में लिख रखा था।...गौशाला में छिपाई गई लाशें, गंगा में भी बहाई गईं लाशें
प्रतापगढ़। मनगढ़ स्थित कृपालु महाराज आश्रम में मची भगदड़ के बाद अब राजनीतिक भगदड़ मची हुई है. स्थानीय अस्पताल से लेकर इलाहाबाद के स्वरूपरानी अस्पताल तक राजनीतिक लोगों का तांता लगा हुआ है लेकिन अभी भी कुछ तथ्य ऐसे हैं जिन्हें आश्रम प्रबंधन और प्रशासन मिलकर छिपा रहा है....प्रेस काउंसिल को नाखून भी उगेंगे और कांटनेवाले दांत भी आयेंगे
नई दिल्ली। नख दंतहीन संस्था के रूप में पहचाने जाने वाली संस्था प्रेस परिषद को नख-दंत युक्त बनाने की कोशिश कर रही है. इस आशय की घोषणा आज राज्यसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने की. ...कुंभ में आयोजित होगा राष्ट्र रक्षा सम्मेलन
नई दिल्ली। फोरम फार नेशनल इन्टीग्रेटेड सिक्योरिटी की ओर से आगामी 9-10 मार्च को हरिद्वार में कुंभ के दौरान एक राष्ट्र रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में रक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े लगभग 700 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. ...महिला आरक्षण पर बंटा है विपक्ष
लोस व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने संबंधी विधेयक पर संसद में लामबंदी तेज हो गई है। बिल के मौजूदा स्वरूप पर विपक्ष बंटा हुआ है। सपा, राजद व जद (यू) ने विधेयक के विरोध का ऐलान कर दिया है जबकि भाजपा व वामदलों ने इसका समर्थन करने की घोषणा की है।...भारत के लोग चाहते हैं कि मुफ्त बना रहे इंटरनेट
भारत में इंटरनेट उपभोक्ता क्या इंटरनेट पर उपलब्ध सेवाओं के लिए धन खर्च करने की मानसिकता रखते हैं? बिल्कुल नहीं. भारत में इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री को मुफ्त का माल ही समझा जाता है दस में से नौ लोगों की यही मंशा है कि इंटरनेट पर जो सामग्री या सेवा मुफ्त में उपलब्ध है वह मुफ्त ही बना रहे. ...लीजिए, एक और किसान हितैषी बजट
वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के भाषण का आखिरी वाक्य देखिए. वे कहते हैं- "यह बजट आम आदमी से जुड़ा है. यह किसानों, कृषि कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों से जुड़ा हुआ है." अरे, एक और किसान हितैषी बजट आ गया. पिछले दस सालों के बजट बाद के संपादकीय पढ़िये. आपको हर संपादकीय में एक बात जरूर दिखाई देगी कि किसानों और कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने नये सिरे से प्रयास किये हैं. हमारी मीडिया के लिहाज से हर बार बजट में वित्त मंत्री किसानों के लिए अच्छी अच्छी खबरें लेकर आते हैं. ...खेल ढांचे का विकास लंबी योजना का हिस्सा हो-राहुल देव
दिल्ली विश्वविधालय के गुरू तेगबहादुर खालसा कालेज के ‘‘स्पोर्टस इकोनामिक्स एण्ड मार्केटिंग’’ और ‘‘वेब पत्रकारिता’’ के विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय खेल उत्सव ‘‘जोश’’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव में अनेक खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित विषय ‘‘खेलेगा हर कोई, जीतेगी दिल्ली’’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।...कृपालु महाराज के आश्रम में बरसी मौत
लखनऊ। राज्य के प्रतापगढ़ जिले में विवादास्पद संत कृपालु जी महराज के आश्रम में मची भगदड़ के बाद अब कारणों को लेकर भगदड़ मची हुई है. जहां एक ओर यह बताया जा रहा है कि भगदड़ निर्माणाधीन गेट गिरने से मची वहीं दूसरी ओर यह भी खबर है कि भगदड़ की वजह जहरीला खाना है....इमोशनल अत्याचार पर सरकार की वक्रदृष्टि
नई दिल्ली। टेलीविजन चैनल बिन्दास पर आनेवाले धारावाहिक इमोशनल अत्याचार पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वक्रदृष्टि पड़ गयी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनल को एक नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है कि जो सीन आम जन और बच्चों के लिए अत्याचार के समान हैं उसे आप क्यों प्रसारित कर रहे हैं?...न्यायाधीश महोदय पर सरकारी नकेल
केन्द्र सरकार ने न्यायाधीशों पर बंदिशों और पहरों का नया विधेयक तैयार कर लिया है. इसके तहत जहां न्यायाधीश महोदय बहस हो जाने के बाद तीन महीने के अंदर फैसला देने के लिए बाध्य होंगे वहीं अब उनकी निजी जिंदगी में कई तरह से सरकारी दखल को भी मंजूरी प्रदान करने का प्रस्ताव है. ...ट्विटर वाले थरूर को कांग्रेस की क्लीन चिट
कांग्रेस ने थरूर को एक बार फिर क्लीन चिट दे दिया. कांग्रेस के प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने शशि थरूर के उस बयान पर उन्हें क्लीन चिट दे दी है जिसमें उन्होंने भारत पाक रिश्तों के बीच सऊदी अरब को शामिल करने की बात की थी. कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि पार्टी थरूर के स्पष्टीकरण से संतुष्ट है. ...राज्य सुरक्षा सलाहकार नियुक्त करेगी झारखण्ड सरकार
रांची/नई दिल्ली। माओवादियों से प्रभावशाली तरीके से लड़ने के लिए झारखण्ड सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की तर्ज पर राज्य सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति करेगी. इस बारे में राज्य सरकार जल्द ही नीतिगत फैसला ले लेगी....संजय नामवालों का सहारा में समय खराब
हालांकि यह सिर्फ संयोग की ही बात है लेकिन हकीकत यही है. सहारा समूह के सहारा समय चैनल में इन दिनों संजय नाम के जितने भी लोग हैं उनका समय खराब चल रहा है. किसी का ओहदा नीचा कर दिया गया है तो किसी का ओहदा बरकार भले ही रखा गया हो लेकिन उनका काम काज उनसे छीन लिया गया है. ...फिरंगी राजा, चार्ली विला और भारतीय नौकरशाही
मसूरी की प्रसिद्ध लालबहादुर शास्त्री अकादमी देश के नौकरशाहों को तैयार करती है. यह अकादमी जिस चार्ली विला होटल में संचालित होती है उसका इतिहास जानना हर भारतीय नागरिक के लिए जरूरी है. यह चार्ली विला होटल उस विलसन के बेटे ने बनवाया था जिसने समूचे उत्तराखण्ड को जीभरक लूटा. बाप के लूट की अकूत संपत्ति से ही बेटे ने चार्ली विला होटल बनाया जो आधी सदी बंद रहने के बाद आखिरकार स्वतंत्र भारत के नौकरशाहों का ट्रेनिंग सेन्टर बन गया. ...बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम
भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा। ...काबुल जाएंगे शिवशंकर मेनन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन आगामी पांच मार्च को काबुल जाएंगे. मेनन की यह यात्रा काबुल में हुए आतंकी हमले के बाद हो रही है जिसमें नौ भारतीय मारे गये हैं. ...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
