visfot news network
आलोक मेहता आप सत्ता की दलाली क्यों कर रहे हैं?
नई दिल्ली के ऐवान-ए-गालिब सभागार में नई दुनिया के संपादक आलोक मेहता को नज़रे चुरा कर बाहर जाना पड़ा। प्रेमचंद जयंती और हंस के 25वें वर्ष में प्रवेश के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आलोक मेहता के खिलाफ भी नारेबाजी हुई।
पत्रकार की निर्मम हत्या पर पुलिस परेशान नहीं
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में हिंदुस्तान के एक संवाददाता की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। कमलेश कुमार नामक ये युवा पत्रकार पिछले ५ वर्षों से आदिवासी बहुल बभनी इलाके में काम कर रहे थे और सोनभद्र के जंगलों में सागौन की तस्करी पर इन्होने कई बड़ी रिपोर्ट लिखी थी।...कोहिनूर के बहाने कुछ सवाल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए। सुना है कि ब्रिटेन को फांके पड़ रहे हैं। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था बदहाल है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ब्रिटेन की डूबती नैया के लिए सहारा जुटाना था। कैमरन भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहते हैं और 600 अरब रुपए के सौदे को भुनाने की ताक में थे जिसमें उन्हें कामयाबी हासिल हुई।...देह व्यापार के दलदल में नौनिहाल
सेक्स व्यापार और वह भी बच्चों का, इस वीभत्स सच्चाई से आप आंख नहीं चुरा सकते. दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में तो बाकायदा यह एक कारोबार का रूप ले चुका है. गरीबी, आसानी से पैसा या फिर ब्रांडों की चकाचौंध जैसी बच्चों की कमजोरियों का फायदा उठाकर दलाल उन्हें अमीरों और विदेशियों को सप्लाई कर लाखों बना रहे हैं....आजाद न्यूज झूठा प्रोपेगण्डा कर रहा है
कठघरे में खड़े लोगों को आदर्शवाद की चादर ओढ़ते देर नहीं लगती और छोटे से छोटा संकट भी कायरों को एकजुट कर देता है। आजाद न्यूज के तीन पत्रकारों-रवीन्द्र शाह, कमलकांत गौरी और नवीन सिन्हा के लिए तो फिलवक्त यही कहा जा सकता है। जिन तर्कों की बदौलत उदय रंजन सच को झूठ साबित करने में लगे हैं, वे बेहद पिलपिले हैं।...आजाद न्यूज वाले किसी को धमकी नहीं देते
विस्फोट न्यूज नेटवर्क को एक ईमेल प्राप्त हुआ है जिसे उदय रंजन ने भेजा है. ईमेल में लिखा गया है कि वर्चुअल स्पेश (वेब मीडिया) ने जिस तरह से एकजुट होकर आजाद न्यूज के खिलाफ मोर्चा खोला है उसके संबंध में वे एक जवाब भेज रहे हैं जिसे प्रकाशित किया जाए. उनके हिसाब से यह उनकी अपनी पड़ताल है लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि यह आजाद न्यूज की ओर से ही भेजा गया जवाब है. बहरहाल हम इसे उसी तरह प्रकाशित कर रहे हैं जिस तरह से मीडियाखबर.कॉम से जुड़ी खबर प्रकाशित की थी- संपादक...कामनवेल्थ खेलों के कारण उजड़ रहा है बचपन
भारत में बाल अधिकारों के लिए सक्रिय संस्था क्राई ने कहा है कि कामनवेल्थ गेम्स के निर्माण स्थलों पर रहने वाले मजदूर परिवारों के बच्चे कई बुनियादी अधिकारों जैसे आवास, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा से बेदखल हो गए हैं। क्राई ने अपने अवलोकन में पाया है कि निर्माण कार्यों से जुड़े मजदूर परिवारों के बच्चों को कई गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ...फिर अग्रवाल अनशन पर
गंगा के एक हिस्से की धारा को अविरल रखने के लिए पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल एक बार फिर अनशन पर बैठ गये हैं. इस बार वे हरिद्वार में गंगा रक्षा के लिए बैठे हैं. इससे पहले वे तीन बार गंगा के लिए आमरण अनशन कर चुके हैं और हर बार सरकारी आश्वासन मिलने के बाद अगली बार फिर वे अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाते थे. ...सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को दूर करेगा ब्लैकबेरी
ब्लैकबेरी मोबाइल फोन पर मंडरा रहा खतरा खत्म होता दिख रहा है। खबर है कि ब्लैकबेरी फोन को बनाने वाली कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन ने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि कंपनी सुरक्षा से जुड़ी भारत सरकार की चिंताओं को दूर करेगी। इससे पहले गृह मंत्रालय ने रिसर्च इन मोशन को दो टूक कहा था कि कंपनी सुरक्षा से जुड़ी सरकार की चिंताओं को जल्दी से जल्दी दूर करे वरना भारत से अपनी दुकान समेट ले।...जाति की जनगणना के खिलाफ हुआ जमावड़ा
जाति आधारित जनगणना का विरोध तेज होता जा रहा है. पत्रकार वेद प्रताप वैदिक द्वारा शुरू किये गये इस अभियान में अब नेता और नामी गिरामी लोग भी शामिल होने लगे हैं. मंगलवार 27 जुलाई को जंतर मंतर पर आयोजित धरने पर अधिवक्ता राम जेठमलानी सहित कई नेता और धार्मिक अगुआ शामिल हुए. ...चैनल के खिलाफ खबर चलाई तो मिलने लगी जान से मारने की धमकी
भारत में वेब के मीडिया बनने की अभी ठीक से शुरूआत भी नहीं हुई है. लेकिन वेब मीडिया के स्वतंत्र अस्तित्व को बाधित करने के लिए न केवल सरकार सक्रिय है बल्कि अपने आप को व्यवस्था का चौथा खंभा कहनेवाले मीडिया घराने भी इसकी औकात बताने पर उतारू हैं. आये दिन वेब मीडिया से जुड़े लोगों को धमकियां, नोटिस तो मिलती ही रहती हैं, अब जान से मारने की धमकी भी मिलने लगी है. ...छल का जवाब बल से देंगे जाट
नई दिल्ली। जाटों को ओबीसी कोटे के तहत केंद्र में आरक्षण देने की दिशा में कोरे आश्वासन देकर पिछले 20 वर्षों से केंद्र सरकार हमारे साथ छल कर रही है। अब हम इस छल का जवाब बल से देंगे। 28 जुलाई, 2010 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चेतावनी प्रदर्शन कर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति इस बात का खुलासा करेगी कि सरकार के लिए नाक का सवाल बने कॉमनवेल्स गेम्स को किस तरह ठप किया जाएगा।...यशवंत सिंह को एसपी सिंह पत्रकारिता पुरस्कार
मीडिया पोर्टल भड़ास4मीडिया संचालक और पत्रकार यशवंत सिंह को दिनांक 24/07/2010 को एसपी सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आइआरडीएस लखनऊ द्वारा आइआरडीएस 2010 पुरस्कार दिए जाने हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया. ये पुरस्कार उन व्यक्तियों के नाम पर रखे गए हैं जिन लोगों ने अल्पायु में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली थीं, किन्तु जिनकी असामयिक मृत्यु से देश और समाज को भारी नुक्सान हुआ था. ये पुरस्कार इन लोगों को इस आशा तथा विश्वास से दिए जा रहे हैं कि ये लोग अपने-अपने क्षेत्रों में उन संभावनाओं को पूरा करेंगे....कांग्रेस के थिंक टैंक है अमित शाह के वकील
सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई की पकड़ में आये अमित शाह का बचाव एक ऐसे वकील कर रहे रहे हैं जो पीढ़ियों से कांग्रेसी है. अमित शाह के वकील निरुपम नानावटी पूर्व में कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके हैं और इस समय भी राज्य कांग्रेस के थिंक टैंक के हिस्से हैं. ...कश्मीर में नहीं है मानवाधिकार आयोग को कोई अधिकार
नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में हाल में हुई घटनाओं के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष केजी बालाकृष्णन ने जम्मू-कश्मीर में आयोग के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोत्तरी की वकालत की है। बालाकृष्णन का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में आयोग के अधिकार क्षेत्र में विस्तार से राज्य के मामलों में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होगा, बल्कि यह आम लोगों के लिए फायदेमंद होगा जिनकी शिकायतों का बेहतर ढंग से निपटारा हो सकेगा।...मजदूरों का शोषण कर रही है सर्वहारा की सरकार
एयरटेल,वोडाफोन और आइडिया के मोबाइल सेवाओं को चलाने के लिए बनाए गए टावरों के मुख्य ठेकेदार की पश्चिम बंगाल सरकार के नेताओं के साथ मिलीभगत के चलते राज्य में मजदूरों का बहुत बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है और मजदूरों के कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पश्चिम बंगाल की मजदूर यूनियन, सिक्युरिटी एंड अलाइड वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी, सुब्रत दास ने आरोप लगाया है कि सरकारी मिलीभगत से चल रही इस हेराफेरी में श्रम विभाग के कई अधिकारी भी शामिल हैं ....दान में विज्ञापन मांग रहे हैं दीन
हिन्दी के राष्ट्रीय पत्रकार प्रभात रंजन दीन आजकल संतोष भारतीय के कमाल चौथी दुनिया में हैं. ठीक ठीक क्या पद दिया है इसे वे ही जानें लेकिन दीन के वहां जाने के बाद से ही उनके साथ भी संतोष भारतीय एण्ड कंपनी वही व्यवहार कर रही है जैसे वहां पहले जाने वाले कुछ पत्रकारों के साथ हुआ था. ...अनंत कुमार को मलाई, बाकी सबको खटाई
शुक्रवार को भाजपा ने अपने प्रभारियों की घोषणा कर दी. नये अध्यक्ष के कार्यकाल में अब यही प्रभारी विभिन्न मोर्चों और राज्यों के काम काज का जायजा लेंगे. शुक्रवार को घोषित की गयी प्रभारियों की सूची अगर आप देखेंगे तो पायेंगे कि भाजपा ने उल जलूल तरीके से प्रभारियों की नियुक्ति है. हां, आडवाणी के खास अनंत कुमार सबसे अधिक फायदे में रहे हैं. ...35 लाख में मिलेगी सचिन की आत्मकथा
सचिन के प्रशंसको के एक वर्ग को खासी प्रसन्नता हो सकती है यह जानकर कि सचिन की आत्मकथा छपकर आने जा रही है। किताब के रूप में वे सचिन को अपने पास सहेजकर रख सकेंगे। महान खिलाड़ी के प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिसे इस खबर से प्रसन्नता से अधिक निराशा हो रही है उसके अपने-अपने कारण हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि वे शायद ही सचिन की आत्मकथा को खरीद सके और तो और शायद ही उन्हें यह पढऩे को नसीब हो, क्योंकि सचिन की आत्मकथा की कीमत बहुत अधिक है। ...थोक में दिया गया रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार
इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक रामनाथ गोयनका के नाम पर स्थापित पत्रकारिता पुरस्कार को थोक के भाव में वितरित कर दिय गया है. इस वर्ष हिम्मत वाली पत्रकारिता के तमगे के साथ यह पुरस्कार 31 पत्रकारों को दिया गया है. ...आ गया दुनिया का सबसे सस्ता लैपटॉप
दुनिया का सबसे सस्ता लैपटॉप बाजार में आने के लिए तैयार है. गुरुवार को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने नई दिल्ली में दुनिया के सबसे सस्ते लैपटॉप को लांच करते हुआ बताया कि इस लैपटॉप की कीमत महज 35 डालर होगी यानी वर्तमान समय में 1600 रुपये के आसपास....गूगल ने सुधारा इमेज सर्च
गूगल इंक ने इमेज सर्च में सुधार किया है. माइक्रोसाफ्ट के सर्च इंजन बिंग की तर्ज पर अब गूगल पर प्रति पृष्ठ कुछ रिजल्ट दिखाने की बजाय एक ही पेज पर एक हजार रिजल्ट दिखाएगा जिसमें हर आकार के चित्र शामिल होंगे. इसके साथ ही अब गूगल पृष्ठ पर चित्र से ही आकार का अंदाज लग जायेगा. ...मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव में आदिवासी महिला की निर्मम हत्या
सतना जिले में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के गांव चंदई को स्व. नानाजी देशमुख ने आदर्श ग्राम बनाने का सपना देखा था और उनकी मृत्यु के बाद अधूरे संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंदई ग्राम पंचायत को गोद ले लिया। शीघ्र ही गांव में स्टेडियम और स्कूल भवन के लिए लाखों रुपया आ गया लेकिन यही रुपया ग्राम पंचायत की अनपढ़ आदिवासी महिला सरपंच तीन बालकों की मां मुन्नी गोंड़ के लिए मौत बन गया।...अघोषित आपातकाल में हैं पत्रकार
नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में जर्नलिस्ट फॉर पीपुल की ओर से ‘ ‘अघोषित आपातकाल में पत्रकारों की भूमिका’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विषय पर बोलते हुए समाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेष ने कहा कि आज देश में आपातकाल जैसी स्थितियां हैं, और ऐसी स्थितियां कमोबेश हर दौर में रहती हैं।...परत-दर-परत उघड़ रही हैं रुपये के भ्रष्टाचार की परतें
विस्फोट में प्रकाशित खबर के बाद अब रुपये के नये प्रतीक चिन्ह पर बवाल बढ़ता जा रहा है. विस्फोट में खबर छपने के बाद कई अखबारों और टीवी चैनलों ने इस खबर का प्रकाशन करना शुरू कर दिया है कि रुपये का नया प्रतीक चुनने में भ्रष्टाचार हुआ है. जो नये तथ्य सामने आ रहे हैं उसमें रुपये के प्रतीक के चुनाव में किये गये भ्रष्टाचार की परतें परत दर परत उघड़ रही हैं....इंद्रेश ने कहा राजनीतिक षण्यंत्र है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार की ओर से संघ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि में मेरा कोई हाथ नहीं है और मीडिया में मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. ...'न्यूज चैनलों' पर दक्षिणपंथियों का हल्ला बोल
शुक्रवार को एक ओर नई दिल्ली में न्यूज चैनल आज तक के दफ्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने हमला किया तो दूसरी ओर देर शाम महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवसैनिकों ने जी न्यूज के प्रांतीय चैनल जी-24 पर हमला किया और न्यूज चैनल के दफ्तर में तोड़-फोड़ कर दी. ...प्रेस रुम में पत्रकारों के बीच मारपीट
पत्रकारिता का स्तर कहां जा रहा है उसका नजारा पंजाब सिविल सचिवालय में शुक्रवार को दिखा। दो पत्रकारों में मारपीट हुई और मारपीट के शिकार वहां पर पंजाब सरकार का एक कर्मचारी भी हो गया जो बीच बचाव कर रहा था। मसला तब गर्म हुआ जब एक पत्रकार ने दूसरे पत्रकार पर पर सरकारी कोटे से दो मकान लेने का मामला उठा दिया। इस हमले से चोट खाए दूसरे पत्रकार ने आरोप लगाने वाले पत्रकार पर सरकारी कोटे से दो फ्लैट लेने का आरोप लगा दिया। इसबीच गाली गलौच होने लगी और जूता-चप्पल चलने लगा। बीच में प्रेस रुम में सरकार की तरफ से डयूटी कर रहे भवानी ने जब बीच बचाव की तो उन्हें भी धक्का मारा गया।...कोड़ा काण्ड में उलझते कृपाशंकर
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह झारखण्ड की कमाई से जेल पहुंचे मधु कोड़ा काण्ड में उलझते दिखाई दे रहे हैं. गुरुवार को मुंबई हाईकोर्ट में राज्य के आयकर विभाग और एन्टी करप्शन ब्यूरो ने सूचित किया कि वे कृपाशंकर सिंह के खिलाफ जांच कर रहे हैं. कृपाशंकर सिंह के ऊपर आरोप है कि उन्होंने मधु कोड़ा के साथ मिलकर जमकर काली कमाई की और मुंबई में निवेश किया है. ...खेल के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का खेल
दिल्ली, सज-संवर रही है. विदेशी मेहमानों के लिए जो इस साल के अंतिम तिमाही में आने वाले हैं. जिनकी संख्या लाख के ऊपर होने की संभावना है. इसे ध्यान में रख कर दिल्ली में बन रहे हैं नए-नए फ्लाईओवर और होटल-मोटल्स. दिल्ली को पेरिस बनाने की कवायद जारी है. तैयारियां जोरो पर हैं.लेकिन इन तैयारियों के बीच दिल्ली में कई जगहों पर लोग खून के आंसू बहा रहे हैं और सरकार इनके आंसू पोछने के बजाय इनसे मुंह फेर रही है....उद्योगपति के बाद कुलपति बनना चाहते हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी अब कुलपति होना चाहते हैं. रिलायंस समूह के अध्यक्ष की नजर शिक्षा क्षेत्र पर है. पेट्रोलियम और खुदरा कारोबार के बाद मुकेश अंबानी अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश के जरिए शिक्षा बाजार में प्रवेश करना चाहते हैं. ...गडकरी बताएं वे किसकी औलाद हैं?
इंदौर। भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहा वाकयुद्ध तीखा होता जा रहा है। दोनों पार्टियां व्यक्तिगत तौर पर एक-दूसरे पर अमर्यादित टिप्प्णी करने से भी बाज नहीं आ रहीं। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर जो टिप्पणी की थी उसका जवाब उन्हें उन्हीं के अंदाज में मिल गया है। गडकरी द्वारा सिंह को औरंगजेब की औलाद कहे जाने के बाद सिंह ने आज उन पर प्रहार करते हुए पूछा है कि वह ही बताएं कि वे किसकी औलाद हैं?...चुप्पी में भी चैन से हैं अर्जुन सिंह
भोपाल गैस काण्ड फैसले के बाद अचानक सुर्खियों में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह पिछले सप्ताह रीवा आए। वे अपने घर संभाग में 5 दिन रहे। इस दौरान उनके अनेक रिश्तेदारों, पुराने एहसानमंद नेताओं और कुछ पत्रकारों ने उनसे मुलाकात की। पत्रकारों ने उनसे एक ही सवाल एंडरसन व गैस काण्ड के बारे में पूछा जिसके बारे में उन्होंने केवल इतना कहा कि समय आने पर इस सवाल का जवाब दूंगा।...नागपुर में आग के हवाले हुई विवादित पुस्तक
जेम्स लेन की विवादास्पद पुस्तक शिवाजी 'द हिंदू किंग इन इस्लामिक इंडिया' के खिलाफ विरोध की आग संतरानगरी भी पहुंच गई है। पुस्तक में लेखक द्वारा शिवाजी पर लिखी अभद्र बातों के खिलाफ नागपुर की शिवसेना ईकाई के कार्यकर्ताओं ने रिजर्व बैंक चौक पर शिवसेना के जिला उपप्रमुख राधेश्याम हटवाल, करण सिंह तूली और सूरज गोजे के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की।...आरक्षण नहीं तो कामनवेल्थ गेम्स नहीं
यदि केंद्र सरकार ने तीनों धर्मों के जाटों को अविलंब केंद्रीय स्तर पर ओबीसी कोटे में आरक्षण नहीं दिया तो अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्र्ष समिति कॉमनवेल्थ खेलों को बाधित करेगी। यह चेतावनी आज दिल्ली में पत्रकारों से रूबरू होते हुए संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार को जाटों को आरक्षण देने संबंधी निर्णय लेने के लिए 10 जुलाई तक समय दिया था जिस पर सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।...'अनुभवी' जनों ने की पेड न्यूज पर परिचर्चा
सलीम अख्तर सिद्दीकी ने विस्फोट पर पहले ही लिखा था कि उदयन शर्मा को ऐसे ही याद न करें. पत्रकारिता के सामाजिक धंधे में बाजार की मिलावट को रोकना है तो ठोस पहल करें, अपने से ही बदलाव की शुरूआत करें. लेकिन 11 जुलाई को दिल्ली के संविधान क्लब में उदयन शर्मा को याद करते हुए पेड न्यूज पर दिलीप चेरियन को भी चिंतित होते देखकर यह साफ हो जाना स्वाभाविक है कि उदयन शर्मा ऐसे ही याद किये जाते रहेंगे. ...कश्मीर में मीडिया कर्फ्यू में ढील
जम्मू कश्मीर में मीडिया पर जारी कर्फ्यू में सरकार ने थोड़ी ढील दे दी है. रविवार को राज्य सरकार के एक प्रतिनिधि ने मीडिया कर्मियों से मुलाकात की और अब सोमवार से कश्मीर घाटी में दोबारा अखबार छप सकेंगे. ...बीएआरसी की मदद से होगी पानी में यूरेनियम की जांच
बठिंडा। राज्य के मालवा क्षेत्र के पेयजल में यूरेनियम व हेवी मेटल्स की मानक से अधिक मात्रा के मामले में काफी ना-नुकुर के बाद अंतत: राज्य सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्वास्थ्य विभाग को भाभा आटोमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) मुंबई के सहयोग से पेयजल की विस्तृत जांच करने को कहा है।...शिवाजी संकट में, मजे में शिवसेना
शिवाजी महाराज संकट में हैं. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनके ऊपर लिखी गयी विवादित पुस्तक " शिवाजीः द हिंदू किंग ऑफ इस्लामिक इंडिया" पर प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया. उधर दूसरी ओर मुंबई हवाई अड्डे पर लगी शिवाजी की प्रतिमा को हटाने के लिए एयरपोर्ट आधुनिकीकरण का काम करनेवाली कंपनी जीवीके ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से मुलाकात करके अनुमति मांगी है कि एयरपोर्ट का काम सुचारू करने के लिए प्रतिमा को हटाना जरूरी है. ...मोदी संभालेंगे 'हिन्दुत्व' की कमान
राजस्थान में चल रही प्रचारकों की बैठक के दूसरे दिन संघ के प्रचारकों ने इस बात पर आम राय दिखाई कि भारतीय जनता पार्टी को दोबारा हिन्दुत्व पर लाये बिना बात नहीं बनेगी. संघ जिस नये हिन्दुत्व आधारित भाजपाई राजनीति की पृष्ठभूमि तैयार कर रहा है उसके नेता के रूप में नरेन्द्र मोदी का नाम प्रस्तावित कर दिया गया है. ...नाले के पानी से हुआ सपाइयों का 'स्वागत'
सोमवार को लखनऊ में भारत बंद के दौरान पूरे देश में विभिन्न पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किये और लाठी डंडे खाकर विरोध की सफलता का जश्न मनाया. लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ. उत्तर प्रदेश में मायावती प्रशासन ने विरोध कर रहे सपाइयों के साथ जो व्यवहार किया उससे सपाई भी दंग रह गये....'शीला सबसे बेहतर'
यह कोई सर्वे नहीं है िजसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री होने का तमगा दिया जा रहा हो और यह कांग्रेस पार्टी के भीतर से किसी नेता द्वारा दिया गया बयान भी नहीं है जो उनको दस जनपथ के और करीब लाता हो. यह कहना है दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व भाजपा अध्यक्ष हर्षवर्धन का. ...घाटी में उपद्रव के पीछे हुर्रियत और पाकिस्तान
घाटी में जारी उपद्रव के पीछे पाकिस्तान होने के सबूत मिल रहे हैं. खुफिया एजंसियों ने ऐसी बातचीत को पकड़ा है जिससे पता चलता है कि घाटी में जारी उपद्रव को पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग संचालित कर रहे हैं और हुर्रियत कांफ्रेस के कुछ अलगाववादियों के जरिए घाटी में उपद्रव को बढ़ावा दे रहे हैं. ...संघ की सलाह: उमा को अविलंब वापस लो
जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों की तीन दिवसीय मैराथन बैठक के पहले दिन संघ ने पार्टी की मजबूती के लिए उमा भारती को अविलंब पार्टी में वापस लेने की वकालत की है. भाजपा में संघ के प्रत्यक्ष दूत और भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल को संघ ने साफ कहा है कि वे उमा भारती को अविलंब भाजपा में वापस लेने की पहल करें. ...नहीं मिल रहे हैं नये स्वयंसेवक
बुधवार को संघ प्रमुख मोहनराव भागवत की मौजूदगी में जोधपुर में प्रचारकों की एक तीन दिवसीय मैराथन बैठक शुरू हुई. हालांकि राजनीतिक गलियारों में बैठक को लेकर चर्चाएं कई दूसरी तरह की है लेकिन इस बैठक में संघ की दो ही प्रमुख चिंताएं हैं. एक, संघ की शाखाओं में नये स्वयंसेवक नहीं आ रहे हैं, और दो हिंसक वारदातों में संघ के कुछ प्रचारकों के नाम आने से संघ की बिगड़ती छवि को कैसे रोका जाए. ...शरद पवार के लिए संकट बने छगन भुजबल
केन्द्रीय कृषि एवं खाद्य मंत्री शरद पवार द्वारा अपने काम का बोझ कम करने संबंधी बयान से अचानक ही राजनीतिक गलियारों में सक्रियता बढ़ गयी है. पहले लगा कि आईसीसी के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी अंतरराष्ट्रीय व्यस्तता के चलते यह प्रस्ताव किया है लेकिन हकीकत यह है कि केन्द्र पर पदभार बांटकर वे राज्य में राजनीति को साधना चाहते हैं. ...घग्गर बिक गयी माटी के मोल
पंजाब के बंटवारे में झेलम और चेनाब अलग हुई तो दुख सहलाने को मालवा व बांगर को अलग करने वाले घग्गर दरिया को याद कर कहा जाने लगा कि आज भी हमारे पास चार नदियां तो हैं। लेकिन बंटवारे को एक शताब्दी भी न बीती कि सदियों से मालवा की लाइफ लाइन बनी घग्गर नदी गंदे नाले में कब बदल गई किसी को खबर नहीं हुई।...ब्याहता के साथ बने रहेंगे जार्ज
सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने वरिष्ठ समाजवादी नेता और अस्सी वर्षीय बुजुर्ग जार्ज फर्नांडीज को अदालत परिसर में बुलाया था. अदालत जानना चाहती थी कि क्या वे अपने भाइयों के साथ रहना चाहते हैं या फिर अपनी ब्याहता पत्नी लैला कबीर के साथ. जार्ज से एक घण्टे बंद कमरे में बात करने के बाद निर्णय यह कि वे अपनी ब्याहता पत्नी लैला कबीर के साथ रहेंगे लेकिन उनके तीनों भाई जब चाहें उनसे मिल सकते हैं. ...औरंगजेब की औलाद हैं दिग्विजय?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा स्वर्ग रहे उत्तर प्रदेश पहुंचे तो ऐसा विवादास्पद बयान दे आये कि भाजपा को ही भारी पड़ सकता है. रविवार को लखनऊ पहुंचे नितिन गडकरी ने दिग्विजय सिंह को इशारा करते हुए कह दिया कि वे जो काम कर रहे हैं उससे तो यही लगता है कि वे औरंगजेब की औलाद है....मंहगाई से मुक्त कराएंगे बंद समर्थक गुण्डे
आप और हमको महंगाई से बचाने के लिए जनता के हितैषी आज सड़कों पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि अगर आज सारी दुकानें बंद रहें और गाड़ियां नहीं चलें तो महंगाई कम हो जाएगी। इसके लिए वे रेलवे स्टेशनों और सड़कों पर रुकावटें खड़ी कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि आज देश भर में कोई भी पहिया न चले।...कथाकार शेखर जोशी को चंद्रयान पुरस्कार
कोलकाता. हिंदी के लब्ध प्रतिष्ठित कथाकार शेखर जोशी को मानिक दफ्तरी ज्ञानविभा ट्रस्ट के प्रथम चंद्रयान पुरस्कार-२०१० से नवाजा जायेगा. ट्रस्ट की और से जारी विज्ञप्ति में प्रबंध न्यासी धनराज दफ्तरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नयी कहानी में सामाजिक सरोकारों का प्रतिबद्ध स्वर जोड़ने वाले श्री शेखर जोशी को पुरस्कार स्वरुप ३१,००० रुपये की राशि भेंट की जाएगी....रमन सिंह की दमनकारी औद्योगिक नीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह नक्सली आंदोलन के खिलाफ चलनेवाले अभियान के अगुआ मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रमण सिंह इस आंदोनल को किसके इशारे पर कुचल रहे हैं? क्या वे आम आदमी और आदिवासियों के हित में नक्सली आंदोलन को कुचलने का दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं या फिर उनका एजेण्डा कुछ और है. हाल में ही छत्तीसगढ़ की नयी औद्योगिक नीति की समीक्षा करें तो साफ हो जाता है कि असल में यह संघर्ष वे किसके लिए कर रहे हैं. ...सोशल मीडिया सबसे तेज
दुनिया में संचार के अब तक जितने भी माध्यम सामने आये हैं उनको विस्तार पाने में थोड़ा वक्त तो लगा ही है. लेकिन इंटरनेट जिस तेजी से पूरी दुनिया में पसरा है उसने मानवीय सभ्यता में संचार के नये पैमाने गढ़ दिये हैं. लेकिन असली इतिहास लिख रहा है फेशबुक. ...देश बनेगा बांग्लादेश
भारत में जिस तरह से बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ रही है उसे देखते हुए यह कहने में संकोच नहीं होना चाहिए कि भविष्य में देश के कुछ हिस्से बांग्लादेश बन जाएंगे. जनसंख्या रजिस्टर बनाने का जो काम शुरू हुआ है उसमें भी जिस प्रकार से बांग्लादेशी नागरिकों के घुसपैठ की आशंका बढ़ी है उसे देखते हुए इस आशंका को और बल मिलता है. संजीव कुमार की रिपोर्ट-...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
