RESOURCE
लोकपाल विधेयक पर प्रधानमंत्री का भाषण
लोकसभा ने मंगलवार को आनन फानन में एक दिन की चर्चा के बाद लोकपाल विधेयक को पारित कर दिया। लोकपाल विधेयक पर ...
जंतर मंतर पर जमकर बोले अण्णा हजारे
जंतर मंतर आयोजित एक दिन के सांकेतिक अनशन के दौरान अण्णा हजारे ने प्रधानमंत्री की जमकर पैरोकारी की और राहुल गांधी को ...
खुदरा में विदेशी निवेश के विरोध में उमा भारती की चिट्ठी
खुदरा क्षेत्र में 51 फीसदी तक विदेशी निवेश के सरकारी फैसले के खिलाफ उमा भारती ने एक चिट्ठी लिखी है. यह चिट्ठी न तो सरकार को लिखी गई है और न ही राष्ट्रपति को. उमा भारती ने यह चिट्ठी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, बाबा रामदेव और अन्ना हजारे को लिखी है. चिट्ठी की एक प्रति गोविन्दाचार्य को भी भेजी गई है. उमा भारती ने चिट्ठी में लिखा है कि विदेशी कंपनियों को बेहताशा छूट भी एक तरह का भ्रष्टाचार है इसलिए इन सभी जन नेताओं को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए. पूरी चिट्ठी इस प्रकार है- ... Full story
आठ हजार लोगों के पास है देश की दो तिहाई संपत्ति
देश में गरीबों की तादाद भले ही न घट रही हो, लेकिन अरबपतियों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही संपत्ति भी इनके हाथों में ही सिमटती जा रही है। रिसर्च फर्म वेल्थ-एक्स की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अरबपति धनकुबेरों की संख्या 8,200 हो गई है। अल्ट्रा हाई नेटवर्थ (यूएचएनडब्ल्यू) व्यक्तियों के नाम से पहचाने जाने वाले इस कुनबे की कुल संपत्ति करीब 47,57,000 करोड़ रुपये (945 अरब डॉलर) पर पहुंच गई है। यह भारत की जीडीपी का करीब 70 प्रतिशत है। ... Full story
गुजरात के नाम नरेन्द्र मोदी का पत्र
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह करोड़ गुजरातियों के नाम एक पत्र लिखा है. उन्होंने यह पत्र गुजरात दंगों की सुनवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद लिखा है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गुजरात दंगों की सुनवाई स्थानीय अदालतों में की जा सकती है. मोदी के लिए यह बड़ी राहत है लेकिन मोदी ने इसे राजनीतिक अवसर के रूप में भी इस्तेमाल कर लिया है. इस पत्र के माध्यम से नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वे शनिवार से तीन दिन का उपवास करेंगे. ... Full story
क्या कहता है सांप्रदायिक हिंसा विरोधी विधेयक
सांप्रदायिक हिंसा विरोधी विधेयक पर केन्द्र और राज्य ही अलग अलग खड़े नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि आरएसएस के इसारे पर भाजपा भी इसके विरोध में उतर आई है। इस विधेयक का मसौदा सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने तैयार किया है और दंगों के बाद अपराधियों को सजा और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाने के जितने भी तकनीकी कारणों को सामाजिक कार्यकताओं ने अनुभव किया है, उन्हें बिल में डालने की कोशिश की गई है। ... Full story
अन्ना हजारे की गिरफ्तारी पर संसद में दिया गया मनमोहन सिंह का वक्तव्य
मंगलवार 16 अगस्त को दिल्ली में अन्ना हजारे की गिरफ्तारी पर पहले तो सरकार ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य की मांग को संसद में सिरे से खारिज कर दिया था लेकिन हालात को बिगड़ते हुए देखकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार 17 अगस्त को संसद के दोनों सदनों में अपना वक्तव्य दिया. लोकसभा में शून्यकाल के दौरान हंगामें के बीच दिया गया प्रधानमंत्री का वक्तव्य: ... Full story
लालकिले से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भाषण 15 अगस्त 2011
प्यारे देशवासियो, भाइयो, बहनो और प्यारे बच्चो, आजादी की 64वीं सालगिरह पर भारत की 120 करोड़ जनता को मैं दिल से बधाई देता हूं। पिछले सात सालों से इस ऐतिहासिक लालकिले से 15 अगस्त पर मैं आपको संबोधित कर रहा हूं। इन सात सालों में हमारे देश ने बहुत कुछ हासिल किया है। इस दौरान हम तेज़ी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़े हैं । कई क्षेत्रों में हमें अच्छी सफलता मिली है। लेकिन मैं यह भी अच्छी तरह जानता हूं कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। हमें देश से गरीबी और अशिक्षा दूर करनी है। आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करानी हैं। देश के हर नौजवान को रोज़गार के अवसर दिलाना है। ... Full story
दुश्मन के दर पर मुसलमानों का मसीहा
यह कोई राजनीतिक गपोड़बाजी नहीं है, बल्कि राजनीतिक का ऐसा कसैला सच है जिसे जानने के बाद सबसे ज्यादा मुसलमान ही ठगा हुआ महसूस करेगा. उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुस्लिम वोटों मतों को तितर बितर करने के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और गोरखनाथ धाम के प्रमुख महंत अवैद्यनाथ ने चुनाव से पहले ही रणनीति तैयार कर ली थी. प्रदेश में मुस्लिम मतों के छिन्न भिन्न करने के िलए अवैद्यनाथ और दिग्विजय सिंह ने जो रणनीति तैयार कर थी बहुत हद तक वे उसमें सफल भी हो चुके हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान हो चुका है और अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन चरण बाकी हैं. ... Full story


