राजीव शर्मा
भाजपा कार्यकर्ता कर्नल बैंसला को मान रहे हैं राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष
कर्नल किरोडी सिंह बैंसला. कम से कम राजस्थान के लिए तो एक जाना पहचाना नाम है. कभी भाजपा सरकार के लिए मुसीबत बने कर्नल बैंसला. अब उस प्रदेश में ही भाजपा के अगले अध्यक्ष हो सकते है. ये हम यूं ही नहीं कह रहे. राजस्थान में पंचायतीराज के चुनाव चल रहे है. इन्ही चुनावों की प्रचार सामग्री में जिला परिषद की एक महिला प्रत्याशी ने कर्नल बैंसला को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बताया है
तिरंगा तेरी रक्षा करेगें हम लेकिन उल्टा लटकाकर
जयपुर। हमने गणतंत्र के साठ साल पूरा कर इकसठवें वर्ष में प्रवेश कर लिया. देश में लाल किले से गांव, ढाणी तक तिरगें को फहराकर खुशियां मनाई. देश के वीर सपूतों को याद किया. तिरगें पर मर मिटने की कसमें खाई. इस बीच राजस्थान के एक कन्या महाविद्यालय में, हमारा तिरंगा उल्टा ही लटका रहा. ...सांसद नहीं, बनना है सरपंच
महात्मा गांधी राष्ट्रीय गा्रमीण रोजगार गारंटी कानून ‘महानरेगा’ यही वो नाम है जिसने सरपंच को सांसद से भी बडा बना दिया है. लोगों की माने तो महानरेगा ने ही यूपीए की सरकार दुबारा बनबाई. इसमें कितनी सच्चाई है ये बहस का बिषय हो सकता है. लेकिन इतना सच है कि अब गांवों में इस योजना ने सरपंच के पद को सांसद से भी बडा बना दिया है. ...पत्नी के चुनाव की खातिर माँ को ही 'मार' दिया
मेरे पास माँ है. हिन्दी सिनेमा का ये डायलाग आज भी लोगों को भलीभाँति याद है. लेकिन लगता है समय के साथ माँ का महत्व कम हो रहा है. आम तौर पर सरकारी कर्मचारी अपने स्थानांतरण के आवेदनों में बूढे माँ बाप के सेवा की बाते करते है. लेकिन यहाँ तो पत्नी के चुनाव के लिए एक सरकारी कर्मचारी ने अपनी चुनाव डयूटी कटवाने के लिए ‘माँ’ को ही मार डाला है. ...राजनीति की पहली पाठशाला में चाहिए आरक्षण
राजस्थान में छात्र संघ चुनावों पर रोक थी. अब आगामी शिक्षण सत्र से ये चुनाव आरम्भ हो जाऐगें. इसके लिए मुख्यमंत्री घोषणा पत्र के किये वायदे के अनुरूप मंजूरी दे दी है. राजनीति की पहली पाठशाला माने जाने वाले कालेज छात्रसंघों की क्लास अब फिर से शुरू होने जा रही है. लेकिन इसके फिर से शुरू होने से पहले ही छात्राओं ने अपने लिए आरक्षण की माँग करके राजनीति को फिर से गरमा दिया है....राजस्थान में पंचायतीराज के चुनावों की आवेदन प्रक्रिया शुरू
राजस्थान भर में इन दिनों पंचायतीराज के चुनावों की प्रक्रिया चल रही है. 7 जनवरी से 9 तक आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया चलेगी. 11 जनवरी को नाम वापिस लिये जा सकेगें. प्रदेश भर में इन दिनों चुनाव लडने वाले प्रत्याशी अपने आवेदन जमा करा रहे है. ...गिद्ध फिर से गायब हो गये
3 जनवरी 2009. यही वो दिन था जब हमने कहा कि ‘गिद्ध लौट आये है’. ठीक एक साल बाद हम एक दूसरी बात कह रहे है. लौट कर आने वाले गिद्ध वापस चले गये है. गिद्धों की प्रजाति के लुप्त होने के पीछे पशुओं को दी जाने वाली दवा एक कारण मानी जाती है लेकिन गिद्धों की प्रजाति के समाप्त होने का कारण पशुओं को दी जाने वाली दवा के अलावा एक और भयावह सच्चाई है. ...Author info
