देवेन्द् शर्मा
हर रोज 26/11 लेकिन सुननेवाला कोई नहीं
आप पिछले कुछ दिनों में मीडिया का कवरेज देखकर इतने आश्वस्त तो जरूर हो गये होंगे मीडिया पूरी तरह से चिंतित है कि हमारे आपके सामने अब दूसरा 26/11 न हो. हमारा इलेक्ट्रानिक मीडिया और प्रिंट मीडिया हर पहलू से लूप होल तलाश रहा है और हमें जानकारी दे रहा है कि 26/11 जैसे संभावित हमलों से सुरक्षित बचे रहने के लिए क्या क्या उपाय किये जा रहे हैं और क्या क्या उपाय किये जाने चाहिए. निश्चित रूप से साल भर पहले मुंबई में जो आतंकी हमला हुआ था वह भयावह हादसा था और भविष्य में ऐसे भयावह हादसे न हो इसकी पुरजोर व्यवस्था करने की जरूरत भी है. लेकिन....
बर्फ की चादर पर विकास की कालिख
पर्यावरण और वन मंत्री जयराम रमेश द्वारा जारी की गई रिपोर्ट हिमालयन ग्लेशियर्स के अनुसार इस बात का कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय में ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इस अध्ययन की कोई जिम्मेदारी न लेते हुए जयराम रमेश ने बड़ी तत्परता से इसमें जोड़ा कि इसका मतलब इस विषय पर चर्चा को आगे बढ़ाना था। मुझे इस चर्चा को आगे बढ़ाने में कोई तुक नजर नहीं आता, जबकि इंटरनेशनल पैनल आन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) पहले ही स्वीकार कर चुकी है कि ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं।...Author info
