राजीव शर्मा
नरेगा के सोशल ऑडिट पर सरकारी बाबुओं का पहरा
राजस्थान में नरेगा के भ्रष्टाचार का जैसे जैसे खुलासा हो रहा है सरकार उससे बचने के तरीके विकसित कर रही है. नरेगा के भ्रष्टाचार को जिस सामाजिक मूल्यांकन के तहत पकड़ा जा रहा था सरकार ने उसी सामाजिक मूल्यांकन (सोशल आडिट) पर सरकारी पहरा बैठा दिया है. अब सामाजिक कार्यकर्ताओं की जगह सरकारी अधिकारी नरेगा का सामाजिक मूल्यांकन करेंगे.
गाँव की सरकार के लिए राजस्थान में शुरू हुई राम राम
राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है. तीन चरणों में ये चुनाव होगें. गाँव के लोग अब लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनेगें। ग्राम पंचायत,पंचायत समिति और जिला परिषद के स्तर पर ये चुनाव होगें. जिनके लिए अब चुनाबी कैम्पैन शुरू हो गई है. जिसमें राम राम सा का शोर चारों ओर सुनाई दे रहा है. वही मतदाताओं की माने तो अब केवल राम राम सा से काम चलने वाला नहीं है. ...सादा जीवन भ्रष्ट सरकार
राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने एक साल पूरा कर लिया. चारों ओर खुशियां मनाई जा रही है. मुख्यमंत्री अपनी उपलब्धियां गिना रहे है. लोकसभा और निकाय चुनावों की जीत ने खुशियों को दुगना कर दिया है. रही सही कसर भाजपा के कलह ने पूरी कर रखी है. ...कौन कहता है नहीं झुकी राजस्थान सरकार
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. अशोक गहलौत के नेतृत्व में यह उनकी दूसरी सरकार है. इससे पहले प्रदेश में भाजपा की महारानी ने सरकार चलाई. चुनावों के समय रानी ने नारा दिया था. ‘‘ अब नहीं रूकेगा राजथान’’ उस समय कांग्रेस ने भी एक नारा दिया था.‘‘अब नहीं झुकेगा राजस्थान’’ लेकिन लगता है कांग्रेस के नारे पर विश्वास करने वाले मतदाता अब कह रहे है कौन कहता है नहीं झुका राजस्थान. सरकार तो हर कदम झुकती दिखाइ दी. ...केवलादेव की राष्ट्रीय पहचान पर संकट मडराया
राजस्थान की यूँ तो अपनी पहचान है. मगर उस पहचान के साथ भरतपुर के केवलादेव पक्षी विहार के जुड जाने से से उसमें वृद्वि ही होती है . प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिले भरतपुर में पक्षियों का स्वर्ग कहा जाने वाला पक्षी विहार है. इसे फिलहाल विश्व प्राकृतिक धरोहर का दर्जा मिला हुआ है. मगर अब उस पर संकट बहुत नजदीक आ गया है. इस संकट का कारण बन रहा है पानी. ...क्रिकेट के दंगल में एक और केन्द्रीय मंत्री
राजस्थान में क्रिकेट राजनीति का ये पहला मौका है। जब एक राजनेता क्रिकेट के मैदान में कूद पडे है। कुछ समय ये विवादों में चल रहे राजस्थान क्रिकेट ऐसोशिएसन के चुनावों में राजनीति अब चरम पर पहुँच गई है। एक ओर जहाँ महारानी बसुंधरा के नजदीकी ललित मोदी है तो सामने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ सी पी जोशी ने ताल ठोक दी है। ...नरेगा के महाघोटालों में डूबे सरपंच जीते पारदर्शी सरकार हारी
राजस्थान में सरपंच अब प्रसन्न है। कुछ ही दिनों पहले उनके उनके चेहरे पर हवाईयाँ उड रही थी। अब वो अपने भ्रष्टाचार को सामने आने से रोकने में सफल जो हो गये है। वही दूसरी ओर खुद के पारदर्शी होने का दिखावा करने वाली सरकार ने आँख मूँद ली है। कारण साफ है महानरेगा के हमाम में सब नगें जो ठहरे। क्या सरपंच क्या राजनेता ? कोई जीता हो जनता हार गई। ...कौन लेगा भार यह, जीवित है कौन?
प्रभाष जी अस्थियों को दो स्थान पर विसर्जित करना तय किया गया था. उनकी अस्थियों का कुछ हिस्सा हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित किया गया उसके बाद सोमवार को गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में. सोमवार को उनकी अस्थि अवशेषों को विसर्जित करने के बाद प्रभाष जोशी से जुड़ी सभी दैहिक अस्तित्व धरती से विदा हो गये. दिल्ली में आयोजित शोकसभा में राजस्थान से चलकर शामिल होने आये राजीव शर्मा इस अवसर पर प्रभाष जी को याद कर रहे हैं....Author info
