सरिता अरगरे
राहुल गांधी आये, विवाद पीछे छोड़ गये
राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में दो दिन के दौरे के बाद जो विवाद खड़ा हुआ था वह रुकने का नाम नहीं ले रहा है. राहुल गांधी तो अपना दौरा पूरा करके वापस चले गये लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों एक दूसरे से उलझ पड़े हैं.
संत आसाराम की सेवा में जुटी है मध्य प्रदेश सरकार
भोपाल। आसाराम को लेकर भाजपा में ही अजीब सी असमंजस की स्थिति बन गयी है. जहां एक ओर विश्व हिन्दू परिषद भाजपा पर लगातार दबाव बना रहा है कि संत आसाराम को परेशान न किया जाए वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश और गुजरात की सरकारों का रुख आसाराम को लेकर अलग अलग है. ...चीं भाजपा का ई आंदोलन
भारतीय संस्कृति और परंपराओं की दुहाई देने वाली पार्टी अब आधुनिक तकनीक का दामन थाम सत्ता शीर्ष तक पहुँचने की जुगत में लगी हुई है । इंडिया शाइनिंग और इंटरनेट के ज़रिये मतदाताओं को रिझाने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बावजूद बीजेपी का अब भी संचार के तेज़ी से उभरते नये माध्यम से मोहभंग नहीं हुआ है।...Author info
