शिरीष खरे
मध्य प्रदेश में कुपोषण का कहर, महीने भर में दो दर्जन बच्चों की मौत
यह हाल मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले झाबुआ का है, जहां मेघनगर ब्लाक के अगासिया और मदारानी गांवों में बच्चों की मौतों का सिलसिला है कि टूटता ही नहीं। केवल अक्टूबर में ही 2 गांवों से 25 बच्चों की मौत दर्ज होना- यहां पर मौत के ताण्डव की एक झलक भर है। एक तरफ पास के ही खण्डवा में आंतकवादी बतलायी गई वारदात के तुरंत बाद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने साहस का परिचय पेश कर रहे हैं मगर दूसरी तरफ महीनों से कुपोषण नाम का जो आंतक झाबुआ के कई दुबले, पतले, रक्तहीन शरीर वाले बच्चों को मलेरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आते ही 4 रोज के भीतर खा रहा है।
Author info
