राजेन्द् जोशी
निशंक ने मारा चौका, सभी मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
देहरादून। मुख्यमंत्री निशंक मंत्रिमंडल का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। राजभवन में एक सादे समारोह के बीच प्रदेश की राज्यपाल मारग्रेट आल्वा ने निशंक मंत्रिमंडल में शामिल चारों राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथग्रहण के बाद अब निशंक मंत्रिमंडल में अब सभी बारहों मंत्री कबीना मंत्री हो गये हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल में हुए इस विस्तार को भाजपा के मिशन 2012 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
उत्तराखण्ड में पहाड़तोड़ बारिश
प्रदेश में मानसून की बारिश का कहर जारी है। मानसून ने रविवार को अतिवृष्टि का 44 साल पुराना रिकार्ड भी तोड़ दिया है। भारी वर्षा से नदियों में उफान आने के बाद हरिद्वार में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 2 मीटर से भी अधिक बढ़ जाने के बाद पटना और गंगासागर तक के इलाकों में चेतावनी जारी कर दी गई है।...देश की सुरक्षा में सिर उठाकर निकल पड़े जवान
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। इसकी सलामी नेपाल थलसेना अध्यक्ष जनरल छत्रमन सिंह गुरूंग ने ली। अकेले उत्तराखण्ड से ही कुल 46 कैडिटों ने भारतीय सेना में कमीशन लिया। जबकि सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश के कैडिटों की रही। ...सुलग रहा है रामनगर, सो रही है सरकार
23 नवंबर को रामनगर मे सनसनी फैल गयी जब एक छोटी बच्ची का क्षत-विक्षप्त शव भवानीगंज के एक गड्ढे में दबा हुआ पाया गया। किसी शैतान द्वारा बलात्कार के बाद इस नन्हीं सी जान को कूट-कूट कर मार डाला गया था। प्रथम दृष्टया तो बच्ची के परिजन भी उसे नहीं पहचान सके थे। बच्ची के कुण्डलों व कपड़ों से उसकी शिनाख्त हो पायी। यह बच्ची कोई और नहीं थी, 7 वर्षीय महिमा सेठ थी जिसका 17 नवंबर को पैठ पड़ाव के एक विवाह समारोह से रात्रि में अपहरण हो गया था।...दुश्मनी को दोस्ती में बदलने की पहल
उत्तर प्रदेश के अलग हुए हिस्से को उत्तराखण्ड राज्य का नाम दिया गया। लेकिन जिन परिस्थितियों को लेकर उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ उससे उत्तरप्रदेश की नाराजगी लाजमी थी। राज्य बनने के बाद उत्तरप्रदेष को लग रहा था कि उत्तराखण्ड अलग होकर उसके साथ अन्याय कर रहा है जबकि उत्तराखण्ड के लोग भी ठीक इसी तरह सोच रहे थे। ...भाजपा की गुटबाजी पर खंण्डूड़ी की मुहर
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचन्द्र खण्डूड़ी ने कुमायूं में मीडिया के सामने यह खुलासा कर कि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से उनके मतभेद थे, भाजपा में गुटबाजी को हवा दे दी है। भाजपा संगठन के पदाधिकारी खंण्डूड़ी के इस बयान का जवाब अब मीडिया को नहीं दे पा रहे हैं। संगठन में उच्च पदस्थ नेताओ का मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री खंण्डूड़ी को यह बात खुलकर स्वीकार नहीं करनी चाहिए थी। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। ...चुनावी जमीन तलाशने निकले खण्डूड़ी
देहरादून। मुख्यमंत्री निशंक के द्वारा श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लडऩे की घोषणा के साथ ही जहां यह सीट अब हाई प्रोफाईल होने जा रही है वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा ने कई दिग्गज नेताओं के यहां से विधायक बनने के अरमानों पर पानी फेर दिया है। मुख्यमंत्री ने यह कह कर कि उनके यहां से चुनाव लडऩे पर किसी को भी अब संदेह नहीं होना चाहिए क्योंकि उनकी विधानसभा थैलीसैंण का अधिकांश हिस्सा नये परिसीमन के बाद श्रीनगर विधानसभा में आ गया है लिहाजा यहां से चुनाव लडऩे को लेकर उनकी दावेदारी पहली होने के साथ ही पुख्ता भी है।...सात विधायकों को मिली लालबत्ती निशंक ने साधे कई निशाने
देहरादून। आखिर वहीं हुआ, जिसकी संभावना थी। मुख्यमंत्री निशंक ने नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और कोर ग्रुप की बैठक के अगले दिन ही लालबत्तियां बांटने की शुरूआत कर दी। लम्बे समय से संगठन और मुख्यमंत्रियों पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति निष्ठा दिखा रहे सात विधायकों को लालबत्तियों से नवाजा गया।...बेलगाम पुलिस बदनाम उत्तराखण्ड
कालाढूंगी काण्ड में पुलिस ने जो खुलासा किया है वह किसी बम्बईया फिल्म का शानदार मसाला हो सकता है। पुलिस ने 22 व 23 अगस्त को कालाढूंगी थाने के भीतर हुए बलवन्त कन्याल के मर्डर व अगले दिन ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी व सिपाही की मौत की गुत्थी 13 दिन के भीतर ही हल कर देने का दावा करते हुये स्वयं ही अपनी पीठ ठोंक ली है।...पुलिस के चेहरे पर कालाढूंगी की कालिख
कालाढूंगी में सन्नाटा पसरा हुआ है। चारों तरफ खाकी वर्दीधारी घूम रहे हैं। क्षेत्र में धारा 144 लगी है लेकिन माहौल कर्फ्यू जैसा है। नौजवान घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं या उनके मां-बाप ने डर के मारे उन्हें क्षेत्र से बाहर भेज दिया है। हर किसी की जुबां पर एक ही चर्चा है कि अब क्या होगा। पुलिसकर्मी की हत्या व थाने पर आगजनी के जुर्म में कौन-कौन धरा जाएगा। क्षेत्र में पुलिस की दबिशें जारी हैं, खुफिया विभाग के लोग सादी वर्दी में अपराधियों को सूंघ रहे हैं। जनता की मित्र पुलिस जनता की शत्रु का रौद्र रूप धारण कर चुकी है।...Author info
