Awesh Tiwari

अभिव्यक्ति की आजादी पर लगा तकनीकि का ताला

लीजिए अब अपना माथा पीटिये। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमाओं में बाँधने की तैयारी पूरी हो गयी है। गूगल अब अपनी ब्लॉगस्पाट ...

माया के सरदार का काला कारोबार

आप इसे मायावती की आर्थिक सत्ता का पतन कह सकते हैं। उत्तर प्रदेश में पोंटी चड्ढा के ठिकानों पर इनकम टेक्स के ...

बुखारी का बेजा समाजवाद
 

बुखारी का बेजा समाजवाद

उस दिन जब लखनऊ में जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी वोटरों से सपा को जिताने की अपील कर रहे थे तो सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के चेहरे पर एक आश्वस्त मुस्कान दिख रही थी। लेकिन अगर टीवी चैनलों और सांध्यकालीन अखबारों को छोड़ दिया जाए तो किसी भी चुनावी मजलिस में इसको लेकर किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं सुनाई दी। दरअसल ये परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही समाजवादी पार्टी और मुसलमानों की सरपरस्ती का दंभ पाले बुखारी का वो एक आखिरी दांव था, जिससे वो अपनी-अपनी जंग जीत लेने का मुगालता पाले हुए हैं। ... Full story

उत्तर प्रदेश की करुण कहानी
 

उत्तर प्रदेश की करुण कहानी

आप इसे सीधे -साधे शब्दों में ठगी कह सकते हैं। वो ठगी जो यहां की जनता से बार-बार की जाती है। जातिवाद के जहर से पैदा हुई राजनैतिक अराजकता और भ्रष्टाचार के मौजूदा माहौल ने यूपी को विध्वंश के कगार पर ला खड़ा किया है। फिर भी चुनाव के मध्य एक हिली हुई बुनियाद पर नयी इमारत खड़ा करने का दावा किया जा रहा है? यह बेईमानी नहीं है तो और क्या है? कांग्रेस का यूपी विजन और भाजपा का घोषणापत्र मुंगेरीलाल के वो सपने हैं, जिन्हें देखने से भी यूपी की जनता अब डरती है। ... Full story

ब्लैक रिपब्लिक डे
 

ब्लैक रिपब्लिक डे

इसे आप ब्लैक रिपब्लिक डे कह सकते हैं। सोनी सोरी को नंगा करके पीटने और बिजली का झटका देने के अलावा दर्जनों फर्जी मुठभेड़ों और गिरफ्तारियों के आरोपी अंकित गर्ग को पुलिस के वीरता पदक से सम्मानित किया गया है |वर्तमान में रायपुर में डीआईजी के पद पर तैनात अंकित गर्ग को देश में सर्वाधिक क्रूर पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के लिए नक्सली उन्मूलन के नाम पर मानवाधिकार के सीने पर चढ़कर अंग नाच दिखाने वाले अंकित गर्ग ने दंतेवाडा में अपने कार्यकाल के दौरान आदिवासी जनता के दमन का जो चक्र चलाया उसने कई परिवारों के लिए पीढ़ियों तक रोने के इंतजाम कर दिया तो कई के लिए रोज-बरोज घुट -घुट कर मरने का फ़साना बन गया। ... Full story

घोटाला और घाघपना
 

घोटाला और घाघपना

ये नख से शिख तक भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी सरकार द्वारा की गयी अब तक की सबसे बड़ी नैतिक हत्या है। इसरो के के पूर्व प्रमुख माधवन नायर समेत देश के तीन शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के खिलाफ किसी भी सार्वजनिक उपक्रम में सेवा देने पर लगायी गयी पाबंदी हैरान कर देने वाली है। देश के लिए लगभग २७ प्रतिष्ठापरक परियोजनाओं को मुकाम तक पहुंचाने वाले माधवन और उनके साथियों को दी गयी सजा साफ़ बताती है कि राजनीति के शस्त्र-शास्त्र न सिर्फ संसद और विधानसभाओं में बल्कि देश के गौरव कहे जाने वाले प्रतिष्ठानों में भी पूरी ताकत के साथ मौजूद हैं। ... Full story

महासमर में माफिया
 

महासमर में माफिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक बार फिर माफियाओं का बोलबाला रहेगा। चुनाव सुधारों की तमाम कवायद के बावजूद आयोग दुर्दांत अपराधियों को चुनाव मैदान से बाहर रख पाने में असफल रहा है। ये अपराधी जहाँ राजनैतिक दलों की मज़बूरी बन गए हैं वहीँ जनता के लिए ये राबिन हुड के हिन्दुस्तानी संस्करण हैं। बिहार सीमा से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के सैयदराजा से लेकर दिल्ली की सीमा से सटे गाजियाबाद तक हत्या, अपहरण, फिरौती के साथ-साथ आम आदमी के खिलाफ बड़े–बड़े अपराधों में शामिल ये अपराधी न सिर्फ जेल के बाहर से बल्कि जेल में रहकर भी लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पर आमादा हैं। ... Full story

लोकतंत्र में आदिवासियों को मिला आरक्षण
 

लोकतंत्र में आदिवासियों को मिला आरक्षण

आरक्षण की राजनीति के बीच यह एक ऐसी खबर है जो विवाद और तल्खी पैदा करने की बजाय शुकून और शांति देती है. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग निर्देश दिया कि वह उत्तर प्रदेश में जनजातियों के लिए सीट आरक्षित करे। गौरतलब है कि लगभग साढ़े पांच लाख की जनजातीय आबादी वाले उत्तर प्रदेश में एक भी सीट उनके लिए आरक्षित नहीं थी। ये निर्देश उस वक्त आया है जब चुनाव आयोग ने ४०२ सीटों वाली विधान सभा में अनुसूचित जनजाति के लिए ८५ सीटों का आरक्षण की अधिसूचना जारी कर चुका है, लेकिन इसमें जनजाति के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं थी। ... Full story

राजपूत राजनीति का लंकाकाण्ड
 

राजपूत राजनीति का लंकाकाण्ड

अब जबकि बाबू सिंह कुशवाहा ने खुद ही भाजपा छोड़ दी है इसलिए विवाद के कमजोर पड़ जाने के पूरे आसार हैं लेकिन भाजपा के मुंह पर कालिख की तरह पुते बाबू सिंह कुशवाहा को पार्टी में शामिल किये जाने की साजिश तीन राजपूत दिग्गजों ने रची थी। जिनमे से दो राजनीति तो एक अपराध की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सपा से निष्कासन और उसके बाद जेल की हवा खाकर आहत अमर सिंह और जेल में बंद एवं एनआरएचएम घोटालों में शामिल बाबू सिंह कुशवाहा के बेहद करीबी बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने यूपी की सत्ता हासिल करने के अपने फार्मूले को अमली जामा पहनाने के लिए ये सारा खेल खेला। ... Full story

जिंदगी की जंग हार गए अदम्य आत्मबल के प्रतीक अदम
 

जिंदगी की जंग हार गए अदम्य आत्मबल के प्रतीक अदम

अदम गोंडवी नहीं रहे। जनवाद को ,कवि सम्मलेन के मंच के साथ -साथ कविता को जानने वाले न जानने वाले आम आदमी के दिलो तक ले जाने वाले वाले इस कवि को बीमारी और उसके साथ-साथ अभाव ने असमय ही खा लिया। वो लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे और इन दिनों इस बीमारी की वजह से इन्हें इसोफेजियल ब्लीडिंग शुरू हो गयी थी। धनाभाव की वजह से उनका इलाज विलम्ब से शुरू हुआ, उन्हें वांछित ग्रुप का रक्त नहीं मिला और अदम्य आत्मबल के प्रतीक अदम जिंदगी की लड़ाई हार गए। ... Full story

Author info

Awesh Tiwari Awesh Tiwari मेरे लिए खबरें सिर्फ सूचनाओं को कलमबंद करने का जरिया नहीं है ,ये जरुरी है कि जिनके लिए भी हम खबरें लिख रहे हैं उनको उन ख़बरों से कुछ मिले |पिछले एक दशक से उत्तर भारत के सोन-बिहार -झारखण्ड क्षेत्र में आदिवासी किसानों की बुनियादी समस्याओं ,नक्सलवाद ,विस्थापन ,प्रदूषण और असंतुलित औद्योगीकरण को लेकर की गयी अब तक की रिपोर्टिंग में हमने अपने इस सिद्धांत को जीने की कोशिश की है। नेटवर्क6 के संपादक।

Latest comments