Home | EVENT

EVENT

नागार्जुन थे जनकवि

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा द्वारा पटना स्थित ए.एन. सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान में नागार्जुन जन्मशती के सुअवसर पर आयोजित दो दिवसीय (03-04 मार्च) समारोह में देशभर के साहित्यकारों के विमर्श का लब्बोलुआब था कि नागार्जुन जनकवि थे। ... Full story

सेमिनार में उपस्थित अतिथि और वक्ता
 

भ्रष्टाचार मिटाने में कारगर औजार बन सकता है न्यू मीडिया

"न्यू मीडिया की ताकत मिस्र और ट्यूनिशिया में हुई क्रांति ने साबित कर दी है. सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रधानमंत्री के साथ-साथ सभी बड़े नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है, जहां आप अपनी बात सीधे-सीधे पहुंचा सकते हैं लेकिन युवाओं को इसके लिए आगे आना होगा. क्योंकि युवा वर्ग ही इंटरनेट पर ज्यादा सक्रिय है और यह वर्ग देश को नई दिशा देने के लिए देश के कर्णधारों को बाध्य कर सकता है. भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लॉग, सोशल नेटवर्किंग साइट्स और समाचार वेबसाइटो के माध्यम से जोरदार आंदोलन किया जा सकता हैं." भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में नये मीडिया विषय पर आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए ये बातें कही है. ... Full story

न्यू मीडिया, यूथ मीडिया पर दिल्ली विश्वविद्यालय में होगा सेमिनार
 

न्यू मीडिया, यूथ मीडिया पर दिल्ली विश्वविद्यालय में होगा सेमिनार

दिल्ली विश्वविद्यालय में न्यू मीडिया, यूथ मीडिया: चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर एक सेमिनार आयोजित होने जा रहा है. यह सेमिनार द संडियन पत्रिका और दिल्ली विश्वविद्यालय का खालसा कालेज मिलकर करेगा. सेमिनार खालसा कालेज के खालसा कालेज के डिपार्टमेंट आफ वेब जर्नलिज्म एंड स्पोर्ट्स इकोनॉमिक्स एंड मार्केटिंग कैंपस में 4 मार्च शुक्रवार को प्रात: 11 बजे होगा. ... Full story

कश्मीर के रहने वाले लोग कश्मीर में ही रहेंगे
 

कश्मीर के रहने वाले लोग कश्मीर में ही रहेंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कश्मीर से हिंदुओं के विस्थापित होने के पीछे राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिंदू सम्मानित और सुरक्षित होकर अपने घर वापस लौटेंगे। भागवत ने रविवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव में उपस्थित कश्मीरी परिवारों को संबोधित करते हुए कहा, सीधी सी बात है कि कश्मीर के रहने वाले लोग कश्मीर में ही रहेंगे। ... Full story

राषट्रीय विमर्श में बोलते हुए पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन
 

भविष्य बांचती है पत्रकारिता: मुजफ्फर हुसैन

भोपाल 23 फरवरी। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन का कहना है कि पत्रकारिता एक भविष्यवेत्ता की तरह है जो यह बताती है कि दुनिया में क्या होने वाला है। वे यहां माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवम संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति में पत्रकारिता के मूल्य विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संविमर्श के दूसरे दिन समापन सत्र में अध्यक्ष की आसंदी से बोल रहे थे। ... Full story

दलित आत्‍मकथाओं पर राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी 19 फरवरी से वर्धा में
 

दलित आत्‍मकथाओं पर राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी 19 फरवरी से वर्धा में

वर्धा, 14 फरवरी, 2011: महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा व केंद्रीय हिंदी संस्‍थान, आगरा के संयुक्‍त तत्‍वावधान में दलित आत्‍मक‍थाएं विषय पर दो दिवसीय (19-20 फरवरी को) राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी का आयोजन वर्धा हिंदी विश्‍वविद्यालय में किया जा रहा है जिसमें देशभर के नामचीन दलित चिंतक शिरकत करेंगे। अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल श्री माता प्रसाद संगोष्‍ठी का उद्घाटन करेंगे। ... Full story

वाशी, मुंबई में उत्तराखण्ड भवन का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री निशंक
 

मुंबई में बसेगा मिनी उत्तराखण्ड

मुंबई. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने नवी मुंबई के वाशी में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 'उत्तराखंड एम्पोरियम और अतिथिगृह का शिलान्यास' सोमवार को किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री निशंक ने दैनिक 'नवभारत' के स्थानीय संपादक श्री अभिमनोज व 'नवभारत टाइम्स' के स्थानीय संपादक श्री सुंदरचंद ठाकुर को शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया. ... Full story

प्रेस से बात करेंगे प्रधानमंत्री
 

प्रेस से बात करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को टीवी चैनलों के संपादकों से सवाल-जवाब के एक सत्र के लिए मुलाकात करेंगे और इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। यह मुलाकात प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7 रेसकोर्स रोड पर होगी। सुबह 11 बजे इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा. ... Full story

नर्मदा कुम्भ में राष्ट्र-शत्रुओं का प्रक्षालन
 

नर्मदा कुम्भ में राष्ट्र-शत्रुओं का प्रक्षालन

ईसाइयों की जैसी आशंका या उनका जैसा आरोप था वैसा कुछ भी नहीं हुआ. नर्मदा कुम्भ का भव्य शुभारंभ हो गया. वनवासी हो या मतांतरित ईसाई कोई न तो डरे और न ही रुके. लेकिन कॉंग्रेस और ईसाई मिशनरी जरुर डरे है. ऑल इंडिया कैथोलिक यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन दयाल की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कुंभ के आयोजकों पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि ईसाई समाज की प्रार्थना सभाओं में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। ईसाई परिवारों में जाकर उन्हें वापस हिंदू बनने के लिए दबाव डाला जा रहा है। ... Full story

स्वर्ण जयंती पर पटना में इकट्ठा हो रहा है भोजपुरिया सिनेमा
 

स्वर्ण जयंती पर पटना में इकट्ठा हो रहा है भोजपुरिया सिनेमा

16 फरवरी को भोजपुरी सिनेमा के पचास पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर एफएमसीसीए (फाउंडेशन फॉर मीडिया कल्‍चर एंड सिनेमा अवेयरनेस) पटना में तीन दिनों का भोजपुरी फिल्‍म और सांस्‍कृतिक समारोह आयोजित करने जा रहा है। 14, 15 और 16 फरवरी को एएन सिन्‍हा इंस्‍टीच्‍यूट और श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में आयोजित इस समारोह में भोजपुरी के लगभग सभी जाने माने चेहरे मौजूद रहेंगे। ... Full story

back 1 2 3 4 5 6 next total: 55 | displaying: 41 - 50

Featured author

Anand Pandey

Anand Pandey

छात्र राजनीति से जुड़े रहे आनंद पाण्डेय समकालीन साहित्यिक राजनीतिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से बीसवीं सदी के अंतिम दशक में हिन्दी आलोचना और राजनीति पर शोध के बाद सक्रिय राजनीति की ओर रुख और स्वतंत्र लेखन।