Home | ELECTION | एक हजार में टैबलेट पीसी और पांच हजार में लैपटॉप

एक हजार में टैबलेट पीसी और पांच हजार में लैपटॉप

By
भाजपा कार्यालय में घोषणापत्र जारी करते भाजपा नेता भाजपा कार्यालय में घोषणापत्र जारी करते भाजपा नेता

उत्तर प्रदेश के लिए विजन डाक्युमेन्ट पेश करने के बाद अब भाजपा ने प्रदेश में सबसे पहले अपना घोषणापत्र पेश कर दिया है। भाजपा ने आज लखनऊ में पेश किये गये घोषणापत्र में दावा किया है कि अगर भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है तो वह हर पढ़नेवाले बच्चे को एक हजार रूपये में टैबलेट पीसी और पांच हजार रूपये में लैपटॉप मुहैया कराएगी। घोषणापत्र में दावा किया गया है कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आती है तो राज्य में सुशासन के जरिए विकास को बढ़ावा देगी।

घोषणा पत्र विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही, पार्टी की वरिष्ठ नेता मा0 उमा श्री भारती, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं श्री कलराज मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के विधान मंडल दल के नेता एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। आश्चर्यजनक रूप से इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह मौजूद नहीं थे।

गत 16 जनवरी, 2012 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी द्वारा उत्तर प्रदेश के विजन डाकूमेन्ट का विमोचन किया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुधीन्द्र कुलकर्णी ने घोषणा पत्र एवं दृष्टि पत्र की भूमिका रखते हुए बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है। घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह ने घोषणा पत्र के प्रमुख बिन्दुओं का पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया।

घोषणा पत्र के मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं:- 

  • मजहबी आधार पर आरक्षण का विरोध
  • सुशासन एवं स्वच्छ राजनीती के लिए भाजपा का संकल्प
  • कृषि, कृषक एवं खेतिहर मजदूर का विकास 
  • समग्र ग्रामीण विकास 
  • प्रदेशभर में 24 घण्टे बिजली सप्लाई की व्यवस्था करके बिजली संकट से मुक्ति  
  • प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में आवास एवं नगर विकास पर विशेष ध्यान
  • बस अड्डा से लेकर हवाई अड्डों का विकास करके प्रदेशभर में परिवहन सेवा सुचारू और दुरुस्त की जाएगी
  • पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड में औद्योगिक विकास का वादा
  • हथकरघा और कारीगरों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा
  • गुजरात की तर्ज पर ई-ग्राम और आई टी के जरिए प्रदेश में शासन को सुशासन में बदला जाएगा
  • अगले पांच साल में प्रदेश के युवाओं केो लिए एक करोड़ रोजगार सृजित किये जाएंगे. 
  • जल जंगल जमीन को बचाने के लिए पर्यावरण पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा
  • पर्यटन विकास के जरिए 10 लाख रोजगार तथा तीर्थस्थलों का पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा
  • कुल बजट का 10 प्रतिशत शिक्षा पर व्यय किया जाएगा
  • भाजपा ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो सभी बच्चों को एक हजार रूपये में टेबलेट पीसी और पांच हजार में लैपटॉप मुहैया कराएगी
  • स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिेए हर पचास हजार की आबादी पर एक एम्बुलेन्स और टेलीमेडिसिन प्रणाली को विकसित किया जाएगा.
  • अनुसूचित जाति और जनजाति विकास के लिए सरकार योजनाएं लाएगी.
  • Email to a friend Email to a friend
  • Print version Print version

Rate this article

0
  1. बाढ़ से ज्यादा झूठ का प्रकोप (5.00)

  2. अब शुरू हुआ असली खेल (5.00)

  3. आसान नहीं है कश्मीर का समाधान (5.00)

  4. अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दिया, कलमाड़ी हटाये गये (5.00)

  5. बुर्के को बैन करो! (5.00)

Poll: उत्तर प्रदेश चुनाव

आपके लिहाज से उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?