दिनेश शाक्य
घाट घाट पर घोटाला
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जब सांसद प्रेमदास कठेरिया ने जल निगम से वर्ष 2008-09 में नए स्थापित करवाए गए हैंडपंप एवं रिबोर हैंडपंपों की सूची मांगी तो वह सन्न रह गए। जल निगम ने जो सूची उपलब्ध कराई उसमें 462 नामों को दो बार दर्शाया गया है। इस प्रकार से जल निगम में फौरी तौर पर 1.80 करोड़ रूपये का घोटाला सामने आया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शुद्ध पानी मुहैया कराने के नाम पर करोड़ों रूपये का घोटाला किया गया है।
कहां से लाये पीने का साफ पानी?
साफ पानी हमारे लिए कितना जरुरी है ,जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर कोई आज साफ पानी पाने के लिए मिनरल वाटर का इस्तेमाल करना चाहता है..शहरी इलाके में मिनरल वाटर का इस्तेमाल तो आम बात है लेकिन बेचारे वे गांव वाले क्या करें जो जो दो वक्त की रोटी जुटा सकने में कामयाब नहीं हो सकते साफ पानी (मिनरल वाटर) कहाँ से लायें?...Author info
