लिमटी खरे
राहुल बाबा तक पहुंचे बाबा रामदेव
स्वयंभू योग गुरू बाबा रामदेव और कांग्रेस की नजर में देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी के बीच एक घंटे से भी अधिक समय तक विचार विमर्श की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल अपनी विदेश यात्रा के पूर्व बाबा रामदेव ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी से भेंट करने की इच्छा जताई तो राहुल के राजनैतिक मैनेजरों ने तत्काल इसकी स्वीकृति दे दी।
मनमोहनी दरबार की कारगुजारियां
वजीरेआला डाॅ.एम.एम.सिंह के निर्देशों की उनके मातहत मंत्री ही परवाह नहीं कर रहे हैं। अपने दूसरे कार्यकाल को और अधिक पारदर्शी बनाने की गरज से मनमोहन ने अपने मंत्रीमण्डल सहयोगियों से अपनी ‘‘परफारमेंस रिपोर्ट‘‘ जमा कराने को कहा था वह भी 30 नवंबर तक। डेटलाईन के एक सप्ताह बाद भी मनमोहन के मंत्रीमण्डल के सदस्यों के कानों में जूं नहीं रेंगी है।...Author info
