visfot news network
ब्रह्माण्ड का सबसे बड़ा ब्राण्ड है गूगल
अगर आप आधुनिक दुनिया की चकाचौंध में रहते हैं तो क्या आपका दिन बिना गूगल के गुजर सकता है? शायद नहीं. आपको किसी जानकारी तक पहुंचना हो, फोटो पाना हो, यात्रा विवरण बनाना हो या फिर कोई संदेश भेजना हो, गूगल न हो तो इंटरनेट पर किसी जानकारी तक पहुंच पाना शायद संभव ही नहीं रह जाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों की इसी जरूरत को पूरा करने का नतीजा है कि गूगल दुनिया का सबसे बड़ा और मूल्यवान ब्राण्ड बन गया है.
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के लिए प्रभात झा का नाम फाइनल
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता प्रभात झा का नाम मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए फाइनल हो गया है. उनके नाम की औपचारिक घोषणा 2 मई को मध्य प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र भोपाल में करेंगे. ...कृषि और ग्रामीण पत्रकारिता के लिए पुरस्कार, यह मजाक नहीं है
आपको क्या लगता है कि यह मजाक है? इक्कीसवीं सदी में जब पत्रकारिता शहरी रिपोर्टिंग के पैमाने पर मापी जा रही है, तो कृषि और ग्रामीण पत्रकारिता जैसी कोई कोई रिपोर्टिंग भी होती है? और होती भी तो तो क्या उसके लिए पुरस्कार भी दिया जाता है?...इंडियन पियक्कड़ लीग कहिए जनाब
विवादों के बीच आईपीएल मैच खत्म हो गया है. इस बार आईपीएल को भले ही आप मोदी थरूर विवाद के लिए जानते हों लेकिन आईपीएल-3 के मैच अपनी मस्ती और शराबपरस्ती के लिए भी जाने जाएगे. ...वलीमा में बन गया सानिया का कीमा
शादी से पहले सानिया मिर्जा से जब पत्रकारों ने जानना चाहा था कि शोएब तो आयेशा से शादी शुदा है और आयेशा गर्भपात भी करवा चुकी है, आप क्या कहती हैं. तो सानिया मिर्जा ने घबराकर सिर नीचे कर लिया था और इस बात को झुठलाने की कोशिश की थी कि यह आरोप सही नहीं है. ...उत्तराखण्ड से राज्यसभा पहुंचना चाहते हैं तरुण विजय
पांचजन्य के पूर्व संपादक और अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास का काम देख रहे तरुण विजय राज्यसभा पहुंचने के लिए अपने गृहराज्य उत्तराखण्ड की ओर नजर लगाये बैठे हैं. उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की सहमति मिल जाने के बाद उनके राज्यसभा पहुंचने की संभावना बढ़ गयी है. ...हिंदी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को रिपोर्ट करनेवाले फिल्म पत्रकार और समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि हिन्दी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है. यह बात उन्होंने जयपुर में आयोजित एक संवाद में कही. ...पेड न्यूज के मसले पर प्रेस काउंसिल और आइएनएस आमने-सामने
मीडिया जगत की दो नामी संस्थाएं आमने सामने खड़ी हो गयी हैं. प्रेस काउंसिल और इन्डियन न्यूजपेपर सोसायटी के बीच पेड न्यूज पर बनी समिति की रिपोर्ट को लेकर ठन गयी है. पेड न्यूज पर प्रांजय गुहा ठकुराता की अध्यक्षता में बनी समिति ने जो रिपोर्ट दी है, आईएनएस उस रिपोर्ट में बदलाब के लिए प्रेस काउंसिल पर दबाव डाल रहा है. ...बनी रहेगी वैकल्पिक मीडिया की जरूरत
आवारा पूंजी की मीडिया पर पकड़ मजबूत हुई है और इस पकड़ ने खबर को मनोरंजन में बदल दिया है। राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत या राखी सावंत जैसे चरित्रों का मीडिया सुर्खियों में होने के कारण भी यही है। मनोरंजन की प्रवृत्ति स्थिर नहीं है। अतः ये चरित्र भी तेजी से बदलते और आते जाते है।...क्या आपातकाल वापस लौट आया है?
‘आऊटलुक’ (3 मई, 2010) पत्रिका के ताजा अंक में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट प्रकाशित हुई कि कैसे भारत सरकार नवीनतम फोन टेप तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रमुख राजनीतिक नेताओं के टेलीफोन र्वात्तालाप का रिकार्ड तैयार कर रही है। इन नेताओं में बिहार के नीतिश कुमार जैसे मुख्यमंत्रियों, शरद पवार जैसे केंद्रीय मंत्रियों, प्रकाश करात जैसे कम्युनिस्ट नेताओं और कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह जैसे पदाधिकारी उल्लेखनीय हैं।...पाकिस्तान ने कहा कसाब को वापस दो
आखिरकार पाकिस्तान ने आधिकारिक स्तर पर मान लिया है कि मुंबई हमलों में पकड़ा गया जीवित आतंकवादी आमिर अजमल कसाब पाकिस्तानी है और अब पाकिस्तान को कसाब वापस चाहिए....नक्सली होने से गोविन्दाचार्य का इंकार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महासचिव गोविन्दाचार्य ने पीटीआई द्वारा चलायी गयी उस खबर का खण्डन किया है जिसमें गोविन्दाचार्य के हवाले से कहा गया है कि वे भी किसी दौर में नक्सली रह चुके हैं. पीटीआई ने अपनी स्टोरी में कहा है कि गोविन्दायार्य नक्सली रह चुके हैं और कुछ पुलिस मुटभेड़ में भी शामिल रहे हैं....मीरा कुमार को भी नहीं पता मंत्री जी कहां हैं?
रसायन एवं उर्वरक मंत्री एम के अलागिरी के संसद में लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर दोनों सदनों में पिछले दो दिन से उठाई जा रही आपत्ति के बाद लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने आज कहा कि उन तक को नहीं मालूम कि यह मंत्री कहां हैं। मीरा कुमार ने कहा कि उनकी ओर से हमारे साथ कोई संपर्क स्थापित नहीं किया गया है।...सीपी ठाकुर बने बिहार भाजपा के अध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी ठाकुर को बिहार प्रदेश इकाई का भाजपा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. सीपी ठाकुर के नाम के लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह लाबिंग कर रहे थे. ...'पांच साल काम किया है, पांच दिन तो दे दो'
आईपीएल रूपी चिराग के रगड़ने से विवाद रूपी जो जिन्न पैदा हुआ है वह रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल का नाम सामने आने पर बीसीसीआई बैकफुट पर आ गयी है वहीं जेपीसी जांच की जिरह तेज होने पर आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी भी अदालत न जाने की बात कर रहे हैं. ...29 अप्रैल को सेना में शामिल होगा शिवालिक
दुनिया भर में सेना के लिए स्टील्थ टेक्नालाजी नयी नहीं है लेकिन खुद भारत इस तकनीकि में बहुत प्रगति नहीं कर सका है. लेकिन अब आईएनएस शिवालिक वारशिप के निर्माण के साथ ही भारत ने स्टील्थ टेक्नालाजी पर पकड़ बनानी शुरू कर दी है. भारत सरकार की योजना है कि आनेवाले दस सालों में स्टील्थ टेक्नालाजी से युक्त ऐसे दस वारशिप तैयार किये जाएंगे जो पानी से जमीन, हवा और पानी के भीतर मार करने में सक्षम होंगे....खनन क्षेत्र में हड्ताल से हजारों मजदूर बेरोजगार
सोनभद्र। प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले क्षेत्रो में एक डाला-बिल्ली क्रशर क्षेत्र में हड़ताल ने रौद्र रूप धारण कर लिया है.हड़ताल की वजह से ५००० से ज्यादा दिहाड़ी मजदूर बेरोजगार हो गए है,वहीं गिट्टी उत्पादन को भी भारी झटका लगा है....शिक्षा के लिए भिक्षा अभियान
भोपाल। 6 से 14 वर्ष के बच्चों की मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा को लेकर बडे बडे लक्ष्य प्राप्त करने के दावे भले ही किये जा रहे हों पर राज्य सरकारों द्वारा मुफ्त शिक्षा के लिये बजट न होने की दुहाई दी जा रही है। सरकार की इस उदासीनता को देखते हुये विश्व शिक्षा सप्ताह के अन्तर्गत बचपन, जन पहल, म.प्र. शिक्षा अभियान जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं ने शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुँचकर सरकार के लिए भीख मांगा।...भाजपा शासित राज्यों में जनसुनवाई करेंगे गोविन्दाचार्य
नई दिल्ली। नक्सलवाद के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता गोविन्दाचार्य अब भाजाप शासित राज्यों को निशाने पर ले रहे हैं. आज नई दिल्ली में उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस करके कहा कि वे छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में नक्सल प्रभावित इलाकों में जनसुनवाई करेंगे. ये दोनों ही राज्य भाजपा शासित हैं. ...हमें चाहिए नयी जमीन, नया जीवन
धरा को वसुंधरा बनाये रखने के लिए हमें व्यापक बदलाव की ओर कदम उठाना होगा. दुनिया के नीति निर्धारकों को यह सोचना होगा कि मनुष्य की हर समस्या का समाधान आर्थिक अधिनायकवाद में निहित नहीं है. व्यक्ति की स्वतंत्रता, उसकी मूल जरूरत इस आर्थिक अधिनायकवाद के भरोसे पूरी नहीं की जा सकती. हमें नयी जमीन चाहिए. हमें नया जीवन चाहिए. हमें वसुधा को कुटुंब स्वरूप चाहिए जिसमें हम सब साथ मिलकर अपना जीवन जी सकें. ...रामसेतु तोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
नई दिल्ली। राम सेतु तोड़े बगैर सेतु समुद्रम परियोजना का वैकल्पिक मार्ग तलाशने की संभावनाएं जांचने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को एक वर्ष का समय दिया है। मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ ने केन्द्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एच पी रावल की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई अगले वर्ष फरवरी तक के लिए टाल दी। ...बागी हुए मोदी
आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने बगावत का बिगुल बजा दिया है. आज मुंबई में उन्होंने कहा है कि 26 तारीख को जो आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक होने वाली है वह अवैध है। उन्होंने कहा है कि मैं इस बैठक में नहीं आने वाला हूं और जिसको जो फैसला लेना है ले।...गर्मी से गश खाकर गिर पड़े गडकरी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज मंहगाई के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली का आयोजन किया था. रैली का आयोजन का मुख्य प्रयोजन तो बतौर अध्यक्ष नितिन गडकरी को स्थापित करना ही था लेकिन भारी गर्मी में आयोजित की गयी इस रैली का सबसे बुरा असर गडकरी पर ही पड़ा. ...कुंओं का अधिग्रहण करे सरकार
मुंबई। मुंबई में पानी की समस्या से निपटने के लिए विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने कुओं के अधिगृहण की सलाह दी है। विधानसभा में लोढ़ा ने कहा कि एक तरफ तो मुंबई में पानी का भीषण संकट चल रहा है। इसके बावजूद शहर में टैंकर माफिया का राज चल रहा है।...तकनीक मनुष्य का विकल्प नहीं हो सकती
उदयपुर। ‘संचार के नये माध्यम और हिन्दी’ विषय पर व्याख्यान में सुपरिचित समालोचक/ब्लॉगर डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने कहा कि सूचना क्रांति के विस्फोट के बावजूद हमें मानना होगा कि कोई भी तकनीक मनुष्य का विकल्प नहीं हो सकती।...जाट जमात में शादी बनी शामत
हरियाणा में सजातीय विवाह को लेकर हल्ला मचा है. हमारी प्रगतिशील समाज और सरकार इस बात पर अड़ा है कि खाप पंचायते इस आधार पर शादी विवाह में रोड़ा नहीं अटका सकती कि लड़का और लड़की दोनों एक ही जाति बिरादरी के हैं. लेकिन खाप पंचायतें इस बात पर आमादा हैं कि वे ऐसा स्वीकार नहीं करेंगे. इसके लिए वे हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन करने की मांग कर रहे हैं. क्या वे गलत हैं?...सम्मान नहीं शहादत का
रविवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेस हुई. प्रेस कांफ्रेस किसी आंदोलन समूह, राजनीतिक दल या कारपोरेट घराने द्वारा नहीं बल्कि एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित की गयी थी. उस मीडिया घराने प्लानमैन मीडिया ने अपनी पत्रिका सण्डे इण्डियन के सभी संस्करणों में एक स्टोरी प्रकाशित की है जिसमें उड़ीसा के उन जवानों की कहानी प्रकाशित की है जिनके आश्रित मुआवजे के लिए दर दर भटक रहे हैं. ...सांसदों को शौक है विदेशी हथियारों का
जनता भले ही असुरक्षित हो, लेकिन उसके नुमाइंदे हथियार रखने का शौक खूब पालते है। और हथियार भी कोई देशी कट्टा या पिस्तौल नहीं बल्कि विदेशी और स्वचालित. विदेशी हथियारों को सस्ते दाम में खरीदने की होड़ भी उनमें खूब रहती है।...तीन मई को सुनाई जाएगी कसाब को सजा
मुंबई हमलों में के आरोपी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब और दो भारतीयों को आगामी तीन मई को सजा सुनाई जाएगी। कसाब के खिलाफ मामले की आर्थर रोड जेल में बनी कड़ी सुरक्षा वाली विशेष अदालत में सुनवाई की गई थी।...भारतीय पुरुषों के लिए फांसी का फंदा है शादी
भले ही मनोविज्ञान में यह माना जाता हो कि विवाहितों की तुलना में अविवाहित या अकेले रहने वाले व्यक्ति आत्महत्या का अधिक प्रयास करते हो लेकिन भारत में वर्ष 2008 के आत्महत्या संबंधी आंकड़े इससे बिल्कुल विपरीत तस्वीर पेश करते हैं।...बारूद के ढेर पर हुआ आईपीएल
शनिवार को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया क्रिकेट मैच बारूद के ढेर पर खेला गया. शाम 3.15 मिनट पर हुए पहले विस्फोट के बाद मची अफरा तफरी के दो घण्टे बाद ही वहां आईपीएल का मैच शुरू कर दिया गया. लेकिन रविवार को दिनभर चली जांच के दौरान 50 किलोग्राम विस्फोटक बरामद होने से सुरक्षातंत्र को सांप सूंघ गया है. यह 50 किलोग्राम विस्फोट अमोनियम नाइट्रेट के रूप में चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 21 से बरामद किया गया है....फोटो खिंचवाने के लिए जमकर चले लात जूते
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में आयोजित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की सभा में शुक्रवार को मारपीट हो गयी। कांग्रेस कार्यकर्ताओँ के बीच हुई मारपीट के कारण जनसभा का कार्यक्रम काफी देर तक बाधित रहा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर बहुगुणा जोशी के हस्तक्षेप के बाद येन-केन-प्रकारेण जनसभा आयोजित हो पाई।...जवानों की मौत पर जश्न मनाने वाले 'राष्ट्रभक्त'
दंतेवाड़ा के गांव चिंतलनार की चीखें खामोश भी नहीं हो पाईं थीं, ताडमेटला की धरती में हमारे जांबाज शहीदों का लहू अभी जज्ब भी नहीं हो पाया था, रायगढ और जशपुर के सुदूर ग्रामीण अंचलों में शहीद सपूतों की चिता के फूल भी अभी चुने नहीं गए थे कि राजधानी रायपुर के बर्बर और अय्याश धनकुबेरों ने आनंदोत्सव मनाना शुरू कर दिया....संत वही जो पंथ दिखाए
जगदगुरु रामानंदाचार्य श्रीरामनरेशाचार्य आज के आपाधापी भरे, भौतिकता के प्रमाद में ऊभचूभ करते समय में एक ऐसे अकम्पित ज्योति-स्तम्भ हैं, जिनसे जो भी चाहे अपने जीवन में प्रकाश पा सकता है। एक ऐसे स्नेहिल-प्रेमिल संत, जो धर्म-अध्यात्म, ज्ञान-दर्शन और तत्व चिंतन के अगाध समुद्र हैं और जिनकी शीतल वाणी हृदय के दाह को शांत करके मन के तार को इस तरह झंकृत कर देती है। ...नर्मदा की छाती पर नया पत्थर
जिस समय दिल्ली में सरदार सरोवर बांध की ऊँचाई को 122 मीटर से बढ़ाकर 139 मीटर किए जाने की बैठक चल रही थी, ठीक उसी समय इंदौर के विसर्जन आश्रम में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री सुश्री मेधा पाटकर 11 अप्रैल 2010 से प्रारंभ होने वाली जीवन अधिकार यात्रा एवं इंदौर स्थित नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरने की रूपरेखा समझा रहीं थीं। बैठक में शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।...कुलपति ने कहा- 'मारो सालों को'
नागपुर से प्रकाशित एक स्थानीय समाचार पत्र ने जब महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति की कथित धांधली से संबंधित खबरें प्रकाशित करना शुरू किया तो कुलपति महोदय का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने उस अखबार के संवाददाता और प्रतिनिधि को बुलाकर धमकी दी और गाली गलौज की. कुलपति महोदय के खिलाफ उक्त पत्रकार ने सेवाग्राम थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. ...गांधी कथा के महात्मा गांधी
नारायण भाई देसाई के बारे में अनुपम मिश्र द्वारा दिया जाने वाला परिचय सबसे सटीक है. अनुपम मिश्र कहते हैं - "नारायण भाई ऐसे शख्स हैं जिन्हें पहले गांधी जी ने जाना. उन्होंने तो गांधी जी को बाद में जाना." अनुपम मिश्र बिल्कुल सही कह रहे हैं. गांधी के छायारूप सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे नारायण भाई देसाई गांधी की गोद में पलकर बड़े हुए हैं....दैनिक जागरण और अमर उजाला पेड न्यूज के दोषी
आमचुनाव के दौरान खबरों की खरीद फरोख्त की जांच पड़ताल जारी है. इस बीच प्रेस परिषद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पेड न्यूज के एक मामले की सुनवाई करते हुए दैनिक जागरण और अमर उजाला को पेड न्यूज का दोषी पाया है. प्रेस परिषद ने इन दोनों अखबारों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी है. ...पदाधिकारियों को गांव-गांव दौड़ाएंगे गडकरी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी पदाधिकारियों की पहली बैठक आज दिल्ली में ली तो साफ कर दिया कि दिल्ली में बैठकर राजनीति करने से काम नहीं चलेगा. क्षेत्र में जाना होगा. गांव गांव दौड़ लगानी होगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काम करना होगा. ...अमीरों और अपराधियों का उच्च सदन
आमतौर पर समझा जाता है कि लोकसभा और देश की विधानसभाएं ही अपराधी वृत्ति के लोगों और अमीरों की शरणस्थली है. लेकिन ऐसा नहीं है. नेशनल इलेक्शन वाच ने अपने ताजा अध्ययन में दावा किया है कि सम्मान का प्रतीक समझे जानेवाले उच्च सदन में भी अमीरों और अपराधियों की भरमार है. ...गडकरी ने कहा आवेदन करिए उमा जी
उमा भारती की वापसी दोनो ओर से अहम का टकराव का कारण बनती जा रही है. भले ही लालकृष्ण आडवाणी चाहते हों कि उमा भारती की घर वापसी होनी चाहिए लेकिन छुटभैये नेता अपनी टांग अड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं. बुधवार को उमा भारती ने लालकृष्ण आडवाणी और नितिन गडकरी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद गडकरी को कहना ही पड़ी कि आपको वापसी के लिए एक आवेदन करना होगा. ...10 रुपये में दाल की कटोरी और 2 रुपये में रोटी
देश और दिल्ली भले ही मंहगाई की मार से त्राहि त्राहि कर रहा हो लेकिन दिल्ली में एक स्थान ऐसा भी है जहां मंहगाई का कोई असर दिखाई नहीं देता है. यह स्थान है- कांग्रेस मुख्यालय. 24 अकबर रोड पर चल रही कैण्टीन में आज भी दस रुपये की कटोरी भर दाल और दो रुपये की एक रोटी मिल जाती है जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पेटपूजा करते हैं....10 जनपथ की किरकिरी कर रहे हैं कृपाशंकर
मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक के उद्घाटन में अमिताभ बच्चन के आने की खबर से काग्रेस ने जिस तरह से अमिताभ बच्चन को नीचा दिखाना शुरू किया, समझा गया कि यह सब 10 जनपथ के इशारे पर किया जा रहा है. लेकिन हकीकत यह है कि यह सब 10 जनपथ में अपना नंबर बढ़ाने के लिए कुछ नेताओं ने किया जिसमें सबसे आगे रहे मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह जिन्होंने इस पूरे मामले में दोहरा फायदा उठा लिया....गड़बड़ी है गड़करी
भाजपा के नये अध्यक्ष नितिन गडकरी के लिए दिल्ली दरबार मुश्किलों का पिटारा साबित होने लगा है. अपने पहले अध्यक्षीय संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने पार्टी में नये कल्चर के शुरूआत की घोषणा की थी लेकिन तीन महीने के बाद ही नितिन गडकरी को पार्टी कार्यालय में ही दबी जबान में नितिन गड़करी की बजाय गड़बड़ी है गड़करी का संबोधन मिलने लगा है. ...साइबर क्राइम का शिकार भारत
एक बार फिर भारत के साइबर स्पेश पर चीन ने हमला बोला है. कनाडा और अमेरिका की एक शोध टीम ने अपनी रिपोर्ट "शैडो इन द क्लाउड्स" में दावा किया है कि भारत के उन्नत तोपखाना 'संघर्ष' और उसको नियंत्रित करनेवाली प्रणाली 'शक्ति' में चीनी हैकरों ने सेंध लगा दिया है. चीन के सर्वर से संचालित हो रही हैकरों की इन गतिविधियों के कारण भारत की प्रतिरक्षा प्रणाली पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. भारत पर बढ़ते साइबर संकट पर प्रकाश नन्दा का विश्लेषण-...आडवाणी की डायरी में दर्ज नहीं था भाजपा का स्थापना दिवस
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस था. अटल जी के रिटायर होने के बाद अपने आप को भाजपा का शीर्ष पुरुष समझनेवाले लालकृष्ण आडवाणी को इसमें रहना ही चाहिए था. लेकिन शीर्षपुरुष नहीं आये. कहीं व्यस्त रहे हों या फिर भूल गये हों, ऐसी बात भी नहीं है. उनका कार्यालय कह रहा है कि आडवाणी जी की डायरी में 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर कोई कार्यक्रम दर्ज ही नहीं था. ...नक्सली ट्रैप में फंस गये जवान
मंगलवार को दंतेवाड़ा के मुकराना इलाके में नक्सलविदियों ने 76 सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया. सुरक्षाबलों के खिलाफ की गयी अब तक की सबसे बड़ी नक्सल कार्रवाई के लिए नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों को धता बताने के लिए बहुत ही फूल प्रूफ योजना तैयार की थी जिसमें सुरक्षा बल के जवान फंस गये. ...ग्रीन हंट में हो रहा जवानों का शिकार
नक्सलियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन ग्रीन हंट में जवानों का ही शिकार हो रहा है। सुरक्षा बलों के जवान बार-बार खुद नक्सलियों के छलावे में आकर थोक में जान दे रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ इस साल से तेज हुए अभियान में तीन महीने में ही 150 जवान मारे गए हैं, जबकि पिछले पूरे साल 317 जवान मारे गए थे।...भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं- गोविन्दाचार्य
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महासचिव गोविन्दाचार्य ने एक बार फिर साफ किया है कि उनका भारतीय जनता पार्टी में दोबारा वापस जाने का कोई इरादा नहीं है. उनका कहना है कि उनकी गतिविधियों को किसी खास राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए वे भारत परस्त गरीब परस्त राजनीति के लिए सक्रिय हैं जो किसी राजनीतिक दल और विचारधारा से ऊपर उठकर है....यही रामायण की लंका है
हम लंकापुरा में हैं, पराक्रमी राजा रावण की राजधानी में। अब भले ही इसे हक्गाला गार्डन कहा जाता हो मगर सर्वत्र लगे हुए अशोक के पेड़ साफ बताते हैं कि यह कौन सी वाटिका है! एक पतली सी धारा सीता एलिया के छोटे से मंदिर के बगल से कलकल बहती रहती है। इस मंदिर की मुख्य प्रतिमाएं एक शताब्दी पहले जलमग्न मिली थीं। वास्तव में यह मंदिर अपने नन्हे गोपुरम और चटक रंगों के दक्षिणात्य शिल्प के साथ शिवकाशी या अरलव्यमोली जैसे किसी तमिल शहर में हो सकती है, किंतु यहां माहौल स्थानीय ही है।...30 साल की हुई भाजपा-I
आज भाजपा के तीन दशक पूरे हो चुके हैं इन तीन दशको में इस पार्टी ने उतार चढ़ाव से भरा एक लम्बा सफर तय किया है । 1980 में अस्तित्व में आने के बाद ही इसके नेताओं ने यह स्पष्ट कर दिया था कि यह नया दल अपनी विरासत जनसंघ की ओर नही लौटकर एक नई शुरुआत करेगा और राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत गैर कांग्रेसी विकल्प बनकर उभरने की दिशा में काम करेगा ।...राज के खिलाफ ठाकरेगीरी करेंगे टैक्सीवाले
मुंबई। राज ठाकरे के लोगों के बढ़ते आतंक के खिलाफ मुंबई में कम करने वाले उत्तर भारतीय टैक्सी वाले एक जुट हो रहे हैं. मुंबई के जनता दल ( यू ) के अध्यक्ष राजकुमार सिंह की पहल पर इकठ्ठा हो रहे टैक्सी वालों में ख़ासा उत्साह है ....बहुराष्ट्रीय बीज कंपनियों के चंगुल में बिहार
बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने एक बार फिर सात वर्षो के बाद बिहार के किसानों को अपने चंगुल में ले ही लिया और बिहार के किसानों को मक्के की ऐसी बीज बेचकर चम्पत हो गए जिसमें अंकुरण तक नहीं आया। इनसे उपजी मक्के की फसल में दाने नहीं आए और लाखों हेक्टेयर की फसल बिहार में बर्बाद हो गई। सात साल पहले भी बिहार में मोन्सेन्टो कम्पनी के कारगिल बीज ने ऐसा ही गुल खिलाया था।...मूर्ख दिवस पर मिली 'सौगात'
1 अप्रैल से पहले भोपाल में बचपन परियोजना द्वारा आयोजित एक बाल चौपाल में ''शिक्षा का अधिकार '' विषय पर विमर्श के दौरान अनिवार्य एवं मुफ्त शिक्षा का कानून लागू होने की बात करने पर आकाश ने बड़ी ही मासूमियत से सवाल किया कि क्या सचमुच में हमें शिक्षा का अधिकार मिलेगा?...उमा की वापसी पर गडकरी की मुहर
कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने फायर ब्रांड नेता उमा भारती के भाजपा में लौटने पर मुहर लगा दी है. उमा भारती की वापसी का संकेत देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर साध्वी उनसे बात करें तो वापसी संभव हो सकती है। पहले 27 मार्च को उनकी वापसी होनी थी लेकिन अब उम्मीद है कि आज (२ अप्रैल) को उनकी वापसी की घोषणा हो सकती है. ...किस हाल में है किशनजी?
माओवादी नेता किशनजी को लेकर राज्य सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक सब मौन हो गये है. अगर दिल्ली में पी चिदम्बरम इस सवाल पर चुप्पी साध जाते हैं कि किशनजी किस हाल में हैं तो राज्य सरकार भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. राज्य के डीजीपी ने बयान दिया है कि उनके पास कुछ जानकारी उपलब्ध नहीं है....Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
