रामदेव

नई दिल्ली में पत्रकारों से रूबरू बाबा रामदेव
 

रामदेव का सत्याग्रह शुरू होने पर संकट बरकरार

बाबा रामदेव द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में सत्याग्रह शुरू करने में अब कुछ घण्टे ही बचे हैं. लेकिन ये घण्टे बेहद महत्वपूर्ण हैं. सरकार और बाबा रामदेव दोनों के कैंप के लिए यह रात कत्ल की रात साबित हो रही है. बाबा रामदेव के कैम्प में बैठकों का दौर जारी है और दिन भर सरकार की ओर से की गयी बातचीत पर मंथन हो रहा है तो दूसरी ओर सरकार भी बेचैन है और उसने संकेत देने शुरू कर दिये हैं कि कालेधन को राष्ट्रीय संपत्ति मानने की दिशा में ठोस पहल की जा सकती है. ... Full story

बाबा रामदेव और आचार्य बालकिशन पर बन रही एक फिल्म की शूटिंग का फोटो जिसमें उनके शुरआती दिनों के संघर्ष को दिखाया गया है
 

वाह रे बाबा! कौड़ी से करोड़पति!!

भारत भूमि कितनी पवित्र है, इसका गुणगान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। नैतिक मर्यादा और चारित्रिक पवित्रता के रहते हुए भी नाना भांति के करामातियों ने भी इसी ‘देवभूमि’ में जन्म लिया। उनका जीवन कैसा रहा और किस मोड़ पर आकर खड़ा हुआ है? यह घटनाक्रम कोई तिलिस्म से नहीं, बल्कि भोले-भाले तथा पवित्र भाव वाले लोगों के साथ एक नियोजित षड़यंत्र, छल-प्रपंच आदि-आदि से ‘‘भावनात्मक डकैती’’ द्वारा अपार सम्पत्ति हड़पने से कौड़ी से करोड़पति बनने से भरा पड़ा है। इन्हीं बाबा रामदेव को देखिए। इन्हें तथाकथित राष्ट्रभक्त तथा जादुई बाबा बनने का सौभाग्य मिला है। वे उपदेश दे रहे हैं, काले धन की कमाई से काले धन की वापसी का। तो क्या राष्ट्र उनके आचरण से बेखबर है? नहीं! वक्त आने पर उन्हें उसी तिहाड़ की कतार में खड़ा होना होगा जहां अन्य...तमाम हुए। ... Full story

कांग्रेस में कलह का कारण बने बाबा रामदेव
 

कांग्रेस में कलह का कारण बने बाबा रामदेव

बाबा रामदेव के सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस के अंदरखाने की कलह भी उजागर हो गयी है. सरकार बनाम पार्टी की आंतरिक लड़ाई भी सामने आ रही है. दोनों के बीच संतुलन साधनेवाले प्रणव मुखर्जी अगर अन्ना के साथ लोकपाल की मीटिंग में मौन रहते हैं तो एयरपोर्ट पर भी बोलने का काम सिब्बल के जिम्मे ही रहता है. हालत यह है कि बाबा रामदेव से बातचीत का ब्यौरा प्रधानमंत्री को तो दिया जाता है लेकिन सोनिया गांधी अंधेरे में बनी रहती हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस बात से खफा हैं कि बाबा रामदेव और केंद्र सरकार के चार मंत्रियों के बीच बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई बैठक में हुई बातचीत का ब्योरा उन्हें नहीं बताया गया. ... Full story

बाबा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं
 

बाबा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध एवं कालेधन की वापसी को लेकर अनशन कर रहे बाबा रामदेव को हमारा पूरा समर्थन है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ पहुंचे गडकरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चौतरफा घिरी कांग्रेस अन्ना हजारे व बाबा रामदेब के आंदोलन का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और केन्द्र की भ्रष्टाचारी फिल्म की प्रोड्यूसर व डायरेक्टर यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी हैं। ... Full story

अन्ना को धोखा, रामदेव को मौका
 

अन्ना को धोखा, रामदेव को मौका

जिस बात की राजनीति समझ में आ रही थी वही हुआ. अन्ना हजारे ने आखिरकार कह ही दिया कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है. महाराष्ट्र के रालेगढ़ सिद्धी में उन्होंने आज कहा कि लोकपाल के सवाल पर सरकार ने उन्हें "चीट" किया है. अन्ना हजारे कहते हैं कि सरकार ने उनको धोखा दिया है जिसके कारण अब वे एक बार फिर आंदोलन के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. चार जून से शुरू हो रहे बाबा रामदेव के आंदोलन में वे भी शामिल होंगे और पांच जून को वहां मौजूद रहेंगे. ... Full story

रामदेव की राजनीति
 

रामदेव की राजनीति

दिल्ली के रामलीला मैदान पर रामदेव ने दस्तक दे दी है. बुधवार को उन्होंने रामलीला मैदान पर मीडिया को संबोधित किया और मीडिया ने यह प्रचारित करने की कोशिश की है कि रामदेव 4 जून से अपने अनशन के फैसले पर अडिग है. लेकिन रामदेव के इस अनशन को अगर आंदोलन मान भी लें तो क्या वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं. क्या उनके आंदोलन से समाज का समर्थन मिलेगा और किसी बड़े राजनीतिक परिवर्तन की राह निकलेगी या फिर रामदेव जन भावनाओं के साथ छल कर रहे हैं? ... Full story

रामदेव की रामलीला
 

रामदेव की रामलीला

दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रही तैयारियों के बीच शाम 5.25 मिनट पर अचानक हड़कम्प मच जाता है. चारों ओर बिखरे कार्यकर्ता जो व्यवस्था का संयोजन कर रहे थे वे सिमटकर उस मंच के नीचे आ जाते हैं जहां मीडियाकर्मी बेसब्री से बाबा रामदेव का इंतजार रहे थे. करीब डेढ़ दर्जन चैनल और दो दर्जन से भी अधिक फोटोग्राफरों के कैमरों के बीच मंच पर बाबा रामदेव प्रकट होते हैं और घूमकर वहां आ बैठते हैं जहां उनके लिए एक सोफा लगाया गया है. ... Full story

सत्याग्रह के लिए दस सुझाव
 

सत्याग्रह के लिए दस सुझाव

भ्रष्टाचार के विरुद्ध बाबा रामदेव जो मोर्चा लगा रहे हैं, वह एक बेमिसाल घटना होगी। यदि दिल्ली में एक लाख और देश में एक करोड़ से भी ज्यादा लोग अनशन पर बैठेंगे तो इसके मुकाबले की घटना हम कहां ढूंढेंगे? यह सबसे बड़ा अहिंसक सत्याग्रह होगा। इसका उद्देश्य जनता व शासन दोनों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कटिबद्ध करना है। यदि आंदोलन सिर्फ सरकार के विरुद्ध होता तो उसे शुद्ध राजनीति माना जाता, लेकिन बाबा ने स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता की राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सबके लिए दरवाजे खुले रखे हैं। जो भी भ्रष्टाचार विरुद्ध हो, वह अंदर आ सकता है। ... Full story

बयान से पलटे बाबा रामदेव
 

बयान से पलटे बाबा रामदेव

जैसे जैसे बाबा रामदेव के सत्याग्रह की तारीख करीब आ रही है सरकार और बाबा के बीच रस्साकसी का खेल तेज होता जा रहा है. एक दिन पहले प्रधानमंत्री की अपील से ओतप्रोत बाबा रामदेव ने कह दिया कि लोकपाल के दायरे में प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस को नहीं आना चाहिए तो आज इंदौर में वे अपने बयान से पलट गये. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया बल्कि उन्होंने तो यह कहा है कि इस विषय पर बहस होनी चाहिए. ... Full story

back 1 2 3 4 total: 39 | displaying: 31 - 39

Featured author

Pankaj Kumar

Pankaj Kumar

पंकज कुमार युवा पत्रकार हैं और पिछले पांच सालों से हिंदी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. दूरदर्शन के जागो ग्राहक जागो के लिए असिस्टेंट प्रोड्यूसर, विराट वैभव में संवाददाता, एमएच वन न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर चुके हैं। अभी पाक्षिक अखबार शिल्पकार टाइम्स में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत.