गोपाल कृष्ण
जहरभरा जहाज भारत के सिर, एक बार फिर
दिल्ली की मशहूर मॉडल जेसिका लाल की हत्या ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मीडिया का सबसे बड़ा ट्रायल साबित हुआ. इसका परिणाम यह हुआ कि जेसिका की हत्या देश के हर नागरिक के लिए चर्चा का विषय बन गया था. लेकिन हम जिस जेसिका की बात करने जा रहे हैं उसने एक साथ छह जानें ले ली लेकिन उसके बारे में कोई मीडिया ट्रायल नहीं हुआ. यह एमएस जेसिका गुजरात के अलंग समुद्र तट पर खड़े एक जहाज का नाम है जिसने 4 अगस्त 2009 की सुबह छह मजदूरों की जान ले ली लेकिन दिल्ली के किसी अखबार में इस जेसिका के कारनामे की खबर नहीं छपी.
Author info
