धर्म अधर्म

गुड फ्राइडे का गुड संदेश
 

गुड फ्राइडे का गुड संदेश

मानव का मानव द्वारा शोषण, निर्धनों का धनियों द्वारा दमन, शासकों का न्याय मांगने वालों को बन्दीगृह में डालना, मनुष्य के अधिकारों की अहवेलना, धर्म के पालन हेतु लोगों को उत्पीड़त करना, मानव इतिहास का दुखद पक्ष रहा है। इसके विरुद्ध बहुत से व्यक्तियों एवं धर्मपरिवर्तकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर एक ऐसा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक वातावरण पैदा करने की चेष्टा की है जिसमें मनुष्य स्वतंन्त्र हवा में सांस ले सके। मनुष्य को सभ्य एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करने में धर्म की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दुनिया के प्रत्येक धर्म में क्रांति का धर्मविज्ञान मौजूद है इसलिए क्रांति धर्मविज्ञान और स्वतंत्रता धर्मविज्ञान एक ही सिक्के के दो पहलू है। ... Full story

शिवराज सिंह चौहान के साथ बाबा रामदेव
 

चलो रामदेव योगा कर आएं

बाबा रामदेव, देश के जाने माने योग गुरू और आयुर्वेदिक दवाओं के सबसे बड़े उभरते व्यापारी पर सवाल तो तब भी उठते थे जब वे पतंजलि योगपीठ की स्थापना करके अपने फैलाव कर रहे थे. लेकिन उस दिन से उनकी विश्वसनीयता ही संदेह के घेरे में आ गयी जिस दिन से उनके सफेद बाल दिखने शुरू हो गये. पूरे मानवीय समाज को नाखून रगड़कर योग की शिक्षा देनेवाले योगा गुरू के काले बाल सफेद क्यों होने लगे? बात बहुत छोटी है लेकिन खुलासा बहुत बड़ा है. क्या बाबा रामदेव जो योगा सिखा रहे हैं वह लोगों की बजाय उनके अपने ही "मोक्ष" का रास्ता खोल रहा है? सरिता अरगरे के सवाल- ... Full story

प्रिय बाबा रामदेव आप वास्तव में चाहते क्या हैं?
 

प्रिय बाबा रामदेव आप वास्तव में चाहते क्या हैं?

आप योग के बहुत अच्छे प्रशिक्षक है, योग का भारत में प्रचार एवं प्रसार करने के लिए मैं आपको धन्यवाद एवं साधुवाद का पात्र समझता हूँ। बहुत ही कम समय में अरबों रुपये का योग एवं आयुर्वेद का व्यापारिक साम्राज्य खड़ा करने के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ। आप एक अच्छे व्यापारी हैं, व्यापार चातुर्य की परिपूर्णता के साथ ही आपकी व्यापारिक सूझबूझ बेमिसाल है। यदि आप राजनीति करने के इच्छुक हैं तो निश्चित रूप से आप एक अच्छे राजनेता भी बन सकते हैं। परन्तु अक्सर ऐसा लगता है कि इन सब के अलावा भी आपके कुछ अन्य गोपनीय उद्देश्य भी हैं, जिसकी जानकारी सर्व साधारण को नहीं है। कई बार ऐसा लगता है कि आपका बहुमुखी व्यक्तित्व बहुत कुछ छुपा रहा है। ... Full story

महिमा धर्म को वर्तमान विस्तार देनेवाले विश्वनाथ बाबा (दाहिने)
 

धर्म की महिमा: महिमा धर्म

जगन्नाथ मंदिर में कभी पुजारी दलित होते थे. लेकिन वह वक्त भी आया जब दलितों के लिए भगवान जगन्नाथ के कपाट बंद हो गये. इसी समय ऐसे धर्म की शुरूआत होती है. जहां मंदिर तो था लेकिन मूर्ति गायब थी. महिमा धर्म के बारे में सबसे पहले 1882 में एशियाटिक सोसायटी आफ बंगाल ने अपने जर्नल में जिक्र किया था. एशियाटिक सोसायटी ने बताया था कि उड़ीसा के संभलपुर संभाग में एक नव-हिन्दुवादी आंदोलन मुखर हो रहा है जिसकी जड़ें किसी पश्चिमी सुधार आंदोलन नहीं बल्कि भारतीय समाज के अपने अंदर छिपी हुई हैं. इसके बाद 1909 में बंगाल गजेटियर में महिमा धर्म का जिक्र मिलता है और 1911 में बी सी मजुमदार द्वारा सोनपुर के राजा को दी गयी अपनी रिपोर्ट में भी संभलपुर के इस धर्म सुधार आंदोलन का जिक्र आता है. 1880 से 1911 के बीच उत्कल में महिमा धर्म का तेजी से विस्तार हुआ. ... Full story

मोदी तो बहाना है, असली मक़सद देवबंद पर कब्जा जमाना है
 

मोदी तो बहाना है, असली मक़सद देवबंद पर कब्जा जमाना है

इन दिनों दारूल उलूम एक बार फिर फिर सुर्खियों में है। यह सही है की उर्दू के अखबारों की तरह दारुल उलूम की खबरें अंग्रेज़ी या हिन्दी के अखबारों में ज्यादा नहीं छप रहीं हैं मगर इस बार छप ज़रूर रहीं हैं। इसकी एक बड़ी वजह है इस संस्था के नए वी सी मौलाना ग़ुलाम वसतानवी के मुंह से गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ। मगर हिन्दी और अंग्रेज़ी के अखबारों में एक जैसी ही खबर आ रही है की चूंकि नए वी सी ने गुजरात के मुख्य मंत्री मोदी की तारीफ की इस लिए उनको हटाने की मांग हो रही है। मगर सही खबर कुछ और ही है। ... Full story

देवबंद......दिमागबंद!
 

देवबंद......दिमागबंद!

देवबंद के दारूल-उलूम में सत्ता परिवर्तन के एक झोंके से भूचाल आ गाय है। दारूल-उलूम के नवनियुक्त मोहतमिम (उपकुलपति) मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तनवी के एक बयान को तोड़-मरोड़ कर इस कदर प्रचारित किया गया कि वे अपने पद से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हो गए। पहले ये समझ लें कि मौलाना वस्तनवी ने ऐसा क्या कह दिया जिससे देवबंद का इस्लाम खतरे में आ गया? मौलाना वस्तनवी के साक्षात्कार पर आधारित एक खबर में मौलाना का यह बयान उद्धृत किया गया- गुजरात में सभी संप्रदाय नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में समृद्ध हो रहे हैं। जहां तक विकास का सवाल है मोदी के गुजरात में अल्पसंख्यकों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। ... Full story

धर्मशाला में पसरा चीनी रहस्य का साया
 

धर्मशाला में पसरा चीनी रहस्य का साया

बौद्ध धर्मगुरु नम्बर दो करमापा के दफ्तर व मठ से मिले करोड़ों देशी विदेशी करंसी के रुपयों के बाद आमतौर पर शांत दिखने वाले धर्मशाला शहर में अजीब सी सनसनी महसूस होती है। कांगड़ा से पहाड़ की ऊंचाई वाले रास्ते पर गाड़ी का मोड़ काटने के बाद धर्मशाला 14 किलोमीटर का लगा मील पत्थर वहां पहुंचने की उतेजना को और बढ़ा देता है। करमापा के पक्ष में दलाईलामा की इस सफाई के बाद कि करमापा चीनी जासूस नहीं हैं,करमापा के मठ के पास जमा हुए पांच हजार के करीब तिब्बती अपनी पारंपरागत पोशाकें पहने व हाथो में तस्बीहनुमा मालाए पकड़े बुदबुदाता सा मंत्रोचारण करते हुए करमापा मठ की परिक्रमा करते मानो ये जता रहे हैं कि जो हो रहा है उसका उन्हें दुख है व इस विकट घड़ी में वे करमापा के साथ चट्टान की भांति खड़े हैं। ... Full story

न्याय को नकारता चर्च
 

न्याय को नकारता चर्च

अब तक चर्च संगठन अपने खिलाफ किसी भी न्यायिक प्रशासनिक निर्णय को मानने से इंकार करता रहा है. चर्च कहता रहा है कि जस्टिस नियोगी की रिर्पोट को हम नही मानते, धर्मांतरण विरोधी कानून हमारी धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला हैं। डीपी वाधवा आयोग की रिर्पोट झूठ बोलती है। कंधमाल में हुए साप्रदायिक दंगों के बाद बनाए गए जस्टिस एस़सी मोहपात्रा आयोग की रिर्पोट दक्षिणपंथी संगठनों के प्रभाव में बनाई गई लगती है इसलिए यह विचार करने योग्य ही नही है। और अब ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट के दो विद्वान न्यायधीशों द्वारा ग्राहम स्टेन्स के काम-काज और धर्मांतरण पर की गई टिप्पणीयों पर नराजगी जाहिर करते हुए इसे फैसले से हटाने की मांग की जा रही है। चर्च का तर्क है कि इससे कंधमाल के मामलों पर असर पड़ेगा। ... Full story

अमन की चाहत और साम्राज्यवादी चर्च
 

अमन की चाहत और साम्राज्यवादी चर्च

नये साल में पोप बेनेडिक्ट 16वें ने दुनियाभर के नेताओं से ईसाइयों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है। वेटिकन सिटी में नववर्ष के मौके पर एकत्रित हजारों श्रद्वालुओं को संबोधित करते हुए पोप बेनेडिक्ट ने अफ्रीका महाद्वीप में ईसाई धर्मावलंबियों पर बढ़ते हमलों पर गहरी चिंता प्रगट की थी। बीते कुछ महीनों में मिस्र,नाइजीरिया,इराक और पाकिस्तान में ईसाइयों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई है। बीते क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मध्य नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथियों द्वारा किये गए हमलों में 38 लोग मारे गए थे। इसी तरह 31 अक्तूबर को इराक की राजधानी बगदाद में एक चर्च पर हुए हमले में दो पादरियों और सात सुरक्षाकर्मियों सहित 44 ईसाई मारे गए थे। वही नववर्ष के मौके पर मिस्र में एक चर्च पर हुए हमले में 21 लोग मारे गए। ... Full story

सलमान तासीर की हत्या के बाद मुस्कुराता गार्ड
 

धिक्कार है ऐसे धर्म पर

पाकिस्तानी पंजाब के गवर्नर, सलमान तासीर को उनके सुरक्षा गार्ड ने ही मार डाला. यह हत्या किसी व्यक्तिगत झगड़े की वजह से नहीं हुई. उनको मारने वाले सिपाही ने कहा है कि उसने धर्म की रक्षा के लिए यह जघन्य काम किया.सलमान तासीर का जुर्म यह था कि उन्होंने पाकिस्तान में समय समय पर अल्पसंख्यकों के हितों की बात की थी, औरतों के अधिकारों को राजनीति के एजेंडे में लाने की बात की थी और धार्मिक सहिष्णुता की बात करते थे. आज के पाकिस्तानी समाज में ऐसे असहिष्णु लोगों की बड़ी संख्या है जिनके बीच में अल्पसंख्यकों को इज्ज़त देने की बात करना गलत माना जाता है. ... Full story

back 1 2 3 4 next total: 33 | displaying: 21 - 30

Featured author

Sandeep Joshi

Sandeep Joshi

प्रभाष जोशी के ज्येष्ठ पुत्र संदीप जोशी का पहला प्यार तो वैसे क्रिकेट है लेकिन लिखने में भी महारत. एक सरकारी कार्यालय में नौकरी के साथ ही पिता द्वारा शुरू किये गये अखबार में नियमित लेखन भी. विस्फोट के लिए भी लिखने पर सहमति.