Awesh Tiwari

खनन धसान में पचास मजदूरों के मरने की आशंका

सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रांसमिशन लाइन समेत एक पूरे पहाड़ के धसकने से ५० से ज्यादा मजदूरों के मरने की आशंका है। मृतकों में से ज्यादातर झारखण्ड और छत्तीसगढ़ के मजदूर हैं। उक्त पहाड़ में बसपा के कुछ स्थानीय नेता पुलिस की मिली भगत से लंबे समय से अवैध खनन कर रहे थे। ... Full story

सब तख्त उछाले जाएंगे
 

सब तख्त उछाले जाएंगे

उत्तर प्रदेश का राजनीतिक धर्म युद्ध है राजनीतिक दलों का कर्म युद्ध भी है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम न सिर्फ लोकतंत्र की प्रयोगशाला बनते हुए जीर्ण-शीर्ण हो चुके इस राज्य का भविष्य सुनिश्चित करेंगे बल्कि इससे देश की राजनीति की भी दिशा तय होगी। ये चुनाव भाजपा, कांग्रेस बसपा और सपा के लिए ही नहीं उन छोटी बड़ी पार्टियों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो अन्य राज्यों में अपने प्रभुत्व को केंद्र की राजनीति में हिस्सेदारी लेकर या देकर भुना रही हैं। ... Full story

अभिव्यक्ति की आजादी पर लगा तकनीकि का ताला
 

अभिव्यक्ति की आजादी पर लगा तकनीकि का ताला

लीजिए अब अपना माथा पीटिये। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमाओं में बाँधने की तैयारी पूरी हो गयी है। गूगल अब अपनी ब्लॉगस्पाट साइट्स को देशों की स्वीकृति और अस्वीकृति के आधार पर ब्लाक करने की तैयारी कर चुका है। यानि की अगर कोई ब्लॉग किसी देश की सरकार को आपत्तिजनक लगता है तो वो गूगल से उसको अपने देश में प्रतिबंधित करने की मांग कर सकता है। मुमकिन है अगले कुछ दिनों में ये प्रणाली काम करने लगेगी। फिलहाल जिन तीन देशों में ये लागू होने जा रहा है उनमे भारत के अलावा आस्ट्रेलिया और न्यूजीलेंड शामिल हैं। ... Full story

माया के सरदार का काला कारोबार
 

माया के सरदार का काला कारोबार

आप इसे मायावती की आर्थिक सत्ता का पतन कह सकते हैं। उत्तर प्रदेश में पोंटी चड्ढा के ठिकानों पर इनकम टेक्स के छापे बसपा के लिए अब तक का सबसे बड़ा नुकसान साबित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में ही नहीं आम आदमी भी इस बात से परिचित था कि मायावती ने मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश की सारी आर्थिक सत्ता पोंटी चड्ढा और जेपी ग्रुप में बाँट दी थी। सारे नियम कायदों को ताक पर रख कर न सिर्फ सरकारी ठेके पोंटी के नाम कर दिए गए बल्कि कई जनपदों में राजस्व के साथ -साथ होने वाली अविअध वसूली का ठेका भी पोंटी को दे दिया। सिर्फ इतना ही नहीं पोंटी ही वो आदमी था जिसने बाबूसिंह कुशवाहा जैसे नेताओं के पैर के नीचे की जमीन छीन ली। ... Full story

Author info

Awesh Tiwari Awesh Tiwari मेरे लिए खबरें सिर्फ सूचनाओं को कलमबंद करने का जरिया नहीं है ,ये जरुरी है कि जिनके लिए भी हम खबरें लिख रहे हैं उनको उन ख़बरों से कुछ मिले |पिछले एक दशक से उत्तर भारत के सोन-बिहार -झारखण्ड क्षेत्र में आदिवासी किसानों की बुनियादी समस्याओं ,नक्सलवाद ,विस्थापन ,प्रदूषण और असंतुलित औद्योगीकरण को लेकर की गयी अब तक की रिपोर्टिंग में हमने अपने इस सिद्धांत को जीने की कोशिश की है। नेटवर्क6 के संपादक।

Latest comments