Anil Saumitra

अमेरिकी अर्थव्यवस्था का निकला दम...बोल बम!

स्वदेशी समर्थक समूह अमेरिका और यूरोप के देशों के आर्थिक स्थिति से खुश है। एक ध्रुवीय विश्व बनाने की मंशा रखने वाले अमेरिका का आर्थिक अहं टूटता देख वे प्रसन्न हो रहे हैं। उत्साहित स्वदेशी समर्थक शायद अमेरिका की अर्थव्यवस्था के खात्मे की कामना भी कर रहे होंगे। वह नारे लगा रहे हैं- बोल बम, अमेरिका का निकला दम। भारत को विश्व गुरु के रुप में देखने की चाहत रखने वाला समूह अमेरिका में चल रहे ‘आक्यूपाय वालस्ट्रीट’ आंदोलन को दुनिया से पूंजीवाद के सफाये के आगाज के तौर पर देख रहा है। इस आन्दोलन में बेरोजगारी से त्रस्त युवक शामिल हैं। अनेक युवक अमेरिका के कर्जदार होने का कारण पूछ रहे हैं। ... Full story

देवघर में स्वदेशी समागम
 

देवघर में स्वदेशी समागम

देशभर के सैकडों स्वदेशी कार्यकर्ता झारखंड के देवघर में जुटे हैं। वर्षों बाद एक बार फिर से स्वदेशी की अलख जगाने की तैयारी है। विकास मॉडल के मामले में यूरोपीय देशों का पिछलग्गू भारत को सचेत और जागरुक करने तैयारी चल रही है। कम्युनिज्म के पतन और पूंजीवाद पर आये संकट से स्वदेशी विचारक उत्साहित हैं। स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक और विचारक दत्तोपंत ठेंगडी ने वर्षों पहले इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। आज दुनिया को एक नये विकास मॉडल की तलाश है। स्वदेशी विचारकों के लिये यह उचित अवसर है। स्वदेशी जागरण मंच के आर्थिक चिंतक और कार्यकर्ता शक्तिपीठ देवघर में तीन दिनों तक देश और दुनिया के सुनहरे भविष्य की तलाश करेंगे। ... Full story

Author info

Anil Saumitra Anil Saumitra जनसंचार माध्यमों की पहुंच विषय पर शोध करनेवाले अनिल सौमित्र भोपाल में रहते हैं. सामाजिक कार्य के अलावा स्वतंत्र पत्रकारिता और मीडिया एक्टिविस्ट के बतौर कार्यरत. विश्व संवाद केन्द्र में भी सक्रिय.

Latest comments