ELECTION
रथ की सवारी और सर्वे की उड़ान, भावी उम्मीदवारों का नहीं कोई निशान
उत्तर प्रदेश में रथ पर सवारी व सर्वे की उड़ान में विधानसभा चुनाव में सीटों की गणना में लगी भाजपा तैयारियों में अपने प्रतिस्पर्धियों से पिछड़ती जा रही है। राज्य में सपा, बसपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों ने मैदान संभालना शुरू कर दिया है, वहीं भाजपा अभी तक एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकी है। ... Full story
सत्ता के दावेदारों पर छोटे दलों का दावा भारी
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ताल ठोंक रहे छोटे दलों की बढ़ती सक्रियता ने मायावती सरकार के कथित कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश को सत्ता विरोधी लहर मेंं तब्दील कर अपनी जीत के दावे कर रहे प्रमुख विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है। भ्रष्टाचारमुक्त, भयमुक्त और विकासयुक्त सरकार देने के वादे के साथ सत्ता में आई बसपा अपनी सरकार के 20 से अधिक मंत्रियों और विधायकों पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते उनकी बर्खास्तगी तथा निलंबन के कारण अपनों की ही मुखालिफत अथवा भितरघात से जूझ रही है। ... Full story
दीदी के गुण्डे चलाएंगे विधानसभा
पश्चिम बंगाल में पोरिबर्तन हो गया. बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने रिकार्डतोड़ जीत दर्ज करके वाम के दुर्ग को ढहाने में कामयाबी हासिल की है. लेकिन पश्चिम बंगाल का यह पोरिबोर्तन (परिवर्तन) सिर्फ ममता बनर्जी की लोकप्रियता का ही नतीजा नहीं है. इसके चुनावी साम दाम दंड भेद का सहारा भी लिया गया. तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन को राज्य में जो 225 विधायकों का प्रचंड बहुमत मिला है उसमें 102 अपराधी हैं. 75 तो ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. ... Full story
अम्मा एक बार फिर
करीब 300 फिल्मों में नायिका रही जयललिता तीसरी बार तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. दक्षिण भारतीय राजनीति में अम्मा के नाम से विख्यात अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता ने द्रमुक का सूपड़ा साफ कर दिया है. इसी के साथ जयललिता ने द्रमुक के हाथों 2004 में मिली हार का बदला भी ले लिया। अभिनय की दुनिया से राजनीति में आई जया ने द्रमुक को जवाब देने के लिए न सिर्फ डीएमडीके और वाम दलों से हाथ मिलाया बल्कि छोटे-छोटे दलों को गठबंधन में शामिल करने की कोशिश की. ... Full story
डूब गया जहाज, हार गया कप्तान
जब जहाज का कप्तान ही लड़ाई हार गया हो तो टीम का डूबना तय था। बंगाल में ममता की आंधी खुद मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को भी उड़ा ले गई। साथ ही मंत्रियों की तकरीबन पूरी फौज को भी तृणमूल के उम्मीदवारों से करारी हार झेलनी पड़ी। पूर्व आइएएस अधिकारी मनीष गुप्ता ने जादवपुर विधानसभा क्षेत्र से बुद्धदेव को 16,000 वोटों से हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया। बुद्धदेव 1987 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। ... Full story
जिधर गए मुसलमान, वही बना भाग्यवान
पश्चिम बंगाल के पिछले विधानसभा चुनाव में महज 30 विधानसभा सीटें जीतने वाली ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस यदि इस बार लगभग छह गुना सीटें पाकर अभूतभूर्व जीत दर्ज करा रही है तो उसमें राज्य के लगभग 35 प्रतिशत मुस्लिमों का बड़ा हाथ है। तृणमूल के मुस्लिम समुदाय के प्रत्याशियों की भारी मतों के अंतर से जीत भी यह संकेत देती है कि ममता की तरफ मुसलमानों का कितना जबरदस्त झुकाव था। ममता ने अपने घोषणा पत्र में मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और दिनाजपुर जैसे लगभग दर्जनभर मुस्लिम आबादी बहुल जिलों पर फोकस किया, नतीजे भी मिले। ... Full story
जयललिता की जय, ममता की विजय
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के शुरूआती नतीजों के रूझान सामने आने लगे हैं. सुबह 10.30 तक चुनाव आयोग ने जो शुरूआती रुझान जारी किये हैं उसके अनुसार तमिलनाडु में जयललिता की जय होने जा रही है तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की विजय पक्की है. केरल में उम्मीद के विपरीत कांग्रेस को झटका लगा है तो असम में एक बार फिर कांग्रेस सत्ताधीश होने की ओर अग्रसर है. ... Full story
टूट गयी वामपंथी दीवार, बनेगी ममता की सरकार
पश्चिम बंगाल में मतदान के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गये हैं. छठे और आखिरी चरण में भी चौरासी फीसदी मतदान और उसके बाद आये सर्वे बता रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में वामपंथ का लाल किला ढह चुका है. अगर चुनाव बाद जारी किये गये सर्वे के नतीजों पर यकीन करें तो पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत के साथ ममता बनर्जी सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो गयी हैं. ... Full story
तीसरे चरण में भी रिकार्डतोड़ मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस चरण में तीन जिलों में 75 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 73.56 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान दो महिलाओं की मौत होने की भी ख़बर है। जिलाधिकारी एनएस निगम ने बताया, ‘दक्षिणी 24 परगना जिले के कुल्ताली में मतदान के लिए कतार में खड़ी एक महिला की तेज धूप से मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की कैनिंग पश्चिम मतदान केंद्र पर फिसल जाने के कारण सिर में लगी गम्भीर चोट लगने से मौत हो गई. ... Full story
मुश्किल वक्त में भी केरल के कामरेड बनाम बंगाल के कामरेड की लड़ाई
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं. जैसे संकेत हैं, बंगाल के वामपंथी किले में ममता बनर्जी की गोलाबारी से उसका ध्वस्त होना निश्चि है. ऐसे मुश्किल वक्त में भी वामपंथी जाति धर्म और पंथ पर भले ही न बंटे हों, उन्होंने अपने बांटने का आधार अपना राज्य बना रखा है. कार्यकर्ता ही नहीं नेता के स्तर पर केरल के वामपंथी बनाम पश्चिम बंगाल के वामपंथी का बंटवारा साफ नजर आ रहा है. ... Full story
मोदी के पक्ष में है देश का मूड
मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए सरकार निश्चित तौर पर अपनी ज़मीन खोती जा रही है. यूपीए के सत्ता में तीन साल तक बने रहने के मौके पर एबीपी न्यूज़-नीलसन के सर्वे तो यही चुग़ली कर रही है. देश के 28 शहरों में 9000 लोगों पर किये गये एक सर्वे के आधार पर एबीपी-निल्सन का कहना है कि देश राहुल गांधी की बजाय नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के बतौर देखना चाहता है और अबकी चुनाव में यूपीए की पराजय तय है. ... Full story


