POLITICS
गडकरी के परफार्मेन्स से प्रसन्न है संघ
ऐसी खबरें हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के काम-काज से काफी प्रसन्न है और चाहता है कि उन्हें ...
नकवी और पंडित मिलकर बना रहे हैं 'सुथरी' सरकार
उत्तर प्रदेश में भाजपा कहने के लिए तो बड़ी तैयारियों से चुनाव मैदान में उतरी है लेकिन भाजपा के अंदर जो कुप्रबंधन ...
पवार को मार नहीं रहे, उबार रहे हैं बाल ठाकरे
महाराष्ट्र में इन दिनों नगरपालिका के चुनाव चल रहे हैं. आगामी 16 फरवरी को मुंबई सहित कई नगरपालिकाओं के चुनाव होने हैं इसलिए इसे राजनीतिक दलों में मिनी विधानसभा चुनाव जैसा माहौल रहता है. चुनाव प्रचार चरम पर है और प्रदेश के बड़े नेता भी मैदान में उतर रहे हैं. शिवसेना को विजयी बनाने के लिए बाल ठाकरे ने जब सभाओं की शुरूआत की तो सबसे बड़ा हमला बोला शरद पवार पर. शरद पवार से बाल ठाकरे के बेहतर रिश्ते रहे हैं, फिर ऐसा क्यों है कि बाल ठाकरे ने शरद पवार के ऊपर राजनीतिक हल्ला बोल दिया? ... Full story
न गुण्डई न भ्रष्टाचार सिर्फ व्यभिचार
न उगाही न गुण्डई न भ्रष्टाचार हम देंगे साफ सुथरी सरकार। भाजपा एक ओर विधान सभा चुनाव में इन्हीं नारों के दम पर चुनाव लड़कर विजयश्री का ताज पहनना चाहती है और दूसरी ओर कर्नाटक के मंत्री विधान सभा के कार्यवाही के दौरान मोबाईल पर अश्लील वीडियो देखकर संसदीय कार्यप्रणाली की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं। ... Full story
राहुल की राजनीति और राबर्ट का रोबोट
उत्तर प्रदेश चुनाव में आखिरकार गांधी परिवार के भीतर चल रहे उस आंतरिक कलह के दर्शन हो ही गये जिसे पिछले कुछ महीनों से छिपाकर रखा जा रहा था. टूजी घोटाले में गांधी परिवार अदालती रूप से भले ही फेर में न फंसा हो लेकिन राजनीतिक गलियारों में उसकी भूमिका पर चर्चा होती रहती है. जबसे टूजी घोटाले का जिन्न उठा है तबसे राबर्ट रूपी रोबोट की भूमिका गांधी परिवार में लगातार कम होती जा रही है. अब अचानक रोबोट का बयान और उसके बाद प्रियंका का खण्डन नेहरू गांधी परिवार के अंदर की खींचतान सामने ला रहा है. ... Full story
वसुंधरा के खिलाफ फिर शुरू हुई बगावत
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे से पीडि़त भाजपा के दिग्गजों को पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का श्रीमती राजे को अगला मुख्यमंत्री कहना रास नहीं आ रहा है। पहले संघ लॉबी से जुड़े पूर्व मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वसुंधरा के खिलाफ मुंह खोला तो अब एक ओर दिग्गज पूर्व मंत्री ललित किशोर चतुर्वेदी भी खुल कर आगे आ गए हैं। ... Full story
कोपभवन से निकलकर प्रचार में उतरेंगी सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज पंजाब और उत्तराखण्ड प्रचार करने नहीं गई. नितिन गडकरी से नाराज बताई जा रही सुषमा स्वराज कोपभवन में ही पड़ी रहीं. लेकिन अब कोपभवन से निकलकर वे उत्तर प्रदेश प्रचार करने जा रही हैं. 31 जनवरी को वे बस्ती, शोरतगढ़ व बांसी में चुनाव प्रचार करेंगी. ... Full story
प्रधानमंत्री घोषित करने की पॉलििटक्स
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी आजकल खूब मज़े ले रहे हैं. अपनी पार्टी के उन नेताओं का मजाक उड़ा रहे हैं जो अपने को २०१४ में प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. अभी कुछ दिन पहले उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त बताकर लाल कृष्ण आडवाणी को सन्देश देने की कोशिश की थी. अब उन्होंने अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को भी प्रधानमंत्री बनाने की पेशकश कर दी है. ... Full story
पंकज के जरिए शाही ने किया राजनाथ का शिकार
उत्तर प्रदेश की भाजपाई राजनीति में राजनाथ सिंह बनाम अन्य की लड़ाई में एक बार फिर राजनाथ सिंह मात खा गये हैं. इस बार उनको यह मात दिया है उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने. राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को प्रदेश महामंत्री घोषित करवाकर सूर्य प्रताप शाही ने राजनाथ सिंह पर ऐसा राजनीतिक वार किया है कि राजनाथ सिंह चारो खाने चित्त हो गये हैं. ... Full story
इटावा में ही टूट रहा है मुलायम का तिलिस्म
मुलायम सिंह यादव ने जसवंत नगर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत पहली बार विधायक बन के की थी। आज इस सीट पर बसपा और कांग्रेस दोनों ने उनके भाई शिवपाल सिंह यादव को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा है। दोनों दलों की यही कोशिश है कि इस सीट पर मुलायम परिवार को पटखनी दी जाए। शिवपाल के मुकाबले इस बार बसपा ने मनीष यादव और कांग्रेस ने अजय यादव को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा से राकेश पाल चुनाव लड़ रहे हैं। ... Full story
दुश्मन के दर पर मुसलमानों का मसीहा
यह कोई राजनीतिक गपोड़बाजी नहीं है, बल्कि राजनीतिक का ऐसा कसैला सच है जिसे जानने के बाद सबसे ज्यादा मुसलमान ही ठगा हुआ महसूस करेगा. उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुस्लिम वोटों मतों को तितर बितर करने के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और गोरखनाथ धाम के प्रमुख महंत अवैद्यनाथ ने चुनाव से पहले ही रणनीति तैयार कर ली थी. प्रदेश में मुस्लिम मतों के छिन्न भिन्न करने के िलए अवैद्यनाथ और दिग्विजय सिंह ने जो रणनीति तैयार कर थी बहुत हद तक वे उसमें सफल भी हो चुके हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान हो चुका है और अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन चरण बाकी हैं. ... Full story




