अन्ना हजारे

छोटी छोटी क्रांतियों का महानायक
 

छोटी छोटी क्रांतियों का महानायक

वह भी अप्रैल का ही महीना था जब किशन हजारे ने 1963 में सेना की नौकरी पाने के लिए मुंबई में लाइन लगाया था. यह भी अप्रैल 2011 है, जब केन्द्र की पूरी सरकार उनके सामने लाइन लगाकर खड़ी है. अपने जीवन के इक्यावन साल के इस फासले में किशन बापट बापूराव हजारे ने ऐसा बहुत कुछ किया है जिसने उन्हें अन्ना (भाई) हजारे बना दिया है. दो दशक पहले ही पद्मश्री और पद्मविभूषण हो चुके अन्ना हजारे की उम्र अब 73 साल है लेकिन अभाव और गरीबी के बीच पैदा हुआ किशन हजारे देश के लिए अन्ना हो जाने से आगे की तैयारियों में जुटा है. ... Full story

यह जीत आपकी है
 

यह जीत आपकी है

इस आंदोलन में जिन जिन लोगों ने तन से, मन से, धन से सहयोग किया है, मैं उन सबका धन्यवाद करता हूं. एक बात मैं कहना चाहता हूं कि लोकपाल बिल का काम बन गया. अभी हमारी जिम्मेदारी बढ़ गयी है. बहुत बड़ा लम्बा रास्ता ऐसा हमें तय करना है. दूसरी आजादी के लिए. इसमें सरकार ने मसौदा बनाया है, अभी हमें पूरा ड्राफ्ट बनाना है. उसके लिए भी हमें आगे जहां जरूरत पड़े वहां संघर्ष करना पडेगा. ... Full story

दिल्ली में अनशन पर अन्ना हजारे
 

जनलोकपाल पर भी जिरह की जरूरत

कोलकाता के मेट्रो चैनल के पास लोग अन्ना हजारे के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे. संख्या हजारों में थी. अधिकतर युवा, शिक्षित अथवा कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी! मैं भी अन्ना साहब को नैतिक समर्थन देने के लिहाज से वहाँ उपस्थित था. लेकिन जब वहाँ उपस्थित कुछ लोगों से जनलोकपाल बिल के बारे में उनके विचार पूछा तो उत्तर चौंकाने वाले थे. अधिकतर लोगों को जनलोकपाल बिल के बारे में कोई जानकारी हीं नहीं थी. किसी ने कहा कि अन्ना भ्रष्टाचार के विरुद्ध अनशन पर है. जिन्हें बिल के बारे में जानकारी थी उनकी जानकारी भी बेहद कम थी और वे भी बिल का विश्लेषण कर पाने कि स्थिति में नहीं थे. ... Full story

चौथे दिन चार गुना बढ़ गये समर्थक
 

चौथे दिन चार गुना बढ़ गये समर्थक

जंतर मंतर पर अन्ना हजारे द्वारा आमरण अनशन के चौथे दिन अन्ना हजारे के समर्थकों की संख्या में आश्चर्यजनक बढ़ोत्तरी है. पहले दिन कुछ हजार लोगों के साथ शुरू हुए अन्ना हजारे का आमरण अनशन चौथे दिन पहुंचते पहुंचते भारी भीड़ में तब्दील हो गया है. दिनभर आने जानेवालों का तांता लगा हुआ है जो यहां आ रहे हैं, अन्ना हजारे के समर्थन में नारे लगा रहे हैं, फोटो खिचवां रहे हैं और वापस जा रहे हैं. ... Full story

सरकार ने कहा बात करेंगे, अन्ना ने कहा जेल भरेंगे
 

सरकार ने कहा बात करेंगे, अन्ना ने कहा जेल भरेंगे

लोकपाल विधेयक में संशोधन की मांग लेकर जंतर मंतर पर आमरन अनशन पर बैठे अन्ना हजारे और सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. सरकार की ओर से आंदोलनकारियों से बात कर रहे है कपिल सिब्बल ने नोटिफिकेशन निकालने से मना कर दिया है तो अन्ना हजारे ने जवाब में कहा है कि 13 अप्रैल तक अगर मुख्य मांग नहीं मान ली जाती और नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाता तो देशभर में जेल भरो आंदोलन की शुरूआत की जाएगी. ... Full story

द ग्रेट इंडियन मिडिल क्लास तमाशा
 

द ग्रेट इंडियन मिडिल क्लास तमाशा

द ग्रेट इंडियन मिडिल क्लास का इंडिया अगेन्स्ट करप्शन जारी है. जंतर मंतर पर बैठे अन्ना हजारे में द ग्रेट इंडियन मिडिल क्लास ‘दूसरा’ गांधी देख रहा है तो जंतर मंतर पर बोलते हुए अन्ना हजारे अपने भाषण में छत्रपति शिवाजी की दुहाई दे रहे हैं. अन्ना हजारे मान चुके हैं कि “गद्दार” नेताओं को सिर्फ आजीवन कारावास या फांसी मिलनी चाहिए. ... Full story

भ्रष्टाचार का एकमेव कारखाना बनाने की तरफदारी
 

भ्रष्टाचार का एकमेव कारखाना बनाने की तरफदारी

लोकपाल बिल के स्थान पर जन लोकपाल बिल को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे अनशन पर बैठे हुये हैं और भ्रष्टाचार से त्रस्त भारत में लोगों को बड़ी संख्या में इससे जुड़ने की अपील भी की जा रही है। सवाल उठता है कि क्या वाकई में जन लोकपाल बिल देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने में सहायक होगा या फिर इसके तहत स्थापित व्यवस्था भी भ्रष्टाचार का एक और बड़ा कारखाना बन जाएगा। पूरा देश भ्रष्टाचार में लिपटा हुआ है, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भ्रष्टाचार का एक और कारखाना खोल दिया जाये? ... Full story

अन्ना के अनशन का पीपली लाइव
 

अन्ना के अनशन का पीपली लाइव

72 वर्षीय अन्ना के अन्न त्याग का यह दूसरा दिन है. पांच अप्रैल की सुबह नहा धोकर दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंची गैर सरकारी संगठनों की जमात ने पूरे दिन दिल्ली के जंतर मंतर पर नाचते गाते उपवास मनाते बिता दिया. जंतर मंतर के मंच पर, मंच के सामने, मंच से बहुत दूर, और दिल्ली को छोड़ दूसरे कुछ शहरों में भी इंडिया करप्शन के अगेन्स्ट खड़ा दिखाई दिया. ... Full story

'मनमोहन' और 'महात्मा' के बीच अन्ना हजारे
 

अन्ना हजारे....बेचारे!

अन्ना हजारे ने अपने पूर्व घोषित निर्णय के अनुसार जन लोकपाल विधेयक लाने हेतु सरकार पर दबाव बनाने और जन समर्थन को जुटाने के लिए 5 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनके बैनरों पर लिख हुआ है- भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनयुद्ध। अन्ना हजारे ने इससे पहले भी महाराष्ट्र राज्य में भ्रष्टाचार के विरोध में इस गान्धीवादी तरीके का सफल प्रयोग किया है और उस राज्य के कई मंत्रियों को उनके पद से हटने के लिए मजबूर किया है। श्री हजारे सत्ता की राजनीति नहीं करते और उनका साफ सुथरा जीवन इतिहास उनको गान्धीवाद का सच्चा प्रतिनिधि दर्शाता है। लेकिन पता नहीं कि उनके अहिंसक आन्दोलन के बैनरों पर जनयुद्ध लिखवाने वाले कौन हैं और क्या चाहते हैं? ... Full story

इतिहास में दर्ज हो पायेगा पांच अप्रैल?
 

इतिहास में दर्ज हो पायेगा पांच अप्रैल?

कुछ दिन पहले जब अन्ना हजारे दिल्ली में बाबा रामदेव द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लेने आये थे तो उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात कही थी. उन्होंने कहा था अन्न का जो दाना जमीन में नहीं जाता वह मशीन में चला जाता है. ऐसे ही समाज में जो व्यक्ति समाज के लिए काम नहीं करता उसका जीवन निरर्थक ही बीत जाता है. महाराष्ट्र के रालेगढ़ सिद्धी में सामाजिक और आर्थिक उत्थान का सफलतापूर्वक प्रयोग कर चुके अन्ना हजारे पांच अपैल से दिल्ली में लोकपाल बिल के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ रहे हैं. लेकिन क्या अन्ना हजारे का पांच अप्रैल भारतीय इतिहास में दर्ज हो पायेगा? अरविन्द त्रिपाठी का विश्लेषण ... Full story

back 1 2 3 4 5 6 7 total: 70 | displaying: 61 - 70

Featured author

Seetaram Yechuri

Seetaram Yechuri

हैदराबाद के ब्राह्मण कुल में पैदा हुए सीताराम येचुरी भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन के कुछ चेहरों में एक बन गये हैं. सेंट स्टीफेन और जेएनयू से शिक्षा. 1974 में एसएफआई में सक्रिय और बाद में सीपीआईएम से जुड़े. 1984 में सीपीआई सेन्ट्रल कमेटी में शामिल हुए. वर्तमान में सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो के मेम्बर और ऐसे सक्रिय राजनीतिज्ञ जिनसे मिलने की तमन्ना बराक ओबामा भी रखते हों.