visfot news network
हर जगह होली सिर्फ होली है
होली का अर्थ होता है ज्वलित और इतहास बड़ा ही रोचक और बदलता हुआ रहा है , पुरातन काल में होली को होलिका के नाम से जाना जाता था और इसे सभी आर्यों द्वारा मनाया जाता था पर पूर्वी भारत में होली का महत्व अधिक था. एक कहानी यह भी है की होली का त्यौहार विवाहित स्त्रियां अपने घर की सुख समृद्धि के लिए मनाती थीं और पूर्णमासी के चाँद की पूजा करती थी. इसका वर्णन आपको जामिनी की अपूर्व मीमांसा सूत्र में मिल जायेगा. आज भी होलिका दहन पूर्णमासी की रात को ही किया जाता है.
राजकमल प्रकाशन ने मनाया स्थापना दिवस
नई दिल्ली। हिन्दी प्रकाशक समूह राजकमल प्रकाशन ने 28 फरवरी को अपना 61वां स्थापना दिवस समारोह मनाया. इस मौके पर प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह सहित कई वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार उपस्थित थे. ...नानाजी का पार्थिव शरीर एम्स को समर्पित
नई दिल्ली। नानाजी देशमुख का पार्थिव शरीर आज चित्रकूट से नई दिल्ली लाया गया जहां पहले दीनदयाल शोध संस्थान ले जाया गया फिर वहां से झंडेवाला स्थित संघ कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. अंतिम दर्शन के बाद उनका शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को सौंप दिया गया. ...अंतिम संस्कार नहीं, एम्स को सौंपा जाएगा नानाजी का शव
नई दिल्ली। संघ के वरिष्ठ विचारक, समाजसेवी और राजनीतिज्ञ नानाजी देशमुख का शव दिल्ली लाया जा रहा है जहां अंतिम दर्शन के लिए संघ कार्यालय केशव कुंज में रखा जाएगा. चित्रकूट से उनका शव रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेकर दिल्ली आयेंगे. ...नहीं रहे नानाजी देशमुख
चित्रकूट। प्रबुद्ध समाजसेवी और विचारक और जनसंघ के पूर्व नेता नानाजी देशमुख का शनिवार शाम यहां से 80 किलोमीटर दूर सदगुरू सेवासंघ अस्पताल में निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।...शार्प शूटरों को मिल रहा है भाजपा का संरक्षण
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में आए सुधाकर राव मराठा गैंग के शार्प शूटर शेरसिंह सिंह ने पूछताछ के दौरान ऐसे राज उगले हैं जिससे भाजपा व संघ के राजनैतिक गलियारों में हलचल मचने की पूरी संभावना है। शेरसिंह के मुताबिक सुधाकर राव मराठा को फिरोज लाला रईस लाला व लल्या की हत्या करने की सुपारी देने में भाजपा के नेता और संघ के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।...एम एफ हुसैन के लौटने पर विरोध नहीं - आरएसएस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहनराव भागवत ने कहा है कि अगर कतर में रह रहे भारतीय मूल के चित्रकार एम एफ हुसैन भारत आते हैं तो संघ उनका विरोध नहीं करेगा. तिरुअनन्तपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए मोहनराव भागवत ने गुरुवार को ही साफ कर दिया था कि हुसैन भारतीय नागरिक हैं और जब चाहें भारत आ सकते हैं....15 हजार मछुआरे क्या मराठी माणुस नहीं हैं?
मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र का एक जिला है- रत्नागिरी। जिले की आबादी लगभग 17 लाख है जिले में कुल 9 तालुकाएं है मंडनगढ़, दापोली, खेड़, चिपलून, गुहागर, संगमेश्वर, लोज़ा, राजापुर, और रत्नागिरी। रत्नागिरी तालुका में समुद्र के किनारे दो गाँव है (1) गोलप मोहल्ला (2) पावस, इन दोनों गावों में लगभग 5000 मछुआरों का परिवार रहता है जिसमें हिन्दू कोली समुदाय और मुस्लिम दाल्दी समुदाय के लोग है और यह दोनों समुदाय मिलजुल कर समुद्र से मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाते है।...रुपये को मिलेगा नया स्वरूप
नई दिल्ली। अपने बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने घोषणा की अगले वित्त वर्ष में रुपये को नया स्वरूप मिल जाएगा. यह नया स्वरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसे डालर, यूरो और येन के साथ मजबूती से टिका सकेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति को बयान कर सकेगा. ...बिहार में गड़ेगे या उखड़ेंगे गड़करी?
इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं. बिहार में भाजपा जद (यू) के साथ मिलकर सत्ता में है. लेकिन सत्ता में रहते हुए संगठन के स्तर पर पार्टी बेहद कमजोर हो चुकी है. नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के लिए बिहार में भाजपा को दोबारा सत्ता में लाना जितनी बड़ी चुनौती होगा उससे बड़ी चुनौती साबित हो रही है वहां नये पार्टी अध्यक्ष का चुनाव. बिहार भाजपा की राजनीति पर एक विश्लेषण-...प्रणव दा ने पेश किया 'आम' आदमी का आम बजट
शुक्रवार को लोकसभा में साल 2010-11 का बजट प्रस्तुत करते हुए वित्तमंत्री ने आखिर में इसे देश के आम आदमी को समर्पित करने के साथ समापन किया. नवगठित यूपीए सरकार के वित्तमंत्री के बतौर अपना पहला बजट प्रस्तुत करते हुए समाजवादी अर्थव्यवस्था के पक्षधर प्रणव मुखर्जी ने कारपोरेट और आम आदमी के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है. ...विपक्ष ने किया बजट का बहिष्कार
नई दिल्ली। वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी के बजट भाषण के दौरान ही समूचे विपक्ष ने वाकआउट कर दिया है. वित्तमंत्री ने जैसे ही पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की विपक्ष अपनी सीटों पर खड़ा हो गया और बजट भाषण के बीच ही सदन से वाक आउट कर दिया. ...बजट भाषा की परिभाषा
बजट के दौरान कुछ शब्द अनिवार्य रूप से प्रयोग किये जाते हैं जो अर्थव्यवस्था के हालात बताते हैं. इन शब्दों का क्या अर्थ होता है, आइये समझने की कोशिश करते हैं-...वित्तमंत्री जी, कृपया ध्यान दीजिए
आम आदमी की कीमत पर प्राप्त की गई विकास दर क्या जायज है? हमारी राष्ट्रीय आय तो 7-8 प्रतिशत के बीच बढ़ने की उम्मीद है मगर देश में कृषि जगत का विकास 3 प्रतिशत से भी नीचे रहने की आशंका है, ऐसा क्यों? क्या गरीबों की थाली से अन्न गायब कर डेब्ट-जीडीपी दर को कम करना एक सही रणनीति है? ऐसे में निश्चय ही इस बार प्रणब मुखर्जी पर वित्तीय घाटा और महंगाई के बीच सामंजस्य बिठाने का दबाव रहेगा।...पंडवानी की पुरखिन दाई: श्रीमती लक्ष्मी बाई
महज चौथी कक्षा तक स्कूली पढ़ाई करने के बाद श्रीमती लक्ष्मी बाई ने महाभारत का पारायण शुरू कर दिया. उनके पिता दयाराम बंजारे मशाल नाच के प्रख्यात कलाकार थे लेकिन बंजारे ने बेटी को पंडवानी सिखाई. पिता की सिखाई पंडवानी को वे पिछले 45 वर्षों से गा रही हैं और पूरी पंडवानी सुनाने के लिए उन्हें 18 दिन का अनवरत समय चाहिए. डॉ परदेशी राम वर्मा की रिपोर्ट-...मनाते हैं होली, बताते हैं ईद
पाकिस्तान में रहने वाले अधिकांश हिंदू होली नहीं मनाते हैं। पाकिस्तान के हिन्दू चोरी छिपे अगर होली दिवाली मनाते भी हैं तो सार्वजनिक तौर पर यही कहते हैं कि उन्होंने हिन्दू रीति रिवाज से ईद मनाई है....नक्सलवाद को कुछ यूं रिपोर्ट कर रहे हैं हमारे अखबार
अभी हाल में ही मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल के प्रदेश संगठन सचिव और दस्तक की संपादक सीमा आजाद को कथित नक्सली बताकर इलाहाबाद में पकड़े जाने के बाद इन क्राइम रिपोर्टरों में सनसनी फैलाने की कुकुरदौड़ मच गयी है। जिसमें सबसे आगे सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर हैं।...रेल बजट में मिशन 2020 का ऐलान, निजी क्षेत्र को निमंत्रण
नई दिल्ली। रेलवे मंत्री ममता बनर्जी ने अपना बजट प्रस्तुत करते हुए कहा है कि रेलवे ने अपने लिए मिशन 2020 निर्धारित किया है. मिशन 2020 के बारे में बताते हुए उन्होंने तर्क दिया है कि रेलवे का विकास करना है और इस मिशन को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र से निवेश हासिल किया जाएगा. ...रेल बजट के बाद होगी मंहगाई पर चर्चा
नई दिल्ली। आखिरकार लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने मंहगाई पर चर्चा को नियम 193 के तहत मंजूरी दे दी है. रेल बजट से ठीक पहले चर्चा विपक्ष द्वारा दी गयी नोटिस पर संक्षिप्त चर्चा का उत्तर देते हुए स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि यह एक गंभीर मसला है इसलिए सदन इस मुद्दे पर नियम 193 के तहत चर्चा करेगी....अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है
बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।...पेश करने से पहले ही लीक हो रहा है रेल बजट
नई दिल्ली। रेलमंत्री ममता बनर्जी ने अभी अपना बजट पेश नहीं किया है लेकिन उनका रेल बजट दिल्ली के राजनीतिक गलियारों से होते हुए मीडिया के माध्यम से जनता के बीच पहुंचने लगा है. दिल्ली के कई अखबारों ने आज दावा किया है कि ममता बनर्जी अपने रेल बजट में क्या क्या सौगात दे सकती हैं?...CNEB के CEO राहुल देव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा
नई दिल्ली/वाराणसी। वरिष्ठ मीडियाकर्मी राहुल देव एवं उनके साथी जगदीश मोहन के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता 500/501 के अपराध के तहत वाराणसी के न्यायालय ने सम्मन जारी किया है। न्यायायिक मजिस्ट्रेट , तृतीय, वाराणसी के द्वारा 18.02.2010 को जारी आदेश में कहा गया है कि “अभियुक्तगण राहुल देव व जगदीश मोहन को धारा 500/501 भा.द.सं. के अपराध में विचारण हेतु आहुत किया जाता है। तदोपरांत अभियुक्तगण के विरूद्ध समन दिनांक 19.03.2010 के लिए जारी हो |”...आडवाणी बने एनडीए के वर्किंग प्रेसिडेन्ट
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एनडीए का वर्किंग प्रेसिडेन्ट चुना गया है जबकि जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव को एनडीए का संयोजक बनाया गया है....सेकुलर स्टेट बना रहेगा बांग्लादेश
नई दिल्ली। बांग्लादेश एक सेकुलर नेशन स्टेट बना रहेगा. बांग्लादेश के कानून मंत्री के हवाले से समाचार एजंसी रायटर ने खबर दी है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र, राष्ट्रीयता, धर्मनिर्पेक्षता और समाजवाद से कोई समझौता नहीं किया जाएगा....आईजी का नकाब कौन पहनेगा?
चेहरे पर नाकब लगा कर इस्टर्न फ्रंटियर राईफल्स के आईजी ने प्रेस कॉंफ्रेस की। अपनी प्रेस कॉफ्रेंस में आईजी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। आईजी ने कहा कि उनकी फोर्स के साथ अमानवीय बर्ताव हो रहा है। इस आईजी का नाम है विनय कृष्ण चक्रवर्ती और ये इस्टर्न फ्रंटियर के स्पेशल आईजी हैं।...सहयोगियों और विरोधियों दोनों को रास नहीं आया भाजपा का मुसलमान प्रेम
नई दिल्ली। इंदौर में मुसलमानों से राम मंदिर के जमीन देने पर उनके लिए मस्जिद की जगह उपलब्ध कराये जाने के गडकरी के बयान को भाजपा के सहयोगियों और विरोधियों दोनों ने ही विरोध किया है. एक ओर जहां शिवसेना ने इसे कारसेवकों का अपमान कहा है वहीं बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने गडकरी की मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है....सिलदा के नक्सली हमले से पैदा हुए सवाल
देश में इस तरह का माहौल बनाया गया है मानों केन्द्र सरकार नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्प है. लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? पश्चिम बंगाल में हाल में सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले में जिस तरह 24 जवान मारे गये वह नक्सलियों से लड़ने की सुरक्षा बलों की सारी पोल खोल देता है. टीवी पत्रकार दिनेश काण्डपाल का विश्लेषण-...मुखबिरों से हिसाब लेने पहुंचे नक्सलियों ने की दस लोगों की हत्या
पटना। बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बुधवार देर रात 11 बजे कोरासी गांव में हमला कर कम से कम 30 घरों में आग लगा दी तथा 10 लोगों की हत्या कर दी। इस दौरान नक्सलियों ने जमकर गोलीबारी भी की. ...माई नेम इज खान को नहीं मिल रहे हैं दर्शक
अंग्रेजी अखबारों की फाइव स्टार रेटिंग धरी रह गयी. शिवसेना के विलोध के कारण चर्चा में आयी शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान रिलीज के पहले ही हफ्ते में औंधे मुंह गिर गयी है. उसे देखने वाले दर्शकों की तादाद एकदम कम हो गई है। देश में यह फिल्म प्रदर्शित करने वाले वितरकों के मुताबिक शुरुआत में इस फिल्म के 90 से 100 फीसदी टिकट बिके थे, लेकिन सोमवार से ही टिकटों की बिक्री घटकर 30 से 35 फीसदी पर सिमट गई है।...पत्रकारों को भी अपने पराये में बांट रहे हैं भाजपा के मैनेजर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भले ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सहयोगियों को साथ लेकर चलने की नसीहत दी हो लेकिन यहां जिस तरह से पत्रकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है उससे एक बात तो साफ है कि भाजपा दलालों और मैनेजरों की पार्टी है और अब वही होकर रहेगी. कार्यकर्ता तो छोड़िये उन्होंने पत्रकारों तक को अपने पराये में बांट दिया है....मुसलमानों के राष्ट्रप्रेम पर शक क्यों?
देश में शिवसेना ने मराठा प्रेम के नाम पर जो लड़ाई छेड़ी हुई है उसने इन दिनों देश प्रेम का रुख अख्तियार कर लिया है। कभी महाराष्ट्र में बजाओ पुंगी हटाओ लुंगी का नारा देने वाले बालासाहेब ठाकरे आज जबरदस्त देशभक्ति का प्रदर्शन करते हुये सड़कों पर उतर आये हैं और उन्हें शाहरुख खान के पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल में चयन को लेकर दिये गये बयान में देशद्रोह जैसा कुछ नज़र आता है।...पढ़ें तो तब जब पढ़ानेवाले हों
एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक जे एस राजपूत मानते हैं कि भारत ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है लेकिन वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की कमी शिक्षा जगत के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है. दिल्ली सहित पूरा देश शिक्षकों की कमी झेल रहा है....बैकफुट पर क्यों आये बाल ठाकरे?
शाहरुख खान विवाद में पछाड़ खाने के बाद अब आईपीएल में आष्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के खेलने के मुद्दे पर भी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे बैकफुट पर चले गये हैं. 17 फरवरी को सामना में लिखे अपने अग्रलेख में शिवसेना प्रमुख ने अपनी स्टाइल में आष्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के खेलने पर अपनी "सहमति" दे दी है. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि शिवसेना प्रमुख अपनी परंपरागत छवि से उलट समझौता करके उदार क्यों हो गये?...भारतीय वन्यजीवन के लिए शत्रुराष्ट्र बना नेपाल
भारतीय वनों पर लगातार नेपाली नागरिको का दबाब बढ़ता जा रहा है जिससे वन्यजीवों का अवैध िशकार हो अथवा पेड़ों को काटना हो, इसमें नेपाल नागरिक जरा भी कोताही नहीं बरतते हैं। स्थानीय स्तर के प्रबंधन को यदि नज़रअन्दाज कर दिया जाए तो पैन्तीस वर्ष बाद भी हमारे देश की वननीति में उपरोक्त कुप्रभावों को निष्प्रभावी करने के लिये अभी तक न तो कोई मूल्याकंन किया गया है और न ही नई वननीति तैयार की गई है। भविष्य में भी ऐसी कोई आशा दिखाई नही पड़ती है।...शिवसेना प्रमुख ने कहा-"सबको आने दो"
मुंबई। आष्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के आईपीएल में खेलने की एक तरह से अपनी सहमति देते हुए कहा है कि आष्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल में खेल सकते हैं. सामना को भेजे अपने संपादकीय में बाल ठाकरे ने लिखा है कि "किसी को भी यदि इस बारे में आस्था नहीं है तो हम और हमारे शिवसैनिक इस फंदे में क्यों पड़ें?"...फोर्ब्स के बाद अब फार्चून का होगा भारत से प्रकाशन
नई दिल्ली। भारत में विदेशी पत्रिकाओं के प्रकाशन में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है. दुिनया के कुछ जाने माने ब्राण्ड अब भारत में भी अपना प्रकाशन शुरू कर रहे हैं. प्रसिद्ध व्यावसायिक पत्रिका फोर्ब्स के बाद अब फार्चून भी भारत से अपना प्रकाशन शुरू करने जा रहा है. ...मध्य प्रदेश के नौकरशाह देंगे अपनी कमाई का हिसाब
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जन सेवकों के साथ ही मध्य प्रदेश के नौकरशाह और पुलिस अधिकारी भी अपनी संपत्तियों की घोषणा करेंगे....वेलेण्टाइन डे के दिन भगवान को प्यारे हो गये पांच किसान
विदर्भ में किसानों की आत्महत्याओं में कोई कमी नहीं आ रही है. रविवार को भले ही पुणे विस्फोट के कारण वेलेण्टाइन डे का शोर न हुआ हो लेकिन महाराष्ट्र के ही विदर्भ इलाके में इसी िदन पांच किसानों ने आत्महत्या कर ली. ...बाल ठाकरे मुलायम से बेहतर-अमर सिंह
अमर वाणी पलटने लगी है. रविवार को मुरैना में ठाकुरों की एक सभा को संबोधित करते हुए अमर सिह ने मुलायम सिंह की खेुआम आलोचना की और कहा कि बाल ठाकरे मुलायम सिंह से बेहतर हैं. अमर सिंह ने कहा कि बाल ठाकरे जो बोलते हैं वह सामने बोलते हैं लेकिन कुछ लोग हरी घास में छिपे हरे सांप की तरह होते हैं. अमर सिंह का इशारा सीधे तौर पर मुलायम सिंह की ओर था....ग्राहक बनकर आया था आतंकी
मुंबई। पुणे में हुए बम विस्फोट पर शुरूआती जांच नतीजे सामने आने लगे हैं. पुणे पहुंचे गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने कहा है कि बम विस्फोट करनेवाला आतंकी जर्मन बेकरी में ग्राहक बनकर आया था और बम को अपने साथ लाये बैग में लेकर आया था. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आतंकी भारतीय मूल का था या विदेशी....पुणे पहुंचे गृहमंत्री, देशभर में अलर्ट
मुंबई। पुणे के जर्मन बेकरी में शनिवार की शाम हुए बम विस्फोट के बाद रविवार की सुबह गृहमंत्री पी चिदम्बरम पुणे पहुंच गये हैं. शनिवार की देर रात दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही कोई आधिकारिक बयान देंगे लेकिन सुबह की पहली किरण के साथ वे पुणे पहुंच गये....कांग्रेसी नेताओं ने खरीदी टिकट और "खान" को हाउसफुल कर दिया
मुंबई में 12 फरवरी को माइ नेम इज खान की रिलीज के पहले दिन कांग्रेसी नेताओं ने फिल्म को सफल बनाने के लिए न केवल थियेटर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये बल्कि कुछ कांग्रेसी नेता तो उससे भी आगे निकलकर फिल्म को सफल बनाने के लिए टिकट खरीदी और कार्यकर्ताओं में बांट दिया. ...सेना शाहरुख विवाद में अशोक चह्वाण ने हथियार डाले
अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने वर्तमान सेना-शाहरूख विवाद में हथियार डालते हुए कहा है कि शिवसेना और शाहरुख खान आपस में सुलह समझौता करके फिल्म विवाद को सुलझा लें. ...जाट गर्जना: नहीं बनने देंगे युवराज को महाराज
जाट समाज अपने भविष्य की राजनीति के ब्लू प्रिंट के साथ मैदान में उतर आया है. इस ब्लू प्रिंट के हिसाब से जाट समाज पूरी तरह से कांग्रेस को ध्वस्त करने के लिए काम करेगा और 2014 में युवराज राहुल गांधी को महराज नहीं बनने देगा. ...'प्रभाष जोशी: याद, संवाद, विवाद और प्रतिवाद' का प्रकाशन
हिन्दी पत्रकारिता के शिखर पुरुष प्रभाष जोशी पर लिखी गई एक और नई किताब "प्रभाष जोशी: याद, संवाद, विवाद और प्रतिवाद" का प्रकाशन शिल्पायन प्रकाशन ने किया है जिसका लोकार्पण इसी महीने नई दिल्ली में होगा....बीटी बैंगन पर फैसले से सभी सशंकित
नई दिल्ली। बीटी बैंगन पर पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा लिये गये फैसले से फिलहाल देश में बायो टेक्नालाजी जनित बैंगन के उत्पादन पर भले ही रोक लग गयी हो लेकिन सरकार के इस फैसले पर न केवल जन संगठन सधी हुई टिप्पणी कर रहे हैं बल्कि खुद बीटी बैंगन के लिए लॉबिंग करनेवाली कंपनी माहिको ने भी बहुत सधी हुई टिप्पणी की है....उद्धव ठाकरे ने अपनी सुरक्षा वापस की
मुंबई। शिवसेना के कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण की इस धमकी के बाद अपनी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी है कि अगर शिवसैनिकों ने शाहरूख खान की फिल्म रिलीज नहीं होने दी तो वे उद्धव की सुरक्षा व्यवस्था वापस ले लेंगे....नियुक्ति के डेढ़ महीने बाद भाजपा के औपचारिक अध्यक्ष बने गडकरी
नई दिल्ली। आज नितिन गडकरी औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो गये. पार्टी मुख्यालय में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को नितिन गडकरी को एढाक से ती साल के लिए पर्मानेन्ट अध्यक्ष बना दिया गया. ...बीटी बैंगन को मंजूरी नहीं....फिलहाल!
नई दिल्ली। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने विभिन्न जनसुनवाइयों के बाद आज नई दिल्ली में फैसला किया कि फिलहाल वे बीटी बैंगन के उत्पादन की इजाजत नहीं दे रहे हैं. हालांकि जयराम रमेश ने यही कहा है कि यह फैसला तात्कालिक और इस दिशा में और विचार विमर्श किये जाने की जरूरत है....पत्रकारिता छोड़ मीडिया अकादमी बनाएंगे पत्रकार
दैनिक भास्कर चण्डीगढ़ के दो पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. दोनो ही पत्रकार दैनिक भास्कर के ही डिप्टी एडीटर की मदद से मीडिया अकादमी शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं और साथ में न्यूज एजंसी भी चलाना चाहते हैं. ...अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया युसुफ अंसारी का सम्मान
मीडिया जगत में मुसलमानों की संख्या बेहद कम है और उसमें भी पश्मांदा (पिछड़े) मुसलमान तो नाममात्र के हैं. ऐसे में इसी वर्ग से मीडिया जगत में प्रवेश करके नाम कमानेवाले युसुफ अंसारी की प्रगति सबको आकर्षित करती है. युसुफ अंसारी हाल में ही एक समाचार चैनल चैनल वन के मैनेजिंग एडिटर नियुक्त हुए हैं जिसके उपलक्ष्य में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने उनका सम्मान किया है. ...गांवों को सीधे मिले बजट का सात प्रतिशत- गोविन्दाचार्य
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष गोविन्दाचार्य का कहना है कि वर्तमान बजट में ग्राम पंचायतों को बजट का सीधे सात प्रतिशत दिया जाए. उन्होंने यह मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक सभा में यह मांग की. ...राजनीतिक आग में जलते सवालों को फिर केन्द्र में लाने की कवायद
आठ फरवरी की सुबह दिल्ली की सड़कों पर जाटों के कदम पड़ेंगे। कल की दिल्ली का नजारा कुछ इस तरह देख सकते हैं कि बसों, ट्रैक्टर, बुग्गियों और कारों-जीपों के काफिले में आने वाले जाट अपनी मांग के लिए किस सड़क पर होंगे। अपनी जरूरतों और जद्दोजहद में उलझी दिल्ली को शायद यह बात रास न आए कि उसकी चाल को यह जाट थोड़ा बदल दें? लेकिन यह कल होने वाला है।...पत्रकार को नक्सली बताकर किया गिरफ्तार
इलाहाबाद पुलिस ने शनिवार को जिन सीमा आजाद को नक्सली बताकर इलाहाबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था, उनके बारे में अब मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और पुलिस जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है क्योंकि वे स्थानीय माफियाओं के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही थीं....वर्चुअल स्पेश के रीयल तानाशाह
अब वर्चुअल स्पेश का इस्तेमाल भी प्रायोजित तरीके से किया जाने लगा है। पिछले कुछ समय से मीडिया के इस आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल भी निजी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वहित तथा व्यक्ति विशेष को लाभ पहुँचाने के उदेश्य से किया जा रहा है। इसके ज्वलंत उदाहरण हैं - अविनाश (मोहल्ला लाइव) और यशवंत (भड़ास 4 मीडिया) की पत्रकारिता।...मोटी फीस वसूल ली और झुनझुना पकड़ा दिया
सभी माता-पिता का सपना होता है कि उनका लाडला पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके, उसे एक अच्छी नौकरी मिले और बुढ़ापे में वो उनका सहारा बन सके। इसके लिए वो अपने जीवन की कमाई अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर देते हैं. लेकिन ज़रा सोचिये कि इतनी मशक्क़त के बाद अगर प्रतिफल शून्य हो तो क्या होगा?...शिबू सोरेन के सलाहकार पद पर हिमांशु चौधरी की नियुक्ति
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शिबू सोरेन के चाणक्य कहे जानेवाले िहमांशु शेखर चौधरी को मुख्यमंत्री सोरेन ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति संबंधी शासनादेश गुरुवार को जारी कर दिया गया है. वे मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर सलाहकार काम करेंगे....मनसे ने माना कि मन से नहीं किया विरोध
राहुल गांधी के मुंबई दौरे पर जितना बवाल होना था हुआ. शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों ने कहा था कि वे राहुल गांधी के मुंबई दौरे का विरोध करेंगे. लेकिन प्रशासन की सतर्कता से जब लोकल ट्रेन में चलने के बाद भी विरोध फीका पड़ गया तो सबसे पहले मनसे ने विरोध करनेवालों में से अपना नाम वापस ले लिया है....भाई ने कहा अमर सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, लेकिन अमर सिंह ने किया खण्डन
नई दिल्ली। अमर सिंह अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं. अमर सिंह के भाई अरविन्द सिंह ने कहा है कि अमर सिंह 25 फरवरी से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर देंगे....वर्धा विश्वविद्यालय का संकट
पिछले कुछ दिनों से महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय की ख़बर कुछ ब्लॉग-वेबसाइटों पर सुर्खियां बटोरने का काम कर रही हैं। ख़बर पर लोग अपनी क्रिया-प्रतिक्रिया भी दे रहे है, ब्लॉग के माध्यम से अनिल चमड़िया व उनके साथीगण अपनी भड़ास निकालने की पूरी कोिशश में लग हुए हैं।...अपनी अलग प्रेस काउंसिल बनाएगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र में शिवसेना और मनसे भले ही उत्तर भारतीयों के पीछे पड़े लेकिन खुद महाराष्ट्र सरकार प्रेस काउंसिल के पीछे पड़ी है. हाल में ही प्रेस काउंसिल द्वारा गठित एक कमेटी को टका सा जवाब देकर वापस कर देनेवाली महाराष्ट्र सरकार ने अब राज्य स्तर पर अपनी अलग प्रेस काउंसिल बनाने का फैसला किया है. ...सरकारी खर्चे पर ऐश करते हैं पचौरी, सरकार ने शुरू की निगरानी
नोबेल विजेता वैज्ञानिक आरके पचौरी पर एक के बाद एक उठते सवालों के बीच जागी सरकार ने अब आईपीसीसी मुखिया से किनारा करना शुरू कर दिया है। जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पैनल और इसी विषय पर पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य पचौरी पर सरकारी खाते से हो रहे खर्च पर निगरानी भी शुरू कर दी गई है।...सरकारें पहले से अधिक उदासीन, काहिल और भ्रष्ट- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौकरशाहों को आगाह किया कि जनता की आकांक्षाए बढ़ गई हैं और सरकार में व्याप्त उदासीनता, काहिली और भ्रष्टाचार से वह बेहद क्रुध है। विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया सहित सभी ओर से जवाबदेही का कोलाहल उठ रहा है। प्रधानमंत्री सोमवार को नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे।...बिहार पहुंचकर गुजरात बदलने लगे राहुल गांधी
राहुल गांधी कांग्रेस द्वारा प्रायोजित दो दिन के बिहार दौरे पर सोमवार को बिहार पहुंचे. मुजफ्फरपुर और दरभंगा में उनके कार्यक्रम हुए. लेिकन ऐसा शायद पहली बार हुआ कि उनकी किसी सभा में जमकर हुड़दंग हुआ. ऐसा हुआ राहुल गांधी के एक गलत वाक्य के कारण....नीतीश पर भारी पड़ेगी बगावत
बिहार की सत्ताधारी पार्टी जद(यू) में एक के बाद एक पार्टी नेताओं की बढ़ रही नाराजगी परेशानी का सबब बन गया है। हालांकि इसे संभालने की कोशिशें भी तेज हो गई है,लेकिन माना जा रहा है कि देर सबेर इसका नुकसान राज्य के साथ साथ केंद्र में भी होगा।...जद (यू) पर संकट के पीछे कांग्रेस का मजबूत हाथ
कांग्रेस की कृपा से आखिरकार जनता दल युनाइटेड संकट में आ ही गया. इस्तीफे की धमकियों के बीच चार महीने पहले दोबारा जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे का यह तोहफा राहुल गांधी के बिहार दौरे के दिन दिया गया....Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
