संजय स्वदेश
आपदाग्रस्त विदर्भ में अब नक्सलियों की विपदा
वह महाराष्ट्र का दूसरा सिरा है जहां २६ नवंबर को आतंकियों ने कहर बरपा कर दिया था. पूरा देश आज भी २६/११ की माला जप रहा है. निश्चित रूप से यह सबसे बड़ा आतंकी हमला था. राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर हर संभव जवाब देना ही चाहिए. लेकिन महाराष्ट्र हम जिस घटना के बारे में आपको बता रहे हैं वह महाराष्ट्र के दूसरे सिरे पर है. आपदाग्रस्त विदर्भ पर यह नक्सलियों की विपदा है. इसी एक फरवरी को नक्सलियों ने विदर्भ का अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला किया और पुलिस के जवानों को तड़पा-तड़पाकर मारा और सही-सलामत फरार हो गये.
Author info
