दिनेश शाक्य
अमर सिंह जी, मैं आपका आभारी रहूंगा- मुलायम सिंह यादव
आखिरकार अमर सिंह का इस्तीफा नेताजी ने स्वीकार कर लिया. जिस तरह फैक्स से अमर सिंह ने इस्तीफा भेजा था उसी तरह फैक्स से उनके इस्तीफे को स्वीकार करनेवाली स्वीकारोक्ति भी भेजी गयी जिसमें मुलायम सिंह ने लिखा है कि आपने पार्टी के लिए जो काम किया है उसके लिए मैं आभारी हूं.
सैफई में पोस्टरों पर लौट आये अमर सिंह
इटावा। इटावा में इन दिनों सैफई महोत्सव चल रहा है. ऐन सैफई महोत्सव के मौके पर अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया और यह भी लिखा कि वे अपने आत्मसम्मान के चलते सैफई नहीं आयेंगे. लेकिन अब जिस तरह से यहां पोस्टरों पर अमर सिंह लौट आये हैं उससे ऐसा लगता है कि वे सैफई महोत्सव में भी आ सकते हैं. ...अमर सिंह सौदेबाज हैं, कोई खुदा नहीं: रामगोपाल यादव
इटावा। सैफई महोत्सव में यादव वंश ने ठाकुर अमर सिंह के सफाये की जो योजना बनाई थी अब उस पर काम करते दिखाई दे रहे हैं. मंगलवार को सपा संसदीय दल के नेता डॉ रामगोपाल यादव ने अमर सिंह के बारे तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अमर सिंह कोई खुदा नहीं है जो मैं उनसे माफी मांगू....सपा से फिल्मी समाजवाद का सफाया शुरू
नई दिल्ली/इटावा। आखिरकार, सपा से अमर सिंह के समाजवाद का सफाया शुरू हो गया है. शनिवार को एक ओर जहां फिल्मी समाजवादियों संजय दत्त और मनोज तिवारी ने सपा से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी वहीं दूसरी ओर खांटी समाजवादियों ने अमर सिंह के लिए दरवाजे बंद करने जैसी बयानबाजी का सहारा ले लिया. ...समाजवादी से राष्ट्रवादी होना चाहते हैं अमर सिंह
अमर सिंह के इस्तीफे की जब गूंज उठी तो घर की लड़ाई घर-घर की कहानी बन गई. किसी ने कहा कि अमर सिंह ने सही फैसला लिया तो किसी ने कहा ये तो होना ही था.समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह के साथ ही महाराष्ट्र से पार्टी विधायक अबू आजमी समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है....मेरी किसी अमर सिंह से कोई अनबन नहीं है- रामगोपाल यादव
इटावा। समाजवादी पार्टी में रामगोपाल यादव से अनबन के बाद पार्टी के सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा देनेवाले अमर सिंह को अब राम गोपाल यादव ने अपने अंदाज में जवाब दिया है. रामगोपाल यादव ने कहा है कि उनकी किसी अमर सिंह से कोई अनबन नहीं है. ...'श्री' और 'जी' ने कराया अमर का इस्तीफा
श्री और जी, दो ऐसे शब्द है जिनके इस्तेमाल के बाद खुद व खुद सम्मान झलकने लगता है.अगर इन शब्दों का इस्तेमाल ना भी किया जाये तो कोई फर्क नही पडता है लेकिन अगर कोई इन्हीं दो शब्दों की बिना पर नाराज हो जाये तो माना जा सकता है कि उसका अपमान किया जा रहा है बिल्कुज ऐसा ही लगा सपा नेता अमर सिंह को जिन्होंने ने अपने सभी पदों से इन्हीं दो शब्दों की वजह से इस्तीफा देना मुनासिब समझा....अमर सिंह को मनाएंगे मुलायम
इटावा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि वे अमर सिंह को मनाने की कोशिश करेंगे. अमर सिंह इस वक्त दुबई में हैं और वहां अपनी किसी प्रापर्टी का उद्घाटन करने गये हैं. वहीं से उन्होंने अपने ब्लाग पर लिखा है कि वे सपा में सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं. ...हादसे का कारण कोहरा है या कुछ और?
एक ही दिन में उत्तर प्रदेश में तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों में हुई टक्कर ने यूपी से लेकर दिल्ली तक रेल प्रशासन को हिलाकर रख दिया है. इटावा, पनकी और इलाहाबाद में तीन अलग अलग ट्रेनों में हुए हादसों की वजह कोहरा बताया जा रहा है लेकिन पूछने पर रेलवे अधिकारी कुछ भी साफ बोलने से मना कर रहे हैं....सवा सौ साल की कांग्रेस और ए ओ ह्यूम की याद
28 दिसंबर को कांग्रेस सवा सौ साल की हो गयी. इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस भवन का शिलान्यास किया गया. लेकिन सवा सौ साल की इस कांग्रेस को जब याद करते हैं तो न तो किसी को इसके संस्थापक ए ओ ह्यूम की याद आती है और न ही उस इटावा की जहां ह्यूम कलक्टर थे और पहली बार एक ऐसा प्रयोग किया जिससे कांग्रेस के गठन का विचार पैदा हुआ....Author info
