NEWS
भोजपुरी सिनेमा का महानायक कौन है?
हिन्दी फिल्मों के सर्वे और समीक्षाएं तो खूब देखने सुनने को मिलती है लेकिन समानांतर सिनेमा के रूप में भाषाई सिनमा का भी अपना एक स्थान बन चुका है. भोजपुरी सिनेमा उसमें शायद सबसे आगे है, लेकिन दुर्भाग्य से कभी किसी सर्वे या सर्वेक्षण के जरिए भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश नहीं की जाती. अब एक सर्वे ने यह काम कुछ हद तक पूरा किया है. हालांकि सर्वे में दिनेशलाल यादव निरहुआ को सबसे पसंदीदा कलाकार के रूप में लोगों ने पसंद किया है लेकिन उन्हें महानायक मानने पर मतभेद है. ... Full story
हर पखवाड़े मौत के मुंह में समा जाता है एक बाघ
देश के विभिन्न अभ्यारण्यों के भीतर और बाहर पिछले एक दशक में 335 से अधिक बाघों की मौत हुई। मतलब औसतन हर पखवाड़े एक बाघ मौत के मुंह में समा जाता है। सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी हासिल की गई है। जवाब में बताया गया है कि पिछले दस साल में अन्य कारणों के अलावा शिकार, संघर्ष, दुर्घटना और अधिक उम्र की वजह से कुल 337 बाघों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक 58 बाघ 2009 में मृत पाए गए। ... Full story
दिलीप कुमार के घर को राष्ट्रीय धरोहर बनायेगा पाकिस्तान
पेशावर के किस्सा खवानी बाजार में बालीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक आवास को पाकिस्तानी प्रशासन अधिग्रहित कर रहा है ताकि इस जर्जर इमारत को राष्ट्रीय धरोहर स्थल घोषित किया जा सके। इस इमारत को अधिग्रहित करने का कार्य अंतिम चरण में है। मोहल्ला खुदादाद के डोमा गली में हरेभरे क्षेत्र में स्थित इसी घर में मोहम्मद युसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का 11 दिसंबर 1922 को जन्म हुआ था। ... Full story
प्रतिभा पाटिल का गृह कलेश
पुणे के पास खडकी सैन्य छावनी में प्रतिभा पाटिल के लिए एक बंगला बन रहा है. 2.61 लाख वर्गफुट में बननेवाले इस बंगले में रिटायरमेन्ट के बाद प्रतिभा देवीसिंह पाटिल निवास करेंगी. उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि वे दिल्ली में रहने की बजाय पुणे में रहेंगी. लेकिन सेना की इस जमीन पर प्रतिभा ताई के लिए बननेवाला बंगला अवैध है. यह न सिर्फ सेना की जमीन पर गैरकानूनी से निर्मित किया जा रहा है बल्कि इसके लिए सेना ही अपने फण्ड से पैसे भी दे रही है. राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद अगर प्रतिभा ताई सेना की सर्वोच्च कमांडर नहीं रह जाएंगी तो फिर आखिर किस कानून के तहत सेना की जमीन और पैसा उनके ऊपर न्यौछावर किया जा रहा है? ... Full story
गडकरी खुश हुआ
भारतीय जनता पार्टी के प्रेसिडेन्ट नितिन गडकरी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में जो आनंद प्राप्त नहीं हुआ वह उन्होंने नई दिल्ली नगरपालिका के चुनावों में अनुभव कर लिया. दिल्ली नगर निगम के विभाजित तीन पालिकाओं में जीत के बाद आह्लादित नितिन गडकरी ने भले ही ये निकाय चुनाव में मिली जीत हो लेकिन इसे दिल्ली की जीत करार देते हुए कहा कि अब पार्टी का भविष्य उज्जवल है. ... Full story
गंगा पर प्रधानमंत्री के प्रदूषित विचार का विरोध
मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तीसरे गंगा रीवर बेसिन अथॉरिटी की बैठक में जो विचार रखें उसे आलोचकों ने गंगा के प्रति प्रदूषित विचार कहकर खारिज कर दिया है. सिविल सोसायटी ने प्रधानमंत्री के विचार को पैसे का कारोबार बताते हुए कहा है कि पीएम के विचार से गंगा की सफाई दूर की कौड़ी नजर आती है. सिविल सोसायटी का कहना है कि सिर्फ पैसे का प्रबंधन करने से गंगा को साफ नहीं किया जा सकता. ... Full story
थार की संस्कृति से गायब होता प्याऊ
रेगिस्तान से बेहतर पानी का मौल कौन समझ सकेगा? समूचा थार पानी को लेकर जितना विपन्न है उसकी पानी वाली संस्कृति उतनी ही संपन्न है। लेकिन अब थार पानी की अपनी लोक परम्परा व संस्कृति को भूलता जा रहा है. कभी गर्मी आती थी तो सड़कों, चौराहों व घरों के सामने प्याऊ भी पैदा हो जाते थे जो आते जाते राहगीरों को पानी पिलाते थे. लेकिन भीषण गर्मी में शहर तथा गाँवो में राहगीरों के लिए प्याऊ लगाने की परंपरा अब लगभग ख़तम सी हो गयी है. प्लास्टिक की बोतलों और पानी के पाउचों ने आम आदमी की पहुँच प्याऊ तक समाप्त कर दी है. ... Full story
मकान का किराया दिये बिना भाग गया था निर्मल बाबा
निर्मल बाबा की मुश्किलें बढ़ गई है। झारखंड में एक परिवार ने उन्हें भगोड़ा करार दिया है। निर्मल बाबा ने उस परिवार के मकान में रहते हुए मकान मालिक को किराया भी नहीं दिया और ताला लगाकर भाग गए। उधर मुजफ्फरपुर में निर्मल बाबा के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर जिला न्यायलय के सीजीएम ने प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी रंजुला भारती को जांच का आदेश देते हुए दो मई को मामले की अगली सुनवाई तय की है। ... Full story
सिंघवी की सेक्स सीडी पर हाईकोर्ट की रोक
कांग्रेस के प्रवक्ता और राजस्थान से राज्यसभा के लिए हाल ही निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी की एक सीडी पिछले पंद्रह दिनों से बाजार में घूम रही है. इस सीडी का पहली बार खुलासा ट्विटर पर एक भाजपा समर्थक महिला शिल्पी तिवारी (@shilpitewari) ने ट्वीट किया कि अभिषेक मनु सिंघवी ने एक साथी महिला वकील के साथ अपने दफ्तर में ही शारीरिक संबंध बनाया. शिल्पी तिवारी का दावा था कि वह महिला वकील भी संभ्रांत परिवार से संबंध रखती है और उसकी उम्र 40 के आसपास है. ... Full story
सुरक्षा मसलों पर मोदी ने मनमोहन को घेरा
आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में आज सुरक्षा के सवाल पर जमकर मनमोहन सरकार को घेरा. एक ओर जहां उन्होंने सेना और सरकार के बीच तनाव व टकराव को देश के लिए घातक बताया वहीं दूसरी ओर उन्होंने पैरा मिलिट्री फोर्सेस को लेकर किये जा रहे भेदभाव के बारे में कहा कि मनमोहन सरकार स्टेट विदिन स्टेट का निर्माण कर रही है. ... Full story
मोदी के पक्ष में है देश का मूड
मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए सरकार निश्चित तौर पर अपनी ज़मीन खोती जा रही है. यूपीए के सत्ता में तीन साल तक बने रहने के मौके पर एबीपी न्यूज़-नीलसन के सर्वे तो यही चुग़ली कर रही है. देश के 28 शहरों में 9000 लोगों पर किये गये एक सर्वे के आधार पर एबीपी-निल्सन का कहना है कि देश राहुल गांधी की बजाय नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के बतौर देखना चाहता है और अबकी चुनाव में यूपीए की पराजय तय है. ... Full story



