EVENT
लाल गलियारे के लाल बुझक्कड़
उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमण िसंह जितनी देर रहे और जितना कुछ बोला उसमें खबर तो कुछ खास नहीं निकली लेकिन जब ...
थार की जमी पर उतरेगे फऩ के सितारे
दूर-दूर तक पसरे रेतीले धोरों और रेगिस्तान की वजह से जितनी शुष्क है उससे कई गुना जीवन रस भरी सरस और समृद्ध ...
मानव उत्थान के लिए जरूरी है विकेन्द्रित राजनीति
"विकेन्द्रित राजनीति केवल तकनीकि व्यवस्था नहीं है बल्कि यह मानव उत्थान के लिए बेहद जरूरी है." सोमवार 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में वार्षिक लेक्चर देते हुए प्रो. रामाश्रय राय ने कहा कि अगर मानव समाज को अपना आध्यात्मिक उत्थान करना है तो उसे महात्मा गांधी द्वारा सुझाए गये विकेन्द्रित राजनीतिक व्यवस्था के बारे में सोचना होगा. ... Full story
जयराम विप्लव सहित पांच को मिला राजभाषा हिन्दी प्रचार सम्मान
हिंदी के वैश्विक प्रचार- प्रसार में आज न्यू मीडिया विशेष भूमिका निभा रहा है और धीरे-धीरे मुख्यधारा के लोग भी इसे मानने लगे हैं। इसी क्रम में हिंदी सेवी संस्था परिवर्तन जन कल्याण समिति द्वारा जनोक्ति.कॉम के संस्थापक और प्रधान संपादक जयराम विप्लव को “राजभाषा हिंदी प्रचार सम्मान “ दिया गया। भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद के सहयोग से आयोजित ‘विश्व हिंदी दिवस’ के कार्यक्रम में हिन्दी के प्रचार में उल्लेखनीय योगदान के लिए विप्लव सहित पांच पत्रकार शिला मिश्र, आलोक कुमार, विजय झा और मधुरेन्द्र कुमार सम्मानित किये गए। ... Full story
तकनीकि के तह में हिन्दी का उतरना अभी बाकी है
जाने-माने हिंदी तकनीक विशेषज्ञ और प्रभासाक्षी.कॉम के संपादक बालेन्दु शर्मा दाधीच ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के तहत एक कार्यक्रम में कहा कि कंप्यूटर और इंटरनेट पर हिंदी में काम तो बहुत हुआ है लेकिन उस पर संतोष करने का समय अभी नहीं आया है। श्री दाधीच ‘सूचना प्रौद्योगिकी और हिंदी’ विषय पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। गोष्ठी में बीबीसी हिंदी.कॉम की प्रमुख सलमा जैदी और वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया विशेषज्ञ वर्तिका नंदा, भारत सरकार के तकनीकी संस्थान सीडैक के वरिष्ठ अधिकारी, हिंदी के तकनीकी विशेषज्ञों और विद्वानों ने शिरकत की। ... Full story
वैश्विक भाषा बन गयी है हिंदी
विश्व हिंदी दिवस और अंतरराष्ट्रीय हिंदी उत्सव के उद्घाटन के अवसर पर देश – विदेश के वक्ताओं ने कहा कि वैश्वीकरण के इस युग में हिंदी का वैश्विक प्रसार तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महानिदेशक सुरेश गोयल, फिजी के भारत में राजदूत योगेश कर्ण, बुल्गारिया के भारत में राजदूत बोरिस्लाव कीरिलोव कोस्तोव, डॉ. वेद प्रताप वैदिक, अशोक चक्रधर, डॉ. रत्नाकर पांडेय, केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय के निदेशक डॉ. एस.एन.सिंह, सेल के निदेशक (कार्मिक) बंश बहादुर सिंह, अक्षरम के अध्यक्ष अनिल जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध लेखिका अलका सिन्हा ने किया। ... Full story
10वां अंतरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव दिल्ली में
हिंदी का वैश्विक आयोजन 10 वां अंतरराष्ट्रीय हिंदी उत्सव 10 जनवरी 2012 विश्व हिंदी दिवस से भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सभागार में आजाद भवन, आई.टी.ओ में प्रारंभ हो रहा है। इस कार्यक्रम मे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ कर्ण सिंह, महानिदेशक श्री सुरेश गोयल, भारत में फिजी के राजदूत श्री श्याम कर्ण, हिंदी के प्रख्यात विद्वान डॉ नामवर सिंह, वेद प्रताप वैदिक, अशोक चक्रधर, डॉ रत्नाकर पांडेय, डॉ एस.एन. सिंह और प्रमुख डायसपोरा देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। ... Full story
फर्जी मामलों में फंसाये जा रहे हैं मानवाधिकार कार्यकर्ता
भारत में मानवाधिकार कार्यकर्ता भले ही लोगों की मदद के लिए बढ़ चढ़कर आगे आते हों और लोगों के लिए न्याय की राह आसान करते हों लेकिन हकीकत यह है कि खुद इन कार्यकर्ताओं के लिए मानवाधिकार राह मुश्किलों भरी है. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के ऊपर लगातार हमले बढ़ रहे हैं न्याय दिलाने की कीमत मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को चुकानी पड़ रही है. नौ दिसंबर को मानवअधिकार कार्यकर्ता दिवस पर वाराणसी में मानवाधिकार जननिगरानी समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन में मानवअधिकार कार्यकर्ताओं के असुरक्षा और हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गयी। ... Full story
रवीन्द्र जैन के नाम पर सुरेश वाडेकर का सम्मान
सुप्रसिद्ध गायक, फिल्मकार और संगीतकार रवीन्द्र जैन जीते जी इतनी बड़ी शख्सियत हो गये हैं कि अब उनको सम्मानित करने की बजाय उनके नाम पर सम्मान दिया जा रहा है. रामायण धारावाहिक में संगीत देकर प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचे रवीन्द्र जैन के नाम पर मुंबई की उदीयमान संस्थान ने एक पुरस्कार शुरू किया है जिसे पहले साल खुद रवीन्द्र जैन के हाथों गायक सुरेश वाडेकर को दिया गया. ... Full story
अमेरिकी अर्थव्यवस्था का निकला दम...बोल बम!
स्वदेशी समर्थक समूह अमेरिका और यूरोप के देशों के आर्थिक स्थिति से खुश है। एक ध्रुवीय विश्व बनाने की मंशा रखने वाले अमेरिका का आर्थिक अहं टूटता देख वे प्रसन्न हो रहे हैं। उत्साहित स्वदेशी समर्थक शायद अमेरिका की अर्थव्यवस्था के खात्मे की कामना भी कर रहे होंगे। वह नारे लगा रहे हैं- बोल बम, अमेरिका का निकला दम। भारत को विश्व गुरु के रुप में देखने की चाहत रखने वाला समूह अमेरिका में चल रहे ‘आक्यूपाय वालस्ट्रीट’ आंदोलन को दुनिया से पूंजीवाद के सफाये के आगाज के तौर पर देख रहा है। इस आन्दोलन में बेरोजगारी से त्रस्त युवक शामिल हैं। अनेक युवक अमेरिका के कर्जदार होने का कारण पूछ रहे हैं। ... Full story
दुश्मन के दर पर मुसलमानों का मसीहा
यह कोई राजनीतिक गपोड़बाजी नहीं है, बल्कि राजनीतिक का ऐसा कसैला सच है जिसे जानने के बाद सबसे ज्यादा मुसलमान ही ठगा हुआ महसूस करेगा. उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुस्लिम वोटों मतों को तितर बितर करने के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और गोरखनाथ धाम के प्रमुख महंत अवैद्यनाथ ने चुनाव से पहले ही रणनीति तैयार कर ली थी. प्रदेश में मुस्लिम मतों के छिन्न भिन्न करने के िलए अवैद्यनाथ और दिग्विजय सिंह ने जो रणनीति तैयार कर थी बहुत हद तक वे उसमें सफल भी हो चुके हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान हो चुका है और अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन चरण बाकी हैं. ... Full story
Featured author
Sameer Chaugaonkar
समीर चौंगावकर लेखक, पत्रकार और स्वतंत्र राजीनीतिक विश्लेषक हैं. नागपुर में रहते हैं और महाराष्ट्र तथा संघ भाजपा की राजनीति को नजदीक से देखते और उसकी समीक्षा करते हैं. विस्फोट.कॉम के विश्लेषक।- इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नितिन गडकरी
- येदियुरप्पा के सवाल पर बौने बने आडवाणी
- मोदी की गोदी में बैठने को तैयार नहीं गडकरी



