visfot news network
आडवाणी जी हमारे रोल मॉडल- नितिन गडकरी
नई दिल्ली। भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका कम होने का सवाल ही नहीं उठता है. अटल जी और आडवाणी जी पार्टी के लिए एक रोल मॉडल हैं और बने रहेंगे.
आंध्र के मंत्री इस्तीफा वापस लेंगे, चिदम्बरम ने दिया आगे बढ़ने का संकेत
नई दिल्ली। तेलंगाना के सवाल पर जहां एक ओर कांग्रेस के 13 मंत्रियों ने इस्तीफा वापस लेने का ऐलान किया है वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने कहा है कि तेलंगाना के पर पीछे हटने का सवाल ही नहीं है. ...आसाराम के आश्रम को सरकार की नोटिस
अहमदाबाद. आध्यात्मिक गुरू आसाराम बापू की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब गुजरात के नवसारी जिला कलेक्टर ने चिखली आश्रम पर अवैध कब्जा करने को लेकर आसाराम बापू को नोटिस दिया है। जिलाधिकारी ने बापू को आश्रम से दो दिन में अवैध कब्जा हटाने का निर्देश भी दिया है।...सेक्स सर्च पर याहू और माइक्रोसाफ्ट की रोक
चीन के बाद अब भारत सरकार ने भी सेक्स कन्टेन्ट के सर्च पर रोक लगाने का फैसला किया है. हालांकि भारत ने चीन की तर्ज पर सेक्स कन्टेन्ट पर जबर्दस्ती बैन लगाने की बजाय देश के दो बड़े सर्च इंजनों माइक्रोसाफ्ट और याहू को इस बात के लिए तैयार कर लिया है कि वे देश में सेक्सुअल कन्टेन्ट को फिल्टर करना शुरू कर देंगे. ...महात्मा गांधी के नाम पर
वर्धा के महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में एक ओर आज जहां ’स्थापना दिवस’ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर दलित विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर अपने अधिकार को हासिल करने के लिए अनशन पर बैठे हैं। इन विद्यार्थियों ने इस दिन को ’शोक दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया है।...दो मंत्रियों के साथ शिबू सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
झारखण्ड में तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शिबू सोरेन ने बुधवार को शपथ लिया. उनके साथ भाजपा के रघुवर दास और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी बतौर मंत्री शपथ ग्रहण किया....भारतीय जनता पार्टी लाएगी विजन-2025
नागपुर। भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि भाजपा विजन 2025 नाम से एक कार्ययोजना तैयार करने जा रही है जिसमें पार्टी की भविष्य की रुपरेखा और कार्यों का वर्णन होगा. ...सोनिया गांधी ने राव को नहीं राजीव को दिया आर्थिक सुधार का श्रेय
नई दिल्ली। कांग्रेस के 125 साल पूरे होने के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्तमान प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को लागू करनेवाले वित्तमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में घोषणा की कि आर्थिक सुधार के मूल में 1991 का कांग्रेस घोषणापत्र है जिसे राजीव गांधी ने तैयार करवाया था....एनडी तिवारी उवाच- तेलंगाना समर्थकों ने फंसा दिया
सेक्स स्कैण्डल में फंसे नारायण दत्त तिवारी ने कहा है कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाये गये हैं वे पूरी तरह से प्रायोजित हैं और तेलंगाना समर्थक उन्हें जानबूझकर फंसा रहे हैं. नारायण दत्त तिवारी ने यह बात हैदराबाद से देहरादून पहुंचने के बाद कही है. ...बाल ठाकरे खुश हुए
कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित के बिहारियों पर दिये बयान से चाहे किसी को कोई फर्क पड़ा हो या न पड़ा हो लेकिन महाराष्ट्र के मोगैम्बो बाल ठाकरे शीला दीक्षित के बयान से बहुत खुश हुए हैं. बाल ठाकरे ने शीला दीक्षित को कांग्रेस का अकेला मर्द घोषित कर दिया है. ...भाजपा में सशर्त वापसी पर विचार कर सकते हैं गोविन्दाचार्य
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के निष्कासित नेता और राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष गोविन्दाचार्य का कहना है कि वे भाजपा में सशर्त वापसी पर विचार कर सकते हैं लेकिन ऐसा तभी होगा जब भाजपा के नेता उनकी शर्तों को मान्य करेंगे....बंधुआ पत्रकारों की गुलामी का दस्तावेज
साल भर पहले की बात है. तब प्रभाष जोशी जिन्दा थे. गाजियाबाद में अंशकालिक पत्रकारों के सम्मान समारोह में बोलने आये थे. उन्होंने कहा था कि किसी भी अखबार के लिए अंशकालिक पत्रकार (प्रभाष जी अंशकालिक पत्रकारों को छुट्टा पत्रकार कहा करते थे) उसका प्राण होते हैं. लेकिन हिन्दी का हिन्दुस्तान अखबार इन्ही अंशकालिक पत्रकारों को बंधुआ मजदूर बनाना शुरू कर दिया है....भाजपा का गडकरी इफेक्ट: सोरेन को मुंबई बुलाया
भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में यह गडकरी इफेक्ट है. भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन गडकरी ने झारखण्ड के नये मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मिलने के लिए मुंबई बुला लिया. शिबू सोरेन के साथ आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रघुवर दास भी उनसे मिलने मुंबई गये हैं....30 दिसंबर को शपथ लेंगे शिबू सोरेन
नई दिल्ली। झारखण्ड में मुख्यमंत्री के बतौर 30 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शिबू सोरेन शपथ ग्रहण करेंगे. ...सच्चाई लिखने पर पत्रकारों को भी धमकाते थे राठौर
रूचिका गहरोत्रा के केस में छ: महीनें की सजा पाए हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ पत्रकारों को भी तंग करते रहे हैं। जिन पत्रकारों ने रूचिका मामले को दिलेरी से उठाने की कोशिश की राठौर ने न केवल उन्हें धमकाया बल्कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया था....अखबार के खिलाफ सुधांशु महाराज के भक्तों की गुंडागर्दी
नागपुर। आए दिन साधु संतों के कारनामों की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती हैं। पिछले दिनों संत आसाराम बापू पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि नागपुर के रेशिमबाग मैदान में चल रहे विश्व जागृति मिशन के आचार्य सुधांशु महाराज से जुड़ा मामला सुर्खियों में आया है। मिशन के खिलाफ तहसील थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।...बंटवारे में नहीं, विकास में है समस्या का समाधान
तेलंगाना राज्य के गठन की मांग को कांग्रेस ने बहुत ही गैर ज़िम्मेदार तरीके से सुलझाने की कोशिश की जिसकी वजह से छोटे राज्यों के नाम पर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गयी है. आम तौर पर देखा गया है कि जो इलाके विकास की दौड़ में पीछे रह जाते हैं वे किसी भी बड़े राज्य से अलग होना चाहते हैं....खराब स्वास्थ्य की वजह से नारायणदत्त तिवारी ने दिया इस्तीफा
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नारायणदत्त तिवारी ने खराब स्वास्थ्य की वजह से राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है. 86 वर्षीय तिवारी अगस्त 2007 में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बने थे। ...चीन में चली दुनिया की सबसे तेज ट्रेन
शनिवार को चीन में दुनिया की सबसे तेज ट्रेन ने अपना परिचालन शुरू कर दिया है. चीन की सरकारी समाचार एजंसी सिन्हुआनेट ने दावा किया है कि अधिकतम 394 किलोमीटर प्रति घण्टे से दौड़ने में सक्षम यह ट्रेन औसत 350 किलोमीटर प्रति घण्टे के हिसाब से यात्रा करेगी जो कि दुनिया में गति के लिहाज से सर्वाधिक है....तेलंगाना विवाद के बीच तिवारी जी बन गये कांग्रेस के गले की हड्डी
आंध्र प्रदेश में तेलंगाना विवाद के बीच राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी पार्टी के लिए गले की हड्डी साबित हो रहे हैं. पूरी कांग्रेस पार्टी अभी राजनीतिक मोर्चे पर तेलंगाना और झारखण्ड में सरकार गठन के सवाल से जूझ रही है लेकिन इस बीच नारायण दत्त तिवारी के सेक्स स्कैण्डल ने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है....राज्यपाल से मिले सोरेन, शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू
झारखण्ड में नयी सरकार के गठन के लिए कवायद तेज हो गयी है. रांची में दोपहार बाद तीन बजे शिबू सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. फिलहाल राजभवन की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन ऐसी संभावना है कि रविवार को राज्य में नयी सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है....फेशबुक पर साल का चर्चित ट्रेण्ड रहा फक माई लाइफ
साल 2009 के लिए फेशबुक और ट्विटर ने अपने जो आंकड़े जारी किये हैं वे बताते हैं कि इस साल फेशबुक पर सबसे अधिक चर्चित उनके अप्लिकेशन रहे जिसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक चर्चित ट्रेण्ड रहा फक माई लाईफ यानी एफएमएल (FML). ...राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी का रनिवास बन गया राजभवन
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में तेलंगाना विवाद के बीच प्रदेश के राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के गले की हड्डी बन गये हैं. राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी का एक न्यूज चैनल एबीएन आंध्र ज्योति ने स्टिंग आपरेशन किया है जिसमें कथित तौर पर बताया गया है कि 85 वर्षीय तिवारी जी ने तीन स्त्रियों के साथ सहवास किया. ...झारखण्ड में मंत्रीपद बंटवारे पर बनी सहमति
रांची/नई दिल्ली। शुक्रवार को रांची और नई िदल्ली में दिनभर चली राजनीति गतिविधियों में जहां एक ओर यह साफ हो गया कि झामुमो और एनडीए राज्य में मिलकर सरकार बनाएंगे वहीं दिनभर दोनों दलों के प्रतिनिधियों की ओर से मंत्री पद के बंटवारे पर आम सहमति बनाने की कोशिश होती रही. ...शिबू सोरेन शनिवार को पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा
रांची। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. शुक्रवार को रांची में हुई झामुमो विधायक दल की बैठक एकमत से शिबू सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. ऐसा समझा जा रहा है कि भाजपा से समर्थन मिलने के बाद शनिवार को वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं....पाखंडी, व्यभिचारी, दुराचारी तथा दुष्टप्रवृत्ति वाला एक डीजीपी
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा की सीबीआई अदालत ने रुचिका गहरोत्रा आत्महत्या मामले में जो फैसला सुनाया है उसने एक बार फिर न्याय को लेकर देशभर में राष्ट्रव्यापी बहस छेड़ दी है. एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि देश का न्याय क्या ऊंचे रुसूख रखने वाले लोगों के लिए कुछ और है तथा देश के अन्य आम लोगों के लिए कुछ और?...एस-1 चैनल के मालिक की जमानत अर्जी खारिज
गुड़गांव की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने एस-1 चैनल के मालिक और सीनियर बिल्डर के मालिक विजय दीक्षित की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. विजय दीक्षित पर आरोप है कि उन्होंने गुड़गांव के अपने सीनियर डेस्टिनेशन माल के निर्माण में धोखाधड़ी की है. ...मेरे प्यारे देशवासियों...
मैं सार्वजनिक जीवन जीनेवाले कुछ उन भाग्यशाली लोगों में से हूं जि्न्होंने न केवल आजादी के आंदोलन को करीब से देखा है बल्कि उसमें शामिल भी रहे हैं. एक छात्र के रूप में मैं आजादी के आंदोलन में भी शामिल रहा और 22 साल के नौजवान के रूप में मैंने लालकिले पर तिरंगा फहरते और पंडित नेहरू को प्रधानमंत्री बनते हुए देखा था. ...एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे शिबू सोरेन
नई दिल्ली और रांची। शिबू सोरेन द्वारा झारखण्ड में एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावना बढ़ गयी है. खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए की ओर से विधायकों के समर्थन की चिट्ठी रांची पहुंचे शिबू सोरेन को सौंप दी है. अब बातचीत मंत्रालय के बंटवारे और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही है. ...गुजरात का अंकलेश्वर है देश का सबसे प्रदूषित शहर
नई दिल्ली। देश में अंकलेश्वर सबसे अधिक प्रदूषित शहर है. यह खुलासा केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली में एक रिपोर्ट जारी करते हुए किया है....अटल जी की 'याद' में भाजपा की भजन संध्या
नई दिल्ली। इसका कुछ गलत मतलब मत निकालिए. अटल जी सकुशल हैं. और आज 25 दिसंबर को उनका 85वां जन्मदिन है. इन दिनों अटल बिहारी वाजपेयी सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह से अलग होकर निजी पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं. लेकिन उनकी ही पार्टी है जो उनके जीते जी भजन संध्या का आयोजन करके उनका जन्मदिन मना रही है. ...मैं अकेला आया हूं और निरंतर चलता रहूंगा- नितिन गडकरी
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में विधिवत भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाली. इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से भी बातचीत की. लगभग एक घण्टे चली इस प्रेस कांफ्रेस में नितिन गडकरी से पत्रकारों ने खुलकर सवाल पूछे. इस प्रेस कांफ्रेस में पूछे गये कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उस पर गडकरी के जवाब यहां प्रकाशित कर रहे हैं- संपादक...दलित ईसाईयों ने चर्च के विश्वासघात पर की मुआवजे की मांग
नई दिल्ली। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दलित इसाई संगठन ‘पुअर क्रिश्चियन लिबरेशन मूवमेंट’ ने भारतीय चर्च से ‘धर्मांतरित इसाइयों’ के प्रति किए गए ‘विश्वासघात’ के लिए मुआवजा मांगा है। संगठन ने चर्च नेतृत्व से ‘धर्मांतरित इसाइयों’ की स्थिति पर ‘श्वेत-पत्र’ रखने की मांग भी की है। ...हरिद्वार में संघ आयोजित करेगा राष्ट्र-रक्षा कुंभ
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में सीमाई सुरक्षा के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा केन्द्र और राज्यों की सरकारों के साथ ही आमलोगों की चिंता का विषय बने इस दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में आगामी मार्च में हरिद्वार में होनेवाले कुंभ के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र रक्षा कुंभ का भी आयोजन करेगा....अध्यक्ष बदलने से पार्टी में कुछ नहीं बदलेगा- नितिन गडकरी
भाजपा के नये अध्यक्ष नितिन ने आज दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कांफ्रेस में साफ कहा कि पार्टी में अध्यक्ष बदलने से कुछ नहीं बदलनेवाला. हालांकि उन्होंने यह बात विचारधारा पर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कही थी लेकिन प्रेस कांफ्रेस के दौरान और बाद में वहां जो नजारा दिखा उससे साफ हो गया कि भाजपा में अध्यक्ष बदलने से वास्तव में कुछ नहीं बदलेगा....आधी रात में भी फहराएगा नवीन जिंदल का तिरंगा
उद्योगपति और कांग्रेस के सांसद नवीन जिंदल का तिरंगा प्रेम किसी से छिपा नहीं है. अपने इसी तिरंगा प्रेम के नाते न केवल उन्होंने घरों पर तिरंगा फहराने की अनुमति अदालत से ली थी बल्कि अब आधी रात में भी उन्हें अपने तिरंगे को उतारने की जरूरत नहीं होगी. गृहमंत्रालय ने उन्हें आधी रात में भी तिरंगा लहराने की अनुमति दे दी है. ...शॉटगन की शिकायत: यशवंत को मुख्यमंत्री घोषित करते तो जीत जाते
भारतीय जनता पार्टी के नेता, सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने झारखण्ड चुनाव की हार पर अपनी शिकायत दर्ज करा दी है. उनकी शिकायत है कि अगर राज्य में यशंवत सिन्हा को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किया जाता तो राज्य में भाजपा की हार नहीं होती. यशवंत सिन्हा इस समय हजारीबाग से सांसद हैं. ...देश में स्थापित होगा नेशनल इंटेलिजेन्स ग्रिड
नई दिल्ली। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि केंद्र सरकार ने 2011 तक "नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड" (नेटग्रिड) स्थापित करने का निर्णय लिया है। नेटग्रिड के तहत खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों से बिना किसी बाधा के त्वरित गति से इच्छित जानकारी प्राप्त करने के लिए डेटाबेस के 21 सेट्स का नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना 18 से 24 महीने में पूरी हो जाएगी।...आसाराम के अनादर से आहत हुई विहिप
इलाहाबाद। गुजरात में भाजपा सरकार द्वारा लगातार संत आशाराम बापू के अपमान से विश्व हिन्दू परिषद आहत है. विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ने आज इलाहाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आशाराम बापू के आश्रम के साथ जैसा व्यवहार किया जा रहा है उससे पूरा हिन्दू समाज आहत हुआ है. ...न कांग्रेस को जीत की खुशी, न भाजपा को हार का गम
झारखण्ड विधानसभा चुनाव परिणाम अब अंतिम तौर पर आ गये हैं. भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनाव परिणाम चौंकानेवाले हैं. कांग्रेस को उम्मीद से अधिक सीटें मिली हैं लेकिन वह जीत का दावा नहीं कर रही है और भाजपा के उम्मीद से आधे पर सिमट जाने के बाद भी वह हार का गम नहीं मना रही है. फिर झारखण्ड में ऐसा क्या हुआ कि न कांग्रेस को जीत का अहसास है और न भाजपा को हार का गम?...झारखण्ड के अंतिम चुनाव परिणाम
झारखण्ड में 81 सीटों के लिए पांच चरणों में हुए मतदान की गिनती पूरी हो गयी है और चुनाव आयोग ने अंतिम तौर पर चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी है. हालांकि अभी भी दो सीटों के परिणाम अंतिम तौर पर आने बाकी है लेकिन आखिरी तौर पर जो नतीजे सामने हैं वे इस प्रकार हैं-...खंडित जनादेश के खंड-खंड निहितार्थ
नतीजे आपके सामने हैं और इन नतीजों पर पार्टियों-राजनेताओं और उनके पिछवाड़े में खड़े होकर पैसे लगाने वाले उद्योगपतियों-व्यवसाइयों को भले दुख हुआ हो, मगर आपको-हमको झारखंड की आम जनता को कतई दुख नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह फैसला आपका और हमारा ही है....सत्ता की चाभी जेब में रखकर बोकारो में बैठ गये गुरूजी
झारखण्ड की तस्वीर साफ हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों पर दावा करके भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही हो लेकिन झारखण्ड चुनाव में सबसे अधिक फायदे में रहा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा. चुनाव पूर्व सभी दावों को खारिज करते हुए न केवल दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है बल्कि झारखण्ड में सत्ता की चाभी भी उसने अपने पास रख ली है....भाजपा का राष्ट्रवाद बनाम संघ का महाराष्ट्रवाद
नितिन गडकरी को भाजपा ने नया अध्यक्ष चुना है और युवाओं को पार्टी से जोडऩे की मुहिम के कारण ही सुषमा स्वराज को लोकसभा में पार्टी संसदीय दल का नेता बनाया गया है। लोकसभा चुनाव में मिली हार और उसके बाद अरुणाचल, हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली पराजय से राजनीतिक पंडित इस बात को स्वीकारने लगे थे कि भाजपा नाम की राजनीतिक पार्टी अब लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी बनने से भी वंचित रह जाएगी।...संजय जोशी की राह में आडवाणी बने रोड़ा
भाजपा के नये अध्यक्ष नितिन गड़करी ने अपनी टीम बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. लेकिन नये अध्यक्ष के लिए सबसे बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है नये संगठन महासचिव की नियुक्ति को लेकर. नितिन गड़करी संजय जोशी को संगठन महासचिव बनाना चाहते हैं लेकिन उनकी इस मंशा में सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़े हो गये हैं लालकृष्ण आडवाणी....भाजपा बदल रही है अपने अध्यक्ष का प्रोफाइल
भारतीय जनता पार्टी अपने नये अध्यक्ष नितिन गड़करी के प्रोफाइल को बदलने में लग गयी है. 19 दिसंबर को नितिन गड़करी का जो परिचय पत्रकारों को उपलब्ध करवाया गया था उसे बदलकर अब नया परिचय तैयार करवाया जा रहा है जिसे 24 दिसंबर को पत्रकारों को मुहैया करवाया जाएगा....इंडिया आ रहा है अल जजीरा
पश्चिमी मीडिया की नजर में 'कुख्यात' कतर का अल जजीरा चैनल भारत आने की तैयारी में है. खबर है कि गृह-मंत्रालय अल जजीरा के भारत में प्रसारण संबंधी फाइलों का निपटारा कर रहा है और सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही भारत में अल जजीरा चैनल का प्रसारण शुरू हो सकेगा....बहुजन को छोड़ परिजन की सेवा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुत मुमकिन है कि विधानमंडल के अगले सत्र में जब लोक निर्माण, आबकारी और सिंचाई मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी विधान परिषद में दाखिल होंगे तो पत्नी हुसना सिद्दीकी उनके साथ होंगी। हो सकता है कि मंत्री जी के खिलाफ विपक्ष जब हमलावर हो तो सत्तारूढ़ दल के सदस्य के रूप में हुसना पति के बचाव में खड़ी हो जाएं और पति-पत्नी का मुकाबला विपक्ष के लिए आसान न हो। ...तरकश को मिला मंथन मीडिया अवार्ड
ज्ञान विज्ञान से जुड़े हिन्दी पोर्टल तरकश.कॉम को ई न्यूज श्रेणी में प्रतिष्ठित मंथन मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह मीडिया अवार्ड 19 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया....मंगलवार को हो सकता है तेलंगाना पर फैसला
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि मंगलवार को तेलंगाना के बारे में कोई निर्णय हो सकता है. सोमवार को प्रधानमंत्री ने यह बात आंध्र के रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के नेताओं से बात करते हुए कही है....गोपीनाथ मुण्डे बने लोकसभा में उपनेता
लंबे समय तक भाजपा से आडवाणी को दरबदर करनेवालों के मंसूबे पूरी तरह से फेल हो गये हैं. हकीकत यह है कि आडवाणी को कमजोर करने के लिए जितने सारे अभियान चलाये गये, आडवाणी ने उन सबको कमजोर साबित करते हुए अपनी सुप्रीमेसी बरकरार रखी है. ...कोपनहेगन सम्मेलन: सुखद सोच का दुखद अंत
हसरतों को पंख मिलने के उम्मीद में लोग कोपेनहेगन सम्मेलन को होपेनहेगन नाम से बुला रहे थे, पर अब लोग बहुत बुरी तरह गुस्से में और दुखी हैं। जब कई देशों के नेता कोपेनहेगन से रवाना हो रहे थे, तो ब्रिटेन के ग्रीनपीस के कार्यकारी निदेशक जॉन सॉवेन ने बीबीसी से कहा कि कोपेनहेगन एक ऐसी अपराधभूमि की तरह लग रहा है जहाँ से अपराधी स्त्री-पुरुष एयरपोर्ट की ओर रवाना हो रहे हैं।...पियक्कड़ कह रहे हैं पीना छोड़ दो मेरे भाई
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जी हां, यह एक ऐसे झुग्गी वालों की पटकथा है जिसके पात्र पहले हर दिन सात ड्रम शराब गटक जाते थे। वही अब रोजगार के लिए कुटीर उद्योग लगाने को प्रयासरत हैं। यहां के भूखे-नंगे बच्चे अब मां-बाप का पैर छूकर प्रणाम तो करते ही हैं, रोजाना पढ़ने भी जाते हैं। इस बदलाव का सूत्रधार बना है मोतिहारी शहर का एक प्राइवेट स्कूल प्रबंधन।...ब्रिटेन के अखबार ने लगाया पचौरी पर कार्बन कमाई का आरोप
पिछले साल जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में सराहनीय काम करने वाली संस्था आईपीसीसी के अध्यक्ष आर के पचौरी पर अब ब्रिटेन के अखबार ने तीखा हमला बोला है. अखबार ने पचौरी को कार्बन कमाई करनेवाला सौदागर कहा है और कहा है कि वे तो एक रेलवे इंजीनियर हैं, उनका पर्यावरण विज्ञान से क्या लेना देना?...माओवादी हिंसा का फिर शिकार हुआ नेपाल
काठमांडू। नेपाल में माओवादियों द्वारा घोषित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल हिंसा के हवाले हो गयी है. माओवादियों ने सड़कें जाम और दुकानें जबरन बंद करा दीं और गाडि़यों को जमकर तोड़ा। पुलिस और माओवादियों के बीच हुए संघर्ष में 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 37 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।...उमा गोविन्द और कल्याण की भाजपा में वापसी चाहते हैं गड़करी
भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष नितिन गड़करी ने कहा है कि वे पार्टी में उमा भारती, गोविन्दाचार्य और कल्याण सिंह जैसे नेताओं की वापसी चाहते हैं. उनका कहना है कि पार्टी के व्यापक हित में इन नेताओं का पार्टी में वापस लौटना जरूरी है....भाजपा ने की राजनाथ के उज्ज्वल भविष्य की कामना
शनिवार को नई दिल्ली के 11 अशोक रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिस तरह से हड़बड़ी में नये अध्यक्ष की ताजपोशी की गयी और निवर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बिना किसी नयी जिम्मेदारी के पदमुक्त कर दिया वह तो चौंकानेवाला है ही लेकिन उससे अधिक चौंकानेवाला है भाजपा द्वारा दी गयी राजनाथ सिंह को शुभकामना. ...कसाब को फांसी देने की जल्दी में नहीं हैं भारत सरकार
नई दिल्ली। भारत सरकार मुंबई हमलों के आरोपी और जीवित पकड़े गये एकमात्र आतंकवादी आमिर अजमल कसाब को फांसी देने की जल्दी में नहीं है. भारत के विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने कहा है कि कसाब को फांसी देने के लिए भारत सरकार किसी प्रकार की जल्दबाजी में नहीं है. ...राष्ट्रवाद की कमान महाराष्ट्रवाद के हवाले
राजनाथ सिंह ने अपने कार्यकाल के खत्म होने से चार दिन पहले ही भाजपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह अनौपचारिक रूप से नितिन गडकरी ने आज शाम 4.15 मिनट पर भाजपा के नये अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है. औपचारिक रूप से नितिन गड़करी 24 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे....रंगनाथ मिश्रा की रिपोर्ट पर राजनीति शुरू
रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट शुक्रवार को सदन पटल पर रख दी गयी. हालांकि सरकार ने जानबूझकर रिपोर्ट को ऐसे वक्त में सदन पटल पर रखा जब सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा था. लेकिन अब रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट पर सदन के बाहर राजनीति शुरू हो गयी है....शनिवार को गडकरी के हवाले होगा भाजपा का गढ़
शुक्रवार की शाम जब भाजपा एक संक्षित संसदीय बोर्ड की बैठक करके अपने संसदीय नेता का बदलाव कर रही थी तो कायदे से नितिन गडकरी को भी दिल्ली में ही होना चाहिए था. पहले खबर भी यही थी कि वे शुक्रवार की शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं. लेकिन वे अब शनिवार को दिल्ली आयेंगे और भाजपा के अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होंगे....लालू के ब्लैक मुनाफे पर ममता का ह्वाइट पेपर
रेलवे पर लाये गये ममता बनर्जी के ह्वाइट पेपर पर ममता बनर्जी द्वारा लाये ह्वाइट पेपर को लालू प्रसाद ने ब्लैक पेपर कहा है. लेकिन हकीकत यह है कि ममता बनर्जी रेलवे के ह्वाइट पेपर में लालू के जिस मुनाफे वाली फोर्जरी का राज फास किया है उसके बारे में विस्फोट.कॉम दो बार सवाल उठा चुका है. ...पन्ना टाईगर रिजर्व का बाघ जंगल छोड़कर भाग गया
पन्ना, मध्य प्रदेश। देश में बाघ संरक्षण के नाम पर कैसे कैसे किस्से हो रहे हैं इसे देखना हो तो पन्ना टाईगर रिजर्व को देखिए. पन्ना टाइगर रिजर्व में दो बाघिनों के लिए लाया गया बाघ पन्ना टाईगर रिजर्व छोड़कर भाग गया है. वन विभाग के अधिकारी भगोड़े बाघ को खोज खोजकर परेशान हैं लेकिन उसका कहीं होई अता पता नहीं चल रहा है....जारी रहेगी आडवाणी की राजनीतिक 'रथ'यात्रा
भारतीय जनता पार्टी और खुद लालकृष्ण आडवाणी की ओर से जिस बात की कोशिश थी वही हुआ. लालकृष्ण आडवाणी पर नेता विपक्ष का पद छोड़ने का जो दबाव था उसे उन्होंने मान लिया लेकिन पार्टी से हटकर नहीं, बल्कि पार्टी में और ऊपर उठकर. संसदीय व्यवस्था में भले ही उनके नये पद का कोई मतलब न हो लेकिन पार्टी में उनकी सुप्रीमेसी बनी रहेगी....कोलैप्स होने के कगार पर कोपेनहेगन
कोपेनहेगन कोलैप्स होने के कगार पर पहुंच गया है. 18 दिसंबर को सम्मेलन के आखिरी दिन आखिरी तौर पर चीन, भारत और ब्राजील ने सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया जिसे देखते हुए अब इस बात की कोई संभावना नहीं बची है कि राजनीतिक रूप से आखिरी रूप से कोई मसौदा प्रस्तुत हो पायेगा....जेल में मुझसे मिलने आया था हेडली- कसाब
इधर मुंबई हमलों के एकमात्र जीवित आरोपी आतंकवादी का केस ट्रायल चल रहा था और उधर मुंबई हमलों की रेकी करनेवाले डेविड हेडली ने जेल में जाकर उससे मुलाकात कर हाल चाल भी जान लिया. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद आमिर अजमल कसाब ने किया है....घाटी से 30 हजार सैनिक वापस बुलाए गये- एंटनी
आतंक के बीस साल बीतने के बाद कश्मीर घाटी में लगता है अब हालात उतने बेकाबू नहीं रहे कि हर गली नुक्कड़ पर सेना को मोर्चा संभालना पड़े. शायद इसीलिए सरकार ने घाटी से सेना को हटाने की शुरूआत कर दी है. ...इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का प्रमोशन रुका
इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रमौली प्रसाद का प्रमोशन केन्द्र सरकार ने रोक दिया है. केन्द्र सरकार ने चंद्रमौली प्रसाद के प्रमोशन को रोकते हुए कहा है कि उनके ऊपर कई तरह के आरोप हैं, जब तक वे सारे आरोप साफ नहीं हो जाते उनका प्रमोशन नहीं हो सकता....30 साल, 21 हजार मौतें
ये किसी मुठभेड़ या आतंकी घटनाओं में नहीं हुई हैं। न ही कोई बम ब्लास्ट हुआ, न ही जलजला आया और न ही भूकंप। बस एक बीमारी है इंसेफ्लाइटिस। जो सालाना हजारों जिंदगी लील रही है। लोग मर रहे हैं। योजनाएं बन रही हैं। कवायद हो रही है नतीजा सिफर है। यानी हर साल यह बीमारी बरसात की आहट मिलते ही जीवन छीनने में जुट जाती है।...गूगल गणराज्य पर हिट हैं राहुल गांधी
भारत गणराज्य में न सही गूगल गणराज्य पर राहुल गांधी हिट हैं. भारत की राजनीति में भले ही कांग्रेस उन्हें हिट मान रही हो और बाकी दल आलोचना कर रहे हों लेकिन गूगल के सर्च टर्म में राहुल गांधी देश के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ हो गये हैं. गूगल ने साल 2009 के अपने जो सर्च आंकड़े जारी किये हैं उसमें बताया है कि राहुल गांधी सबसे ज्यादा खोजे जानेवाले राजनीतिज्ञ हैं. ...बीटी बैंगन के खिलाफ सड़को पर उतरे नौजवान
दिल्ली के जाकिर हुसैन कालेज के छात्र और यूथ फार सेफ फूड के कार्यकर्ताओं ने बीटी बैंगन के खिलाफ गुरुवार को पुरानी दिल्ली की गलियों में एक यात्रा निकाली और लोगों से बीटी बैंगन के खतरों के प्रति सचेत किया. बीटी बैंगन विरोधी इस पदयात्रा में करीब पांच सौ नौजवान शामिल हुए....नेता विपक्ष के लिए मैदान में डटे डॉ जोशी और सुषमा स्वराज
आडवाणी के इस्तीफे की पेशकश के बाद अब भारतीय जनता पार्टी में अगले नेता विपक्ष को लेकर रस्साकसी चरम पर पहुंच गयी है. फिलहाल दो नेता इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. इसमें एक नाम सुषमा स्वराज का है तो दूसरा नाम डॉ मुरली मनोहर जोशी का है. ...आडवाणी के इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी के इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. आडवाणी शुक्रवार को अपना इस्तीफा पार्टी संसदीय दल की संभावित बैठक में सौंप सकते हैं. हालांकि इसके बाद भी वे पार्टी के वरिष्ठ नेता बने रहेंगे और संभावना यह है कि उन्हें एनडीए के अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा जाएगा....बजाज स्कूटर्स का बंद होना बुरा हुआ- राहुल बजाज
किसी दौर में जिस कंपनी की पहचान उसके स्कूटर रहे हों, अगर वह कंपनी स्कूटर ही न बनाने का फैसला ले ले तो कंपनी के मालिक को कैसा लगेगा? जाहिर है अच्छा नहीं लगेगा. ऐसा ही कुछ महसूस हो रहा है राहुल बजाज को जो कि बजाज आटो के चेरमैन हैं. एक टीवी पर चर्चा के दौरान राहुल बजाज ने कहा है कि बजाज स्कूटर्स के बंद होने के फैसले से वे आहत हुए हैं....लोकलेखा समिति के अध्यक्ष पद से जसवंत सिंह का इस्तीफा
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित वरिष्ठ सांसद जसवंत सिंह ने संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने लोकलेखा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था। ...रेलवे में लालू राज की समीक्षा कर रही हैं ममता बनर्जी
यह दीदी की दादागीरी नहीं बल्कि बाजीगरी है. रेलमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा को सूचित किया कि वे रेलवे की सेहत को जांचने के िलए जल्द ही ह्वाइट पेपर लाने जा रही हैं. हालांकि यह कहते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करते समय वे किसी पर व्यक्तिगत हमला नहीं कर रही हैं....अब माओवादी लड़ेंगे तेलंगाना की लड़ाई
अलग तेलंगाना को अब नये लड़ाके मिल गये हैं. माओवादियों ने दावा किया है कि वे अलग तेलंगाना के लिए लड़ाई लड़ेंगे. माओवादी नेता किशनजी ने कहा है कि अलग तेलंगाना के लिए वे सरकार पर जन दबाव बनाएंगे....सीबीआई की रिपोर्ट से और उलझ गया सोपियां का सवाल
सोपियां में सीबीआई की सफाई पर कश्मीर उबल पड़ा है. सोमवार को सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में खुलासा किया था कि सोपियां में जिन दो लड़कियों की मौत हुई थी वह हत्या नहीं थी बल्कि एक दुर्घटना थी. सीबीआई की इसी रिपोर्ट पर एक बार फिर कश्मीर में विरोध उबल पड़ा है. जाहिर है सीबीआई की इस रिपोर्ट को कश्मीर के लोग सही नहीं मान रहे हैं. ...ढाई लाख दो, लाइव कवरेज लो
लोकसभा चुनाव के दौरान खबरों की खरीद बिक्री के जो खुलासे शुरू हुए थे अब वे अपना असर दिखाने लगे हैं. चेन्नई के हिन्दू समूह के बाद अब आउटलुक पत्रिका ने भी खबरों की खरीद बिक्री का खुलासा करते हुए अपना एक अंक प्रकाशित किया है जिसमें उसने बताया है कि एक टीवी चैनल ने शीला दीक्षित के बेटे और सांसद संदीप दीक्षित से मांग की कि अगर वह उन्हें ढाई लाख रूपया दे दे तो चैनल उनके इलाके में राहुल गांधी के दौरे का लाइव कवरेज कर सकता है. ...अटल जी को झारखण्ड की जीत तोहफे में देने की तमन्ना
रांची। अटल बिहारी वाजपेयी के अगले जन्मदिन के मौके पर पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह एक नायाब तोहफा देना चाहते हैं. यह तोहफा होगा झारखण्ड में एनडीए की जीत का तोहफा. झारखण्ड में धुंआधार प्रचार में जुटे राजनाथ सिंह मंगलवार को रांची में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही....कांग्रेस ने तेलंगाना को ठेंगे पर ठेला
कांग्रेस ने तेलंगाना को ठेंगे पर ठेल दिया है. के चंद्रशेखर राव का अनशन तुड़वाने के लिए कांग्रेसी नेतृत्व ने राज्य विधानसभा में प्रस्ताव पारित करवाने की जो चाल चली थी वह कामयाब हो गयी है और अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अनिश्चितकाल के लिए तेलंगाना के मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. ...किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रदेश का बंटवारा- सपा
मायावती ने उत्तर प्रदेश के बंटबारे के लिये केंद्र को प्रस्ताव भेजकर अपने आप को मजबूत करने की कोशिश की है लेकिन समाजवादी पार्टी ने आज साफ कर दिया कि वह उत्तर प्रदेश का किसी भी सूरत मे बंटबारा नहीं हाने देगी। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ऐलानिया कहा कि किसी भी सूरत मे उत्तरप्रदेश का बंटबारा बर्दाश्त नहीं होगा....एक भारतीय की क्या कीमत?....40 सेंट!
दिल्ली में यमुना के किनारे एक कोयला से चलनेवाला बिजलीघर है. दिल्ली सरकार ने 160 मेगावाट के राजघाट थर्मल पावर स्टेशन नामक इस बिजलीघर को बंद करने का निर्णय लिया है. दिल्ली सरकार का तर्क है कि कोयले से प्रदूषण फैलता है इसलिए उसने यह निर्णय लिया है. बड़े बिजलीघर वह भी कोयले से चलनेवाले मुसीबत तो हैं ही इसलिए भारत सरकार परमाणु आधारित बिजली पैदा करने की दिशा में जी जान लगा दिया है. मनमोहन सिंह सरकार की यह एकमात्र उपलब्धि कही जाएगी कि उन्होंने परमाणु बिजलीघरों को मान्य करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. लेकिन क्या यह सचमुच उपलब्धि होगी?...बाघ बचे भी तो कैसे?
नेपाल की राजधानी काठमांडू में अक्टूबर को अंतिम सप्ताह में विश्व बैंक और नेपाल सरकार के सहयोग से ग्लोबल टाइगर वर्कशाप में यह आधार बनाया गया कि ”शेर बचाना हमारी परीक्षा है” और यदि हम इसमें सफल हुए तो हम इस धरती को बचाने में सक्षम होंगे। ...मुंबईकरों ने किया एक 'गिरमिटिया' का सम्मान
आमतौर पर मुंबई से ऐसी ही खबरें आती हैं कि वह उत्तर भारतीयों के खिलाफ रहती है लेकिन कभी कभी ऐसे मौके भी आते हैं जब न केवल उत्तर भारत के लोगों का सम्मान भी होता है और मुंबई में हर वर्ग से महत्वपूर्ण उत्तर भारतीय का स्वागत भी करती है. गिरमिटिया मजदूरों के वंशज और मारीशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ मुंबई आये तो कुछ ऐसा ही देखने को मिला. ...हिन्दुत्व पर चलते तो न होती ग्लोबल वार्मिंग
आगरा। ग्लोबल वार्मिंग पर चल रही बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहनराव भागवत ने तर्क दिया है कि अगर हिन्दुत्व के जीवनदर्शन पर चलते तो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या ही नहीं आती. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया कोपेनहेगन में हिन्दुत्व की जीवनशैली अपनाने की बात कर रहा है. ...संथानम सब कुछ नहीं जानते-काकोदकर
परमाणु उर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर ने कहा है कि संथानम द्वारा देश के परमाणु परीक्षणों पर उठाये गये सवाल बेमतलब हैं. उन्होंने कहा है कि डीआरडीओ उस परीक्षण का हिस्सा जरूर थी लेकिन संथानम सब कुछ नहीं जानते कि वे परीक्षण के सफल या असफल होने का दावा कर सकें....पूर्वांचल से पीछा छुड़ाना चाहती हैं मायावती
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पूर्वांचल से पीछा छुड़ाना चाहती हैं. हाल में ही उत्तर प्रदेश को तीन राज्यों में विभक्त करने की वकालत करनेवाली मायावती ने अब प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि पूर्वांचल को उत्तर प्रदेश से अलग कर दिया जाए. ...तेलंगाना के तीरंदाज: चंद्रशेखर राव
अभी पांच महीने पहले जिन चंद्रशेखर राव ने अपनी ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है वही कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव (केसीआर) अब तेलंगाना के नायक और आंध्र के खलनायक बनकर पूरी तरह से उभर आये हैं. कोई उन्हें नायक समझे या खलनायक लेकिन इतिहास के पन्नों पर उन्होंने वह लाइन लिख दी है जो उन्हें हैदराबाद के निजाम के बराबर ला खड़ा करता है. राजनीतिक रूप से राव अब दक्षिण की बड़ी शख्सियतों में शामिल हो गये हैं. ...आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की संभावना बढ़ी
आंध्र प्रदेश में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावना बढ़ गयी है. आज दिन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और प्रधानमंत्री से इस बारे में विचार कर सकती हैं. ...तेलंगाना का तीर निकल चुका है अब वापस नहीं होगा- चंद्रशेखर राव
तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और अलग तेलंगाना राज्य का आंदोलन चलानेवाले के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने कहा है कि तेलंगाना का तीर अब निकल चुका है, वापस नहीं होगा. केसीआर ने यह बात एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कही है. ...छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में माओवादी-सुरक्षा बल भिड़े
माओवाद से प्रभावित दो राज्यों छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में माओवादी और सुरक्षा बलों के बीच जंग तेज होती जा रही है. शनिवार को जहां दस घण्टे से चली आ रही मुटभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सात माओवादियों को मार गिराया वहीं उड़ीसा में माओवादियों ने पुलिस की एक इमारत को विस्फोट से उड़ा दिया....प्रवीण महाजन को ब्रेन हैम्रेज
मुंबई। प्रमोद महाजन की हत्या में सजायाफ्ता प्रवीन महाजन को ब्रेन हैम्रेज हो गया हैं। उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं। उनकी हालत गंभीर हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं।...जलवायु परिवर्तन वार्ता नाकाम होने से बचाने में जुटा जी-77
विकसित देशों को दोगुने कार्बन उत्सर्जन की छूट देने, कार्बन उत्सर्जन की कोई समयसीमा न बनाने के साथ ही कई मामलों में भेदभाव वाले डेनमार्क मसौदे ने पूरी जलवायु वार्ता की गर्मी को ठंडा कर दिया है। कोपेनहेगेन कॉन्फ्रेंस के दो-तीन दिन बाद ही अचानक षड्यंत्रों और रहस्यों से पर्दे उठने से अब ऐसा वातावरण बन गया है जिसमें कोई नतीजा निकलना दूर की कौड़ी नजर आ रही है।...गरीबी रेखा से भी नीचे अब आ गयी दरिद्र रेखा
प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रह चुके अर्थशास्त्री सुरेश तेन्दुलकर ने दावा किया है कि गरीबी नापने के लिए उन्होंने नया तरीका विकसित किया है. इस नये तरीके का कमाल है कि भारत में हर तीसरा भारतीय दरिद्र हो चुका है. ...तेलंगाना के विरोध में 100 विधायकों और दर्जनभर सांसदों का इस्तीफा
आंध्र प्रदेश में तेलंगाना राज्य को मंजूरी मिलते ही शेष आंध्र प्रदेश के विधायकों और सांसदों में उबाल आ गया है. अलग तेलंगाना राज्य का सबसे अधिक विरोध कांग्रेस के नेता कर रहे हैं. अब तक करीब 100 विधायक और एक दर्जन से अधिक सांसद अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं....तीसरा विश्वयुद्ध नहीं होना चाहिए- बराक ओबामा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने युद्ध की अनिवार्यता को मानते हुए भी नोबेल का शांति पुरस्कार लेते हुए नार्वे की राजधानी ओस्लो में कहा कि अब दुनिया में तीसरा विश्वयुद्ध नहीं होना चाहिए. ...भास्कर का आईपीओ फर्जी है मी लार्ड!
दैनिक भास्कर समूह के आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही उस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. पिछले कई दिनों से लगातार प्रचार अभियान के द्वारा भास्कर अपने आईपीओ को सफल बनाने के अभियान में जुटा था लेकिन आईपीओ खुलने से एक दिन पहले भास्कर समूह पर अपना 30 प्रतिशत हक का दावा करनेवाले महेश ने लखनऊ में एक पीआईएल करके आईपीओ रुकवाने की मांग की है और कहा है कि भास्कर के नाम पर जो आईपीओ लाया जा रहा है वह फर्जी है....हैदराबाद का क्या होगा?
आंध्र प्रदेश के बंटवारे पर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा मोहर लगाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उभरकर सामने आया है कि हैदराबाद का क्या होगा? क्या हैदराबाद को तेलंगाना में शामिल कर दिया जाएगा या फिर उसे पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ की तरह एक केन्द्रशासित प्रदेश बनाकर दोनों राज्यों की राजधानी बना दिया जाएगा?...विस्फोट से जुड़े पत्रकार को लाडली मीडिया अवार्ड
अगर आप विस्फोट के नियमित पाठक हैं तो कभी न कभी शिरीष खरे द्वारा उठाये गये मुद्दों से आपका वास्ता पड़ा होगा. बेहद विनम्र लेकिन धारदार लेखन के धनी शिरीष खरे लगभग खत्म हो चुकी विधा आंदोलन और जनजीवन को पत्रकारिता से जोड़ने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. उन्हीं शिरीष खरे को मुंबई के एक बड़े समारोह में जब विस्फोट पर किये गये उनके लेखन के लिए लाडली सम्मान मिला तो केवल शिरीष का ही सम्मान नहीं हुआ वह उस पत्रकारिता का भी सम्मान है जो विस्फोट पर वे कर रहे हैं....गुजरात में भी शुरू हुआ नैनो प्लांट का विरोध
पश्चिम बंगाल के सिंगूर की तर्ज पर गुजरात के साणंद में भी टाटा की नैनो का विरोध शुरू हो गया है. टाटा नैनो के प्रस्तावित प्लांट के विरोध के लिए संघर्ष समिति बनाई भी बना दी है और किसानों ने टाटा के प्रस्तावित प्लांट के खिलाफ बैठके शुरू कर दी हैं....कोप15 से कोई होप नहीं
कोपेनेहेगेन जलवायु वार्ता जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे आशा-उम्मीदों के दिये कमजोर पड़ते जा रहे हैं। धरती गरम होती जा रही है, दुनिया के सैकड़ों द्वीप डूबने के कगार पर हैं, भारत के सुंदरवन के ही चार से ज्यादा द्वीप डूब चुके हैं, ऐसे में भी विकसित देश कोपेनेहेगेन जलवायु वार्ता में भी मुद्दे को छोड़कर अपनी चालबाजियों को अंजाम देने पर ही ज्यादा आमादा हैं, उनके कई गुप्त एजेंडे पर्दे पर आने शुरू हो गये हैं। ...अलग तेलंगाना के लिए कांग्रेस तैयार
अलग तेलंगाना के लिए कांग्रेस तैयार हो गयी है. बुधवार को दिनभर चली कांग्रेस की मैराथन बैठकों में आखिरकार अलग तेलंगाना के लिए कांग्रेस और केन्द्र सरकार में सहमति बन गयी और तय किया गया कि इसके लिए आंध्र प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा. केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने देर रात पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस अलग तेलंगाना राज्य के लिए पहल शुरू करेगी....बाबरी मामले में वाजपेयी को कांग्रेस की क्लीन चिट
नई दिल्ली। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने संबंधी लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दोषी ठहराए जाने को लेकर विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा नेताओं की कड़ी आलोचना के बाद कांग्रेस ने आज वाजपेयी को क्लीन चिट दे दी है।...हेलिकाप्टर हादसा राष्ट्रपति भवन के लिए मामूली दुर्घटना
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उनके पति देवी सिंह शेखावत और उड़ीसा के राज्यपाल एम सी भंडारी आज उस वक्त बाल बाल बच गए जब उन्हें पुरी से वापस ला रहे हेलिकाप्टर के तीन पंखे भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर एस्बेस्टोस की छत से जा टकराए। पूरे देश में खबर फैल गयी लेकिन राष्ट्रपति भवन खुद इसे एक मामूली घटना मान रहा है....मधु कोड़ा के डायरी की जांच होगी- प्रणव मुखर्जी
रांची। केन्द्रीय वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी झारखण्ड आये तो ऐसा भरोसा देकर चले गये जो झारखण्ड में कई लोगों की नींद उड़ा सकता है. रांची में वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि कोड़ा के डायरी की जांच की जाएगी....तेलंगाना के सवाल पर कांग्रेस में बवाल
अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर बुधवार को दिनभर गहमा-गहमी बनी रही. आंध्र प्रदेश में जहां एक ओर चंद्रशेखर राव के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उतर आया है वहीं दूसरी ओर दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रोसैया सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं. खुद प्रधानमंत्री ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों की एक आपात बैठक की है....कोपनहेगन का कड़वा सच
कोपेनहेगन सम्मेलन में विकासशील और विकसित देशों का अपनी-अपनी मांगों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाना ही है। उनके इसी रवैए के कारण नवंबर में प्रस्तावित बार्सिलोना सम्मेलन खटाई में पड़ गया है। इस सम्मेलन के खटाई में पड़ने का एक प्रमुख कारण दक्षिण अफ्रीकी देशों की पर्यावरण को लेकर विकसित देशों से तोल-मोल करने की रणनीति भी है।...'ढांचा धराशाही होने के असली दोषी राजीव गांधी'
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महासचिव गोविन्दाचार्य का कहना है कि अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने में सबसे अधिक अगर कोई जिम्मेदार है तो वो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हैं. उनका कहना है कि लिब्राहन आयोग कहे न कहे पूरा देश जानता है कि 1991 के चुनाव प्रचार की शुरूआत राजीव गांधी ने अयोध्या से ही शुरू किया था. ...संतोष भारतीय की पत्रकारिता से शर्मसार हो गयी संसद
यह संतोष भारतीय की सुंदर पत्रकारिता का एक और प्रमाण है. बकौल संतोष भारतीय राज्यसभा के सांसद निर्वीर्य हो गये हैं. यानी भारतीय संसद के सर्वोच्च सदन में जो विशेष प्रतिनिधि बैठते हैं वे सब नपुंसक हैं. संतोष भारतीय की ऐसी सतही और गंदी भाषा की पत्रकारिता को पारितोषिक भी मिल गया है. भारतीय संसद ने संतोष भारतीय के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है....गूगल को शिकायत: हिन्दी में अच्छा कन्टेन्ट नहीं है
गूगल को शिकायत है कि इंटरनेट पर हिन्दी में अच्छा और स्तरीय कन्टेन्ट नहीं है इसलिए इंटरनेट पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए गूगल इण्डिया ने एक और पहल की है. गूगल इण्डिया ने हिन्दुस्तान अखबार के साथ मिलकर "है बातों में दम" नामक एक प्रतियोगिता शुरू की है....सत्ता प्रतिष्ठान का दस्तावेज है लिब्राहन की रिपोर्ट-चंपत राय
चंपत राय विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री हैं. लिब्राहन आयोग के दोषियों की सूची में चंपत राय का भी नाम है. लेकिन चंपत राय का कहना है कि उन्हें एक बार भी अपना पक्ष रखने के लिए आयोग ने नहीं बुलाया. रिपोर्ट में चंपत राय को स्थानीय ठेकेदार बताया गया है जबकि उस समय भी वे विश्व हिन्दू परिषद का काम देख रहे थे. प्रस्तुत है चंपत राय से बातचीत जिसमें वे लिब्राहन आयोग पर ही कई तरह के सवाल उठा रहे हैं....राजनाथ सिंह जी, लिब्राहन ने "ढांचे" को बाबरी मस्जिद नहीं कहा है
लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट पर भाजपा अपना ही बंटाधार करने में जुटी हुई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि लिब्राहन आयोग में विवादित ढांचे को बाबरी मस्जिद कहा गया है जो कि सही नहीं है. लेकिन सच्चाई यह है कि पूरी रिपोर्ट में कहीं भी उसे बाबरी मस्जिद कहकर चिन्हित नहीं किया गया है. ...क्रिकेट के मैदान में ललित मोदी को पछाड़कर विजेता बन गये सीपी जोशी
राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चुनावी चौसर पर शह और मात का खेल आखिरकार खत्म हो गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.सी.पी. जोशी ने अपने प्रतिद्वंदी आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को हराकर आरसीए अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। जोशी ने मोदी को 6 वोटों से हराया। जोशी को कुल 19 वोट मिले जबकि मोदी को 13 वोट।...सत्रह साल बाद भी सवाल जस का तस
6 दिसंबर 1992। एक बार फिर वह दिन आया है जिस दिन देश में भारत मां की दो आंखों के बीच कुछ कांटे चुभोने वाले लोगों ने नफरत का जहर भर दिया। यह दिन बहुत ही दुखद था। भावनाओं का ज्वार था और कथित कट्टरपंथियों के उत्तेजक भाषणों से उग्र होकर कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद या विवादित ढांचे को ध्वस्त कर दिया। यह एक ऐसा दिन है जिसे आने वाले कई सालों तक भी भुला पाना संभव नहीं होगा। हिंदू और मुसलमान भारत मां की दो आंखों के समान हैं इसमें कोई दो राय नहीं हैं।...परमहंस सत्यानंद सरस्वती का निधन
बिहार स्कूल आफ योग की स्थापना के द्वारा पूरी दुनिया में योग का परचम लहराने वाले परमहंस सत्यानंद सरस्वती 5 दिसंबर की देर रात झारखण्ड के रिखिया आश्रम में ब्रह्मालीन हो गये हैं. अपने शरीर में वे 86 वर्ष रहे. 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शाम को 6 बजे के बीच उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रिखिया आश्रम में ही रखा जाएगा....प्रभाष जोशी का ऋण
5 नवंबर 2009. हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में यह एक ऐसी तारीख बन गयी जिसने पत्रकारिता से प्रभाष जोशी को छीन लिया. देखते देखते एक महीना बीत गया. इस बीच प्रभाष जी के पार्थिव से जुड़ी हर प्रकार की लौकिक रस्में भी पूरी की जा चुकी हैं. एक महीने बाद हम उनके साथ काम कर चुके अच्युतानंद मिश्र का यह संस्मरण प्रकाशित कर रहे हैं. श्री मिश्र वर्तमान समय में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति हैं....बाबरी के बारे में कोई अफसोस नहीं- संघ प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहनराव भागवत ने कहा है कि बाबरी ढांचा गिरने को लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं है. शुक्रवार को यह बात उन्होंने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कही....अडानी कम्पनी का लाइसेंस रद्द
विदर्भ के चन्द्रपुर क्षेत्र में अडानी कम्पनी को 4.5 हजार एकड़ क्षेत्र में कोयला खनन और ताप बिजली बनाने के लिए मिला लाइसेंस रद्द हो गया है। इस क्षेत्र में 4.5 हजार एकड़ का जंगल भी है जिसकी टीक लकड़ी और टीक की नर्सरी के लिए एशिया में पहला स्थान है। प्रस्तावित परियोजना से यह जंगल भी उजड़ने वाला था और साथ ही लोहारा तथा अन्य गाँवों के आदिवास भी उजड़ने वाले थे।...बांस बिन कैसे बजे वंशकारों की बांसुरी
न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी। यह कहावत प्रदेश के लाखों वंशकारों की आजीविका पर आये संकट का हाल बंया करती है। बांस पर निर्भर रहने वाले इन बांस कारीगरों के लिये बांस वनों में न कोई जगह है और न ही राज्य सरकार की कार्ययोजना में। राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत गठित होने वाली ज्यादातर जिला स्तरीय समितियां कागजों में है और उनका क्रियान्वयन न के बराबर दिखाई पड़ता है।...क्या है कार्बन क्रेडिट और कैसे होती है कार्बन ट्रेडिंग?
कार्बन अपने शुद्धतम रूप में हीरे या ग्रेफाइट में पाया जाता है । यही कार्बन, आक्सीजन, हाइड्रोजन व पानी से मिलकर प्रकाश संश्लेषण के द्वारा पौधों का भोजन तैयार करता है और यही कार्बन सूर्य की उष्मा को रोककर पृथ्वी का तापमान बढ़ाता रहा है । यह कार्बन इस वातावरण का ऐसा तत्व है जो नष्ट नहीं होता, विज्ञान के अनुसार जो पेड़ व जीव के शरीर का कार्बन था उसने ही जमीन के भीतर जाकर एक ऐसा योगिक बनाया जिसे हाइड्रोकार्बन कहा जाता है और यह हाइड्रोकार्बन कोयले व पैट्रोलियम पदार्थों का मुख्य घटक है।...गूगल न्यूज ने लगायी फ्री न्यूज पर लगाम
आखिरकार गूगल ने अपनी न्यूज सर्विस पर लगाम लगा ही दिया है. गूगल अपने न्यूज सेक्शन में ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है कि एक ही समाचार सेवा प्रदाता की किसी पांच खबर के बाद कोई पाठक उस समाचार प्रदाता की खबरों को गूगल न्यूज के जरिए नहीं देख सकता है. इसके लिए उसे उस समाचार प्रदाता के साथ रजिस्टर करना होगा....राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बिहार की एक स्थानीय अदालत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. बिहार की अदालत ने राज ठाकरे को बिहारवासियों के खिलाफ नफरत भरे भाषण के लिए यह गैर जमानती वारंट जारी किया है. ...सूचना अधिकार पुरस्कार पर सवालिया निशान
2 दिसंबर को सूचना के अधिकार का इस्तेमाल करके जनहित में काम करनेवालों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार भारत के उपराष्ट्रपति महामहीम हामिद अंसारी के हाथों प्रदान किया गया. लेकिन जैसे इस देश में सूचना के अधिकार कानून में अब कई तरह की धोखाधड़ी होने लगी है वैसे ही इस पुरस्कार पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ...पैकेज का धंधा करेवाले अखबारों की जांच के लिए कमेटी गठित
भारतीय प्रेस परिषद ने बीते लोकसभा चुनाव में खबरों की खरीद बिक्री की जांच करने के लिए एक दो सदस्यीय एक कमेटी का गठन कर दिया है. यह कमेटी खबरों की खरीद बिक्री की जांच करेगा....भोपाल: 25 साल बाद
दो-तीन दिसंबर 1984 को भोपाल में जो विश्व की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटना हुयी थी जिसकी मार आज भी उस शहर के लोग झेल रहे हैं। इस भीषणतम औद्योगिक दुर्घटना के पीड़ितों को आज तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। आज पच्चीस बरस बीत गए उस दर्दनाक हादसे को। समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग आज भी इस बात के लिए संघर्षरत हैं कि किस तरह दुर्घटना में मारे गए लोगों को न्याय दिलाया जाए। ...जनता के प्रति जवाबदेह बने मीडिया- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा है कि मीडिया आम आदमी के प्रति जवाबदेह बने और उनके हक और हित की रक्षा के लिए सच्चाई के रास्ते पर चले. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित वर्ल्ड न्यूजपेपर्स कांग्रेस के उद्घाटन के मौके पर बोल रही थीं....संसद से गैरहाजिर रहने के सवाल पर कांग्रेस सख्त, भाजपा नरम
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछने के समय 30 नवंबर को गैरहाजिर रहनेवाले अपने सांसदों के प्रति जहां कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है वहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर सिर्फ चेतावनी देकर सांसदों को छोड़ दिया है. ...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
