Home | POLITICS

POLITICS

करुणा परिवार को लेकर डीएमके में बगावत

इधर कनिमोझी की गिरफ्तारी और उधर डीएमके में बगावत की सुगबुगाहट। डीएमके नेताओं ने करुणानिधि परिवार को कठघरे में खड़ा करना शुरू किया है। डीएमके नेता अपने पथप्रदर्शक करुणानिधि को तो छोड़ रहे हैं लेकिन उनके परिवार के बाकी सभी नेताओं को न सिर्फ हार के लिए बल्कि पार्टी के रसातल में जाने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है। सबसे ज्यादा निशाने पर करुणानिधि की सांसद बेटी कनिमोझी हैं। अभी खुल कर ये आरोप नहीं लगाए गए हैं, पर बंद कमरे में डीएमके नेताओं की बैठकें हो रही हैं जिसमें डीएमके नेता जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। ... Full story

दल बनाने के दावे से पीछे हटे रामदेव
 

दल बनाने के दावे से पीछे हटे रामदेव

अगर यह बाबा रामदेव का कोई राजनीतिक दांव नहीं है तो वे पूर्व में राजनीतिक दल बनाने की अपनी घोषणा से पीछे हट गये हैं. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में योग शिविर में भाग ले रहे बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि वे कोई राजनीतिक दल नहीं बनाने जा रहे हैं, और न ही व्यक्तिगत रूप से वे कभी चुनावी मैदान में कूदेंगे. रामदेव की इस घोषणा से उनके उन भक्तों को जरूर धक्का लगेगा जो रामदेव को भावी प्रधानमंत्री बताने से भी नहीं चूक रहे थे. ... Full story

बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं के सिर पर सुषमा का हाथ
 

कर्नाटक का मसौदा, सुषमा ने किया सौदा

कर्नाटक के बहाने भारतीय जनता पार्टी की आंतरिक राजनीतिक कलह भी सतह पर आती जा रही है. कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने भले ही तात्कालिक तौर पर वहां की भाजपाई सरकार को संकट में डाल दिया हो लेकिन उनकी सिफारिश पर अमल करना कांग्रेस के बूते की बात नहीं है. इसे आप हंसराज भारद्वाज की खीज भी कह सकते हैं लेकिन ऐसा करके उन्होंने एक तीर से दो शिकार किये हैं. एक ओर जहां उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को संकट में डाला है वहीं अपनी राजनीतिक दुश्मन सोनिया गांधी को भी अवाक कर दिया है. बहरहाल, जरा भाजपा की राजनीति पर लौटते हैं. ... Full story

येद्दी की गद्दी के पीछे पड़े हंसराज
 

येद्दी की गद्दी के पीछे पड़े हंसराज

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा के लिए फिर से मुसीबतें बढ़ गई हैं। कांग्रेस व जनता दल (एस) ने राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं राज्यपाल हंसराज भारद्वाज मुख्यमंत्री को हटाने पर तुल गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है और उसने सुप्रीम कोर्ट से राहत पाए मुख्यमंत्री विरोधी विधायकों को समझाने-बुझाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। येद्दयुरप्पा भी इन विधायकों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। ... Full story

भट्टा पारसौल में राहुल गांधी
 

जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस का कब्जा

ग्रेटर नोएडा के किसानों के समर्थन में धरना देने का विचार राहुल गांधी का अपना था। उन्होंने पार्टी को इसमें नहीं शामिल किया था। पर माया सरकार की प्रतिक्रिया देख कर कांग्रेस सक्रिय हुई। ग्रेटर नोएडा से लौट कर प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन पर पुलिस के लाठीचार्ज से पता चल गया कि यह मायावती सरकार की दुखती रग है। इसलिए अब कांग्रेस जमीन अधिग्रहण को कब्जा जमाएगी और इसे चुनावी मुद्दा बनाएगी। ... Full story

पार्टी के लिए पैसा जुटाया, पार्टी ने ही मार भगाया
 

पार्टी के लिए पैसा जुटाया, पार्टी ने ही मार भगाया

पंजाब में भाजपा के पांच मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन मंत्रियों को मलाल है कि उन्होंने "केंद्र" के हर बेगार को पूरा किया, जब भी जितना पैसा मांगा दिया, लेकिन आज मात्र आरोप पर उनसे इस्तीफा ले लिया गया। जी हां, पंजाब भाजपा के मंत्रियों से हाल ही में केंद्रीय नेतृत्व ने 35-35 लाख रुपये मांगे थे और इसे भाजपा कोटे के हर मंत्री ने पूरा किया था। लेकिन जैसे ही दो मंत्रियों पर सीबीआई का शिकंजा कसा भाजपा ने आरोपित दो मंत्रियों सहित बाकी के तीन मंत्रियों का भी इस्तीफा ले लिया। ... Full story

राहुल गांधी ने अमर सिंह को दुत्कार कर भगा दिया
 

राहुल गांधी ने अमर सिंह को दुत्कार कर भगा दिया

पूरी कांग्रेस हैरान है. अमर सिंह भट्टा परसौल कैसे पहुंच गये? जिस राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस ने इतना गुप्त रखा कि खुद दिग्विजय सिंह को भी तब पता चला जब राहुल गांधी वहां पहुंच गये, तो भला अमर सिंह को यह कैसे पता चला कि राहुल गांधी भट्टा परसौल का दौरा कर रहे हैं. इतना ही नहीं वे सीधे उस घर तक पहुंच गये जहां राहुल गांधी आराम कर रहे थे. उन्होंने राहुल गांधी के दर्शन की इजाजत मांगी लेकिन राहुल गांधी ने उनसे मिलना भी मुनासिब नहीं समझा और दुत्कार कर भगा दिया. ... Full story

निशंक का कलंक धोने की तैयारी
 

निशंक का कलंक धोने की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी उत्तरखाण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले हटाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. बुधवार को पार्टी आलाकमान की बैठक में निशंक को हटाने पर विचार विमर्श हुआ लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका. असल में राजनाथ सिंह के आशिर्वाद से मुख्यमंत्री बने रमेश पोखरियाल निशंक अब प्रदेश में पार्टी के माथे पर कलंक साबित हो रहे हैं जिसे धोने के लिए पार्टी के आला नेता भी तैयार हो गये हैं. ... Full story

भ्रष्टाचार से दूर रहें भाजपा के सीएम
 

भ्रष्टाचार से दूर रहें भाजपा के सीएम

बीएस येद्दियुरप्पा, रमेश पोखरियाल निशंक सहित भ्रष्टाचार की काली कोठरी में समा चुके अपने मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में भाजपा ने उन्हें शुचिता का पाठ पढ़ाया है. यह बात दीगर है कि मुख्यमंत्री शुचिता का पाठ पढ़ने से ज्यादा केन्द्र के असहयोगी रवैये को लेकर शिकायत करते रहे. फिर भी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के मुख्यमंत्रियों को आगाह किया कि देश के नौ राज्य में भाजपा की सरकार है. इसलिए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हम लापरवाही नहीं कर सकते. ... Full story

अनशन की घोषणा से सन्न हुए अन्ना के सेनापति
 

अनशन की घोषणा से सन्न हुए अन्ना के सेनापति

भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव के सत्याग्रह की घोषणा ने सरकार से ज्यादा टीम अन्ना को असमंजस में डाल दिया है। थोड़ी सी परेशान सरकार जहां रामदेव को मुख्य विपक्ष भाजपा के साथ जोड़कर अपना बचाव करने की कोशिश करेगी वहीं अन्ना के सामने भी सवाल खड़े किए जा सकते हैं। वहीं यह आशंका भी उभरने लगी है कि आपसी जोर आजमाइश में कहीं सरकार पर उनकी पकड़ न कमजोर हो जाए। फिलहाल सरकार के साथ-साथ टीम अन्ना में भी खामोशी है। ... Full story

first back 11 12 13 14 15 16 17 next total: 162 | displaying: 101 - 110

Featured author

Sanjay Tiwari

Sanjay Tiwari

आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. visfot@visfot.com