Home | POLITICS

POLITICS

पालाबदल के खेल में बसपा ने दी सपा को पटखनी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सत्तारूढ़ दल बसपा एवं मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच शह और मात का खेल शुरू हो गया है। स्थिति यह है एक दोनों ही दल एक-दूसरे के विधायकों को तोड़कर अधिक शक्तिशाली दिखाने की होड़ में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। शुक्रवार को बाजी मारी बसपा ने और उसने सपा के आधा दर्जन विधायकों को तोड़ कर पार्टी में शामिल करने का एलान किया। ... Full story

सदानंद के सिर कर्नाटक का ताज
 

सदानंद के सिर कर्नाटक का ताज

कर्नाटक में चले सियासी खेल में का तात्कालिक पटाक्षेप हो गया है. उडुपी चिकमगलूर से सांसद सदानंद गौड़ा का राज्य के छब्बीसवें मुख्यमंत्री के रूप में चयन हो गया. गुरुवार को वे बाकायदा शपथ ले लेंगे और अगले छह महीने तक निष्कंटक होकर राज्य में शासन संचालित कर सकते हैं. इस बीच उन्हें किसी न किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना होगा और राज्य में आगे मुख्यमंत्री बने रहने की पात्रता पूरी करनी होगी. लेकिन क्या ऐसा होगा? ... Full story

महाकाल तय करेंगे संघ और भाजपा का भविष्य
 

महाकाल तय करेंगे संघ और भाजपा का भविष्य

आस्था और विश्वास की नगरी उज्जैन में एक नया इतिहास लिखे जाने की तैयारी चल रही है। यहां महाकाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे। 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2013 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहती है, इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के नेता महाकाल की नगरी में एक साथ बैठकर जीत का मंत्र तैयार करने का फैसला लिया है। ... Full story

स्मृति इरानी को मोदी ने माफ किया, राज्यसभा का टिकट दिया
 

स्मृति इरानी को मोदी ने माफ किया, राज्यसभा का टिकट दिया

अब आप और हम पैरोड़ी में यह कह सकते हैं कि ‘मैं तुलसी तेरी राज्यसभा की’। छोटे परदे पर गुजराती बहू ‘तुलसी वीरानी’ का किरदार निभाकर काफी विख्यात हुई स्मृति इरानी के लिए राज्यसभा के दरवाजे खुलने वाले है। बीजेपी ने उनकी उम्मीदवारी करीब करीब तय कर दी है। राज्यसभा के लिए वे गुजरात से भाजपा की उम्मीदवार होंगी। ... Full story

सोनिया से नहीं मिल रहा मनमोहन का 'मन'
 

सोनिया से नहीं मिल रहा मनमोहन का 'मन'

कांग्रेस सत्ता के शीर्ष केंद्र 10, जनपथ (सोनिया गांधी का सरकारी आवास) और 7, रेसकोर्स रोड़ (प्रधानमंत्री का सरकारी आवास) के बीच वर्चस्व की निर्णायक जंग खेली जाने वाली है। मंत्रीमण्डल में शामिल नेताओं ने अपनी लक्ष्मण रेखा निर्धारित कर ली है। वर्तमान समीकरणों में प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह खासे मजबूत नजर आ रहे हैं, वहीं सोनिया गांधी के नामलेवा चंद मंत्री ही बचे हैं मंत्रीमण्डल में। ... Full story

मुंडे के साथ गडकरी: साथ होकर भी जुदा जुदा
 

जंग अभी जारी हैं मेरे दोस्त

मुंबई। गोपीनाथ मुंडे दिल्ली से लौटने के बाद जब मुंबई एयर पोर्ट पर वे उतरे, तो बहुत जोश में थे। मुंडे के हाव भाव और अंदाज से यह कतई नहीं लग रहा था, कि बीजेपी में उन्होंने जो संकट पैदा किया था, वह खत्म हो गया है। दिल्ली में भले ही सुषमा स्वराज ने उनको समझा बुझाकर वापस भेज दिया हो। लेकिन मुंडे के मूड और उनके बयानों से बिछती बिसात को देखकर साफ कहा जा सकता है कि जंग अभी जारी है। ... Full story

गोपीनाथ मुंडे: उल्टा पड़ गया दांव
 

बगावत करके फंस गया यार

भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बगावत से भाजपा के फायदे नुकसान की बात तो अलग लेकिन खुद गोपीनाथ मुंडे को फायदा हुआ या नुकसान? अभी तक दबाव की इसी राजनीति के सहारे फायदे की फसल काटनेवाले गोपीनाथ मुंडे के लिए वर्तमान बगावत भारी पड़ी है. अगर आप गौर से देखेंगे तो पायेंगे कि महाराष्ट्र पर कब्जे को लेकर नितिन गडकरी और गोपीनाथ मुंडे के बीच शुरू हुए मुकाबले के पहले राउंड में नितिन गडकरी ने बाजी मारी है। ... Full story

सुषमा के लिए उमा की काट बने मुंडे
 

सुषमा के लिए उमा की काट बने मुंडे

गोपीनाथ मुंडे को सुषमा स्वराज का हाथ मिल गया है. सुषमा स्वराज से थोड़ी देर की मुलाकात में उन्होंने भाजपा से दूर न जाने का निर्णय पत्रकारों को सुना दिया. उन्होंने कहा कि वे भाजपा में ही हैं और वे अपनी जिंदगी में कभी अहमद पटेल से नहीं मिले. यानी, कांग्रेस में जाने की अटकलें िनराधार हैं. इसलिए पत्रकार अब उनके नाराज होने की खबरें न चलाएं. ... Full story

सोनिया और कांग्रेस दोनों के बारह बजेंगे
 

सोनिया और कांग्रेस दोनों के बारह बजेंगे

सोनिया गांधी और उनके चंपूओं की कांग्रेस दोनों के लिए एक दुखद आंकलन है. राजनीतिक रूप से गलतियों पर गलतियां करती जा रहीं मैडम और उनके सिपहसालारों की कांग्रेस दोनों की लुटिया 2012 में डूब जाएगी. यह कोई राजनीतिक पंडित नहीं बोल रहा है बल्कि वे पंडित बोल रहे हैं जिनके बोलने पर राजनीतिक निर्णय लिये जाते हैं. देश के दो बड़ी ब्राण्डिंग वाले ज्योतिषियों का कहना है कि 2012 न तो सोनिया गांधी के लिए अच्छा है और न ही कांग्रेस के लिए. ... Full story

मान गये मुंडे, लेकिन नाराज क्यों हुए थे?
 

मान गये मुंडे, लेकिन नाराज क्यों हुए थे?

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपीनाथ मुंडे मान गये हैं, या फिर कहिए कि उन्हें पार्टी हाईकमान द्वारा मना लिया गया है. गोपीनाथ मुंडे ने कहा है कि पार्टी हाइकामान का जो भी निर्णय होगा उसे मानने के लिए वे बाध्य हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके नाराज होने की खबरें आ रही थी और रूटीन में शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष से मिलने की खबर भी बगावत की सुर्खियां बनायी जा रही थीं. लेकिन आखिर कारण क्या थी कि मुंडे को गुंडे का रूप धारण करना पड़ा? ... Full story

back 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 next last total: 162 | displaying: 81 - 90

Featured author

Rajeev Gupta

Rajeev Gupta

दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए और एमबीए करनेवाले राजीव गुप्ता वैसे तो नौकरी करते हैं लेकिन लेखन शौकिया बिल्कुल नहीं है. उनके मन में दस साल बाद के भारत का ख्वाब है जिसे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने विजन 2020 का नाम दिया था. इसी विजन को मन में रखकर समसामयिक मुद्दे पर लेखन जिसे आप उनकी ईमनादार पत्रकारिता भी कह सकते हैं.