Home | MEDIA

MEDIA

पाकिस्तानी मीडिया का काम काबिले तारीफ - काटजू

भारतीय प्रेस परिषद् (पीसीआई) के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने रविवार को ‘‘ऐतिहासिक भूमिका’’ अदा करने और ‘‘कट्टरपंथी और धर्मांध तत्वों’’ के खिलाफ लड़ाई में बलिदान देने के लिए पाकिस्तानी मीडिया की तारीफ की। मुंबई से कराची जा रहे एक भारतीय पत्रकार प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से काटजू ने पाकिस्तान प्रेस परिषद् और वहां की मीडिया को अपना यह संदेश भेजा है। पाकिस्तान की प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अपनी शुभकामनाएं भेजते हुए काटजू ने ऐतिहासिक भूमिका अदा करने के लिए उनकी तारीफ की। ... Full story

भंवरी की सीडी खोजनेवाले चैनल को नोटिस
 

भंवरी की सीडी खोजनेवाले चैनल को नोटिस

राजस्थान में भंवरी देवी का भंवर गहराता ही जा रहा है. एक ओर राजस्थान की राजनीति में तूफान आया हुआ है तो दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस की केन्द्रीय सरकार राजस्थान का दामन उजला बनाने में जुट गई है. जिस पी7न्यूज ने भंवरी देवी की गुप्त सीडी सार्वजनिक किया था उसे सूचना प्रसारण मंत्रालय ने नोटिस भेजा है. पी7न्यूज के साथ ही सहारा समय को भी यह नोटिस भेजा गया है. ... Full story

प्रबल की घर वापसी, आज तक पहुंचे
 

प्रबल की घर वापसी, आज तक पहुंचे

अब तक तीन युद्ध कबर कर चुके प्रबल प्रताप सिंह अपने पुराने घर आज तक जा रहे हैं। उन्होने हाल में ही आईबीएन-7 से इस्तीफा था, प्रबल ने आज तक में बतौर इनपुट हेड ज्वाइन किया है। प्रबल अब तक अफगानिस्तान, इराक और इस्राइल-लेबनान, कश्मीर व उत्तर-पूर्व विवाद कवर कर चुके हैं। ... Full story

न्यायपालिका और मीडिया पर नहीं होगा लोकपाल का अंकुश
 

न्यायपालिका और मीडिया पर नहीं होगा लोकपाल का अंकुश

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि केंद्र सरकार संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में सशक्त लोकपाल विधेयक लाएगी और न्यायपालिका तथा मीडिया को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। अमेठी के टीकरमाफी क्षेत्र में संवाददाताओं से बातचीत में खुर्शीद ने कहा कि विशेषज्ञ लोग लोकपाल विधेयक का मसविदा तैयार कर रहे हैं और हर पहलू पर विचार-विमर्श के बाद उसे संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। ... Full story

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सांध्यकालीन पाठयक्रम प्रारम्भ
 

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सांध्यकालीन पाठयक्रम प्रारम्भ

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा मीडिया एवं संचार शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुये अंशकालिक सांध्यकालीन पाठयक्रम प्रारम्भ किये हैं। यह पाठयक्रम विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ नौकरीपेशा व्यक्तियों, सेवानिवृत्त लोगों, सैन्य अधिकारियों तथा गृहणियों के लिए भी उपलब्ध होंगे। ... Full story

16 नवंबर से दिल्ली में दस्तक देगा दैनिक प्रभात
 

16 नवंबर से दिल्ली में दस्तक देगा दैनिक प्रभात

नया इंडिया के बाद एक और दैनिक अखबार एनसीआर में दस्तक देने जा रहा है। यह दैनिक सुभारती समूह का अखबार दैनिक प्रभात है जो 16 नवंबर को पाठकों तक पहुचेगा। 16 पेज का यह अखबार तीन रूपये का होगा साथ ही अखबार में सप्लीमेन्ट भी होगे। प्रबंधन एनसीआर में चार एडिशन ला रहा है। अखबार के जनरल मैनेजर अवनींद ठाकुर हैं। ... Full story

पत्रकारों के वेतन में जल्द होगा संशोधन : एंटनी
 

पत्रकारों के वेतन में जल्द होगा संशोधन : एंटनी

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा है कि मजीठिया वेतन बोर्ड की अनुशंसाओं के मुताबिक पत्रकारों और गैर पत्रकारों के वेतन की समीक्षा बिना देरी के जल्दी ही की जाएगी। एंटनी ने त्रिवेंद्रम प्रेस क्लब के इंस्टीट्यूट आफ जर्नलिज्म के दीक्षांत समारोह में कहा, ‘‘मुझे इस बात को लेकर कोई शंका नहीं है कि वेतन बोर्ड की अनुशंसाएं जल्दी ही वास्तविकता का रूप ले लेंगी ।’’ ... Full story

ऐश्वर्या का बच्चा पैदा होते समय संयम रखेंगे समाचार चैनल
 

ऐश्वर्या का बच्चा पैदा होते समय संयम रखेंगे समाचार चैनल

सूचना है कि न्यूज चैनलों ने आपस में मिलबैठ कर तय कर लिया है कि वे ऐश्वर्या राय बच्चन की डिलीवरी के समय खबर दिखाने को लेकर संयम बरतेंगे. इस बाबत न्यूज चैनलों ने अपने अपने यहां आंतरिक इमेल जारी कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के गर्भवती होने के कयास से लेकर गर्भवती होने की पुष्टि होने तक और उसके बाद बच्चे को लेकर कयासबासी होने तक के घटनाक्रम को जिस तरह से न्यूज चैनलों ने नमक मिर्च लगाकर पेश किया और बहुत ज्यादा वक्त इस प्रकरण पर दिया तो उससे पूरे देश के संवेदनशील तबके से विरोध में आवाज उठने लगी थी. ... Full story

बिना आरएनआई के छप रहा है हिन्दुस्तान, एफआईआर दर्ज करने का आदेश
 

बिना आरएनआई के छप रहा है हिन्दुस्तान, एफआईआर दर्ज करने का आदेश

बिहार के मुंगेर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने 5 नवंबर की शाम ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए द हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) की अध्यक्ष शोभना भरतिया (नई दिल्ली), प्रकाशक अमित चोपड़ा, दैनिक हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक (नई दिल्ली) शशि शेखर, दैनिक हिन्दुस्तान (पटना) के कार्यकारी संपादक अकु श्रीवास्तव, दैनिक हिन्दुस्तान (भागलपुर संस्करण) के उप-स्थानीय संपादक बिनोद बंधु और मुद्रक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 471 और 476 व प्रेस एण्ड रजिस्ट्रेशन आफ बुक्स एक्ट, 1867 की धारा 8बी., 14 और 15 के तहत मुंगेर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया। ... Full story

बैकफुट पर जाने को तैयार नहीं हैं काटजू
 

बैकफुट पर जाने को तैयार नहीं हैं काटजू

प्रेस काउंसिल के चेयरमैन मीडिया के मुद्दे पर कहीं से भी बैकफुट पर जाने को तैयार नहीं है. एक ओर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात की और प्रेस परिषद को मजबूत बनाने की मांग की तो वहीं दूसरी ओर टीवी न्यूज चैनलों के एसोसिएशन को पत्र लिखकर सूचित किया है कि आत्म नियंत्रण जैसा कोई नियंत्रण नहीं होता इसलिए टीवी चैनल प्रेस काउंसिल के दायरे में नहीं आना चाहते तो वे लोकपाल के दायरे में चले जाएं. ... Full story

first back 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 next last total: 341 | displaying: 101 - 110

Featured author

SATISH SINGH

SATISH SINGH

लंबे समय तक मुख्यधारा की पत्रकारिता करने के सतीश सिंह पिछले एक साल से स्वतंत्र पत्रकारिता और लेखन कर रहे हैं. दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, हिन्दुस्तान टाईम्स के लिए काम किया. वर्तमान समय में दिल्ली में कार्यरत.