visfot news network
दिलों की दूरियां भी मिट जाए, अब हो ऐसी सुलह
तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय, न तुम हारे, न हम हारे। गर सचमुच फैसले को दोनों पक्ष इसी नजरिए से देखें। तो अयोध्या पर अदालती फैसला न सिर्फ एतिहासिक, अलबत्ता राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच के तीनों जजों ने राम जन्मभूमि को कानूनी मान्यता दी। तो बाकी अन्य पक्षों को भी निराश नहीं किया। भले तीनों जजों की राय में फर्क हो पर फैसला यही, विवादित जमीन तीन हिस्सों में बांटी जाए।
मायावती ने कहा कि फैसले पर केन्द्र अमल करवाए
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ द्वारा श्रीराम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद के स्वामित्व विवाद पर गुरुवार को दिए गए फैसले के तुरन्त बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजे एक पत्र में कहा कि न्यायालय के निर्णय के क्रियान्वयन का पूरा दायित्व केन्द्र सरकार का है। अत: वह अपनी जिम्मेदारी का तुरन्त निर्वाहन करे।...हाईकोर्ट के फैसले के मुख्य बिन्दु
हाई कोर्ट की ओर से फ़ैसले का निचोड़ सवाल-जवाब के रूप में मीडिया को दिया गया. इस फैसले के मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं-...कलम के सिपाहियों के हाथों में सदा कलम ही रही है
साथियों ... मैं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय का छात्र हूं। यूनिवर्सिटी से छोड़े लगभग 9 साल हो गए लेकिन ताउम्र इस विश्वविद्यालय का छात्र रहूंगा, वजह ये नहीं है कि यहां से पढ़कर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिला फिर नौकरी मिली। वजह ये है कि यहां से जीने और सवाल करने का सलीका, लोकतंत्र में आस्था और बहस तलब के लिए तैयार जमात का हिस्सा बना।...सबसे अमीर मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी लगातार तीसरे साल देश के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं. फोर्ब्स इंडिया द्वारा भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में 27 अरब डॉलर की परिसंपत्तियों के साथ देश के सबसे अमीर भारतीय घोषित किये गये हैं.जबकि स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल इस साल भी 26.1 अरब डालर की संपत्तियों के साथ दूसरे नंबर पर हैं....आधार परियोजना और विरोध, दोनों का शुभारंभ
महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल इलाके नंदूरबार के तेम्भली गांव की आदिवासी महिला रंजना को पहला यूनिक आईडी जारी कर दिया गया है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की मौजूदगी में पहला यूआईडी जारी किया गया. लेकिन इसके साथ ही दिल्ली में कुछ गैर सरकारी संगठनों ने यूआईडी परियोजना का विरोध भी शुरू कर दिया है....राजकुमार आयेंगे, कामनवेल्थ कराएंगे
एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया. कामनवेल्थ खेल कहीं भी हों, उद्घाटन ब्रिटिश महारानी ही करती हैं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है. महारानी भारत नहीं आ रही हैं. इसलिए संकट की इस "आखिरी" घड़ी में प्रिंस चार्ल्स कामनवेल्थ खेलों का उद्घाटन करने भारत आ रहे हैं. ...कलम के सिपाहियों के हाथों में लाठी, डंडे, चाकू और...
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय इन दिनों आंतरिक उठापटक और अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। उल्लेखनीय बात यह है कि देश का एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय होने के बाद भी पिछले बीस वर्षों में विश्वविद्यालय के स्तर का कोई प्रशासनिक ढांचा नहीं बन पाया था और इस कारण यहां की अकादमिक स्थिति भी काफी लचर बनी हुई थी।...30 सितंबर को 3.30 बजे सुनाया जाएगा फैसला
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले को टालने की याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय ने कहा कि अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय अपना फैसला सुना सकता है। अब यह फैसला गुरुवार 30 सितम्बर को 3.30 बजे सुनाया जाएगा।...एक बार फिर उमा की वापसी की अटकलें
उमा भारती की भाजपा में वापसी को लेकर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है. शनिवार को सोमनाथ यात्रा के दौरान आडवाणी के साथ उनके निजी जहाज में सोमनाथ गयी उमा भारती की नवरात्र में वापसी की अटकलें लग रही हैं. ...न मोदी उतरेंगे मैदान में, न नीतीश
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगें। इस बात की घोषणा सोमवार को उन्होंने पटना में की। उन्होंने कहा कि वे एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था। यह दोनों बिहार विधानपरिषद के सदस्य हैं।...अर्जुन सेनगुप्ता पंचतत्व में विलीन
देश में गरीबी की नयी रेखा के बारे में बतानेवाले अर्जुन सेनगुप्ता का का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. रविवार को उनका निधन हो गया था. वे 73 वर्ष के थे और अपने इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है....शिक्षकों के सम्मान के लिए छात्रों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
भोपाल, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के सभी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सोमावार को विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी के साथ पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा किए गए अशिष्ट व्यवहार के विरुद्ध व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में शान्ति, सुरक्षा एवं पठन-पाठन के मुद्दे को भी शामिल किया गया।...छूटा लालू मुलायम का साथ
मुलायम सिंह यादव और लालू यादव का साथ छूट गया है. संसद में एक साथ गलबहिंया डालने वाले मुलायम- लालू के बिहार चुनाव के पहले रास्ते जुदा हो गये हैं सीटों के बंटवारे को लेकर आयी खटास के बाद मुलायम सिंह यादव ने २४२ सीटों वाली बिहार विधानसभा चुनाव में अपने २०० प्रत्याशियों को उतारने का फैसला लिया है...प्रभु चावला और एमजे अकबर में बंटा इंडिया टुडे
हिन्दुस्तान समूह के बाद अब इंडिया टुडे की बारी है. इंडिया टुडे समूह अपने हिन्दी और अंग्रेजी समाचार व्यापार को अलग अलग करने की तैयारी के तहत पुनर्गठन की तैयारी कर रहा है. अंग्रेजी इंडिया टुडे और हेडलाइन्स टुडे की जिम्मेदारी एमजे अकबर को दे दी गयी है जबकि हिन्दी इंडिया टुडे और भाषायी समाचार व्यापार के सीईओ/संपादक की जिम्मेदारी प्रभु चावला को दी गयी है. ...ऐसे न करें अयोध्या को रिपोर्ट
जैसे जैसे अयोध्या में विवादित स्थान पर हाईकोर्ट के फैसले की घड़ी नजदीक आ रही है इस मसले पर रिपोर्टिंग को लेकर दिल्ली के पत्रकारों में चिंता बढ़ती जा रही है. इसी चिंता के मद्देनजर बुधवार को दिल्ली पत्रकार संघ ने एक राउण्ड टेबल का आयोजन किया जिसके जरिए पत्रकारों से यह अनुरोध किया गया है कि विवादित परिसर पर हाइकोर्ट के फैसले को गफलत में रिपोर्ट न करें. ...अयोध्या से बैरंग लौटे कल्याण सिंह
अठारह साल पहले जो कल्याण सिंह रामजन्मभूमि आंदोलन के अगुआ होते थे आज उनकी यह हालत हो गयी है कि उसी अयोध्या में उन्हें पूछनेवाला कोई नहीं है. मंगलवार को अपने कुछ साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ फैसले से पूर्व कल्याण सिंह अयोध्या गये थे लेकिन जिस तरह वे अयोध्या गये थे उसी तरह बैरंग वापस लौट आये. ...अयोध्या पर फैसला कुछ भी हो, असर कुछ नहीं होगा
'बहुत शोर सुनते थे पहलू में दिल का, जो चीरा तो कतरा ए खून न निकला।' ठीक इसी प्रकार 24 सितम्बर को श्रीराम जन्मभूमि के स्वामित्व विवाद मामले में अदालती फैसले के मद्देनजर कई प्रकार की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। इन आशंकाओं में देश भर में हिंसा भड़कना भी शामिल है। कहा जा रहा है कि देश भर में काफी बावेला मच सकता है। फैसला जिसके पक्ष में नहीं आएगा, वह पक्ष खूनी खेल खेल सकता है, पर वास्तव में ऐसा नहीं होगा।...निंदक मीडिया राखिए, आंगन कुटी छवाय
''मीडिया में सिर्फ नकारात्मक खबरों का जोर नहीं रहे, बल्कि अच्छी खबरों की जानकारी भी मीडिया में आनी चाहिए। निंदक पास रखने से गलती होने की संभावना कम होती है, इसलिए मीडिया को निंदक मानते हुए उसे पास रखना चाहिए।'' यह बात द संडे इंडियन पत्रिका एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा 'मध्यप्रदेश के विकास में मीडिया की भूमिका' विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सेमीनार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।...अयोध्या के फैसले पर लगा 2400 करोड़ का सट्टा
अभी तक क्रिकेट और दूसरे खेलो पर सट्टा लगने वालो सटोरियों ने अपना ध्यान २४ सितम्बर को आने वाले अयोध्या के मालिकाना हक़ संबंधी हाईकोर्ट के निर्णय पर लगा दिया है. मिली जानकारी के अनुसार देश भर में इस मामले को लेकर करीब २४०० करोड़ का सट्टा लगा हुआ है, जिसमे से लगभग ५०० करोड़ सिर्फ उत्तर प्रदेश में लगा है....अयोध्या विवाद को देखने का दलित नजरिया
अयोध्या में विवादित रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले में आगामी 24 सितंबर को फैसला आनेवाला है. देशभर में हर धर्म, संप्रदाय के लोग अपने अपने तरीके से संभावित फैसले और उसके परिणामों पर अपनी ओर से अपील कर रहे हैं या फिर बयान जारी कर रहे हैं. लेकिन अयोध्या पर फैसले का एक दलित नजरिया भी है जो चौंकानेवाला है. ...मुण्डा को मात देने के लिए अखाड़े में उतरे रघुवरदास
झारखण्ड की राजनीति में रिंग मास्टर तो अभी भी अदृश्य है लेकिन अखाड़े में रघुवरदास उतर पड़े हैं. रविवार को भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवरदास ने रांची में बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें अजय संचेती का फोन आया था, यह कहते हुए कि वे विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दें. नागपुर निवासी अजय संचेती भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य और नितिन गडकरी के परिचित हैं. ...राम विलास वेदान्ती सहित अयोध्या में 200 नजरबंद
24 सितंबर को आनेवाले हाईकोर्ट के फैसले को देखते हुए फैजाबाद जिला प्रशासन ने अयोध्या में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए करीब 200 लोगों को नजरबंद कर दिया है. इनमें संत, महंत, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं. रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे विश्व हिन्दू परिषद के नेता डॉ रामविलास वेदान्ती को भी नजरबंद कर दिया गया है....अमित शाह की गिरफ्तारी को भुना रही है भाजपा?
शनिवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक साबरमती यात्रा क्या संकेत है? क्या भारतीय जनता पार्टी अमित शाह की गिरफ्तारी का राजनीतिक फायदा उठा रही है? अगर ऐसा नहीं है तो आखिर क्या कारण है कि कठवाल सीट पर जीत के बाद अचानक लालकृष्ण आडवाणी को अमित शाह की याद आ जाती है और वे उनसे मिलने साबरमती जेल चले जाते हैं?...शिवराज ने नहीं पकड़ा 'महारानी का राजदण्ड'
शुक्रवार को महारानी का राजदण्ड भोपाल पहुंचा लेकिन महारानी के इस राजदण्ड (क्वीन्स बैटन) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथ तक नहीं लगाया. शिवराज सिंह चौहान न सिर्फ क्विंस बैटन से दूर रहे बल्कि बाद में खुलकर कहा भी कि गुलामी के इस प्रतीक का स्वागत करने भला मैं क्यों जाऊं?...बगावत पर उतरे यशवंत सिन्हा
झारखण्ड में बतौर मुख्यमंत्री अपने नाम की उपेक्षा किये जाने के बाद भाजपा नेता यशवंत सिन्हा बगावत पर उतर आये हैं. शुक्रवार को उन्होंने पंजाब के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ...राहुल गांधी में राजनीतिक समझ नहीं-करात
अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान मार्क्सवाद को मरी हुई विचारधारा कहने पर प्रकाश करात ने उनकी जमकर क्लास ली है. शुक्रवार को पटना में प्रकाश करात ने कहा कि राहुल को वह राजनीतिक समझ नहीं है, जो प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा गांधी को थी। ...कोर्ट ने कहा फैसला आयेगा, संघ ने कहा सुनेंगे
24 सितंबर को अयोध्या में विवादित परिसर पर हाईकोर्ट के फैसले के बाबत शुक्रवार को जहां एक ओर हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें बातचीत के जरिए हल निकालने की कोशिशों के तहत फैसले पर रोक लगाने की मांग की गयी थी वहीं संघ ने कहा है कि वह फैसले को सुनेगा और स्वयंसेवक कोई आक्रामक रुख अख्तियार नहीं करेंगे....बड़े अब्दुल्ला मीडिया के रुख से खफा
केन्द्रीय गैरपारंपरिक उर्जा मंत्री फारुख अब्दुल्ला मीडिया से खफा हैं. शुक्रवार को एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कश्मीर की राजनीतिक परिस्थितियों पर तो बात की ही लेकिन साथ में मीडिया पर भी जमकर प्रहार किया कि कश्मीर में मीडिया अटकलों को खबर बनाकर पेश कर रहा है....विदेशियों के हाथ बिके हुए लोग हमें बिकाऊ कह रहे हैं
छत्तीसगढ़ की मीडिया पर इस बात को लेकर बहस होने लगी है कि वह बिकाऊ है या ईमानदार? अब यह सर्टिफिकेट कौन देगा कि कौन बिकाऊ है और कौन ईमानदार? स्थानीय लोग तो यह काम कर नहीं सकते इसलिए दिल्ली में बैठे कुछ लोग अचानक सक्रिय हो जाते हैं और जमे-जमाए आंदोलन पर कब्जा करने के लिए कूद पड़ते हैं। उनकी यह प्रवृत्ति अपना अस्तित्व बनाए रखने तक सीमित रहे तो समझ में आता है लेकिन विदेशी पूंजी से देशी लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश का दिखावा करने वाले कथित समाजसेवी अपनी भूमिका की सफलता को लेकर आशंकित रहते हैं और वे इसका ठीकरा स्थानीय पत्रकारिता पर फोड़नेसे बाज नहीं आते।...बज गया बस्तर का बैंड
हाल के वर्षों में देश दुनिया बस्तर को सिर्फ इसलिए जानती है कि वहां कब कहां कैसे कितने नक्सली मारे गये या फिर नक्सलियों ने कितने पुलिसवालों को मार गिराया है. लेकिन आदिवासियों की समृद्ध दैवीय परंपरा से एक ऐसा नाद उठ खड़ा हुआ है जो संगीनों की कर्कश आवाज को दबाने के लिए बस्तर से निकल पड़ा है. यह बस्तर बैण्ड है. आदिवासियों की अपनी पहल पर निर्मित हुए बस्तर बैंड देश दुनिया को बस्तर के इस परंपरागत स्वरूप से परिचय करा रहा है जो बस्तर के संगीत में विराजमान दैवीय नाद से श्रोताओं के अनहद को छू रहा है. ...एक तिहाई भारतीय भ्रष्ट, बाकी भ्रष्ट होने के कगार पर
सोमवार को भारतीय सतर्कता आयुक्त के पद से रिटायर हुए प्रत्युष सिन्हा ने जाते जाते एक भयावह खुलासा किया है. केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त ने कहा है कि देश में कम से कम 30 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुके हैं जबकि पचास प्रतिशत के करीब लोग भ्रष्ट होने की तरफ अग्रसर हैं. ...शहर पर कस्बाई और गंवई सोच की दबंगई
किसी मंदबुद्धि मक्की की कलम से निकली हुई कहानी…कुछ पुराने और गवंई अंदाज के गानो की आधुनिक पैकेजिंग..मलाइका अरोडा की बेहोशी अदा और ज्यादा समय मूके और लात की मार…और इस मार के साथ ही निकलने वाली कानफाडू आवाज। कुल मिलाकर यही है दबंग की दबंगई। दरअसल ये दबंग की दबंगई नही है बल्कि फिल्म के प्रमोशन के रणनीतिकारों के दिमाग की दबंगई है।...बिना पीये ही लड़खड़ाने लगा है पी-7
करीब दो साल पहले पर्ल ग्रुप ने जब पी-7 न्यूज चैनल लांच किया था तो शराब और शबाब की पार्टियां दी थी. भारतीय समाचार चैनलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब धूम धड़ाके के साथ इस तरह चैनल लांच किया गया था लेकिन दो साल भी नहीं बीते होंगे कि चैनल बिना पीये ही लड़खड़ाने लगा है. हालात बद से बदतर हो रहे हैं और शीर्ष पर बैठा कोई भी व्यक्ति बोलने की स्थिति में ही नहीं है. ...कश्मीर में अलगाववाद को मनोवैज्ञानिक मदद कर रहा है भारत
अजय च्रंगू पनुन कश्मीर के अध्यक्ष हैं जो कि निर्वासित कश्मीरी पण्डितों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था है. कश्मीर घाटी में पिछले एक महीने से हो रहे उपद्रव के बारे में अजय च्रंगू कहते हैं कि अलगाववादियों की "बाटमलाइन" सेपरेशन है. यानी वे तब तक शांत नहीं होंगे जब तक कि कश्मीर घाटी को भारत से अलग नहीं कर दिया जाता. ऐसे में भारत सरकार की ढुलमुल नीतियां कश्मीर को भारत के साथ रखने की बजाय भारत से दूर करेंगी. कश्मीर मसले पर अजय च्रंगू से एक बातचीत-...अलग से न हो जाति की जनगणना
जनगणना में जाति को शामिल करने के लिए चलाए जा रहे जनहित अभियान ने मांग की है कि जाति की जनगणना अलग से नहीं करायी जानी चाहिए. जनहित अभियान का कहना है कि केन्द्र सरकार ने अलग से जातियों की जो जनगणना कराने का निर्णय लिया है उससे जातीय समूहों के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक आंकड़े नहीं मिल पायेंगे. ...कंपनियों ने नहीं, संघ ने बनवाई सरकार
झारखण्ड में नयी सरकार का गठन हो गया है. अर्जुन मुण्डा बतौर मुख्यमंत्री काम काज करने लगे हैं. सब जानते हैं कि भाजपा में लालकृष्ण आडवाणी धड़ा कहीं से भी झारखण्ड में अर्जुन मुण्डा को मुख्यमंत्री बनाने के िलए तैयार नहीं था, लेकिन जब संघ के दबाव में अर्जुन मुण्डा को ही मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हो गया तो आडवाणी खेमे ने यह प्रचार शुरू कर दिया कि कारपोरेट घरानों के दबाव में राज्य में सरकार बनवाई जा रही है. ...ब्राह्मण हूं, गौ रक्षा के बारे में मत समझाइए
बंगलौर। अपने आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए संवैधानिक पद बैठा कोई व्यक्ति अपनी जाति का जिक्र करे, ऐसा बहुत कम होता है। लेकिन कर्नाटक के राज्यपाल एच. आर. भारद्वाज ने रविवार को कुछ ऐसा ही किया। गौ हत्या पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी न देने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री भारद्वाज की लगातार आलोचना कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, मैं ब्राह्मण हूं।...लड़कियों का "दुरुपयोग" करता है टाइम्स ग्रुप
"देश के सबसे बड़े अंग्रेजी मीडिया संस्थान में लड़कियों का "दुरुपयोग" किया जाता है कुछ ऐसे कामों के लिए जिसे बताना भी शर्मनाक है." देश की प्रतिष्ठित पत्रकार और टाइम्स ग्रुप में कारपोरेट अफेयर डायरेक्टर रह चुकी नीलम महाजन सिंह ने टाइम्स ग्रुप पर यह गंभीर आरोप लगाया है. ...विदेश की माया छोड़ देश लौट रहें है गुरूजन
कानपुर। देश के शीर्ष तकनीकी शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने का रास्ता सहज हो गया है। पीएचडी करके विदेश के विभिन्न विश्र्वविद्यालयों में पढ़ा रहे बड़ी संख्या में शिक्षक भारत लौट रहे हैं। उनमें से कुछ ने विभिन्न संस्थानों में कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। अकेले आईआईटी कानपुर से ही ऐसे लगभग तीन दर्जन शिक्षक जुड़े हैं।...नीतीश के बिहार में नहीं जाएंगे नरेन्द्र मोदी
नीतीश के बिहार में नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं है कि नरेन्द्र मोदी बिहार चुनाव से पूरी तरह से दूर रहेंगे. वे बिहार से दूर बैठकर बिहार की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे. ...आडवाणी पर भारी पड़े गड़करी
मोहरा बने गडकरी ने आखिरकार एक काम ऐसा कर ही दिया जो सीधे सीधे भाजपा के वयोवृद्ध दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की बादशाहत को चुनौती दे देता है. झारखण्ड में सरकार बनाने के सवाल पर नितिन गडकरी आडवाणी पर भारी पड़े और बिना संसदीय दल की बैठक के झारखण्ड में सरकार बनाने को हरी झण्डी दे दिया. ...प्रफुल्ल सबसे अमीर, ममता है गरीब मंत्री
आरटीआई की जानकारी के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल यूपीए सरकार के सबसे धनी केबिनेट मंत्री हैं। उनकी संपत्ति 33 करोड़ रूपए आंकी गई है। जबकि रेल मंत्री ममता बनर्जी सबसे गरीब केबिनेट मंत्री है। ममता की संपत्ति केवल 6.7 लाख रूपए बताई है जिसमे 10 ग्राम सोना भी शामिल हैं।...होगी जाति आधारित जनगणना
केन्द्र सरकार ने आजादी के बाद पहली बार जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला किया है। यह जनगणना अगले वर्ष 2011 में अलग से जून से सितम्बर के बीच सम्पन्न कराई जाएगी। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा बाकी जातियों की गणना की जाएगी। पिछली बार 1931 में जाति आधारित जनगणना कराई गई थी।...शनिवार को शपथ लेंगे अर्जुन मुण्डा
झारखंड में राज्यपाल एमओएच फारूक ने गुरुवार को भाजपा विधायक दल के नेता अर्जुन मुंडा को राजभवन बुलाकर सरकार गठन का मौका दे दिया। मुंडा 11 सितंबर [शनिवार] को पूर्वाह्न 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्हें सात दिन के भीतर विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा।...कांग्रेस अधिवेशन को सफल बनाने में जुटी अकाली भाजपा सरकार
चंडीगढ़ में कांग्रेस का मिनी अधिवेशन होने जा रहा है जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से सहित प्रधानमंत्री, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे. 27 सितंबर को होने वाले कांग्रेस के मिनी अधिवेशन को अकाली-भाजपा सरकार सफल बनाना चाहती है। इसके लिए सरकार में ऊपरी स्तर से सूबे के प्रमुख औद्योगिक घरानों को पंजाब कांग्रेस की मदद करने के आदेश जारी किए गए हैं।...24 सितंबर को आयेगा अयोध्या पर फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अयोध्या में राम जन्म भूमि बनाम बाबरी मस्जिद विवाद पर अपना फैसला सुनाने के लिए 24 सितम्बर की तारीख़ तय कर दी है. कोर्ट की लखनऊ बेंच में तीन जजों की एक विशेष पीठ ने 26 जुलाई को मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फ़ैसला सुरक्षित कर लिया था....विश्व के 35 फीसदी निरक्षर भारत में
भारत को साक्षर बनाने की मुहिम अभी भी परवान नहीं चढ़ पा रही है। शिक्षा का अधिकार और सर्वशिक्षा अभियान के बावजूद विश्व की 35 फीसद निरक्षर आबादी भारतीयों की है। भारत की 68 प्रतिशत साक्षरता दर वैश्विक साक्षरता दर 84 प्रतिशत से काफी पीछे है।...मुण्डा बनेंगे मुख्यमंत्री, 10 सितंबर तक शपथ ग्रहण की संभावना
झारखण्ड में एक बार फिर सरकार बनाने की संभावना पैदा हो गयी है. मंगलवार को भाजपा नेता अर्जुन मुण्डा ने 45 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दी है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अगर कांग्रेस की ओर से कोई अड़ंगा नहीं लगाया जाता है तो अर्जुन मुण्डा 10 सितंबर से पहले शपथ ग्रहण कर लेंगे. ...बिहार में राजनीतिक घमासान की घोषणा
देश के सबसे अधिक राजनीतिक राज्य बिहार में घमासान की घोषणा हो गयी है. चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार में मतदान की घोषणा कर दी. बिहार में 21 अक्टूबर से मतदान की घोषणा की गयी है. मतदान छह चरणों में होगा....लद गये वामपंथ के दिन- राहुल गांधी
कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का कहना है कि माकपा ने अपने शासनकाल के दौरान पश्चिम बंगाल को आर्थिक और सामाजिक रूप से दो हिस्सों में बांट दिया है. एक बंगाल है जो चमक रहा है जबकि दूसरा बंगाल गरीबी के बोझ तले दब गया है. उन्होंने कम्युनिस्ट विचारधारा को अप्रासंगिक भी करार दिया है....गए थे अमन का पैगाम देने, कर आए तिरंगे का अपमान
सीमा पार पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान के लाहौर में बाढ़ पीडितों के सहायतार्थ भारत से गया बुद्धीजीवी वर्ग का एक दल तिरंगे का अपमान कर आया। खबर तब सुर्खियों में आई जब दल के सदस्यों की उलटा तिरंगा थामे तस्वीर अंग्रेजी के समाचार पत्र हिंदुस्तान टाईम्स के हरियाणा पृष्ठ पर तीन सितंबर के अंक में छपी।...भारतीयों में बढ़ रही है जानवरों से सेक्स करने की प्रवृति
चेन्नई में तीन सितंबर से पांच सितंबर तक सेक्सोलॉजी पर हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में कुछ ऐसी बातें सामने आईं जो भारतीयों की बदलती सेक्स प्रवृति की ओर इशारा कर रही हैं। सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में भैंसों के साथ यौन क्रियाएं करने, महिलाओं द्वारा पालतू कुत्तों को सेक्स करना सिखाना और घुमंतू प्रवृत्ति के लोगों द्वारा सेक्स करने के लिए साथियों को खोजने जैसे मामले सामने आएं हैं।...भाजपा कार्यकर्ताओं को 'रामनाम की माला'
चार और पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति थी. कार्यसमिति का उद्घाटन डॉ मुरली मनोहर जोशी ने किया जबकि समापन करने का सौभाग्य राजनाथ सिंह को प्राप्त हुआ. समापन के मौके पर बोलते हुए राजनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गुटबाजी छोड़ रामनाम की माला लेकर जनता के बीच जाएं. ...ग्राम सभाओं की मौत, पंच हुए परमेश्वर
पंजाब में सरपंच का चुनाव करने वाली ग्राम सभा की मौत हो गई है और पंच वास्तव में परमेश्र्वर की भूमिका में आ गए है। स्थानीय निकाय स्तर पर संसदीय प्रणाली लागू करने के लिए ग्रामसभा अथवा पूरे गांव के मतदाताओं के बहुमत की जरूरत नहीं रही। पंजाब के नए एक्ट के अनुसार सिर्फ पंच ही बहुमत के आधार पर सरपंच को बदल सकते हैं।...एएफपी की नजर में सत्ता की दलाल हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी चौथी बार कांग्रेस की अध्यक्ष बन गयी हैं. भारत में मीडिया भले ही उन्हें त्याग की देवी बता रहा हो या उनकी महानता का गुणगान कर रहा हो, दुनिया की सबसे बड़ी समाचार एजंसियों में से एक एएफपी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सत्ता का सबसे बड़ा दलाल घोषित कर दिया है. ...नशे में धुत वीसी ने कहा-भाग मादरचो...
महात्मा गांधी के नाम पर बना अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय और किसी बात के लिए याद किया जाए या न िकया जाए, एक बात के लिए जरूर याद किया जाएगा कि वहां एक ऐसा कुलपति भी आया था जो महात्मा की कर्मभूमि वर्धा में पीकर टल्ली हो जाता था और उसके बाद कुछ भी कमाल कर देता था. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने अभी हाल में ही नया ज्ञानोदय में महिला साहित्याकारों के लिए छिनाल शब्द का प्रयोग किया था अब उन्होंने अपने छात्रों को मां बहन की गाली दे डाली....ब्रह्मांड की रचना भगवान ने नहीं की : हॉकिंग
ईश्वर ने इस ब्रह्मांड की रचना नहीं की है, बल्कि वास्तव में यह भौतिक विज्ञान के अपरिहार्य नियमों का नतीजा है। विश्व के अग्रणी भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने यह निष्कर्ष निकाला है। हॉकिंग ने अपनी नवीनतम किताब द ग्रैंड डिजाइन में कहा, चूंकि धरती पर गुरुत्वाकर्षण जैसे कानून मौजूद हैं, ब्रह्मांड कुछ नहीं से खुद को सृजित कर सकता है और करेगा।...मराठी 'राज' से दो दो हाथ करेंगे हिन्दीभाषी 'राज'
भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई भाजपा की कमान राज के हाथ में सौंप दी हैं. राज ठाकरे से मैदान में लड़ने के लिए जिस राज को भाजपा ने मैदान में उतारा है उनका नाम राज पुरोहित हैं. छह सितंबर को अधिकारिक रूप से मुंबई प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में राज पुरोहित की ताजपोशी भी हो जाएगी। राज पुरोहित को अध्यक्ष बनाकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को भाजपा ने साफ संदेश दे दिया है कि उनके मराठी मुद्दे को ठेंगे पर रखती है। ...सूचना अधिकार के योद्धाओं का सम्मान
सूचना अधिकार के क्षेत्र में कार्य कर रही सामजिक संस्था नेशनल आरटीआई फोरम वर्ष 2010 के लिए आरटीआई गैलेंट्री अवार्ड के लिए चयनित किये गए लोगों के नामों की घोषणा कर दी है. इस वर्ष के लिए सतीश शेट्टी गैलेंट्री अवार्ड मरणोपरांत अमित जेठवा को दिया जा रहा है. जेठवा एक पर्यावरणविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे जो गुजरात के जूनागढ़ में गीर फोरेस्ट क्षेत्र में सक्रिय थे. सलमान खान के चिंकारा से जुड़े मामलों को भी उन्होंने आगे बढ़ाया था....ममता के दरबार में कांग्रेस की सरकार
पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान और चूहे बिल्ली का खेल बढ़ता जा रहा है. इसका एक उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब कांग्रेस के युवा नेता और केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट पश्चिम बंगाल के दौरे पर गये. ...'हिंदुस्तान' ने पूर्णिया को शर्मसार कर दिया
उम्र-78 साल और ये उम्र मैंने अपने घर के बंद कमरों में नहीं काटी. पूर्णिया की तमाम साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से हर दिन का साबका रहा है. कचहरी चौक पर धरना-प्रदर्शन से लेकर छोटे-बड़े तमाम मंच पर सक्रिय रहा हूं. जानता हूं कि खबरें कैसे बनती हैं और कैसे छपती हैं. 'हिंदुस्तान', 'दैनिक जागरण', 'प्रभात खबर', 'राष्ट्रीय सहारा' और ऐसे ही तमाम अखबारों में छपता रहा हूं. पत्रकारिता को लेकर खट्टे-मीठे अनुभव रहे हैं. उम्र और अनुभव का तकाजा कुछ ऐसा रहा कि कभी शाबाशी में पत्रकारों की पीठ ठोंकी तो कभी उनकी तीखी आलोचना भी की, लेकिन पिछले दिनों शहर में घटी एक घटना के बाद से बेचैन हूं, दुखी हूं, शर्मिंदा हूं- समझ नहीं आ रहा कि कैसे मन की पीड़ा व्यक्त करूं?...प्रेस क्लब ने खाना नहीं खिलाया, नोटिस थमा दिया
चंडीगढ़ प्रेस क्लब की तानाशाही का एक और नमूना सामने आया है। दैनिक भास्कर चंडीगढ़ के ब्यूरो चीफ ब्रजमोहन सिंह को क्लब ने कार्रवाई संबंधी नोटिस भेज दिया गया है। दिलचस्प बात है कि क्लब के अंदर ब्रजमोहन सिंह को दो घंटे तक खाना के आर्डर के बावजूद खाना नहीं देकर पहले बेइज्जति की गई और उसके बाद जब ब्रजमोहन सिंह ने शिकायत की तो उन्हें नोटिस दिया थमा दिया गया।...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
