NEWS
'दुनिया को चीख-चीख कर कह रही हूं कि मैं हिंदू हूं'
‘किस तरह करूं फरियाद मैं, यकीन हो दुनिया को कि मैं हिंदू हूं, मैं होश में हूं, मैं जानती हूं, मेरा नाम रिंकल हैं, मैं हिंदू हूं, पढ़ाया गया कलमा वो सबको दिखता है, अब क्यों नहीं माना जा रहा मैं हिंदू हूं, मालूम है नहीं मिलेगा इंसाफ मुझे, मेरे खिलाफ सब हैं क्योंकि मैं हिंदू हूं, और क्यों मैं इस दुनिया को सबूत दूं, दुनिया को चीख-चीख कर कह रही हूं कि मैं हिंदू हूं, मेरा रब करेगा इंसाफ मुझसे, मैं मरते दम तक कहूंगी कि हिंदू हूं।’ यह पैगाम है रिंकल का। ... Full story
मुंबई में बिहार दिवस को लेकर मचा बवाल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुंबई में बिहार दिवस मनाने की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल मचना शुरू हो गया है. शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों ने नीतीश कुमार द्वारा मुंबई में बिहार दिवस मनाने का अपने अपने अंदाज में विरोध किया है. ... Full story
हक मांगने मुलायम के पास पहुंचे बुखारी
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खां से वाकयुद्ध से उत्पन्न विवाद के बीच दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना बुखारी ने गुरुवार को सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव से लखनऊ में मुलाकात की। बुखारी ने इस मुलाकात के बाद कहा ‘‘सपा प्रमुख से करीब एक घंटे की मुलाकात में मैंने मुसलमानों को प्रदेश मंत्रिपरिषद, विधान परिषद तथा प्रशासन में समुचित भागीदारी नहीं दिये जाने की शिकायत की। हम भीख नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे हैं।’’ ... Full story
दारुल उलूम ने कहा शरीयत से ज्यादा भारतीय परंपरा महत्वपूर्ण
दारुल उलूम देवबंद ने एक ऐसा फतवा दिया है जिसमें इस्लामी शरीयत से ज्यादा भारतीय परंपरा को महत्व दिया गया है. दारुल उलूम की ओर से दूसरी शादी के सवाल पर दिये गये एक फतवे में कहा गया है कि ‘शरीयत एकसाथ दो पत्नियां रखने की इजाजत देता है, लेकिन भारतीय परंपरा में इसकी इजाजत नहीं है.’ इसलिए दारुल उलूम ने सलाह दिया है कि एक पत्नी के जिंदा रहते मुसलमान दूसरी शादी न करें, इससे दोनों के साथ अन्याय होता है. ... Full story
गरीब बच्चों के लिए चौथाई सीट आरक्षित रखें निजी स्कूल
सुप्रीम कोर्ट ने निजी स्कूलों के उस तर्क को खारिज कर दिया है जिसमें उनका कहना था कि अगर वे कोई सरकार सहायता नहीं लेते हैं तो फिर आलीशान निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए सीटें आरक्षित क्यों करें? गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में कहा कि भले ही निजी स्कूलों को सरकारी सहायता न मिलती हों, फिर भी उन्हें अपने यहां गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी सींटें आरक्षित रखनी होंगी. ... Full story
सुशासन बाबू की सरकार में अस्त हो गया तारामंडल का सूरज
एक वास्तविक विज्ञापन को ज़रा गौर से पढ़ें जो हम आपके लिए लिख रहे हैं। हो सकता है इसे पढ़कर आपको पटना में लगे सरकारी होर्डिगों की याद आ जाएगी जिनपर लिखा होता था कि मैं बिहार हूं। मैंने अपने जीवनकाल के सौ वर्ष पूरे कर लिये हैं। इन सौ वर्षों में मैंने अपनी धरती पर कई ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल देखे हैं। मैं कई धरोहरों के उत्थान और पतन का साक्षी रहा हूं। अपने धरोहरों पर मुझे हमेशा गर्व रहा है। यह मेरे शान में चार चांद लगाते रहे हैं "लेकिन वक्त के साथ इनकी चमक फीकी पड़ती जा रही है और इनमें से कई तो बंद होने के कगार पर आ गये हैं। इसकी शुरूआत तारामंडल से हो गई है " चौंकिये मत, यह बिहार सरकार का विज्ञापन नहीं है बल्कि राज्य के एक धरोहर का सच है। ... Full story
सरकार ने कहा सुनामी का खतरा नहीं
इंडोनेशिया में आये तीव्र भूकंप के बाद हिन्द महासागर में सुनामी आने की आशंकाओं के बीच केन्द्र सरकार ने बुधवार को कहा कि भारत के तटीय इलाके के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब तक सुनामी के कोई संकेत नहीं हैं। केन्द्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि तटवर्ती इलाके के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अब तक सुनामी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। केन्द्र सरकार आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा सरकारों के लगातार संपर्क में है। ... Full story
शहला की सहेली ने कहा- हत्या में 'सभी' शामिल हैं
भोपाल की आरटीआई कार्यकर्ता शहला मसूद हत्याकांड की प्रमुख आरोपी और कभी शहला मसूद की सहेली रही जाहिदा परवेज ने बुधवार को मीडिया से जो कुछ कहा वह कम से कम भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह और सांसद तरुण विजय के लिए बहुत परेशान करनेवाला हो सकता है। जाहिदा ने बुधवार को पत्रकारों से यह पूछे जाने पर कि ‘मास्टरमाइंड’ कौन है तो जाहिदा ने कहा- ध्रुवनारायण। ... Full story
परमाणु हथियारों का जखीरा तैयार कर रहा है पाकिस्तान
भले ही दुनियाभर में यह आशंका जताई जा रही हो कि पाक के परिमाणु हथियारों पर आतंकवादियों की नजर है पर वह पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में तेजी से वृद्धि कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उसके पास भारत से अधिक परमाणु हथियार हैं। ‘एस्युरिंग डिस्ट्रक्शन फॉरएवर: न्यूक्लियर मार्डेनाइजेशन एराउंड द वल्ड’ शीषर्क वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान परमाणु हथियार विकसित करने पर सलाना करीब 2.5 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। ... Full story
उत्तर प्रदेश में राजनाथ की पसंद हुकुम सिंह की ताजपोशी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भले ही राजनाथ सिंह के कारण भाजपा का बेड़ा गर्क हो गया हो लेकिन उत्तर प्रदेश भाजपा में होता वही है जो राजनाथ सिंह चाहते हैं. अब जब प्रदेश में विधानमंडल दल का नेता चुनने की बारी आई तो राजनाथ सिंह ने अपने पसंदीदा विधायक को आखिरकार प्रदेश विधानमंडल दल का नेता बनवाने में कामयाबी हासिल कर ली. आज उनके नाम की घोषणा लखनऊ में कर दी गई. ... Full story
मोदी के पक्ष में है देश का मूड
मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए सरकार निश्चित तौर पर अपनी ज़मीन खोती जा रही है. यूपीए के सत्ता में तीन साल तक बने रहने के मौके पर एबीपी न्यूज़-नीलसन के सर्वे तो यही चुग़ली कर रही है. देश के 28 शहरों में 9000 लोगों पर किये गये एक सर्वे के आधार पर एबीपी-निल्सन का कहना है कि देश राहुल गांधी की बजाय नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के बतौर देखना चाहता है और अबकी चुनाव में यूपीए की पराजय तय है. ... Full story




