Awesh Tiwari
जिंदगी की जंग हार गए अदम्य आत्मबल के प्रतीक अदम
अदम गोंडवी नहीं रहे। जनवाद को ,कवि सम्मलेन के मंच के साथ -साथ कविता को जानने वाले न जानने वाले आम आदमी के दिलो तक ले जाने वाले वाले इस कवि को बीमारी और उसके साथ-साथ अभाव ने असमय ही खा लिया। वो लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे और इन दिनों इस बीमारी की वजह से इन्हें इसोफेजियल ब्लीडिंग शुरू हो गयी थी। धनाभाव की वजह से उनका इलाज विलम्ब से शुरू हुआ, उन्हें वांछित ग्रुप का रक्त नहीं मिला और अदम्य आत्मबल के प्रतीक अदम जिंदगी की लड़ाई हार गए। ... Full story
अकाल मौत के गाल में समा गये 500 नौनिहाल
अकाल मौत से भी भयावह होता है अकेले पड़ जाना। देश की उर्जा राजधानी कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के आदिवासी अपने बच्चों की अकाल मौत भी देख रहे हैं और अकेले भी पड़ चुके हैं। पिछ्ले१५ दिनों के दौरान आदिवासी बहुल इस जनपद में अज्ञात बीमारी से 500 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है, वहीँ हजारों बच्चे अब भी जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। मरने वाले शत-प्रतिशत बच्चे अनुसूचित जनजातियों के हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 402 ग्रामसभाओं वाले सोनभद्र जिले की तीन ग्रामसभाओं में लगभग 115 मौतें हुई हैं। ... Full story
