visfot news network
जार्ज के घर में नहीं जा सकी जया
बुधवार को जार्ज फर्नांडीज के घर कृष्णा मेनन मार्ग पर उस वक्त जबर्दस्त हंगामा हो गया जब जया जेटली अपना सामान लेने वहां पहुंची जिसका जदयू के कुछ स्थानीय नेताओं ने िवरोध किया और पुलिस बुला लिया जिसके कारण जया जेटली को वहां से बैरंग वापस लौटना पड़ा.
सांसत में निशंक की सरकार
नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में रमेश पोखरियाल निशंक की सरकार सांसत में है. उनकी सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप और राज्य भाजपा में चल रही अंदरूनी उठापटक का जायजा लेने खुद पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी अगले माह देहरादून पहुंच रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद गडकरी का उत्तराखंड का यह पहला दौरा होगा।...थम नहीं रहा है पी-7 न्यूज का सत्ता संघर्ष
पी7 न्यूज में माना जा रहा है कि ज्योति नारायण मामले का पटाक्षेप हो गया है और हालात ठीक होते जा रहे हैं। लेकिन यह सिर्फ ऊपरी तौर पर ठीक दिख रहा है। कंपनी के मीडिया बिजनेस को अब समर प्रताप सिंह संभाल रहे हैं और उनके साथ दूसरे निदेशक केसर सिंह भूमिका निभा रहे हैं। पी7 न्यूज के एचआर प्रमुख की भूमिका निभा रहे पी दत्ता के अधिकार भी कम कर दिए गए हैं। उनकी जगह पर्ल ग्रुप के ग्रुप एचआर प्रमुख विधुशेखर पूरी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।...ग्रामीणों को समझाना आसान, शहरियों को आइना दिखाना मुश्किल
पंजाब के 20 जिलों के 12 हजार से अधिक गांवों में दस मई से पहले धान की पनीरी तथा दस जून से पहले किसने धान की रोपाई कर दी है, पूरे राज्य को खबर हो जाती है। लेकिन हर शहर में हर रोज कितने नक्शे बिल्डिंग बाई लॉ का उल्लघंन कर पास हो गए और भवन निर्माण भी हो गया इसकी कोई कानो कान खबर नहीं होने देता।...उत्तर प्रदेश के चार मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश
विस्फोट पर प्रकाशित "हिन्दू धर्म नहीं कलंक है, वेद पिशाचों का सिद्धांत है" पर मामला अब अदालतों में पहुंच गया है. शनिवार को जौनपुर की एक स्थानीय अदालत ने उक्त पत्रिका से बतौर संरक्षक जुड़े चार राज्य मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. ...स्वतंत्र भारत की 'डील' शुरू
उत्तर प्रदेश का चर्चित अखबार स्वतंत्र भारत इन दिनों एक बार फिर से मीडिया गलियारों में चर्चा का केन्द्र बन गया है. अखबारनवीसों से छन कर आ रही खबरों के मुताबिक जल्द ही यह अखबार पूर्व मेयर और राज्यसभा सदस्य अखिलेश दास खरीद रहे हैं....भर गयी भाजपा की तीसरी कुर्सी
साल भर भी नहीं बीता जब भाजपा में तीसरी कुर्सी पर विराजमान जसवंत सिंह को शिमला कार्यकारिणी के दौरान मोदी के दबाव में पार्टी से निष्काषित कर दिया था. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जसवंत सिंह के साथ संसद के अंदर और बाहर अछूत की तरह व्यवहार किया. लेकिन अब जसवंत सिंह भाजपा में वापस लौट आये हैं और कह रहे हैं कि सब ठीक है. ...मोदी और मोहनराव दोनों ही नहीं चाहते जदयू से गठबंधन
बिहार में भाजपा और जदयू गठबंधन में आयी दरार भले ही अब तक चौड़ी न हुई हो लेकिन भाजपा और संघ के कुछ शीर्षस्थ नेता नहीं चाहते कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ अब कोई गठबंधन रखा जाए. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा ऐसा चाहने वालों में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और संघ प्रमुख मोहनराव भागवत शामिल हैं. ...यामिनी के हाथ पीले करेंगे पीलीभीत के सांसद
जदयू ने बयान दिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अगर नरेन्द्र मोदी और वरुण गांधी को चुनाव प्रचार में बिहार न भेजने का भाजपा वादा करती है तो उसे गठबंधन से कोई आपत्ति नहीं है. इस बयान के बाद तो वरुण गांधी चर्चा में है ही, लेकिन उनकी चर्ा का एक कारण और है. वे दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं....घाना में हिन्दुत्व और घनानंद
हॉल में धूप-अगरबत्ती की ख़ुशबू फैली हुई है और मूर्तियों के आगे दिए टिमटिमा रहे हैं. अगर सिर्फ़ आवाज़ें सुनी जाएँ तो लगेगा कि आप उत्तर भारत के किसी मंदिर की पूजा में शामिल हैं. लेकिन आँख खोलकर वहाँ मौजूद भक्तगणों पर नज़र डालें तो चौंके बिना नहीं रह सकते. ये घाना की राजधानी अकरा के छोर पर ओडोरकोर बस्ती में बना एक हिंदू मंदिर है लेकिन यहाँ पूजा करने आए लोगों में से एक भी भारतीय नहीं है....गुजरात का पैसा मोदी को वापस, सूद के साथ
नीतीश कुमार ने केवल कहा नहीं बल्कि कर भी दिखाया. उन्होंने गुजरात सरकार द्वारा दिये गये पैसे को नरेन्द्र मोदी के ताने के बाद वापस कर दिया है. 2008 में गुजरात सरकार ने कोसी बाढ़ के बाद बिहार को पांच करोड़ की मदद दी थी जिसे नीतीश कुमार ने वापस कर दिया है. ...पत्रकारिता में नेतृत्व का संकट- राय
भोपाल। हिन्दुस्थान समाचार, नवभारत टाइम्स, जनसत्ता और अब प्रथम प्रवक्ता के माध्यम से पत्रकारिता करने वाले रामबहादुर राय का कहना है कि पत्रकारिता में नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है. वे भोपाल स्थित सप्रे संग्रहालय में माधवराव सप्रे पुरस्कार लेने के बाद बोल रहे थे....देश में जन्मदिन का संदेश, युवराज चले गये विदेश
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता परेशान हैं. जो कार्यकर्ता बधाई देने के लिए राहुल गांधी के घर पहुंच रहे हैं उन्हें भी पता नहीं चल रहा है कि राहुल बाबा कहां है? इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में एसएमएस भेजकर राहुल गांधी के जन्मदिवस की बधाइयां दे रहे हैं लेकिन राहुल गांधी हैं कि घर ही नहीं देश छोड़कर दूर जाकर छुट्टियां मना रहे हैं. ...यह बच्चा खूंखार नक्सली है और वह नक्सली महिला जानवर
18 अप्रैल 2001 को बांग्लादेश राइफल्स ने भारतीय जवानों पर हमला करके बीएसएफ के 15 जवानों को कत्ल कर दिया था. उसके बाद जानवरों की तरह उनकी लाश को ढोकर भारतीय सुरक्षा एजंसियों के हवाले किया गया था. उस वक्त उस चित्र को देखकर दोनों देशों के बीच आपसी तनाव बहुत बढ़ गया था. लेकिन नौ साल बाद नक्सलवादियों से लड़ाई के बाद भारतीय सुरक्षा दस्ता भी वैसा ही व्यवहार कर रहा है. ...आखिर यह सूबा है किसका?
मायावती और उनके हाथी मार्का दलित वोट बैंक का या मुलायम सिंह यादव की साइकिल पर फर्जी सवार पिछड़ों का? या फिर भाजपा के कमल पर बैठे बनियों, ठाकुरों, बाभनों का? या कांग्रेस के थके हारे भाग्य भरोसे हाथ पर हाथ धरे बैठे कार्यकर्ताओं का या फिर अजीत सिंह के वोट जाटों का है किसका है आखिर यह सूबा? यहां रहने वाले गरीब-गुरबों का, हिन्दुओं, मुसलमानों का, सिक्खों, बंगालियों का आखिर किसके नाम उत्तर प्रदेश की रजिस्ट्री है? कौन जवाब देगा?...पन्ना के बाघों का वंशनाश
पन्ना नेशनल पार्क के जंगल का गहरा भूरा रंग अब मानसून की आहट के साथ हरे रंग में बदल गया है, यहां का धुंधवा पहाड़ बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन और उसके नवजात 4 बच्चों की अठखेलियों से पुन: पुलकित हुआ था और पार्क के फील्ड डायरेक्टर व डीएफओ हर्ष व्यक्त कर पत्रकारों को मिठाइयां भी खिला चुके हैं पर वास्तव में पन्ना क्षेत्र की जनता को फिलहाल कोई विशेष हर्ष नहीं है। उनके लिये दु:ख की बात यह है कि हमारे इलाके के जन्मजात बाघ समाप्त हो गये हैं। अब जो भी बाघ-बाघिन हैं, वे बाहर से लाये जा रहे हैं।...रामबहादुर राय को राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
प्रथम प्रवक्ता’ के संपादक श्री राम बहादुर राय को इस वर्ष के माधव राव सप्रे राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष का माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार ‘नवदुनिया’ के श्री गिरीश उपाध्याय को प्रदान किया जाएगा।...परमाणु दायित्व विधेयक में नहीं होगा संशोधन
भोपाल गैस त्रासदी से सबक सीखने के बजाए परमाणु क्षतिपूर्ति दायित्व विधेयक में गिने चुने कड़े प्रावधान हटाने की कोशिश कर रही सरकार ने विपक्ष के दबाव में पैर वापस खींच लिए हैं। परमाणु दुर्घटना की स्थिति में अब आपूर्तिकर्ता के लिए जिम्मेवारी से बचने का रास्ता नहीं खोला जाएगा। ...औद्योगिक तरक्की में पंजाब से आगे निकला बिहार
बड़े उद्योगों की स्थापना में बिहार को भले ही बड़ी उपलब्धि न हासिल हुई हो, लेकिन सूक्ष्म, लघु और मध्यम स्तर की इकाइयों की स्थापना में वह कई प्रगतिशील राज्यों से आगे है। इस मामले में उसने कृषि उत्पादन में अव्वल पंजाब को भी पछाड़ दिया है।...प्रधानमंत्री पढ़ते हैं वोमेन्स इरा, गृहशोभा और फेमिना
हाल में ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूपीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस की थी. प्रेस कांफ्रेस में उनसे किसी ने सवाल पूछा था कि दो महिलाओं (पत्नी गुरुशरण कौर और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी) के सलाह मशविरे में संतुलन कैसे साधते हैं? उस वक्त प्रधानमंत्री का जो भी जवाब रहा हो, हकीकत अब सामने आ रही है. प्रधानमंत्री जी महिलाओं के लिए निकलनेवाली पत्रिकाओं को पढ़ते हैं. ...ईद के दिन ईद मुबारक आयी और कहा कि तुम चांद हो
"ईद का दिन ईद मुबारक का एस.एम.एस. आया शाम को काल आयी कि तुम तो चांद हो प्यार में उम्र मायने नहीं रखती जब से तुम्हें देखा, मुझे चैन नहीं है। काश तुम मुझे 10 साल पहले मिली होती मैं तुमसे शादी कर लेता। अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है मैं तुम से शादी करना चाहता हूं। मैं तुम्हें हर सुख दूंगा जो तुमने सोचा भी न होगा। मैं जो भी चीज हासिल करना चाहता हूं उसे हासिल कर लेता हूं।"...पिटाई तब तक होती रही जब तक दोनों मर नहीं गये
उत्तर पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में यह "हादसा" हुआ है. हादसा यह कि दो नौजवानों को उनके घरवालों ने पीट पीटकर मार डाला. उनका अपराध सिर्फ इतना था कि वे आपस में प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे. इस हादसे को अंजाम दिया लड़की के चाचा और उसके रिश्तेदारों ने. ...अखंडता के लिए ख़तरा बना 'सशस्त्र सेना अधिकार अधिनियम'
सेना के जवानों के द्वारा बेकसूर लोगों को फ़र्जी मुठभेड़ में मार गिराने की घटनाएं देश के उन भागों में आए दिन की बात हो गई हैं जहां पर ‘सशस्त्र सेना विशेष अधिकार अधिनियम’ जैसे क्रूर कानून लागू हैं। ऐसी घटनाएं केवल तभी प्रकाश में आती हैं जब सशस्त्र सेना का कोई व्यक्ति सामने आकर सचाई बयान करने की हिम्मत करता है। अभी हाल ही में बारामुल्ला में कार्यरत सशस्त्र सीमाबल की 161 बटालियन के एक जवान, अब्बास हुसैन शाह ने, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सैक्टर में स्थित नियंत्रण रेखा पर 30 अप्रैल को तीन नौजवानों की हत्या किये जाने की पुष्टि की।...संपादक महोदय रिपोर्टर से दूसरी शादी करना चाहते थे
मैं एक अखबार का मालिक और प्रबंध संपादक हूं. मुझे यह सुनाने और बताने की जरूरत नहीं है कि अखबार मालिकों पर अक्सर यह आरोप लगता है कि अखबार मालिक संपादकों को काम करने का मौका नहीं देते. उनके ऊपर दबाव बनाकर रखते हैं कि वे अखबार मालिक के लिहाज से व्यवहार करें. जब मैंने अखबार निकालना शुरू किया तो मैं हमेशा इस बात को लेकर सतर्क था कि डीएनए अखबार के संपादक को ऐसी किसी परिस्थिति का सामना न करना पड़े. ...खाना भी नहीं खिलाएंगे नीतीश
पटना में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले ही दिन सिर मुंडाते ओले पड़ने लगे हैं. कार्यकारिणी के पहले जेठमलानी को राज्यसभा में नामित करने के नाम पर आपस में लानत मलानत हुई और थोड़ी ही देर बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के घटक दल जद(यू) नेता नीतीश ने प्रस्तावित भोज भी निरस्त कर दिया. ...दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ ने की वसूली
दैनिक जागरण के नोएडा ब्यूरो चीफ अनिल निगम ने वह काम किया है जिससे पत्रकारिता पर भद्दा काला धब्बा लग गया है. बात सर्दियों की है लेकिन सामने अब आयी है. नोएडा के व्यापारियों से 30 हजार रूपये का घूस लेते हुए उनका वीडियो सामने आने से हड़कम्प मच गया है. ...सुलह की गुंजाइश न होना बनेगा तलाक का आधार
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरूवार को हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके तहत ऎसे मामलों में तलाक लेना संभव हो सकेगा, जहां शादी को किसी भी सुलह के जरिये बचा पाना नामुमकिन हो।...समूह संपादक पर करोड़ों के घपले का आरोप, बर्खास्त
लखनऊ से प्रकाशित होनेवाले डेली न्यूज एक्टिविस्ट के समूह संपादक पर गंभीर आर्थिक एवं चारित्रिक आरोप लगे हैं जिसके कारण प्रबंधन ने उन्हें तीन दिन की नोटिस देकर अखबार से बर्खास्त कर दिया है. ...दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग मुंबई में बनेगी
दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग मुंबई में बनेगी। ‘लोढ़ा वर्ल्डवन’ नाम से बनने वाली इस बिल्डिंग को रियल एस्टेट की देश की नंबर वन कंपनी लोढ़ा ग्रुप बनाएगी। कुल 117 मंजिलो वाली 1450 फुट ऊंची इस बिल्डिंग के साथ हाई एंड शॉपिंग एवेन्यू और वर्ल्ड क्लास ऑफिस बिल्डिंग भी होंगी।...मीडिया जगत में एक और बिल्डर का प्रवेश
जमीन जायदाद के कारोबार और रियल एस्टेट के धंधे से जुड़े लोगों का मीडिया जगत को लेकर उत्साह हमेशा से ही रहा है. दिल्ली में ही कम से कम तीन टीवी चैनल ऐसे आये जिनका मुख्य कारोबार रियल एस्टेट का रहा है. लेकिन अब रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा एक व्यावसायिक समूह प्रिंट मीडिया के मैदान में कूदने की तैयारी कर रहा है. तैयारियां जोरों पर है और उम्मीद है कि जुलाई से अखबार का प्रकाशन भी शुरू हो जाएगा. ...सांसदी के सवाल पर भिड़ गये संघ के दो संपादक
आर्गनाइजर और पांचजन्य के पूर्व संपादकों का इस तरह चर्चा में आना संघ के खांटी स्वयंसेवकों को शायद भा नहीं रहा होगा। लेकिन सच तो सच है। संघ की कथित ईमानदार, उज्जवल छवि को दागदार बनाते हुए दो शीर्ष पत्रकार सांसदी के सवाल पर इस तरह से भिड़ेंगे, संघ के नेताओं ने सोचा भी न होगा।...भोपाल पर फैसले से उबल पड़ी ऑनलाइन दुनिया
25 साल बाद भोपाल गैस काण्ड पर स्थानीय अदालत के फैसले का आनलाइन दुनिया जमकर विरोध कर रही है. ब्लाग और फेशबुक पर आनलाइन दुनिया में मौजूद लोग इसे सरकार की नाकामी और भारतीय न्याय व्यवस्था की कमजोरी बता रहे हैं. ...देर और अंधेर से घिरा फैसला- रघु राय
भोपाल गैस त्रासदी की विभीषिका को सबसे पहले अपने कैमरे की नजर से दुनिया के सामने पेश करने वाले ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर रघु राय का मानना है कि निचली अदालत का फैसला पीड़ितों के साथ मजाक है. रघु राय ने देर और अंधेर से घिरे इस फैसले को ‘नष्ट हुए न्याय’ की संज्ञा दी है....भोपाल गैस कांड के सभी आरोपी दोषी करार
भोपाल। दुनिया की भीषणतम औद्योगिक त्रासदी भोपाल गैस कांड के 25 साल बाद इस मामले के आठों आरोपियों को सोमवार को दोषी करार दे दिया गया। यूनियन कार्बाइड के तत्कालीन अध्यक्ष सहित सभी आठ आरोपियों को दोषी करार दिया गया।...पिछड़े बुन्देलखण्ड को पछाड़ते अधिकारी
सूखे और बेरोजगारी की मार झेल रहे बुन्देलखण्ड में जहाँ एक तरफ केन्द्र और प्रदेश सरकार अरबो रू. भेजकर पिछड़े बुन्देलखण्ड को विकसित करना चहती है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की मनमानी के कारण भेजी गयी राशि का उपयोग ही नहीं हो पा रहा है जिसके कारण बुन्देलखण्ड की परिस्थितियां लगातार बद से बदतर होती जा रही हैं. इसका परिणाम यह हो रहा है कि बुन्देलखण्ड में न तो पलायन रुक रहा है और न ही बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है. आलसी अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण यह इलाका और पिछड़ता जा रहा है।...भगवान नरेन्द्र मोहन की आत्मा को शान्ति प्रदान करे
दैनिक जागरण के इतिहास में ऐसा शायद पहला अदालती फैसला आया है जिसमें प्रबंधन को दोषी माना गया है और पत्रकार को सही मानते हुए उसके हक में फैसला देते हुए उसे पांच लाख रुपया अदा करने का आदेश जारी किया गया है. फैसले से खुश पत्रकार जगमोहन फुटेला कहते हैं-"भगवान आदरणीय नरेन्द्र मोहन जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करे."...गिलानी से नफरत, जेठमलानी से प्यार
भारतीय जनता पार्टी के फैसले भी उसके आका ही जाने कि क्या सोचकर और कैसे करते हैं. एक ओर आज तक भाजपा एसएआर गिलानी को संसद पर हमले का दोषी मानती है और सर्वो्च्च न्यायालय द्वारा उनकी रिहाई की आलोचना करती है लेकिन वहीं दूसरी ओर गिलानी का केस लड़नेवाले वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी को राज्यसभा से टिकट भी दे देती है. ...आरजी और एपी आमने सामने
कांग्रेस में कार्यकर्ता आपस में जब अपने बड़े नेताओं के बारे में बात करते हैं तो पूरा नाम लेने की बजाय संक्षिप्त संबोधन देते हैं. मसलन, मनमोहन सिंह एमएमएस हैं, तो राहुल गांधी आरजी. इसी तरह सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल को एपी का संबोधन दिया जाता है. ...बड़े लड़ते हैं तो बात बिगड़ती है
भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी और मंत्री मुख्यमंत्री मुंबई के उत्तन में शिक्षा दीक्षा ले रहे हैं. लेकिन भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी बोलने के लिए आये तो बोलते बोलते उनकी असली पीड़ा बाहर आ गयी. उन्होंने कहा कि जब पार्टी में शीर्ष पदाधिकारी आपस में लड़ते हैं तो उन्हें बड़ा दुख होता है. ...मर जाए ऐसा माओवाद
माओवादी इस सिद्धांत में भरोसा करते हैं कि 'सत्ता बंदूक से आती है.' भारतीय माओवादियों के सिद्धांत और व्यवहार से क्या यह नहीं लगता कि वे लोकतंत्र को और अधिक प्रभावशाली और परिवर्तनकारी बनाने तथा जनता के लोकतान्त्रिक अधिकारों को और अधिक सुदृढ बनाने की बजाय एक पार्टी की अधिनायकवादी सरकार स्थापित करना चाहते हैं. भारतीय लोकतंत्र की कमियों और समस्याओं से दुखी लोग माओवादियों की ओर आशा भरी नजर से कैसे देख सकते हैं? लोकतंत्र में अहिंसक माओवाद के लिए जगह तो है लेकिन माओवादी व्यवस्था में किसी अन्य विचार के लिए क्या कोई जगह दिखाई देती है?...पाक दलाली के दलदल में फंसा फ्रांस
प्रसिद्ध अमरीकी साहित्यकार नैथनियल हव्थोर्न ने लिखा था कि गुज़रा हुआ समय वर्तमान के ऊपर किसी मृत दानव के शरीर की तरह पड़ा होता है. इस बात को आज फ़्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सार्कोज़ी और पकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी से बेहतर कोई महसूस नहीं कर सकता है. 1994 में फ़्रांस और पकिस्तान के बीच हुए पनडुब्बी सौदे में ली गयी और दी गयी दलाली का मसला एक बार फिर दोनों शासनाध्यक्षों की नींद हराम कर रहा है....चंदन का तिलक, तरुण को विजय
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जिन चार नामों की घोषणा की गयी है उसमें चंदन मित्रा और तरुण विजय का नाम शामिल है. ...गाजा के लिए फिर गजनी बना इजरायल
फ़लस्तीन के ग़ाज़ा इलाक़े की ओर राहत सामग्री ले जा रहे जहाजों पर सोमवार सुबह इज़रायली नौसेना के हमले में उन्नीस कार्यकर्ताओं की मौत की ख़बर ने दुनिया को हिला दिया है. इस हमले में साठ से अधिक लोग घायल हुए हैं और जहाजों को इज़रायल ने कब्ज़े में ले लिया है. 400 से अधिक कार्यकर्ता इज़रायली हिरासत में हैं और उनसे कोई संपर्क अभी तक नहीं हो पा रहा है....अखबारों ने मार दिये 40 बाघ
हाल में ही हरियाणा के कालका जिले से सटे जंगलों में बाघों की चालीस खालें पकड़ी गई हैं. कुछ प्रमुख अखबारों में ये ख़बर प्रकाशित भी हुई. सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में बाघों के खाल को पकड़नेवाली यह खबर क्या सच है? अगर यह खबर सच है तो हंगामा क्यों नहीं हुआ? या फिर अखबारों ने बाजी मारने के चक्कर में मनगढंत स्टोरी चला दी?...न्यूज चैनल को अनिल अंबानी की 'ना'
अनिल अंबानी समूह फिलहाल न्यूज चैनल लांच करने से पीछे हट गया है. लंबे समय से इस बात की चर्चा थी कि अनिल अंबानी समूह अपने न्यूज चैनल लांच करेगा लेकिन अब अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने खबर दी है कि अनिल अंबानी समूह अमेरिकी के सीबीएस कंपनी से जिस संयुक्त उपक्रम के लिए बातचीत कर रहा है उसमें सिर्फ मनोरंजन चैनल होंगे. इस संयुक्त उपक्रम में कोई भी न्यूज चैनल नहीं होगा. ...दिल्ली जाएंगी विदर्भ की विधवाएं
नागपुर। विदर्भ की विधवाएं अब अपना दुखड़ा सुनाने दिल्ली जाएंगी. प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने जाकर वे प्रधानमंत्री को बताने की कोशिश करेंगी कि कैसे प्रधानमंत्री राहत पैकेज के नाम पर जो कुछ विदर्भवासियों को दिया गया वह सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और उनके हालात बद से बदतर हो गये हैं. ...Author info
visfot news network
विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
