बालेन्दु दाधीच
अरबों मेगाबाइट्स की अवांछित ईमेल
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव बॉमर ने कुछ अरसा पहले यह कह कर सबको चौंका दिया था कि उनके बॉस बिल गेट्स के पास रोजाना करीब चालीस लाख ईमेल आती हैं। इनकी छंटाई के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने एक पूरे विभाग को काम पर लगा रखा है और अंतत: औसतन दस ईमेल ही बिल तक पहुंचाई जाती हैं क्योंकि बाकी 39 लाख 99 हजार 990 ईमेल बेकार होती हैं।
आधुनिक तकनीकि से लैस आतंकवाद
कंधे पर राकेट लांचर लादे, हाथों में राइफल संभाले, सिर पर पगड़ी बांधे, पुरानी जीपों में बैठकर बेकसूर लोगों को गोलियों का निशाना बनाते अर्धसाक्षर और धर्मांध जेहादियों का जमाना बीत चुका है। आज का आतंकवादी लंबा प्रशिक्षण प्राप्त आधुनिक युवक है जो जीन्स और कारगो पैंट पहने, पीठ पर असलहा भरे रकसैक लादे, फर्राटे से अंग्रेजी बोलने में सक्षम किसी फौजी कमांडो से कम नहीं है।...Author info
