दिनेश शाक्य
पुलिस उत्पीडन से पीड़ित पत्रकार की भूख हड़ताल
पुलिस के मनमानी कार्यों मे हिस्सेदारी न करने पर पुलिस द्धारा पत्रकारों का उत्पीडन आम बात हो चली है. उत्तर प्रदेश के इटावा शहर मे एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे स्थानीय न्यूज चैनल ए.सी.एन.के क्राइम रिर्पोटर प्रमोद दीक्षित के साथ थाना सिविल लाइन में प्रेमी युगल की न्यूज कवरेज के दौरान बदतमीजी की गई. बात 11 मई है. तब से लगातार बड़े अघिकारियों को शिकायती पत्र दिये जा रहे है लेकिन कोई कार्यवाही दोषी कर्मियो के खिलाफ करने के उन्हे बचाने की कोशिश की जा रही है जिससे नाखुश हो कर प्रमोद दीक्षित एस.एस.पी कार्यालय के बाहर चेतावनी देकर 28 मई से भूख हडताल पर बैठ गये है.
जाति के जरिए समाजवाद लाना चाहते हैं मुलायम
लखनऊ। भारत के बंचित लोग एक लम्बे अरसे से जातिवार जनगणना की मांग करते चले आ रहे हैं उनके चेहरे पर तब प्रसन्नता झलक उठी थी जब लोकसभा में अधिकांश सदस्यों के रूख को भांपते हुए प्रधानमंत्री ने जातिवार जनगणना कराने का आश्वासन दिया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि यहां यह बता देना आवश्यक है कि जातिवार जनगणना कराने से देश की सरकार के खजाने पर एक पैसे का भी अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। केवल फार्म में एक कालम जाति/वर्ग का बढ़ाना होगा।...Author info
