राजेन्द् जोशी
देहरादून में भी हुआ तेलगी काण्ड
उत्तराखण्ड में एक और तेलगी प्रकरण प्रकाश में तब आया जब एक कृषि भूमि के पजींकरण विवाद की अदालती सुनवाई हुई। पंजीकरण में प्रयोग हुए हजारों रूपए के स्टाम्प पेपर फर्जी पाए गए हैं। वहीं मामले की पुलिस जांच को एक भाजपा नेता द्वारा भी प्रभावित किए जाने की जानकारी अधिकारिक सूत्रों ने दी है।
सैन्य अकादमी ने मेजर संदीप को याद किया
''कदम,कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा, ये जिन्दगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा ..... यह शौर्य गीत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आई एन ए फौज के लिए उन्ही के कप्तान राम सिंह ने लिखा था, जो आज भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट होने वाले हर उस सैन्य अधिकारी का प्रेरणा गीत बन चुका है जिससे प्रेरित होकर वह देश के लिए अपने प्राण तक देने से नही चूकता। तभी तो यहां से पास आउट होने वाले 667 सैन्य अधिकारियों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। ...Author info
