आरएल फ्रांसिस
चलो चर्च पूरब की ओर
भारत में धर्मांतरण के प्रतिक्रियास्वरूप अगर कहीं भी चर्च पर हमला होता है तो चर्च पूरब से ज्यादा पश्चिम के देशों में हल्ला मचाता है. आप जानना चाहते होंगे कि ऐसा क्यों? इसके दो कारण है. पहला कारण, इससे उनके धन संग्रह में बहुत मदद मिलती है और दूसरा कारण पश्चिमी ईसाई देशों के दबाव में आकर भारत सरकार चर्चों के संरक्षण और संवर्धन में जुट जाती है. इस तरह हमलों को चर्च अपने फायदे के लिए भरपूर इस्तेमाल कर लेते हैं.
धर्म का धंधा आत्मा का कारोबार
इसमें कोई दो राय नही कि आज चर्च के अधिकतर संगठन धर्मांतरण की गतिविधियों में लिप्त है और उनका पूरा जोर अपनी संख्या बढ़ने पर है। अपना अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के नाम पर उनमें भारत के अंदर और बाहर दान-दाताओं के सामने टकराव भी चलते रहते है। कर्नाटक में चर्चों पर हुए हमलों के दौरान यह बात सतह पर आती दिखाई दे रही है। ...Author info
