राजीव शर्मा
कलक्टर ही करे भ्रष्टाचार तो जांच कौन करे?
राजस्थान में मनरेगा भष्टाचार कलक्टरों तक तो पहुँच गया. इसके और ऊपर जाने के आसार है. लगता है यही कारण है कोई किसी के खिलाफ कार्यवाही नहीं करना चाहता है. मंत्री और मुख्यमंत्री के आदेश धूल फाँक रहे है. अपने पिछले कार्यकाल में नौकरशाही को रास नहीं आने वाले मुख्यमंत्री अब उसके सामने पूरी तरह से लाचार नजर आ रहे है. करौली कलक्टर के खिलाफ जाँच के आदेशों को 6 महीने हो गये. और फाइल अभी तक जाँच अधिकारी के पास पहुँच ही नहीं पाई है. दूसरी ओर सरकार है कि कलक्टरों को नरेगा के तहत दूसरे कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के अधिकार दिये जा रही है.
आओ कलक्टर चौपाल चलें
राजस्थान में एक साल से अधिक समय हुआ सरकार बदली. नई सरकार ने एक आदेश जारी किया. कलक्टर गॉव में चौपाल लगाऐगें. सीमा भी तय कर दी गई. एक वित्तीय वर्ष में लगभग 40. रात्रि में गॉव में चौपाले लगने नहीं, सजने लगी. जहॉ कलक्टर की चौपाल वहॉ व्यवस्थाएं या तो दुरस्त कर दी गई या फिर पहले ही सरकारी अमला लोगों को आश्वासन की घुट्टी पिलाने लग गया. हमने भरतपुर जिले की एक चौपाल को तफसील से देखने समझने की कोशिश की....शिक्षा के अभेद्य किले में स्थाई सुरंग
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर. यही नाम है राजस्थान में 10 वीं और 12 वीं की शिक्षा व्यवस्था का बोझ उढाने वाले संस्थान का. कहने को इसका अपना इतिहास है जिसकी शिक्षा और परीक्षा व्यवस्थाओं को विदेशों तक अपनाया गया है. लेकिन गत शिक्षा सत्र में बोर्ड के अभेद्य किले में सुरंग लग गई. लाख कोशिशों और अरोप प्रत्यारोपों के बीच बोर्ड अपने प्रश्न पत्रों को लीक होने से नहीं बचा पाया. ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार बोर्ड अपने खेत को बाड़ के खाने से बचा पायेगा या नही? ...राजस्थान में गिनती के बचे हैं गिद्ध
राजस्थान में गिद्धों से जुड़ी एक रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गई है कि राजस्थान में गिद्धों पर संकट है. उनकी संख्या केवल 3907 शेष बची है. प्रदेश के मुख्य जीव प्रतिपालक आर एन मेहरोत्रा का मानना है कि ये गिद्ध पश्चिमी राजस्थान में ही बचे है....राजस्थान में नर्क का दूसरा नाम है नरेगा
अगर भ्रष्टाचार नर्क है तो इस नर्क का दूसरा नाम नरेगा ही होना चाहिए. कम से कम राजस्थान की हकीकत यही है. देश के ग्रामीण विकास मंत्री सीपी जोशी राजस्थान से आते हैं. यही वह मंत्रालय है जो मनरेगा को देशभर में लागू करता है. लेकिन विडम्बना देखिए कि राजस्थान में मनरेगा के ऊपर जो भी सर्वे आ रहे हैं वे सब इसे भ्रष्टतम व्यवस्था साबित कर रहे हैं. पहले सोशल आडिट में यह बात सामने आयी और अब एक सर्वे नरेगा की पोल खोल रहा है. ...गुर्जर आरक्षण पर फिर गुर्राये बैंसला
"राजस्थान सरकार या तो सीधे तरीके से गुर्जर और आर्थिक रूप से पिछडे सवर्णो को 5 व 14 प्रतिशत आरक्षण दे दे वरना एक बार फिर से आन्दोलन का रास्ता अपनाना पडेगा. और इस बार समाज निर्णायक लडाई के मूड में है. इसके लिए मुझे सर्व समाज से एक लाख लोगों की आवश्यकता पडेगी. समय और स्थान में बता दूंगा. आप तो एक बार फिर से तैयार हो जाओ. ऐसा लग रहा है.एक बार फिर से हिन्दुस्तान गुर्जरों का आन्दोलन देखेगा." ...Author info
