visfot news network
श्री श्री पर हमला या पब्लिसिटी स्टंट?
आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर पर हमला किया गया गया या फिर कुछ लोगों ने जानबूझकर एक स्टंट किया ताकि श्री श्री की सुरक्षा व्यवस्था वीवीआईपी करवाई जा सके? रविवार को कथित तौर पर श्री श्री पर हुए हमले के एक दिन बाद गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने कहा है कि श्री श्री रविशंकर पर कोई हमला नहीं किया गया क्योंकि जिस वक्त फायरिंग हुई श्री श्री उससे पांच मिनट पहले ही वहां से जा चुके थे.
बंगाल ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच नहीं चाहती राज्य सरकार
पश्चिम बंगाल सरकार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना की सीबीआई जांच नहीं चाहती है. पश्चिम बंगाल के गृह सचिव समर घोष ने कहा है कि घटना की जांच के लिए सीआईडी सक्षम है इसलिए सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है. ...झारखण्ड में लगेगा राष्ट्रपति शासन
झारखण्ड में पिछले महीने भर से चल रहा राजनीतिक ड्रामा अपने क्लाइमेक्स की ओर चल पड़ा है. राज्य में राज्यपाल से मिलकर झामुमो, भाजपा और कांग्रेस तीनों ही दलों ने कह दिया है कि वे राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं, आगे राज्यपाल महोदय जैसा चाहें वैसा करें. ...महामहीम राष्ट्रपति के नाम सार्वजनिक चिट्ठी
डॉ ब्रह्मदेव शर्मा पूर्व नौकरशाह हैं लेकिन लंबे समय से वे अब आदिवासियों के बीच ही काम करते हैं. वर्तमान में नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों के उत्पीड़ने के खिलाफ उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने महामहीम राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि केन्द्रीय कानूनों का इस्तेमाल करके आदिवासियों के हितों की रक्षा की जा सकती है. ...पाक की नापाक हत्यारी मानसिकता
शुक्रवार को लाहौर की अहमदिया मस्जिद में हुए हत्याकाण्ड के निशान अभी मिटे नहीं है. पंजाब प्रशासन शुक्रवार को दो मस्जिदों पर हुए हमले की जांच पड़ताल करने की बात कह रहा है. लेकिन इस हत्याकाण्ड को सिर्फ जांच पड़ताल करके और कुछ आतंकी गुटों को जिम्मेदार ठहराकर नहीं निपटाया जा सकता. सरकार और समाज दोनों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने अंदर झांके और पता करें कि आखिर ऐसा क्यों है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को अपनी मान्यता के अनुसार जीने का हक नहीं है?...भाजपाई मुख्यमंत्रियों की पाठशाला, मोदी होंगे मुख्य अध्यापक
अगले हफ्ते भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की मुंबई में पाठशाला शुरू होने जा रही है, जिसमें मुख्य अध्यापक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। राजनीतिक कॅरियर अपनाने की इच्छा रखने वालों को सुशासन का प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुछ साल पहले गठित रामभाउ महगली प्रबोधनी में पांच जून से शुरू होने जा रही इस दो दिवसीय पाठशाला में भाजपा शासित सभी मुख्यमंत्रियों के अलावा पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली भी हिस्सा लेंगे।...आल इज वेल इन P-7 News
"P-7 News में सब ठीक है. पी-7 के मैनेजमेन्ट और अधिकारियों के बीच बहुत मधुर संबंध हैं. पी-7 न्यूज में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और न ही किसी प्रकार कोई गलतफहमी है. जबकि आपने अपनी वेबसाइट पर बिना किसी तथ्य और झूठी जानकारी के आधार पर खबरें प्रकाशित कर रहे हैं. यह कुछ और नहीं बल्कि आपके द्वारा मीडिया की ताकत का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है और जिसके बारे में आप स्टोरी लिख रहे हैं उसकी मानहानि कर रहे हैं."...अहमदिया संप्रदाय: सबके लिए शांति के उपासक
गुरुदासपुर के कादियान नामक कस्बे में 23 मार्च 1889 को इस्लाम के बीच एक आंदोलन शुरू हुआ जो आगे चलकर अहमदिया आंदोलन के नाम से जाना गया. यह आंदोलन बहुत ही अनोखा था. इस्लाम धर्म के बीच पहली बार एक व्यक्ति ने घोषणा की कि "मसीहा" फिर आयेंगे. मसीहा माने ईसा मसीह. इस्लाम धर्म के बीच इस अनोखे संप्रदाय को शुरू करनेवाले मिर्जा गुलाम अहमद ने अहमदिया आंदोलन शुरू करने के दो साल बाद 1891 में अपने आप को "मसीहा" घोषित कर दिया. बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी. मिर्जा गुलाम अहमद ने खुद को विष्णु का आखिरी अवतार भी घोषित कर दिया. ...मधुमक्खी को मानव का डंक
जाने माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंसटाइन की दशकों पहले की गई भविष्यवाणी कि आखिरी मधुमक्खी के मरने के बाद समूची मानवता के पास सात-आठ साल से अधिक नहीं बचेंगे, पंजाब की काटन बेल्ट में कुछ लोगों को याद आनी शुरू हो गई है। इस बार अनुभव किया गया है कि मधुमक्खियां बीटी काटन के खेतों के पास भी नहीं फटक रहीं।...जाति की जनगणना के लिए जनहित अभियान
दलित आंदोलन से जुड़े लोगों ने जाति आधारित जनगणना करवाने के लिए दिल्ली में एक जनहित अभियान शुरू किया है. इस अभियान का प्रयास है कि जाति आधारित जनगणना को अविलंब मंजूरी जा जाए और मंत्री समूह के हवाले करके टालमटोल न की जाए. ...भारत के लिए जरूरी है व्यापक आर्थिक परिदृश्य
भले ही हमारे देश में आर्थिक महाशक्ति बनने की संभावना है लेकिन हम इससे आत्मसंतोष नहीं कर सकते. हमें सफलता प्राप्त करने केलिए हर स्तर पर पूरी दृढ़ता के साथ सही कदम उठाने होंगे. सफलता केलिए हमें कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. ...बस्तर पर सीधे नस्तर चला सकता है केन्द्र
नक्सल प्रभावित राज्यों विशेषकर छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा के तांडव पर यदि शीघ्र ब्रेक नहीं लगा तो संभव है नक्सल पीड़ित जिलों में केन्द्र सरकार सीधा दखल दे। राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने ऐसी किसी संभावना की स्थिति में कानून विशेषज्ञों की राय मांगी थी। केन्द्र सरकार के महाधिवक्ता जी.वी.वहानवती ने संविधान की पांचवी अनुसूची में उल्लेखित प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए जो राय दी है, उस पर यदि अमर किया जाए तो राज्य सरकार की मौजूदगी के बावजूद नक्सली प्रभावित इलाकों का प्रशासन सीधे केन्द्र के हाथ में आ जाएगा और राज्यपाल केन्द्र के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।...P7 News में पहुंची पुलिस
ज्योति नरायण की पी7न्यूज से विदाई के पुख्ता इंतजाम के साथ ही लगता है अब चैनल में नये तरह का कारपोरेट वार शुरू हो गया है. पिछले चार दिनों में पी7न्यूज के नोएडा कार्यालय में दो बार पुलिस आ चुकी है. पूछने पर पुलिस के आने के अलग अलग कारण बताये जा रहे हैं. ...बैन हो गया ब्लागर?
यह मजाक नहीं है लेकिन इस बारे में कुछ खास पता भी नहीं चल रहा है. देश में मुफ्त ब्लाग सेवा देनेवाली गूगल की कंपनी ब्लागर पर बने कोई भी ब्लाग नहीं खुल रहे हैं जिसे लेकर हिन्दी ब्लाग बिरादरी चिंतित है. ...झारखण्ड में कांग्रेस को एक अदद मधु कोड़ा की तलाश है
झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से मुक्त हो गयी. भाजपाई हांफ रहे है लेकिन झामुमों नेताओं को मानों इसी वक्त का इंतजार था. उधर भाजपा ने सोमवार को समर्थन वापसी की चिट्ठी सौंपी इधर गुरूजी ने कांग्रेस के नेताओं के साथ क्लोज डोर मीटिंग शुरू कर दी. ...आलोक मेहता के एक सवाल से पत्रकारिता शर्मसार
यूपीए की दूसरी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था. इस प्रेस वार्ता में सभी सरकारी मान्यताप्राप्त पत्रकारों को बुलाया गया था. नई दुनिया के संपादक आलोक मेहता न केवल मौजूद थे बल्कि उन्हें भी एक सवाल पूछने का मौका मिला. लेकिन मौका मिलने पर उन्होंने जो सवाल पूछा कम से कम उनके सवाल से पत्रकारिता तो शर्मसार हो ही गयी. ...ईवीएम धोखाधड़ी से बनी यूपीए सरकार पार्ट-2
जिस वक्त इधर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पत्रकारों को यूपीए सरकार के एक साल की उपलब्धियां गिना रहे थे उससे एक दिन पहले अमेरिका में मिशिगन विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर जे एलेक्स हेल्डरमैन की एक रिपोर्ट सामने आ गयी जो इस शक को पुख्ता कर रही है कि यूपीए सरकार की दूसरी पारी और बीते आमचुनाव में कांग्रेस की भारी जीत और कुछ नहीं ईवीएम मशीनों की गड़बड़ी का नतीजा है. ...दिल्ली में विमान हादसा होने से बचा
मंगलौर में हुई हवाई दुर्घटना के बाद एक और विमान हादसा होते होते बच गया है. दिल्ली से श्रीनगर जानेवाले स्पाइसजेट का विमान 224 का दिल्ली रनवे पर उड़ान भरते ही पहिया फट गया लेकिन विमान अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया. ...भाजपा को छोड़ना पड़ा सोरेन का साथ
भारतीय जनता पार्टी के दलालनुमा नेताओं की आखिरकार हार हो गयी. झारखण्ड में सरकार बनाने की उनकी सारी कवायद धरी की धरी रह गयी. शनिवार को गुरूजी ने कहा कि अपना विकल्प तलाश लो तो सोमवार को भाजपा के उपमुख्यमंत्री रघुवरदास ने राज्यपाल से मिलकर समर्थन वापसी की चिट्ठी सौंप दी. ...भाजपा में वापस आने को तैयार हैं जसवंत
भारतीय जनता पार्टी के निष्कासित नेता जसवंत सिंह भाजपा में दोबारा वापस आने के लिए तैयार हैं. शुक्रवार को एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए यह पूछे जाने पर कि क्या वे भाजपा में वापस आने के लिए तैयार हैं, जसवंत सिंह ने कहा कि “मुझे क्या डर है? क्या मुझे डरना चाहिए?” उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा में 32 साल रहे हैं और उनकी धमनियों में भाजपा का खून दौड़ता है....भाजपा अपना विकल्प तलाशे-शिबू सोरेन
गुरूजी अर्थात शिबू सोरेन ने भाजपा की एक लालच का इतना जमकर दोहन किया है कि भाजपा अपना सिर पीट रही है. भाजपा के दिल्ली में बैठे कुछ दलालनुमा नेताओं की कोशिश थी कि राज्य में भाजपा और शिबू सोरेन की सरकार बन जाए. संघ भी चर्च मिशनरियों को काबू करने के उद्येश्य से भाजपा को सत्ता में बने रहने की वकालत कर रहा था. लेकिन अब शिबू सोरेन ने कह दिया है कि भाजपा वालों अब आप अपना भविष्य देखो. ...मंदिरों का अधिग्रहण करना चाहती है महाराष्ट्र सरकार
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश के दो लाख से भी ज्यादा मंदिरों पर कब्जे की तैयारी कर ली है। सरकार ने इन मंदिरों को अपने कब्जे में लेने के पीछे वहां के फंड में हो रहे भ्रष्टाचार और संचालन में अनियमितताओं का तर्क दिया है। महाराष्ट्र के कानून मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा है कि प्रदेश में निजी ट्रस्टों द्वारा संचालित किए जा रहे इन दो लाख मंदिरों के बारे में उनके पास ढेर सरी शिकायतें है। जिसकी वजह से ही सरकार इन मंदिरों को अधिग्रहित करने का विचार कर रही है।...जनगणना में शामिल नहीं हो रहे हैं नक्सली
छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के 15 गांवों में नक्सलियों ने जनगणना रोक दी है। अबूझमाड़ से सटे इन गांवों में इस कार्य के लिए आए सरकारी कर्मचारियों को नक्सलियों ने भगा दिया और उनके कागजात जला दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दुबारा इस तरफ रुख करने पर जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के साथ ही नक्सली आतंक की एक और घटना सामने आयी। दंतेवाड़ा जिले के कोंटा ब्लाक के 69 शिक्षकों ने सरकार को लिखकर दे दिया है कि वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना करने नहीं जाएंगे क्योंकि जान का खतरा है।...आदिवासी को भारी पड़ा राहुल गांधी का 'प्रेम'
18 मई को कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों के दौरे पर आये थे. वहां उन्होंने अपना आदिवासी प्रेम दिखाने के लिए एक आदिवासी को मंच पर लाकर उसके साथ तीर धनुष के साथ फोटो भी खिंचवाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी ही देर बाद उसी सभा से एक आदिवासी को नक्सली बताकर गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह अपना तीर धनुष लेकर सभास्थल पर चला गया था. ...बोकारो पहुंचते ही बदल गये गुरूजी
झामुमो प्रमुख मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मिजाज बदल गया है। शिबू सोरेन ने कहा है कि 25 मई को वह इस्तीफा नहीं देंगे। कार्यकारिणी बैठक में इसकी चर्चा होगी। हालांकि कार्यकारिणी की बैठक की तिथि अभी तय नहीं की गई है। सोरेन ने कहा है कि अभी वह मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे और अब वे उपचुनाव भी लड़ेंगे....टाइम्स नाउ में भी टाइमपास कर रहे हैं दिबांग
अब कन्फर्म है कि दिबांग बेनेट कोलमैन एण्ड कंपनी की शरण में चले गये हैं. महीना डेढ़ महीना हुआ वे अब टाइम्स नाउ के न्यूजरूम में पाये जाते हैं. कहा यह जा रहा है कि वे टाइम्स नाउ के हिन्दी चैनल के लिए वहां ले जाए गये हैं. अंग्रेजी और आर्थिक अंग्रेजी चैनल लाने के बाद टाइम्स नाउ अब हिन्दी चैनल लाना चाहता है. इसीलिए दिबांग को संभावित चैनल हेड के बतौर वहां ले जाया गया है. लेकिन रुकिये. खबर यह नहीं है. ...अंबेडकर टुडे को जब्त करने का आदेश, सीआईडी करेगी जांच
विस्फोट पर मंगलवार देर शाम प्रकाशित एक रिपोर्ट पर मायावती सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न केवल अंबेडकर टुडे पत्रिका को जब्त करने का आदेश दिया है बल्कि इस पूरे मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने का फैसला किया है. साथ ही पत्रिका के संपादक ने भी पत्रिका में छपे लेख को लेकर माफी मांगी है....निरुपमा मामले की जाँच सीबीआई से संभव
निरुपमा हत्याकांड की जाँच सीबीआई से करायी जा सकती है. प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे ने उनसे मिलाने गए एक प्रतिनिधीमंडल से मुलाकात के दौरान मंगलवार को यह आश्वासन दिया है. ...प्रख्यात पत्रकारों पर बनेंगी फिल्म
हिंदी के चुनिन्दा महान पत्रकारों पर फिल्में बनाई जा रही हैं जिनके माध्यम से इन पत्रकारों के जीवन जीवन और पत्रकारिता कॅरियर के बारे में दिखाया जायेगा और यह यह प्रसंशनीय प्रयास कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल। इनमें से राजेन्द्र माथुर पर तो फिल्म बन चुकी है। अब प्रभाष जोशी, राहुल बारपुते, एसपी सिंह और शरद जोशी पर फिल्में बनाने की तैयारी चल रही है और ऐसा अनुमान लगाया जा है कि आने आने वाले तीन सालों में ये फिल्में बनकर तैयार हो जायेंगी।...मुण्डा जी, संभावना तलाशिए और सीएम बन जाइये
झारखण्ड की राजनीति भी पूरी तरह से झारखण्डी हो चली है. सबकुछ अनिश्चित. गुरूजी के फेर में भाजपा के रणनीतिकार ऐसे फंसे हैं कि उनकी हालत सांप छंछूदर की हो गयी है. न गुरुजी को उगलते बन रहा है और न ही निगलते. ऐसे में भाजपा ने एक नया दांव चलते हुए अर्जुन मुण्डा को आगे कर दिया है. ...पी7 न्यूज में 'ज्योति' बुझाने की तैयारी
पर्ल ग्रुप द्वारा संचालित पी7न्यूज में ज्योति नारायण को दरकिनार करने की कोशिशों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया गया है. उन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप भी लगने लगा है. पहले बतौर डायरेक्टर उनसे वित्तीय अधिकार वापस लिये गये और अब पर्ल ग्रुप ने अपने एक अन्य डायरेक्टर केशर सिंह को पी7न्यूज की जिम्मेदारी सौंप दी है तथा वित्तीय मामलों के लिए एक दूसरे डायरेक्टर सहजपाल को जिम्मेदारी दी गयी है. ...फिर दहला दंतेवाड़ा
6 अप्रैल को दंतेवाड़ा में 76 सुरक्षाकर्मियों को शहीद करने वाले माओवादियों ने दंतेवाडा़ में एक और लोमहर्षक हमला करते हुए एक यात्री बस को लैण्डमाइन से उड़ा दिया है. इस बस में सवार 50 लोगों के मारे जाने की खबर है जिसमें 20 सुरक्षाकर्मी भी शामिल है. ...विजय दीक्षित ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा
पूरा मीडिया जानता है कि आजकल एस वन चैनल के क्या हाल हैं। चैनल के मालिक विजय दीक्षित ने चैनल को अय्याशी का सामान बना रखा है। अपने सारे काले धंधों को एस वन की आड़ में छिपाते चले आ रहे हैं। अभी तक तो विजय दीक्षित कहते आ रहे थे कि चैनल को रेवेन्यू नहीं मिल रहा है, इसलिए सैलरी समय पर देने में दिक्कत हो रही है। जबकि सच्चाई ये है कि चैनल लंगड़ी चाल चलता रहे और काले धंधे छिपते रहें, इसलिए इन्होंने आजतक एडवरटाइमेंट और चैनल के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कोई अप्वाइंटमेन्ट नहीं किया। सारा काम राकेश निगम से ही लेने का बहाना बनाते चले आ रहे हैं।...निरुपमा को न्याय के लिए पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस
निरुपमा पाठक हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, द इंडियन वूमेन प्रेस कॉर्प, निरुपमा पाठक को न्याय अभियान और आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर प्रेस क्लब से गृह मंत्रालय तक मौन जुलूस निकाला गया....आगरा में आयोजित होगा विश्व भोजपुरी सम्मेलन
ताज नगरी आगरा एक अनोखे तरह के आयोजन का गवाह होने जा रही है. 22-23 मई को यहां दुनियाभर के भोजपुरिया भाषी इकट्ठा होगें और भोजपुरी की वर्तमान दशा और दिशा पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाएंगे. यहां विश्व भोजपुरी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. ...बिहार में हिन्दुत्व का बेड़ा गर्क किया भाजपा ने
बिहार में चुनाव सिर पर हैं. पिछले साढ़े चार साल में बिहार में भाजपा और जदयू की मिली जुली सरकार है. लेकिन पिछले साढ़े चार सालों में एक ओर जहां जद यू ने पश्मांदा मुसलमानों को रिझाने के लिए मुसलमानों के लिए एक से एक योजनाओं को शुरू किया वहीं भाजपा अपने परंपरागत वोटबैंक के लिए कुछ खास नहीं कर पायी. ...गुरिल्ला आर्मी भंग करने के लिए प्रचंड तैयार
नेपाल के माओवादी नेता पुष्प कुमार दहल प्रचंड सरकार और पूर्व विद्रोहियों के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए अपनी पार्टी की अर्द्धसैनिक इकाई भंग करने तथा लड़ाकों को मुख्यधारा में लाने के लिए तैयार हो गए हैं। गुरुवार को दिए बयान में प्रचंड ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी अर्द्धसैनिक इकाई यंग कम्युनिस्ट लीग (वाईसीएल) को खत्म करने के लिए तैयार है।...बुंदेलखंड में बहती हैं बिना पानी की नदियां
बिन पानी की नदियां देखनी हो तो बुंदेलखंड के महोबा जिले में चले आइये। बांध और चेकडैमों की कृपा से यहां की आधा दर्जन नदियां कंकड़ों का दरिया बन चुकी हैं। लाखों लोगों को जीवन देने वाली नदियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं।...फेशबुक से डरा हुआ है कोका कोला
फेशबुक ने अच्छे अच्छों को पानी पिला रखा है. एक ओर जहां सरकारें फेशबुक पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही हैं वहीं दूसरी ओर कारपोरेट घरानों को भी फेशबुक आफत के रूप में दिखाई देता है. लेकिन कोका कोला भी फेशबुक से डर जाएगा, यह थोड़ा अटपटा जरूर है लेकिन सच्चाई यही है कि वह भी फेशबुर से भय खा गया है. ...झारखण्ड पुिलस ने माना "निरुपमा की हत्या की गयी"
झारखंड पुलिस ने बुधवार को कहा कि निरूपमा पाठक मामले की जांच की प्रगति रिपोर्ट में अब तक की जांच में इस बात की पुष्ट संकेत है कि यह मामला हत्या का है।...नितिन गडकरी के गले की हड्डी बना लालू-मुलायम को कुत्ता कहना
लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह को सोनिया गांधी के तलवे चाटनेवाले कुत्ता कहने पर दोनों यादव नेता बिफर पड़े हैं. लालू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नितिन गडकरी को कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए तो समाजवादी पार्टी ने नितिन गडकरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेगी. ...P7 News में हाशिये पर गये ज्योति नारायण
P7 News की धाक कायम करनेवाले ज्योति नारायण उसी चैनल कमजोर पड़ गये हैं जिसके लिए कहा जाता था कि ज्योति नारायण है तो पी-7 है. लेकिन बुधवार को ज्योति नारायण से पी-7 न्यूज की सारी जिम्मेदारी वापस लेकर एक तरह से पर्ल मीडिया ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ...सूर्य प्रताप शाही बने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष
सूर्य प्रताप शाही को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के पूर्व मंत्री और निवर्तमान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही भाजपा के नये अध्यक्ष होंगे. ...मीडिया पर नकेल डालना चाहती है नौकरशाही
आजादी के बाद आपातकाल के दौरान पहली बार मीडिया पर किसी प्रकार की पाबंदी लगायी गयी थी. सरकार द्वारा आरोपित उन पाबंदियों का सबसे अधिक दुरुपायोग नौकरशाही ने किया और प्रशासनिक आदेश से भी दो कदम आगे जाकर मीडिया को नियंत्रित करने की कोशिश की. आपातकाल के बाद एक बार फिर नौकरशाही मीडिया को निशाने पर ले रही है. ...बिल गेट्स बनाएंगे अमेठी को आईटी हब
लल्ला राहुल गांधी के साथ अमेठी के दौरे पर पहुंचे माइक्रोसाफ्ट के अध्यक्ष बिल गेट्स ने कहा है कि वे अमेठी को आईटी हब बनाना चाहते हैं. अमेठी हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि न सिर्फ अमेठी बल्कि रायबरेली को भी इस आईटी हब बनाने की परियोजना में जोड़ा जाएगा. ...अभी भी दहशत में है मिरचपुर के दलित
हरियाणा में हिसार जिले के गांव मिरचपुर के दलितों को उनकी मांग के मुताबिक जल्द से जल्द हिसार शहर में जमीन देकर बसाया जाए। ये लोग गांव में खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। उन्हें शक है कि आने वाले दिनों में उन पर फिर हमले हो सकते हैं। वे अपने परिवार की महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर खास तौर पर चिंतित हैं। मिरचपुर दलित हत्याकांड और उसके बाद हरियाणा पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है, इसलिए आवश्यक है कि जब तक इन दलित परिवारों को कहीं और न बसाया जाए, तब तक उनकी सुरक्षा के लिए गांव में केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया जाए।...अन्त्योदय के सहारे अखाड़े में उतरेगी भाजपा
संघ ने भाजपा में अध्यक्ष बदलने के साथ जिस बदलाव की शुरूआत की थी अब उसका पालन नीतियों के स्तर पर करने की तैयारी है. भारतीय जनता पार्टी में अन्त्योदय योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है जिसका मकसद तो बताया कुछ जा रहा है लेकिन है कुछ और. ...जवानों की जान का सौदा आखिर कब तक?
उन जख्मों को एक माह हो गए। वे अभी सूखे भी नहीं थे कि कसकर एक और चोट पड़ गई। 6 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार क्षेत्र के गांव ताड़मेटला में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में 76 जवान मारे गए थे। नक्सलियों ने लैंडमाइन विस्फोट करके एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया तथा जवानों पर गोलियों की बौछार की। इस बार भी उन्होंने यही किया। फर्क सिर्फ इतना था कि उन्होंने बारुदी सुरंग से वाहन तो उड़ाया पर गोलीबारी की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि उनका लक्ष्य पूरा हो गया। वाहन में 8 जवान सवार थे, आठों मारे गए।...आप क्यों मरना चाहते हैं किसान जी?
पंजाब के किसान अपनी संपन्नता के लिए जाने जाते हैं पर किसान खुदकुशी भी कर हैं, आखिर क्यों? केंद्र सरकार के गले कर्ज के कारण तीन हजार आत्महत्याओं की बात नहीं उतरती तो स्थानीय प्रशासन एफआईआर में खुदकुशी का कारण नशे से लेकर घरेलू कलह तक साबित करने की कोशिश में लग जाता है।...आचार्य महाप्रज्ञ का निधन
जैन समाज के ख्यात संत आचार्य महाप्रज्ञ का रविवार को राजस्थान के चुरु शहर के सरदार शहर में दोपहर २.५२ बजे निधन हो गया। वे इनदिनों में चातुर्मास पर थे। आचार्य महाप्रज्ञ ने दोपहर दो बजे तक श्रद्वालुओं को दर्शन दिया उसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने शरीर त्याग दिया।...निरुपमा के दोस्तों पर पुलिस की दबिश
निरुपमा हत्याकाण्ड में जितना काम निरुपमा के पिता ने किया था उसके आगे का काम अब झारखण्ड पुलिस ने अपने हाथ में ले लिया है. झारखण्ड पुलिस की एक टीम प्रियभांषु और निरुपमा के दोस्तों से पूछताछ कर रही है. ये वो दोस्त हैं जो किसी न किसी रूप में इस हत्याकाण्ड को सामने लाने में शामिल रहे हैं. पुलिस अब उनको "प्यार" से समझाने में लगी है कि वे लोग कैसे इस हत्याकाण्ड में जांच वगैरह की मांग से पीछे हटकर अच्छा काम करेंगे. ...बीटी कपास के फूलों पर नहीं आती मधुमक्खियां
हरियाणा में जींद जिले के ज्यादातर किसानों की तरह निडाना निवासी पंडित चन्द्र पाल ने भी अपने खेत में एक एकड़ बी.टी.कपास लगा रखी है। इस कपास की फसल में देसी शहद की मक्खियों ने अपना छत्ता बना कर डेरा जमा रखा है। एक महीना पहले जब पंडित जी ने इस छाते को देखा तो खुशी के मारे उछल पड़ा था। ...चला गया 'नदिया के पार' का सूत्रधार
नदिया के पार के सूत्रधार गोविंद दा चले गये. गोविंद दा माने उस फिल्म के निर्देशक, पटकथा लेखक गोविंद मूनिस. पूरा नाम था गोविंद नारायण दुबे. गुरुवार की सुबह अचानक उनके सेलनंबर से कॉल आया. मैंने उनका फोन कट किया. एक मैसेज भेजा- ""दादा, मैं ठीक हूं. आप कैसे हैं. आज आपको एक मेल करूंगा. एक पत्र भी भेजा हूं. जवाब दीजिएगा.''...कांग्रेस का दामन थामने को तैयार ललन, प्रभुनाथ और दिग्विजय
जनता दल युनाइटेड एक बार फिर टूट की कगार पर पहुंच गयी है. जद (यु) के दो नेता ललन सिंह और प्रभुनाथ सिंह को निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है. 9 मई को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित किसान रैली के साथ ही जनता दल (यु) ललन और प्रभुनाथ को निकालने के लिए तैयार बैठी है वहीं इस मौके को कांग्रेस अपने फायदे के लिए भुनाने जा रही है. ...निर्दोष नहीं है निरुपमा का प्रेमी
शायद सिर्फ प्रियभांषु को मालूम था कि निरूपमा ऑनर किलिंग का ग्रास बनने जा रही है। अगर उसे आभास था तो क्या उसने निरूपमा की जान बचाने के लिए पुलिस और हाईकोर्ट में गुहार लगायी? वह चुपचाप निरूपमा को ऑनर किलिंग के ग्रास बनते हुए देखता रहा। प्रियभांषु कब चिल्लाया? उसने महिला आयोग और पत्रकार संगठनों का दरवाजा कब खट-खटकाया? मीडिया में अपनी प्रेम कहानी कब खोली? जब निरूपमा की हत्या हो चुकी थी।...सचमुच कसाब का कुछ नहीं बिगड़ेगा
विशेष अदालत में जैसे ही जज तहलियानी ने आमिर कसाब को फांसी की सजा सुनाई, कहते हैं कसाब टूट गया. उसने एक गिलास पानी मांगा. लेकिन कानून के जानकार कहते हैं कि भले ही मुंबई हमलों के 17 महीनों बाद कसाब को फांसी की सजा सुना दी गयी हो लेकिन फांसी पर लटकाने में हो सकता है 17 साल भी लग जाएं. ...हत्या के बाद पंखे से लटकाई गयी निरुपमा की लाश
महिला पत्रकार निरूपमा पाठक ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। हत्या भी लाश बरामद होने के एक दिन पहले ही कर दी गई थी। निरूपमा की हत्या करने के बाद उसकी लाश पंखे से लटका दी गई ताकि इसे आत्महत्या का रंग दिया जा सके। ...सबको शिक्षा देने की आधी अधूरी योजना
भारत जैसे देश में जहां बहुसांस्कृतिक, बहु प्रजातीय तथा विभिन्न धर्मोें को मानने वाले है, वहां सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े समूहों की समस्याएं बहुत बड़ी हैं। इन समूहों में भी हमेशा बच्चे ही शोषित होते हैं। सबसे बड़ी चुनौती उस बच्चे तक पहुंचना हैं जो सबसे अधिक शोषित और समाज से बहिष्कृत है और जिसके लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां प्रत्येक बच्चा न केवल सुरक्षित हो, बल्कि शिक्षा और अवसरों तक उसकी पहुंच भी हो जिससे उसका पूर्ण रुप से विकास हो सके। ...जैसे क्रिकेटविहीन बैट बॉल वैसे मुद्दाविहीन राजनीति
मंहगाई है पर मुद्दा नहीं है. फोन टेपिंग है, पर मुद्दा नहीं है. आतंकवाद है, पर मुद्दा नहीं है. कोई दल कोई नेता इन्हें मुद्दा नहीं बना सकता. बनाएगा तो उसकी टीआरपी दूरदर्शन छाप हो जाएगी. टीवी देखनेवाला भारत का शहरी मध्यवर्ग मुद्दाविहीन राजनीति की ओर तेजी से बढ़ रहा है. उसे वही राजनीति सुहाती है जिसमें मुद्दा न हो....जाति आधारित जनगणना में हर्ज क्या है?
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में भले ही जाति जनगणना को लेकर कुछ मंत्रियों में मतभेद उजागर हुए हों लेकिन इस बात की संभावना बढ़ने लगी है कि जाति आधारित जनगणना कराई जा सकती है. केन्द्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि मंत्रिमण्डल में विभिन्न मंत्रियों के विचार अलग अलग हो सकते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि मंत्रिपरिषद (इस मुद्दे पर) बंटी हुई है. ...जेएनयू ने दिखाया चिदम्बरम को काला झण्डा
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नक्सलवाद के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन ग्रीनहण्ट का समर्थन करने पहुंचे गृहमंत्री पी चिदम्बरम का जमकर विरोध हुआ. उनके खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने न केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि काले झण्डे भी दिखाए हैं....चिदम्बरम के बाद राजा के निशाने पर रमन
नक्सलवाद के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के गृह मंत्री पलनिअप्पम चिदम्बरम को कोसने के बाद अब छत्तीसगढ के मुख्य मंत्री रमन सिंह और संयुक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा वर्तमान में कांग्रेस के सबसे ताकतवर महासचिव राजा दिग्विजय सिंह के बीच नक्सलवाद को लेकर तकरार तेज हो गई है। दोनों ही नेता एक दूसरे को कटघरे में खडा करने से अपने आप को पीछे नहीं रख रहे हैं।...'निरुपमा ईश्वर तुम्हे सद्बुद्धि प्रदान करे'
तुम्हारा नाम मैंने निरुपमा रखा था जिसका अर्थ है जिसकी कोई उपमा न दी जा सके और यह शब्द शंकराचार्य जी के क्षमापनस्त्रोत्रम से मैंने लिया था. वाक्य है- मयि निरुपम यत्प्रकुरुषे। तुमने जो कदम उठाया है या उठाने जा रही हो, मैं कहूंगा कि सनातन धर्म के विपरीत कदम है. आदमी जब धर्म के अनुकूल आचरण करता है तो धर्म उसकी रक्षा करता है और जब धर्म के प्रतिकूल आचरण करता है तो धर्म उसका विनाश कर देता है....बतौर अध्यक्ष कंपनी का कारोबार बढ़ा रहे हैं गडकरी
भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड में सरकार बनाने के लिए उतनी उतावली क्यों है इसे समझना हो तो वहां से थोड़ी दूर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के गृहराज्य महाराष्ट्र आना होगा जहां नितिन गडकरी की कंपनी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया और बतौर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी उसमें शामिल भी हुए. ...बाप का भी बाप निकला बेटा
झारखण्ड में भाजपा सरकार बनाने के मोह में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बनाये जाल में उलझती जा रही है. शनिवार को भाजपा के प्रबंधक और नेता हेमंत सोरेन के साथ मिलकर सरकार बनाने के बारे में बात करनेवाले थे. लेकिन इधर भाजपा नेता दिनभर हेमंत का इंतजार करते रहे और उधर हेमंत ने मीटिंग में आने की जहमत ही नहीं उठायी....Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
