Saleem Akhtar
देवबंद पर दावे की राजनीति
जिन्ना को सेकुलर बताकर जो फजीहत आडवाणी की हुई थी, वही वास्तनवी ने मोल ले ली है। मोदी की माफ करनेवाला बयान आते ही उनके विरोधियों को मौका मिल गया। विरोधियों को पता था कि मोदी मुद्दे पर वास्तनवी का विरोध सभी मुसलमान करेंगे। शायद यही वजह थी कि वास्तनवी ने दबाव में आकर इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। लेकिन जब वास्तनवी का हिमायती ग्रुप सक्रिय हुआ और वास्तनवी के समर्थन में सड़कों पर आया तो वास्तनवी को ऑक्सीजन मिली और उन्होंने किसी हालत में पद छोड़ने से इंकार कर दिया। यह बताने की जरूरत नहीं है कि वास्तनवी का विरोध कौन लोग कर रहे हैं। मदनी परिवार दारुल उलूम एक तरह से मदनी परिवार की जागीर की तरह रहा है। दारुल उलूम के जरिए ही उनके राजनीतिक हित पूरे होते रहे हैं। ... Full story
