visfot news network
दुनिया को बचायेगा टेलीवीजन
भूल जाईये कि इंटरनेट दुनिया को बदलने जा रहा है या फिर सोशल नेटवर्किंग साईट्स विश्व जनमानस तैयार करने में सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरनेवाली हैं. अमेरिका की टाईम पत्रिका द्वारा एक अध्ययन में कहा गया है कि अगले एक दशक तक दुनिया का सबसे प्रभावी संचार माध्यम टेलीवीजन ही बना रहेगा.
पंजाबी शेर होने लगे ढेर
अपनी कद काठी के लिए सेना में भर्ती के लिए अंग्रेजों की पहली पसंद रहे पंजाबियों के अब न तो वे चौड़े सीने रहे हैं और न ही लंबे कद। नियमित व्यायाम और खान-पान में आए अंतर के साथ-साथ नशे की लत ने उनकी स्थिति ऐसी बना दी कि आज 78 फीसदी पंजाबी सेना में भर्ती होने के लायक ही नहीं रहे।...चश्मा करवायेगा अनुलोम विलोम प्राणायाम
चंडीगढ़। बाबा रामदेव की घुट्टी अनुलोम विलोम प्राणायाम को अब बिना किसी प्रयास के किया जा सकता है. करना सिर्फ इतना है कि आपको एक विशेष प्रकार का चश्मा पहनना है और वह चश्मा आपको अनुलोम विलोम प्राणायाम करवायेगा....नौजवानों के लिए ग्लोबल नालेज सेन्टर की स्थापना करेगा 'युवा'
नई दिल्ली। बेरोजगारी और आतंकवाद के मुद्दे पर काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन “युवा ए मुमेंट” ने एक अनोखी पहल करते हुए युवाओं के लिए एक ग्लोबल नालेज सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है. नालेज सेंटर की स्थापना के पहले चरण में www.yuvafoundation.co.uk नामक एक वेब साइड तैयार की गई है. इसका उदघाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज किया....मकबूल को क्यों करें कबूल?
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम लेकर कुछ हुसैन समर्थक अश्लीलता, भारतीय अस्मिता, देवी-देवताओं के प्रति आस्था और देश के प्रति सम्मान का अपमान करने वाले हुसैन और उसकी करतूतों पर पर्दा डालने और उसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। हुसैन का बचाव करनेवाले यह क्यों नहीं मानते कि अभिव्यक्ति जब सार्वजनिक होती है उसका प्रभाव व्यापक होता है और हुसैन की अभिव्यक्ति से भी करोड़ों लोग आहत होते रहे हैं। ऐसे में ये करोड़ों लोग मकबूल को कबूल क्यों करें?...राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है भ्रष्टाचार
हरिद्वार। सुरक्षा की समस्याओं के लिए प्रत्येक पहलुओं पर सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। भ्रष्टाचार का विकराल रूप राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ी बाधा है, जिसे दूर करने करने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने होंगे, जिसे दूर करने के लिए गैर सरकारी संगठनों की भूमिका बड़ा योगदान दे सकती है। उक्त विचार रक्षा विशेषज्ञ अभिजीत भट्टाचार्य ने फोरम फोर इंटिग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी (फिन्स) द्वारा भारत माता मन्दिर में आयोजित राष्ट्र रक्षा सम्मेलन बोलते हुए व्यक्त किये। ...हम ब्रजवासिनी, विश्व विनोदिनी
इक्कीसवीं सदी की कल्पना वाले भारत में महिला उत्थान के लिये चल रही तमाम योजनाओं के बावजूद उत्तर प्रदेश मूल की ब्रजवासी जाति की महिलायें समाज में उपेक्षित है ही साथ में औरतों व लड़कियों की खरीद-फरोख्त की परम्परा भी इस जाति में बदस्तूर जारी है। इस कारण नाच-गाकर लोगो के मनोंरंजन का साधन बनी ब्रजवासी महिलायें अशिक्षा व रूढ़वादिता की अंधेरी सुरंग में जागरूकता के अभाव के कारण घुट-घुट कर जिन्दा रहने को विवश हैं। आजाद भारत में इस जाति की वेवश महिलाओं की दयनीय स्थिति महिला उत्थान के दावों की पोल खोल रही है।...नेक काम लेकिन नीयत पर शक
इस महिला आरक्षण विधेयक के कई पहलू हैं। ऐसा तो होगा नहीं कि सभी आरक्षित सीटों पर नेताओं की बीबीयां ही मैदान में उतरेंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी महिला कार्यकर्ता ने जगह नहीं बनाई। सुषमा स्वराज या मायावती किसकी बीबी हैं? वो तो अपने ही दम पर आगे आईं हैं। मगर ऐसी महिलाओं की संख्या कम है। आरक्षण के बाद से ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ने लगेगी।...पांचजन्य के संपादक का अपने ही खिलाफ शंखनाद
नई दिल्ली। संघ के मुखपत्र पांचजन्य के संपादक बलदेवभाई शर्मा ने लगता है अपने ही खिलाफ शंखनाद कर लिया है. शायद इसीलिए पांचजन्य प्रबंधन द्वारा नये संपादक की खोज शुरू कर दी गयी है. ...भारतीय वैज्ञानिक ने बनाई 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क
पर्सनल कम्प्युटर में हार्ड डिस्क की अधिकतम क्षमता अभी 500 जीबी तक है. लेकिन एक भारतीय नौजवान ने नैनो टेक्नालाजी का इस्तेमाल करते हुए 30 हजार जीबी की हार्ड डिस्क (30 टीबी) तैयार कर दी है. अब उस भारतीय नौजवान को हार्ड डिस्क बनानेवाली कंपनी सीगेट ने 1.4 करोड़ रुपये के सालना नौकरी का आफर किया है. ...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
