NEWS
हमारा किसी दल के साथ कोई गुप्त समझौता नहीं है
पीस पार्टी के प्रवक्ता युसुफ अंसारी ने इन अफवाहों का खंडन किया है कि उनके दल का किसी राजनीतिक दल से कोई ...
भंवरी मामले में सीबीआई को मिल रही है धमकियां
केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने राजस्थान उच्च न्यायालय को बताया कि उसे धमकियां मिल रही हैं तथा भंवरी देवी मामले में उसके गवाहों ...
मोदी सरकार की अर्जी, कोर्ट ने कहा फर्जी
वर्ष 2002 में हुए गुजरात दंगों में मारे गए लोगों के शव गैरकानूनी तरीके से खोद कर निकालने के मामले में कथित भूमिका के लिए सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सेतलवाड के खिलाफ जांच शुरू करने के बारे में उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है। न्यायमूर्ति आफताब आलम और रंजना प्रकाश देसाई की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता तीस्ता सेतलवाड को परेशान करने के लिए यह सौ फीसदी फर्जी मामला है। ... Full story
खाने पर सबसे कम खर्च करते हैं मप्र के लोग
भोपाल. मध्य प्रदेश का देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जहां के बाशिंदे खाने पर सबसे कम खर्च करते हैं। जबकि नंबर एक पर बिहार है। देश के पिछड़े राज्यों में शुमार कई राज्य इस लिस्ट में शुमार हैं। बिहार और मप्र के बाद छत्तीसगढ़ और उप्र का नंबर है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय सैम्पल सर्वेक्षण के तहत जुलाई २००९ और जून २०१० के बीच सर्वेक्षण के लिए गए नमूने पर आधारित है। ... Full story
बिहार को बुद्धिजीवी निवेश की जरूरत
वरिष्ठ पत्रकार एम जे एकबर मानते हैं कि बिहार में वर्तमान में न केवल पूंजी के निवेश की आवश्यकता है बल्कि बुद्धि निवेश की भी जरूरत है। वैश्विक बिहार सम्मेलन 2012 के आज अंतिम दिन ‘बिहार के विकास और आगे की कार्यवाही के लिए संभावित एजेंडों के बारे में दृष्टिकोण’ विषय पर पटना स्थित मौर्य होटल में आयोजित एक सत्र को संबोधित कर रहे अकबर ने कहा कि बिहार में वर्तमान में न केवल पूंजी के निवेश की आवश्यकता है बल्कि बुद्धिजीवी निवेश की भी जरूरत है। ... Full story
सेना में शामिल हुआ उन्नत एमआई-17 हेलिकॉप्टर
मुश्किल हालात और दुश्कर अभियानों में वायुसेना की ताकत बढ़ाने वाला एमआइ-17 वी-5 रूसी हेलीकॉप्टर भारत के हवाई बेड़े में शामिल हो गया है। नए हेलीकॉप्टरों की तीन यूनिटें श्रीनगर, बागडोगरा और भठिंडा में तैनात की जाएंगी। वायुसेना में पहले से मौजूद एमआइ-17 हेलीकॉप्टरों के इस उन्नत संस्करण को विधिवत वायुसेना को सौंपने के बाद रक्षा मंत्री एंटनी ने कहा कि नए हेलीकॉप्टरों से भारतीय वायुसेना की अभियानों को अंजाम देने की क्षमता में इजाफा होगा। ... Full story
नौटंकी कर रही है कांग्रेस
वैसे तो भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज खुद भी प्रदेश के चुनावी मैदान में कम लखनऊ के कार्यालय में ज्यादा वक्त बिता रही हैं लेकिन उन्हें लगता है कि कांग्रेस नौटंकी कर रही है. कांग्रेस की ओर से जिस तरह के फोटोग्राफ प्रसारित किये जा रहे हैं उसमें कांग्रेसी नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है. ... Full story
मुंबई कांग्रेस में एक और मदेरणा
एक बार फिर भंवरी देवी कांड को दुहराया जा रहा है, बस फर्क इतना है कि, यहाँ अभी भंवरी देवी जिन्दा है. बाकि सब कुछ वैसा ही है जैसा भंवरी और राजस्थान के पूर्व जलसंसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा के बिच अन्तरंग सम्बन्ध था. संयोग देखिये यहाँ भी मदेरणा की भूमिका में कांग्रेस का ही विधायक है. यहाँ भंवरी सादी-सुदा दो बच्चो की माँ है. इस भंवरी की कहानी भले ही देश के अन्य शहरों से अछूती हो, लेकिन मुंबई की राजनीतिक थाली में इसके खूब चटखारे लिए जा रहा है. ... Full story
दूतावास की गाड़ी में हुआ विस्फोट आतंकी हमला
दिल्ली के अति सुरक्षित लुटियन्स जोन में इजरायली दूतावास की गाड़ी में हुआ धमाका बम विस्फोट ही है. धमाके के करीब पांच छह घण्टे बाद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बी के गुप्ता ने मीडिया को बताया कि इजरायली दूतावास की जिस गाड़ी में आग लगी है उसमें विस्फोट हुआ था. अब विस्फोट की पक्की जानकारी होने के बाद सुरक्षा एजंसियां इस विस्फोट को एक आतंकी मानकर तफ्शीश में जुट गई हैं. ... Full story
कार में आग लगी या हुआ आतंकी हमला?
दिल्ली में सोमवार को दोपहर बाद एक इन्नोवा कार में आग लग गई. आनन फानन में टीवी चैनल वहां पहुंच गये मानों वे न जायेंगे तो गोया चैनलवाले देश की बड़ी भारी जिम्मेदारी उठाने से मरहूम रह जाएंगे. अब चैनलवाले पहुंच गये तो रिपोर्टिंग भी माशा अल्लाह आतंकी हमले तक जा पहुंची. तो क्या सचमुच दिल्ली की जिस कार में आग लगी है वह सचमुच कोई आतंकी हमला है? ... Full story
दुश्मन के दर पर मुसलमानों का मसीहा
यह कोई राजनीतिक गपोड़बाजी नहीं है, बल्कि राजनीतिक का ऐसा कसैला सच है जिसे जानने के बाद सबसे ज्यादा मुसलमान ही ठगा हुआ महसूस करेगा. उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुस्लिम वोटों मतों को तितर बितर करने के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और गोरखनाथ धाम के प्रमुख महंत अवैद्यनाथ ने चुनाव से पहले ही रणनीति तैयार कर ली थी. प्रदेश में मुस्लिम मतों के छिन्न भिन्न करने के िलए अवैद्यनाथ और दिग्विजय सिंह ने जो रणनीति तैयार कर थी बहुत हद तक वे उसमें सफल भी हो चुके हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान हो चुका है और अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन चरण बाकी हैं. ... Full story




