संजय स्वदेश
मौत के सौदागरों पर कमजोर निगरानी
पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के एफडीए यानी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने घटिया दवाएं बनाने की शिकायत पर कुल 110 दवा कपंनियों को नोटिस जारी किया है। इसमें कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों भी शामिल हैं। ये नोटिस गत वर्ष जनवरी से दिसंबर तक करीब छह हजार दवाओं की जांच के आधार पर जारी किए गए। जांच में महाराष्ट्र में बनी 144 दवाओं तथा राज्य में बेची जाने वाली महाराष्ट्र के बहार की बनी 436 दवाओं को केंद्रीय औषधि महानियंत्रक डीसीजीआई की ओर से तय मानक से कम का पाया गया।
Author info
